Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026 (BPSC AEDO Answer Key 2026) -परीक्षा रद्द, उत्तर कुंजी, आपत्ति
    • लेख
    • बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026 (BPSC AEDO Answer Key 2026) -परीक्षा रद्द, उत्तर कुंजी, आपत्ति

    बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026 (BPSC AEDO Answer Key 2026) -परीक्षा रद्द, उत्तर कुंजी, आपत्ति

    Rajan KumarUpdated on 02 May 2026, 08:59 AM IST

    बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) लिखित परीक्षा के लिए आंसर की जारी की जाती है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in और इस लेख में उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी की सहायता से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह हो, तो आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

    बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026 (BPSC AEDO Answer Key 2026) -परीक्षा रद्द, उत्तर कुंजी, आपत्ति
    बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026 (BPSC AEDO Answer Key 2026) - उत्तर कुंजी पीडीएफ, आपत्ति विंडो, परिणाम

    अपडेट:- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (एईडीओ) भर्ती परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ आदि के माध्यम से कदाचार के प्रयास सामने आए, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। 935 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में करीब 11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 32 उम्मीदवारों को दोषी पाए जाने पर भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया गया है।

    1777654338570

    आयोग द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा 2026 तीन चरणों में आयोजित किया गया था। प्रथम चरण 14–15 अप्रैल, द्वितीय 17–18 अप्रैल और तृतीय 20–21 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। 935 पदों के लिए 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों (10–12 बजे, 2:30–4:30 बजे) में आयोजन हुआ था।
    1776083813933

    Bihar Public Service Commission द्वारा आयोजित BPSC AEDO परीक्षा 2026 की आंसर की उम्मीदवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आयोग पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करता है, जिस पर आपत्तियां दर्ज करने का अवसर मिलता है, उसके बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाती है। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है और अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी का सही मूल्यांकन करने में सहायता मिलती है। बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026, आपत्ति से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें: बीपीएससी परीक्षा शेड्यूल यहां देखें

    बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026- अललोकन

    असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर लिखित परीक्षा की Answer Key जारी की जाएगी। BPSC AEDO Answer Key से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी जानना बेहद जरूरी है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे सारणी में महत्वपूर्ण बिंदुओं को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है।

    परीक्षा से जुड़ा विवरण

    जानकारी

    भर्ती निकाय

    Bihar Public Service Commission

    पद का नाम

    सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO)

    कुल रिक्तियां

    935

    अधिसूचना जारी तिथि

    22 अगस्त 2025

    परीक्षा तिथि 2026

    14, 15, 17, 18, 20, 21 अप्रैल 2026 (रद्द)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तर

    परीक्षा आवृत्ति

    वार्षिक

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा व दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in

    इसे भी पढ़ें:बीपीएससी 71वीं परीक्षा आंसर की

    बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    Bihar Public Service Commission द्वारा जारी की जाने वाली BPSC AEDO Answer Key 2026 उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसकी मदद से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाकर आप आसानी से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएँ

    • “BPSC AEDO Answer Key 2026” लिंक खोजें और क्लिक करें

    • लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर, DOB) दर्ज करें (यदि आवश्यक हो)

    • स्क्रीन पर आंसर की PDF देखें

    • “डाउनलोड” बटन पर क्लिक करें

    • भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

    बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026: आपत्ति प्रक्रिया

    असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका देता है। यदि किसी उत्तर पर संदेह हो, तो निर्धारित समय में आपत्ति करना जरूरी है। प्रक्रिया इस प्रकार है:

    • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

    • “Answer Key Objection” लिंक पर क्लिक करें

    • लॉगिन कर संबंधित प्रश्न चुनें

    • सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण अपलोड करें

    • निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें

    • फॉर्म सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें

    बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026: परिणाम

    बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा का परिणाम आंसर की जारी होने और आपत्तियों के निपटारे के बाद घोषित किया जाएगा। परिणाम के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके प्राप्त अंकों और चयन की स्थिति की जानकारी मिलती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। यह परिणाम आगे की चयन प्रक्रिया, जैसे दस्तावेज़ सत्यापन, के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है।

    उपयोगी लिंक

    बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026: संपर्क विवरण

    बीपीएसी से संबंधित बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026 को लेकर यदि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या या जानकारी की आवश्यकता होती है, तो वे आयोग के आधिकारिक संपर्क माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। सही समय पर संपर्क करने से उम्मीदवार अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबर और कार्यालय पते के माध्यम से अभ्यर्थी आंसर की, आपत्ति प्रक्रिया या अन्य भर्ती से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

    पता:
    15, नेहरू पथ (बेली रोड), पटना – 800001 (बिहार)

    हेल्पलाइन नंबर:
    8986422296
    0612-2237999

    Upcoming Competition Exams