एमपी पटवारी आंसर की 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) द्वारा ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के अंतर्गत पटवारी पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। परीक्षा के सफलतापूर्वक समापन के बाद बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एमपी पटवारी आंसर की 2026 जारी करेगा। अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिका से मिलान कर संभावित अंकों का आकलन कर सकेंगे। वहीं किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह होने पर अभ्यर्थी आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे। सुविधा के लिए एमपी पटवारी आंसर की 2026 लिंक यहां दिया जाएगा।
एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा? जानें । एमपी पटवारी सिलेबस 2026 के बारे में जानें
This Story also Contains
आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। पहले प्रोविजनल आंसर की प्रकाशित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थी अपने उत्तरों की तुलना कर सकेंगे। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति की अवधि के दौरान अभ्यर्थी गलत उत्तर या त्रुटिपूर्ण प्रश्नों के खिलाफ निर्धारित शुल्क जमा करके ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति अवधि समाप्त होने और सभी दावों की जांच के उपरांत फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम तैयार किया जाएगा।
एमपी पटवारी आंसर की 2026 अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी। यह न केवल संभावित स्कोर जानने में मदद करेगी, बल्कि अंतिम परिणाम से पहले भविष्य की योजना बनाने में भी सहायक होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें और किसी अनधिकृत स्रोत से जानकारी न लें। एमपी पटवारी आंसर की 2026 लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के माध्यम से पटवारी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद बोर्ड द्वारा आंसर की जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए भर्ती से जुड़ी तिथियां और प्रमुख बिंदुओं का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा का नाम | एमपी समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 |
आयोजित करने वाली संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
पद | पटवारी एवं अन्य समूह-02 उपसमूह-04 पद |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन (Computer Based Test) |
mp patwari 2026 vacancy | पटवारी- 200 पद (दिव्यांगजन) कुल- 2106 पद (1 पद पटवारी के लिए) |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तरीय |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
परीक्षा तिथि | 23 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 |
आंसर की जारी होने की तिथि | सूचित किया जाएगा |
आंसर की आपत्ति तिथि | सूचित किया जाएगा |
ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) परीक्षा समाप्ति के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी पटवारी आंसर की 2026 जारी करेगा। अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का आकलन करने के लिए इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Answer Key” या “Model Answer” सेक्शन पर क्लिक करें।
एमपी पटवारी / ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 आंसर की का संबंधित लिंक चुनें।
अपना एप्लिकेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
संबंधित शिफ्ट या सेट की आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
अपनी उत्तर पुस्तिका से मिलान कर संभावित अंकों का अंदाजा लगाएं।
एमपीईएसबी प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर प्रदान करता है। गलत उत्तर या त्रुटिपूर्ण प्रश्न होने पर निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Answer Key Objection” या “Model Answer Challenge” लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लिकेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और सही उत्तर या आपत्ति का कारण स्पष्ट रूप से लिखें।
प्रति प्रश्न निर्धारित आपत्ति शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं और रसीद सुरक्षित रख लें।
आपत्ति की अंतिम तिथि से पहले ही प्रक्रिया पूरी कर लें।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा के आधार पर एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 जारी करेगा। परीक्षा समाप्ति और फाइनल आंसर की प्रकाशित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर परिणाम घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर या एप्लिकेशन नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। रिजल्ट के बाद दस्तावेज सत्यापन और आगे की चयन प्रक्रिया शुरू होगी। नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एमपी पटवारी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस लेख में आंसर की डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया जाता है।
हां, एमपी पटवारी आंसर की पर अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इस लेख में आपत्ति प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है।