Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पटवारी भर्ती 2026 (MP Patwari Bharti 2026) : एडमिट कार्ड (जल्द), परीक्षा तिथि, वैकेंसी, सिलेबस, पात्रता
    • लेख
    • एमपी पटवारी भर्ती 2026 (MP Patwari Bharti 2026) : एडमिट कार्ड (जल्द), परीक्षा तिथि, वैकेंसी, सिलेबस, पात्रता

    एमपी पटवारी भर्ती 2026 (MP Patwari Bharti 2026) : एडमिट कार्ड (जल्द), परीक्षा तिथि, वैकेंसी, सिलेबस, पात्रता

    Kunal solankiUpdated on 01 Oct 2026, 02:21 PM IST

    एमपी पटवारी भर्ती 2026 (MP Patwari Bharti 2026)- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 18 सितंबर को एमपी पटवारी परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी किया गया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन विवरण के माध्यम से एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि तक डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पटवारी परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। ग्रुप 2 सबग्रुप 4 के तहत एमपी पटवारी परीक्षा 23 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। पहले जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 22 सितंबर से निर्धारित थी। एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र 4 से 21 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भरा गया।
    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट लिंक
    अपडेट : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा एएसआई/हेड कांस्टेबल (कम्प्यूटर) भर्ती परीक्षा-2026 की द्वितीय चरण की परीक्षा 27 सितंबर 2026 को निर्धारित है। अत: जिन अभ्यर्थियों की समूह-2 एवं उपसमूह-4 परीक्षा 26, 27 या 28 सितंबर 2026 को है और साथ ही उनकी ASI/Head Constable (Computer) प्रायोगिक परीक्षा भी 27 सितंबर को है, उनकी परीक्षा तिथि पुनर्निर्धारित कर दी गई है। केवल इन संबंधित अभ्यर्थियों के लिए संशोधित प्रवेश-पत्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी esb.mp.gov.in से अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    1790241292747

    This Story also Contains

    1. एमपी पटवारी भर्ती 2026 अवलोकन (MP Patwari Recruitment 2026 Overview in hindi)
    2. एमपी पटवारी परीक्षा तिथि 2026 (MP Patwari Exam Dates 2026 in hindi)
    3. एमपी पटवारी भर्ती 2026 पात्रता (MP Patwari Bharti Qualification 2026 in hindi)
    4. एमपी पटवारी आवेदन 2026 कैसे करें ? (MP Patwari Application Form Kaise Bharein?)
    5. एमपी पटवारी परीक्षा पैटर्न 2026 (MP Patwari Exam Pattern 2026 in hindi)
    6. एमपी पटवारी सिलेबस 2026 (MP Patwari Syllabus 2026 in hindi)
    7. एमपी पटवारी परीक्षा केद्र 2026 (MP Patwari Exam Centre 2026 in hindi)
    8. एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 (MP Patwari Admit Card 2026)
    9. एमपी पटवारी रिजल्ट 2026
    10. एमपी पटवारी चयन प्रक्रिया 2026 (MP Patwari Selection Process 2026)
    11. एमपी पटवारी वेतन 2026 (MP Patwari Salary 2026 in hindi)
    एमपी पटवारी भर्ती 2026 (MP Patwari Bharti 2026) : एडमिट कार्ड (जल्द), परीक्षा तिथि, वैकेंसी, सिलेबस, पात्रता
    एमपी पटवारी भर्ती 2026

    पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त तय थी, जिसे सर्वर की समस्या के कारण बढ़ाया गया था। एमपी ग्रुप 2 सबग्रुप 4 के अंतर्गत इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 4 अगस्त को जारी किया गया था। अभ्यर्थी 23 अगस्त तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। मंडल द्वारा एमपी पटवारी भर्ती अधिसूचना 2026 (mp patwari bharti notification 2026) ऑनलाइन मोड में 4 अगस्त को जारी की गई थी।
    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा? जानें
    1787112133954

    एमपी पटवारी भर्ती अधिसूचना 2026 के अनुसार पटवारी के 200 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मध्य प्रदेश पटवारी वैकेंसी 2026 (mp patwari vacancy 2026) से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज को फॉलो करें। एमपीईएसबी पटवारी भर्ती 2026 के संबंध में इन दिनों उम्मीदवारों द्वारा लगातार mp patwari bharti kab aaegi , एमपी पटवारी भर्ती कब आएगी , एमपी पटवारी 2026 का सिलेबस, इस तरह के प्रश्न सर्च किए जा रहे हैं। आगे लेख में इन सभी प्रश्नों की जानकारी लेटेस्ट अपडेट के साथ दी गई है।
    लोगो ने ये भी पढ़ा- एमपी हाई कोर्ट भर्ती सिलेबस 2026 । एमपी पटवारी आवेदन डायरेक्ट लिंक
    1790141549714

    एमपी पटवारी भर्ती 2026 अवलोकन (MP Patwari Recruitment 2026 Overview in hindi)

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे एमपी पटवारी भर्ती 2026 से जुड़ा अवलोकन दिया गया है।

    MP Patwari 2026 - Overview

    परीक्षा का नाम

    एमपी पटवारी भर्ती 2026

    परीक्षा संचालक

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

    परीक्षा स्तर

    राज्य

    भाषा

    हिंदी, इंग्लिश

    कुल पद

    200 पद

    आवेदन मौड

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    Rs 500
    Rs 250 (आरक्षित)

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा (Written Examination)

    • मेरिट सूची (Merit List)

    • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

    • जिला आवंटन (District Allotment)

    • काउंसलिंग (Counselling)

    • अंतिम नियुक्ति (Final Appointment)

    एमपी पटवारी परीक्षा तिथि 2026 (MP Patwari Exam Dates 2026 in hindi)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    MP Patwari Exam Dates 2026 in hindi

    इवेंट

    एमपी पटवारी भर्ती 2026 तिथियां

    MP Patwari Notification 2026

    4 अगस्त 2026

    एमपी पटवारी आवेदन पत्र 2026 (MP Patwari Application form 2026)

    4 अगस्त 2026

    एमपी पटवारी आवेदन अंतिम तिथि (Last day to fill out the MP Patwari 2026 application form)

    18 अगस्त 2026
    21 अगस्त 2026

    एमपी पटवारी आवेदन संशोधन अंतिम तिथि

    23 अगस्त 2026

    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026

    18 सितंबर 2026
    संशोधित एडमिट कार्ड (24 सितंबर)

    एमपी पटवारी परीक्षा 2026

    22 सितंबर 2026

    23 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026

    एमपी पटवारी रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पटवारी दस्तावेज सत्यापन 2026

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पटवारी मेरिट लिस्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पटवारी भर्ती 2026 पात्रता (MP Patwari Bharti Qualification 2026 in hindi)

    Mpesb द्वारा mpesb patwari bharti qualification 2026 तय की गई है। एमपीईएसबी पटवारी पात्रता मानदंड 2026 (mp patwari bharti qualification 2026) के अनुसार आवेदन के लिए स्नातक योग्यता और CPCT अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

    एमपी पटवारी आवेदन 2026 कैसे करें ? (MP Patwari Application Form Kaise Bharein?)

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे एमपी पटवारी आवेदन पत्र 2026 भरने की प्रक्रिया सरल तरीके से बताई गई है।

    एमपी पटवारी भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले mpesb की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाएं।

    • अब स्क्रीन पर एमपीईएसबी पटवारी ऑनलाइन फॉर्म 2026 (mp patwari online form 2026) लिंक पर क्लिक करें।

    • अब लॉगइन पेज प्रदर्शित होगा अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें।

    1785711475396

    • अब सबमिट करें और एमपीईएसबी पटवारी आवेदन पत्र 2026 भरें।

    • अंत में सबमिट करें और एमपी पटवारी आवेदन पत्र 2026 का प्रिंट आउट आवश्य लें।

    एमपी पटवारी परीक्षा पैटर्न 2026 (MP Patwari Exam Pattern 2026 in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा एमपी पटवारी परीक्षा पैटर्न 2026 की जानकारी अपनी अधिसूचना में दी गई है। एमपी पटवारी एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार प्रश्न पत्र एक ही होगा। इसमें कुल 200 अंको के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। नकारात्मक अंकन प्रक्रिया लागू है इसका अर्थ है कि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा।

    1785711475486

    एमपी पटवारी सिलेबस 2026 (MP Patwari Syllabus 2026 in hindi)

    एमपी पटवारी सिलेबस 2026 के अंतर्गत इस परीक्षा में कुल एक प्रश्न पत्र होगा। प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित रहेगा। प्रथम भाग (अ) 100 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य विज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेज़ी तथा सामान्य गणित से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। द्वितीय भाग (ब) भी 100 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता तथा सामान्य प्रबंधन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

    एमपी पटवारी परीक्षा केद्र 2026 (MP Patwari Exam Centre 2026 in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा एमपी पटवारी भर्ती 2026 के लिए परीक्षा केंद्रो की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार एमपी पटवारी परीक्षा केंद्रों की सूची इस प्रकार हैं।

    1785711475547

    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 (MP Patwari Admit Card 2026)

    प्राधिकरण द्वारा एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण को दर्ज करके एमपी पटवारी प्रवेश कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

    1785711475637

    एमपी पटवारी रिजल्ट 2026

    एमपी पटवारी रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। एमपी पटवारी आंसर की 2026 जारी होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। एमपी पटवारी रिजल्ट पीडीएफ 2026 प्रारूप में जारी किया जाता है। एमपी पटवारी रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवार अगले चरण एमपी पटवारी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 2026 के लिए योग्य होते हैं।

    एमपी पटवारी चयन प्रक्रिया 2026 (MP Patwari Selection Process 2026)

    एमपी पटवारी 2026 भर्ती के लिए चयन भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित कई चरणों की परीक्षा होगी। उम्मीदवारों का प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य है। प्रत्येक चरण में सफल उम्मीदवार का अंतिम चयन उसके प्रदर्शन, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार एमपी पटवारी भर्ती चयन प्रक्रिया में चरणों को बिंदुवार देख सकते हैं -

    • लिखित परीक्षा (Written Examination)

    • मेरिट सूची (Merit List)

    • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

    • जिला आवंटन (District Allotment)

    • काउंसलिंग (Counselling)

    • अंतिम नियुक्ति (Final Appointment)

    एमपी पटवारी वेतन 2026 (MP Patwari Salary 2026 in hindi)

    पटवारी पद हेतु वेतनमान ₹5,200–20,200 + ₹2,100 ग्रेड पे निर्धारित है। सीधी भर्ती के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के प्रथम तीन वर्षों के दौरान मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय के पत्र क्रमांक सी. 3-13/2019/3/एक, भोपाल, दिनांक 12 दिसंबर 2019 के अनुसार निर्धारित वेतन देय होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)