Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 (JTET Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति प्रक्रिया
    • लेख
    • झारखंड टीईटी आंसर की 2026 (JTET Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति प्रक्रिया

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 (JTET Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 09 Oct 2026, 04:14 PM IST

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 (Jharkhand TET Answer Key 2026) - झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 आयोजित होने के बाद आंसर की जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से झारखंड टीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड (Jharkhand TET Answer Key 2026 Download) कर सकेंगे। जेटेट आंसर की 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जांच सावधानीपूर्वक करनी चाहिए। यदि किसी प्रश्न के उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जेटीईटी आंसर की डायरेक्ट लिंक (JTET Answer Key Direct Link) इस लेख में दी जाएगी।
    झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक

    This Story also Contains

    1. झारखंड टीईटी आंसर की 2026 - अवलोकन व तिथियां
    2. झारखंड टीईटी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. झारखंड टीईटी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?
    4. झारखंड टीईटी फाइनल आंसर की 2026 (Jharkhand TET Final Answer Key 2026)
    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 (JTET Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति प्रक्रिया
    झारखंड टीईटी आंसर की 2026

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 आमतौर पर दो चरणों में जारी की जाती है। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की प्रकाशित होगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। प्रोविजनल आंसर की में किसी उत्तर या प्रश्न को लेकर असहमति होने पर उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और संबंधित प्रश्न का चयन करके आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क भी देना पड़ सकता है।

    आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद परिषद प्राप्त आपत्तियों और प्रस्तुत प्रमाणों की समीक्षा करेगी। समीक्षा पूरी होने पर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का परिणाम तैयार किया जाएगा। झारखंड टीईटी आंसर की 2026 लिंक (Jharkhand TET Answer Key 2026 Link), आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए यह लेख विस्तार से पढ़ें।
    महत्वपूर्ण लेख: झारखंड टीईटी सिलेबस 2026

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 - अवलोकन व तिथियां

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट (Jharkhand TET Answer Key 2026 Official Website) पर जारी किया जाता हैं। नीचे सारणी से अभ्यर्थी एक नजर में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 से जुड़ी आवश्यक जानकारी व तिथि प्राप्त कर सकते हैं।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)

    आयोजक संस्था

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय परीक्षा

    उद्देश्य

    कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के लिए पात्र उम्मीदवार का चयन

    जेटीईटी आवेदन तिथि

    21 अप्रैल से 20 जुलाई 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    jac.jharkhand.gov.in

    झारखंड टीईटी परीक्षा तिथि

    1 नवंबर 2026

    झारखंड टीईटी आंसर की जारी तिथि

    सूचित किया जाएगा

    झारखंड टेट आंसर की आपत्ति तिथि

    सूचित किया जाएगा

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इससे उम्मीदवार अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। झारखंड टीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड करने के चरण:

    • सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर झारखंड टीईटी 2026 या परीक्षा से संबंधित लिंक खोजें।

    • “JTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • यदि लॉगिन आवश्यक हो, तो अपना आवेदन क्रमांक, पासवर्ड या मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

    • अपनी परीक्षा की पाली और प्रश्नपत्र से संबंधित आंसर की का चयन करें।

    • स्क्रीन पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी को ध्यानपूर्वक देखें।

    • आंसर की PDF उपलब्ध होने पर उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    • अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित अंकों का अनुमान लगाएं।

    ये भी पढ़ें:-

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?

    यदि अभ्यर्थियों को झारखंड टीईटी की प्रोविजनल आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर त्रुटि दिखाई देती है, तो वे परिषद द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न के समर्थन में उचित प्रमाण प्रस्तुत करना जरूरी होता हैं।

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने के चरण

    • JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • झारखंड टीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की या आपत्ति दर्ज करने से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

    • जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसका चयन करें।

    • आपत्ति का कारण स्पष्ट रूप से दर्ज करें और संबंधित प्रमाण अपलोड करें, यदि मांगा जाए।

    • निर्धारित प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क का भुगतान करें, यदि लागू हो।

    • सभी विवरणों की जांच करके आपत्ति फॉर्म सबमिट करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आपत्ति की रसीद या पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

    झारखंड टीईटी फाइनल आंसर की 2026 (Jharkhand TET Final Answer Key 2026)

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अभ्यर्थी इसे JAC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। फाइनल आंसर की में दिए गए उत्तरों को अंतिम माना जाएगा और इसी के आधार पर परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करनी चाहिए।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: झारखंड टीईटी आंसर की 2026 कहां जारी होती हैं?
    A:

    झारखंड टीईटी आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती हैं। इस लेख में डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाता हैं।

    Q: क्या झारखंड टीईटी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं?
    A:

    हां, झारखंड टीईटी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज किया जा सकता हैं। परीक्षा के बाद काउंसिल द्वारा आपत्ति का मौका दिया जाता हैं। इस लेख में प्रक्रिया दिया गया हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)