Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 (JPSC Civil Service Exam 2026): संशोधित तिथियां देखें
    • लेख
    • जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 (JPSC Civil Service Exam 2026): संशोधित तिथियां देखें

    जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 (JPSC Civil Service Exam 2026): संशोधित तिथियां देखें

    Kunal solankiUpdated on 13 Mar 2026, 12:34 PM IST

    जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जेपीएससी भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बीत चुकी है। उम्मीदवार 10 मार्च तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते थे। वहीं आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च को ही समाप्त हो गई थी। आयोग द्वारा जेपीएसएसी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को विस्तार करते हुए 9 मार्च कर दी गई थी। बता दें कि आयोग द्वारा इससे पहले भी जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 आवेदन करने की तिथियों में संशोधन किया गया था। आयोग द्वारा जेपीएससी सिविल प्रारंभिक परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं मॉडल उत्तर कुंजी 13 अप्रैल को जारी किए जानें की संभावना है। उम्मीदवार 13 से 22 अप्रैल तक अपनी आपत्ति भी दर्जा करा सकेंगे। यूपीएससी परीक्षा 2026 यहां देखें
    1772773342887

    जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 (JPSC Civil Service Exam 2026): संशोधित तिथियां देखें
    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा 2026 (JPSC Exam 2026 in Hindi): एग्जाम तिथि, सिलेबस,विस्तार से देखें

    लेटेस्ट अपडेट- आयोग द्वारा याचिकाकर्ताओं के लिए एक बार फिर से आवेदन तिथि को विस्तारित किया गया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संबंधित उम्मीदवार 14 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 16 मार्च कर दी गई है। ये केवल याचिकाकर्ताओं के लिए लागू है।
    1773385460336

    आयोग द्वारा जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया था। वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि भी 21 फरवरी कर दी गई थी। आयोग द्वारा अपनी आधाकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई। उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर जेपीएससी आवदेन पत्र 2026 भरकर जमा कर सकते हैं। जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा आवेदन देखें
    1772191742883



    आयोग द्वारा पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि संबंधित अधिसूचना-



    1771214296520


    आयोग द्वारा पहले आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक जारी की गई थई। वहीं 16 फरवरी 2026 तक उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा कर सकते थे। आयोग द्वारा अधिसूचना 29 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर भर्ती की जानी है।
    1769753649792

    झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) राज्य में सरकारी पदों के लिए जेपीएससी भर्ती 2026 (JPSC Vacancy 2026) आयोजित करने वाला प्राधिकरण है। आयोग द्वारा राज्य सरकार के सिविल सेवा, सहायक अभियंता, लेखा अधिकारी, सिविल जज, डिप्टी कलेक्टर, जिला खेल अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदि जैसे रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक जेपीएससी भर्ती अधिसूचना 2026(JPSC Vacancy Notification 2026) जारी की जाती है। यूपीएससी परीक्षा 2026 यहां देखें

    जेपीएससी सिविल असैनिक संयुक्त सेवा परीक्षा तिथि 2026

    मुख्य बिंदु

    तिथियां

    जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

    12 अप्रैल 2026

    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा प्राथमिक आंसर की

    13 अप्रैल 2026 (संभावित)

    आपत्ति दर्ज विंडो

    13 से 22 अप्रैल 2026 (संभावित)

    जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा


    जेपीएससी बोर्ड का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने हेतु प्रतियोगी परीक्षाएं और साक्षात्कार आयोजित करना है। उम्मीदवारों को जेपीएससी 2026 भर्ती पर नवीनतम अपडेट के लिए लेख पढ़ने की सलाह दी जाती है।

    जेपीएससी भर्ती 2026 अवलोकन

    परीक्षा का नाम

    जेपीएससी परीक्षा 2026

    परीक्षा संचालक का नाम

    झारखंड लोक सेवा आयोग

    चयन प्रक्रिया

    प्रारंभिक परीक्षा, मेन्स परीक्षा और साक्षात्कार

    रिक्तियों की संख्या

    103

    आवेदन करने का मोड

    ऑनलाइन

    जेपीएससी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां 2026

    जेपीएससी प्राधिकरण आधिकारिक अधिसूचना में जेपीएससी 2026 भर्ती का कार्यक्रम जारी करता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जेपीएससी 2026 भर्ती की तिथियां (JPSC Exam Important Dates 2026) देख सकते हैं। नीचे तालिका में जेपीएससी 2026 की अधिसूचना, परीक्षा और परिणाम से संबंधित तिथियां दी गई हैं।

    जेपीएससी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां 2026

    जेपीएससी परीक्षा का नाम

    जेपीएससी अधिसूचना की तिथि

    जेपीएससी आवेदन की तिथि

    जेपीएससी आवेदन की अंतिम तिथि

    जेपीएससी परीक्षा तिथि

    सिवील सर्विस एग्जाम

    29 जनवरी 2026

    31 जनवरी 2026

    14 फरवरी 2026 20 फरवरी 2026

    9 मार्च 2026

    12 अप्रैल 2026

    सहायक अभियंता परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    लेखाकार अधिकारी परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सिविल जज

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    डिप्टी कलेक्टर

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    जिला खेल अधिकारी

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    जेपीएससी परीक्षा सिलेबस 2026

    जेपीएससी प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से जेपीएससी भर्ती 2026 का पाठ्यक्रम (JPSC Exam Syllabus 2026 in Hindi) जारी करता है। जेपीएससी पाठ्यक्रम को समझना जेपीएससी परीक्षा की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण चरण है। जेपीएससी पाठ्यक्रम में परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विषय और उप-विषय शामिल होते हैं। परीक्षा की तैयारी करते समय पाठ्यक्रम की एक प्रति अपने पास अवश्य रखें, ताकि कोई भी विषय छूट न जाए। आगामी सरकारी परीक्षा 2026 के लिए यहां देखें

    जेपीएससी भर्ती पात्रता 2026

    जेपीएससी भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड (JPSC Recruitment 2026 Eligibility), जेपीएससी 2026 भर्ती के अंतर्गत आने वाले पदों के लिए अलग-अलग होते हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्राधिकरण द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें। जेपीएससी 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार का स्नातक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए।

    जेपीएससी भर्ती 2026- आवेदन प्रक्रिया

    झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जेपीएससी भर्ती आवेदन पत्र 2026 (JPSC Vacancy Application 2026 in Hindi) ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर जेपीएससी आवेदन पत्र 2026 (JPSC Application Form 2026) भर सकते हैं। जेपीएससी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को पात्रता मानदंडों को अवश्य पढ़ना चाहिए। जेपीएससी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय अपलोड करने के लिए अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी के साथ-साथ तस्वीरें भी तैयार रखनी चाहिए। जेपीएससी आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण नीचे दिए गए हैं।

    जेपीएससी आवेदन पत्र 2026 भरने कि चरण-

    • जेपीएससी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,
    • 'ऑनलाइन आवेदन' टैब पर क्लिक करें,
    • विवरण दर्ज करें और लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट करें,
    • जेपीएससी 2026 भर्ती शुल्क का भुगतान करें,
    • जेपीएससी 2026 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

    जेपीएससी भर्ती एडमिट कार्ड 2026

    जेपीएससी एडमिट कार्ड 2026 (JPSC Admit Card 2026) जेपीएससी बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जेपीएससी 2026 परीक्षा तिथियों (JPSC Exam Dates 2026) की घोषणा प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से की जाएगी। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके जेपीएससी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जेपीएससी 2026 हॉल टिकट में उम्मीदवारों की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा केंद्र और परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले दिशानिर्देशों का विवरण शामिल होगा।

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा आंसर की 2026

    जेपीएससी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद जेपीएससी भर्ती परीक्षा आंसर की 2026 (JPSC Exam Answer Key 2026) जारी करेगा। उम्मीदवार जेपीएससी 2026 की आंसर की पीडीएफ प्रारूप में jpsc.gov.in पर डाउनलोड कर सकेंगे। प्राधिकरण जेपीएससी 2026 आंसर की के साथ जेपीएससी प्रश्न पत्र 2026(JPSC Question paper 2026) और उत्तर पुस्तिकाएं भी जारी करेगा। जेपीएससी बोर्ड 2026 के परिणामों की गणना आंसर की के आधार पर की जाएगी।

    जेपीएससी परीक्षा रिजल्ट 2026

    झारखंड लोक सेवा आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न परीक्षाओं के लिए जेपीएससी भर्ती रिजल्ट 2026 (JPSC Exam Result 2026) जारी करता है। जेपीएससी बोर्ड परीक्षा के प्रत्येक चरण के समाप्त होने के बाद एक अलग श्रेणीवार चयन सूची जारी करता है। जेपीएससी परिणाम 2026 में चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होते हैं। जेपीएससी रिजल्ट 2026 देखने के चरण नीचे दिए गए हैं।

    • जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं,
    • होमपेज पर किसी विशेष पद का रिजल्ट देखें.
    • संबंधित लिंक पर क्लिक करें,
    • संबंधित परीक्षा की परिणाम सूची पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी,
    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में संदर्भ के लिए जेपीएससी परिणाम की एक प्रति डाउनलोड कर लें।

    जेपीएससी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

    झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से झारखंड सरकार के अंतर्गत ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। जेपीएससी 2026 भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार दौर से गुजरना होता है। जेपीएससी भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, संचार कौशल और आवेदित पद के लिए उनकी सामान्य उपयुक्तता का मूल्यांकन करता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या जेपीएससी भर्ती 2026 से जुड़ी अधिसूचनी जारी हो गई है?
    A:

    हां, जेपीएससी द्वारा जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना 29 जनवरी 2026 को जारी कर दी गई है।

    Q: जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
    A:

    जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)