Careers360 Logo
ask-icon
share
    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 (NCL HEMM Operator Vacancy 2026)- आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, पैटर्न
    • लेख
    • एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 (NCL HEMM Operator Vacancy 2026)- आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, पैटर्न

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 (NCL HEMM Operator Vacancy 2026)- आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, पैटर्न

    Rajan KumarUpdated on 27 Apr 2026, 02:55 PM IST

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 (NCL HEMM Operator Vacancy 2026)- नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 (HEMM Operator (Trainee) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 अप्रैल से 1 मई 2026 तक कर सकते हैं। NCL की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in के माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन लिंक दिया गया है।
    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती आवेदन लिंक
    1777281754700

    This Story also Contains

    1. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026: अवलोकन
    2. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 रिक्तियां
    3. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती 2026 आवेदन शुल्क
    4. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती 2026 – आवेदन प्रक्रिया
    5. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026: पात्रता मानदंड
    6. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026: चयन प्रक्रिया
    7. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026: परीक्षा पैटर्न
    8. एनसीएल वैकेंसी 2026: परीक्षा सिलेबस
    9. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती 2026 परीक्षा
    10. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 एडमिट कार्ड
    11. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 रिजल्ट
    12. एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती 2026 दस्तावेज सत्यापन
    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 (NCL HEMM Operator Vacancy 2026)- आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, पैटर्न
    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026

    NCL की इस भर्ती अभियान के तहत कुल 577 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें एचईएमएम ऑपरेटर (प्रशिक्षु) के 472 पद, पैरामेडिकल स्टाफ (स्टाफ नर्स) के लिए 75 पद, तथा Overseer (Civil) के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आरक्षण नियमों एवं चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी अधिसूचना और इस लेख के माध्यम से ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

    यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो भारत सरकार के उपक्रम में स्थायी और प्रतिष्ठित करियर बनाना चाहते हैं। इस लेख में NCL HEMM Operator Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे अधिसूचना विवरण, पदवार रिक्तियां, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न आदि को विस्तार से समझाया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
    ये भी पढ़ें: बीटीएससी अनुदेशक भर्ती 2026

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026: अवलोकन

    NCL HEMM Operator Vacancy 2026 के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जानना आवश्यक है, ताकि वे आवेदन प्रक्रिया को सही ढंग से पूरा कर सकें। आपकी सुविधा के लिए नीचे सारणी में भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी प्रस्तुत की गई है। यह जानकारी पदों, योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया को समझने में मदद करेगी, जिससे अभ्यर्थी सही तरीके से आवेदन कर सकें।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संस्था

    नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL), कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी

    विज्ञापन संख्या

    NCL/SING/HR/Direct-Recruitment/2026-27/125

    कुल पद

    577 (HEMM Operator – 472, पैरामेडिकल – 75, ओवरसीयर सिविल – 30)

    पद नाम

    HEMM ऑपरेटर (ट्रेनी), पैरामेडिकल स्टाफ (स्टाफ नर्स), ओवरसीयर (सिविल)

    भर्ती प्रकार

    सीधी भर्ती (ऑनलाइन आवेदन)

    नौकरी स्थान

    सिंगरौली (म.प्र.) एवं सोनभद्र (उ.प्र.)

    आवेदन तिथि

    9 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक

    योग्यता

    10वीं/12वीं/डिप्लोमा/डिग्री (पद अनुसार), HMV लाइसेंस आवश्यक (HEMM हेतु)

    आयु सीमा

    18–30 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट लागू)

    वेतन

    43,775 से 47,330 प्रतिमाह (लगभग ₹45,000)

    चयन प्रक्रिया

    CBT परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच

    आरक्षण

    भारत सरकार के नियम अनुसार (SC/ST/OBC/EWS/PwBD/ESM)

    आवेदन शुल्क

    सामान्य/OBC/EWS: 1180, SC/ST/PwBD/ESM: निशुल्क

    आधिकारिक वेबसाइट

    www.nclcil.in

    आवेदन माध्यम

    केवल ऑनलाइन

    ये भी पढ़ें: बीपीएससी एईडीओ

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 रिक्तियां

    नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) द्वारा जारी इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए कुल 577 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पदवार रिक्तियों की जानकारी नीचे सारणी में दी गई है, जिससे वे अपनी योग्यता के अनुसार सही पद का चयन कर सकें।

    पदनाम

    SC

    ST

    OBC-NCL

    UR

    EWS

    कुल

    डम्पर ऑपरेटर (Trainee)

    0

    2

    2

    123

    30

    308

    ग्रेडर ऑपरेटर (Trainee)

    0

    0

    0

    16

    3

    34

    डोजर ऑपरेटर (Trainee)

    0

    0

    0

    22

    5

    52

    क्रेन ऑपरेटर (Trainee)

    0

    0

    0

    9

    1

    17

    पे-लोडर ऑपरेटर (Trainee)

    0

    0

    0

    10

    1

    18

    सरफेस माइनर ऑपरेटर (Trainee)

    0

    0

    0

    19

    4

    43

    कुल






    472

    एनसीएल भर्ती 2026 कुल

    पद का नाम

    रिक्तियां

    HEMM Operator (Trainee)

    472

    Paramedical Staff

    75

    Overseer (Civil)

    30

    कुल

    577

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

    NCL भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है, जबकि कुछ आरक्षित वर्गों को पूरी तरह छूट दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि शुल्क भुगतान से पहले सभी नियमों को ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस या समायोजित नहीं किया जाएगा।

    आवेदन शुल्क (Application Fee)

    श्रेणी

    शुल्क

    अनारक्षित / ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    ₹1000 + ₹180 (GST) = ₹1180

    अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / पूर्व सैनिक / विभागीय कर्मचारी / PwBD

    कोई शुल्क नहीं

    महत्वपूर्ण बिंदु:

    • आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, कार्ड, UPI) से ही मान्य होगा।

    • बिना शुल्क के आवेदन (जहां शुल्क लागू है) अस्वीकार कर दिया जाएगा।

    • एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती 2026 – आवेदन प्रक्रिया

    Northern Coalfields Limited (NCL) द्वारा HEMM Operator भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और इसमें सही जानकारी, आवश्यक दस्तावेज़ और समय सीमा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकार किया जा सके और उम्मीदवार नीचे आवेदन प्रक्रिया देख देखें।

    • सबसे पहले NCL की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट nclcil.in पर जाएं और संबंधित भर्ती लिंक को ओपन करें।

    • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके नया रजिस्ट्रेशन करें। इससे आपका लॉगिन ID और पासवर्ड बन जाएगा।

    • लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।

    • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव (यदि लागू हो) ध्यान से भरें

    • जरूरी दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें

    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग/ऑपरेटर लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र, PwBD/ESM प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI)

    • सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें ताकि कोई गलती न रह जाए।

    • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट कर लें, ताकि भविष्य में काम आ सके।

    ये भी पढ़ें: बीपीएससी परीक्षा शेड्यूल यहां देखें

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    NCL HEMM Operator भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक शैक्षणिक, पहचान और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी PDF फॉर्मेट में अपलोड करनी होती है। आवेदन पत्र अपूर्ण या गलत दस्तावेजों के साथ जमा करने पर अस्वीकार किया जा सकता है, इसलिए सभी प्रमाण पत्रों को सही और स्पष्ट रूप में अपलोड करना अनिवार्य है।

    आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

    • मैट्रिक / SSC / समकक्ष प्रमाण पत्र: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण प्रमाण पत्र

    • वैध HMV / ट्रांसपोर्ट लाइसेंस: राज्य RTO / RTA द्वारा जारी वैध Heavy Motor Vehicle लाइसेंस

    • पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही में खींची गई स्पष्ट फोटो

    • हस्ताक्षर (Signature): स्कैन किया हुआ सिग्नेचर

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो): SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) / EWS प्रमाण पत्र

    • PwBD / ESM प्रमाण पत्र (यदि लागू हो): दिव्यांग / पूर्व सैनिक श्रेणी का प्रमाण पत्र

    • पहचान पत्र (ID Proof): आधार कार्ड / वोटर ID / पैन कार्ड / पासपोर्ट

    • अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि लागू हो): अनुभव प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो)

    • सभी दस्तावेज PDF फॉर्मेट में स्पष्ट और पढ़ने योग्य होने चाहिए।

    • गलत या अपूर्ण दस्तावेज़ होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

    • एक से अधिक आवेदन की स्थिति में केवल नवीनतम आवेदन मान्य होगा।

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026: पात्रता मानदंड

    Northern Coalfields Limited (NCL) द्वारा जारी भर्ती में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को संबंधित पद के अनुसार योग्यता, लाइसेंस और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच कर लेनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके।

    पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

    पद (Post)

    शैक्षणिक योग्यता (Qualification)

    आयु सीमा (Age Limit)

    HEMM Operator (Trainee)

    मैट्रिक/SSC/हाई स्कूल या समकक्ष + किसी भी राज्य के RTO/ RTA द्वारा जारी वैध HMV/ट्रांसपोर्ट लाइसेंस

    18–30 वर्ष (SC/ST: 5 वर्ष, OBC: 3 वर्ष, PwBD: 10–15 वर्ष छूट)

    Staff Nurse (T&S Grade C)

    10+2 + B.Sc Nursing / General Nursing & Midwifery (GNM) डिप्लोमा + राज्य नर्सिंग काउंसिल में वैध पंजीकरण

    18–30 वर्ष (सरकारी नियम अनुसार छूट)

    Overseer (Civil)

    मैट्रिक या समकक्ष + मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा

    18–30 वर्ष (सरकारी नियम अनुसार छूट)

    महत्वपूर्ण लेख:- बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026: चयन प्रक्रिया

    NCL भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, जिसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी ज्ञान और शारीरिक फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया को तीन मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है, जिन्हें सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य है।

    Computer Based Test (CBT)

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 में चयन प्रक्रिया की शुरुआत कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) से होगी। यह पहला और अहम चरण है, जिसमें उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान, सामान्य जागरूकता और एप्टीट्यूड का मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी और इसमें प्राप्त अंक ही आगे के चरणों में चयन के लिए आधार बनेंगे।

    दस्तावेज़ सत्यापन Document Verification

    CBT में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। इस चरण में अभ्यर्थियों के सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, HMV लाइसेंस (HEMM पद के लिए) आदि की जांच की जाती है। सही और वैध दस्तावेज़ होना अनिवार्य है।

    शारीरिक मापदंड (Medical Examination)

    अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाता है। इसमें उनकी शारीरिक और चिकित्सीय फिटनेस को NCL के निर्धारित मानकों के अनुसार जांचा जाता है। इस चरण को पास करने के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाती है।

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026: परीक्षा पैटर्न

    NCL HEMM Operator भर्ती 2026 के तहत चयन के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके तकनीकी ज्ञान, सामान्य जागरूकता और मानसिक क्षमता के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव (MCQ) होगी और मेरिट सूची CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न को समझकर ही अपनी तैयारी करनी चाहिए।

    परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

    विवरण

    HEMM Operator (Trainee)

    पैरामेडिकल / ओवरसीयर (Civil)

    परीक्षा का प्रकार

    कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

    कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

    अवधि

    90 मिनट

    90 मिनट

    कुल अंक

    100 अंक

    100 अंक

    प्रश्नों की संख्या

    100 प्रश्न

    100 प्रश्न

    प्रश्न का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    अंकन योजना

    प्रत्येक प्रश्न 1 अंक

    प्रत्येक प्रश्न 1 अंक

    नकारात्मक अंकन

    नहीं

    नहीं

    भाषा

    हिंदी और अंग्रेजी

    हिंदी और अंग्रेजी

    सेक्शन

    एकल पेपर

    सेक्शन-A (70 प्रश्न: तकनीकी), सेक्शन-B (30 प्रश्न: GK, रीजनिंग, एप्टीट्यूड)

    लोगों ने इसे भी पढ़ा: बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती

    एनसीएल वैकेंसी 2026: परीक्षा सिलेबस

    NCL HEMM Operator भर्ती 2026 के लिए CBT परीक्षा का सिलेबस उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान, ड्राइविंग नियमों, सामान्य जागरूकता और गणितीय क्षमता पर आधारित है। यह सिलेबस विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग सेक्शन में विभाजित किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए निर्धारित विषयों की गहन तैयारी करना आवश्यक है, क्योंकि प्रश्न सीधे सिलेबस के आधार पर पूछे जाएंगे।

    परीक्षा सिलेबस (Syllabus Table)

    पद

    सेक्शन

    प्रमुख विषय (Topics)

    HEMM Operator (Trainee)

    एकल पेपर

    रोड साइन एवं सिग्नल, ट्रैफिक नियम, मोटर व्हीकल एक्ट, मशीन की बेसिक जानकारी (इंजन, ब्रेक, गियर), सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, गणित (दूरी, समय, गति, औसत, ब्याज आदि)

    पैरामेडिकल स्टाफ

    सेक्शन-A (टेक्निकल)

    नर्सिंग, फार्मेसी, पैथोलॉजी, डेंटल, फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री, रेडियोग्राफी, ECG संबंधित विषय

    पैरामेडिकल स्टाफ

    सेक्शन-B (सामान्य)

    सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, व्याकरण, मानसिक क्षमता, गणित

    ओवरसीयर (Civil)

    सेक्शन-A (टेक्निकल)

    सिविल इंजीनियरिंग (बिल्डिंग मैटेरियल, सर्वेइंग, RCC, स्ट्रक्चर, हाइड्रोलिक्स, एनवायरनमेंट आदि)

    ओवरसीयर (Civil)

    सेक्शन-B (सामान्य)

    सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, एप्टीट्यूड, गणित

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती 2026 परीक्षा

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती 2026 के तहत चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान, सामान्य जागरूकता और मानसिक क्षमता का आकलन करने के लिए होती है। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी और निर्धारित सिलेबस के अनुसार आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को बेहतर प्रदर्शन के लिए समय प्रबंधन और सटीक तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 एडमिट कार्ड

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके इसे डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय और केंद्र की जानकारी दी जाएगी। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, इसलिए उम्मीदवारों को इसे समय पर डाउनलोड कर सुरक्षित रखना आवश्यक है।

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर वैकेंसी 2026 रिजल्ट

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती 2026 का रिजल्ट कंप्यूटर आधारित परीक्षा के सफल आयोजन के बाद जारी किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा, जहां अभ्यर्थी अपने रोल नंबर या लॉगिन विवरण के माध्यम से इसे देख सकते हैं। रिजल्ट के आधार पर ही अगले चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

    उपयोगी लिंक

    एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर भर्ती 2026 दस्तावेज सत्यापन

    एनसीएल भर्ती 2026 में दस्तावेज सत्यापन चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। CBT में सफल उम्मीदवारों को इस चरण के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सही और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है, क्योंकि किसी भी त्रुटि या कमी के कारण उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)