Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएससी भर्ती 2026 (UPSC Recruitment 2026 in hindi): रिक्तियां, योग्यता, परीक्षा पैटर्न, मुख्य तिथियां जानें
    • लेख
    • यूपीएससी भर्ती 2026 (UPSC Recruitment 2026 in hindi): रिक्तियां, योग्यता, परीक्षा पैटर्न, मुख्य तिथियां जानें

    यूपीएससी भर्ती 2026 (UPSC Recruitment 2026 in hindi): रिक्तियां, योग्यता, परीक्षा पैटर्न, मुख्य तिथियां जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 25 May 2026, 11:56 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपीएससी भर्ती 2026 (UPSC Recruitment 2026 in hindi)- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत के संविधान द्वारा स्थापित ऐसी व्यवस्था है जिसमें नौकरी पाने के लिए लाखों युवा तत्पर रहते हैं। यूपीएससी भर्ती 2026 (UPSC Recruitment 2026 in hindi) के द्वारा इच्छुक उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) जैसी सेवाओं में शामिल होने का अवसर प्राप्त होता है।
    लेटेस्ट अपडेट - संघ लोक सेवा आयोग ने 20 मई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी कैलेंडर 2027 जारी किया है। उम्मीदवार upsc.gov.in पर यूपीएससी 2027 कैलेंडर देख सकते हैं। यूपीएससी 2027 कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा के लिए अधिसूचना 13 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।

    यूपीएससी भर्ती 2026 (UPSC Recruitment 2026 in hindi): रिक्तियां, योग्यता, परीक्षा पैटर्न, मुख्य तिथियां जानें
    यूपीएससी भर्ती 2026 (UPSC Recruitment 2026 in hindi): रिक्तियां, योग्यता, परीक्षा पैटर्न, मुख्य तिथियां जानें

    आयोग द्वारा भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर वर्ष 2026 के लिए यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर (UPSC exam calendar 2026 in hindi) जारी कर दिया गया है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये लेख बहुत उपयोगी साबित होगा। उम्मीदवार इस लेख में यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं।

    यूपीएससी सिविल सेवा 2026 अपडेट - 24 मई को संघलोक सेवा आयोग सिविल सर्विस 2026 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पेन-पेपर मोड में किया गया। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जल्द ही यूपीएससी सीएसई प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी।

    संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 की सिविल सेवा परीक्षा के लिए 4 फरवरी को अधिसूचना के साथ आवेदन प्रक्रिया upsc.gov.in पर शुरू की गई थी। आयोग ने यूपीएससी आईएएस आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 फरवरी 2026 शाम 6:00 बजे तक कर दी थी, जबकि इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 निर्धारित थी। आवेदन में सुधार का अवसर भी दिया था। अभ्यर्थी 28 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक अपने यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे।
    1771992581578

    सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना पहले 14 जनवरी 2026 को जारी होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर संशोधित सूचना जारी की गई थी। प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक निर्धारित थी। बाद में 4 फरवरी को संशोधित तिथियां जारी की गईं, जिसके तहत आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 फरवरी कर दी गई।

    यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर जारी

    यूपीएससी कैलेंडर 2026 पीडीएफ (UPSC Calendar 2026 PDF in hindi) के प्रारूप में जारीआधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यूपीएससी 2026 कैलेंडर में यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षा का शेड्यूल होता है। यूपीएससी परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी कैलेंडर को पहले से ही डाउनलोड कर सकते हैं और उसके अनुसार अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं।

    यूपीएससी भर्ती 2026 कैलेंडर अधिसूचना-

    1761770267754

    लेटेस्ट जानकारी के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग ने 9 अक्टूबर, 2025 को सीडीएस 2, 2025 का परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिया है। सीडीएस 2 परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 2 परिणाम को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। सीडीएस 2025 परिणाम में उन उम्मीदवारों के रोल नंबरों की सूची शामिल है जिन्होंने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की है।
    Latest: यूपीएससी सीडीएस 2 परिणाम 2025 लिंक

    लेटेस्ट जानकारी के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी आईएएस पाठ्यक्रम 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस पाठ्यक्रम पीडीएफ को upsc.gov.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

    नौकरी के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए यूपीएससी आवेदन पत्र जारी करता है। इसके साथ विस्तृत अधिसूचना जारी कर पात्रता मानदंड और यूपीएससी भर्ती 2026 सिलेबस की जानकारी दी जाती है। आयोग द्वारा ऑनलाइन मोड में यूपीएससी रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन के साथ जारी कर दिया जाएगा। आयोग हर साल यूपीएससी विभिन्न पदों पर परीक्षा आयोजित करवाता है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को कठोर चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है , जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।

    यूपीएससी के अंतर्गत आने वाली कुछ महत्वपूर्ण परीक्षाएं इस प्रकार हैं:

    • सिविल सेवा परीक्षा
    • संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा
    • इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा
    • सी.डी.एस. परीक्षा
    • एन.डी.ए. और एन.ए. परीक्षा
    • संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा
    • भारतीय वन सेवा परीक्षा
    • भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा

    यूपीएससी भर्ती कैलेंडर 2026 (UPSC Recruitment 2026 in hindi): मुख्य तिथियां

    परीक्षा का नाम

    अधिसूचना की तिथि



    आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि

    परीक्षा तिथि

    अवधि

    यूपीएससी आरटी/ परीक्षा के लिए आरक्षित



    10 जनवरी, 2026

    2 दिन

    यूपीएससी परीक्षा के लिए आरक्षित



    17 जनवरी 2026

    2 दिन

    संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026

    3 सितंबर,2025

    23 सितंबर 2025

    8 फरवरी, 2026

    1 दिन

    इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026

    17 सितंबर, 2025

    7 अक्टूबर, 2025

    8 फरवरी, 2026

    1 दिन

    सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई

    24 दिसंबर , 2025

    13 जनवरी, 2026

    28 फरवरी, 2026

    2 दिन

    सीआईएसएफ एसी(ईएक्सई) एलडीसीई-2026

    3 दिसंबर,2025

    23 दिसंबर, 2026

    28 फरवरी, 2026

    1 दिन

    एन.डी.ए. और एन.ए.परीक्षा (I), 2026

    10 दिसंबर 2025

    30 दिसंबर, 2025

    12 अप्रैल, 2026

    1 दिन

    सी.डी.एस. परीक्षा (I), 2026

    सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026

    14 जनवरी, 2026
    4 फरवरी 2026

    3 फरवरी, 2026
    24 फरवरी 2026
    27 फरवरी 2026

    24 मई, 2026

    1 दिन

    भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 सीएस(पी)परीक्षा के द्वारा

    यूपीएससी आरटी/ परीक्षा के लिए आरक्षित



    6 जून,2026

    2 दिन

    आई.ई.एस./आई.एस.एस. परीक्षा, 2026



    11 फरवरी, 2026

    3 मार्च,2026

    19 जून, 2026

    3 दिन

    संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मेन्स) परीक्षा, 2026

    -

    -

    20 जून,2026

    2 दिन

    इंजीनियरिंग सेवा (मेन्स) परीक्षा, 2026

    -

    -

    21 जून,2026

    1 दिन

    यूपीएससी आरटी/ परीक्षा के लिए आरक्षित

    -

    -

    4 जुलाई, 2026

    2 दिन

    संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2026

    11 मार्च,2026

    31 मार्च,2026

    2 अगस्त, 2026

    1 दिन

    केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसीएस) परीक्षा, 2026

    18 फरवरी,2026

    10 मार्च,2026

    19 जुलाई,2026

    1 दिन

    यूपीएससी आरटी/ परीक्षा के लिए आरक्षित


    -

    8 अगस्त,2026

    2 दिन

    सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा, 2026 (यूपीएससी सीएसई मेन्स)

    -

    -

    21 अग्स्त,2026

    5 दिन

    एन.डी.ए. और एन.ए. परीक्षा (II), 2026

    20 मई,2026

    9 जून,2026

    13 सितम्बर, 2026

    1 दिन

    सी.डी.एस. परीक्षा (II), 2026

    यूपीएससी आरटी/ परीक्षा के लिए आरक्षित

    -

    -

    26 सितम्बर, 2026

    2 दिन

    यूपीएससी आरटी/ परीक्षा के लिए आरक्षित

    -

    -

    10 अक्टूबर, 2026

    2 दिन

    भारतीय वन सेवा (मेन्स) परीक्षा, 2026

    -

    -

    22 नवंबर, 2026

    7 दिन

    एस.ओ./स्टेनो (जीडी-बी/जीडी-I) एलडीसीई

    16 सितम्बर, 2026

    6 अक्टूबर, 2026

    12 दिसम्बर, 2026

    2 दिन

    यूपीएससी आरटी/ परीक्षा के लिए आरक्षित

    -

    -

    19 दिसम्बर, 2026

    2 दिन

    इसे भी देखें

    यूपीएससी भर्ती 2026 - सिविल सेवा परीक्षा (upsc recruitment in hindi)

    यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) आईएएस, आईएफएस और आईपीएस सहित भारत के शीर्ष सरकारी पदों पर भर्ती के लिए एक प्रतिष्ठित परीक्षा है। यह तीन चरणों में होती है: सामान्य ज्ञान और योग्यता के लिए प्रारंभिक परीक्षा, विषय की गहन समझ के लिए मुख्य परीक्षा, और सार्वजनिक सेवा भूमिकाओं के लिए उम्मीदवारों का आकलन करने के लिए एक व्यक्तिगत साक्षात्कार।

    यूपीएससी भर्ती 2026 पात्रता मानदंड (upsc recruitment in hindi)- सिविल सेवा परीक्षा 2026

    यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं:

    राष्ट्रीयता:

    • भारत का नागरिक होना चाहिए।
    • कुछ सेवाओं के लिए नेपाल, भूटान के नागरिक या विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग भी आवेदन कर सकते हैं।

    आयु सीमा

    कैटेगरी

    आयु

    सामान्य वर्ग

    21 से 32 वर्ष

    ओबीसी

    21 से 35 वर्ष (3 साल की छूट)

    एससी/एसटी

    21 से 37 वर्ष (5 वर्ष छूट)

    पीडब्लूडी

    21 से 42 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए 10 वर्ष, ओबीसी के लिए 13 वर्ष तथा एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष की छूट)

    शैक्षणिक योग्यता

    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए
    • डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें मुख्य परीक्षा के समय परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण देना होगा।
    UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books
    UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
    Download EBook

    यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक भर्ती परीक्षा (UPSC I.F.S..)

    यूपीएससी द्वारा संचालित संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, सरकारी विभागों में विभिन्न भू-वैज्ञानिक पदों के लिए भर्ती करती है। इस परीक्षा में तीन स्तर होते हैं: वस्तुनिष्ठ प्रश्नों वाली प्रारंभिक परीक्षा, भूविज्ञान या भूभौतिकी में वर्णनात्मक प्रश्नपत्रों वाली मेन्स परीक्षा, और व्यक्तिगत साक्षात्कार। इस परीक्षा का उद्देश्य भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और संबद्ध संगठनों में पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है।

    यूपीएससी भर्ती 2026 (upsc recruitment in hindi)- संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा पात्रता, शैक्षणिक योग्यता इत्यादि

    राष्ट्रीयता:

    • भारत का नागरिक होना चाहिए।
    • कुछ सेवाओं के लिए नेपाल, भूटान के नागरिक या विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग भी आवेदन कर सकते हैं।

    आयु सीमा

    कैटेगरी

    आयु

    सामान्य वर्ग

    21 से 32 वर्ष

    ओबीसी

    21 से 35 वर्ष (3 साल की छूट)

    एससी/एसटी

    21 से 37 वर्ष (5 वर्ष छूट)

    पीडब्लूडी

    21 से 42 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए 10 वर्ष, ओबीसी के लिए 13 वर्ष तथा एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष की छूट)

    शैक्षणिक योग्यता

    स्ट्रीम

    शैक्षणिक योग्यता

    भूविज्ञानी समूह

    भूविज्ञान या भूवैज्ञानिक विज्ञान में मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता।

    भूभौतिकीविद् समूह

    भूभौतिकी या भूभौतिकी के साथ भौतिकी में मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता।

    रसायनज्ञ समूह

    रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता।

    ये भी पढ़ें

    यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (UPSC IES)

    यूपीएससी द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) के माध्यम से केंद्र सरकार के विभागों में विभिन्न तकनीकी और प्रबंधकीय पदों के लिए इंजीनियरों की भर्ती की जाती है। इस परीक्षा में तीन स्तर होते हैं: वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ प्रारंभिक परीक्षा, विस्तृत इंजीनियरिंग पेपर के साथ मुख्य परीक्षा, और एक व्यक्तिगत साक्षात्कार। यह परीक्षा सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में भूमिकाओं को टारगेट करती है।

    यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 पात्रता मानदंड (UPSC Recruitment 2026 in hindi)-

    राष्ट्रीयता

    • भारत का नागरिक होना चाहिए।
    • कुछ सेवाओं के लिए नेपाल, भूटान के नागरिक या विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग भी आवेदन कर सकते हैं।

    शैक्षणिक योग्यता

    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
    • इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें मुख्य परीक्षा के समय डिग्री उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

    आयु सीमा

    • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    कुछ आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है:

    • ओबीसी: 33 वर्ष तक।
    • एससी/एसटी: 35 वर्ष तक।
    • पीडब्लूडी वर्ग के लिए 40 वर्ष तक (सामान्य के लिए 10 वर्ष, ओबीसी के लिए 13 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष की छूट)।

    यूपीएससी एन.डी.ए. (N.D.A.)और एन.ए.(N.A.) परीक्षा (UPSC Recruitment 2026 in hindi)

    यूपीएससी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा, एनडीए और नौसेना अकादमी की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करती है। इसमें गणित और सामान्य अध्ययन से संबंधित लिखित परीक्षा होती है, जिसके बाद सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के साथ साक्षात्कार होता है। यह परीक्षा भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेताओं को प्रशिक्षित करती है।

    एन.डी.ए.और एन.ए. पात्रता मानदंड( (UPSC Recruitment 2026 in hindi)

    एनडीए और एनए परीक्षा

    राष्ट्रीयता

    • भारत का नागरिक होना चाहिए।
    • कुछ सेवाओं के लिए नेपाल, भूटान के नागरिक या विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग भी आवेदन कर सकते हैं।

    शैक्षणिक योग्यता

    • एनडीए की आर्मी विंग: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
    • एनडीए की नौसेना और वायु सेना विंग: भौतिकी और गणित विषयों के साथ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
    • नौसेना अकादमी: भौतिकी और गणित के साथ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    आयु सीमा

    • सामान्यतः, पाठ्यक्रम प्रारंभ होने के समय अभ्यर्थियों की आयु 16.5 से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • सटीक आयु सीमा वर्ष की अधिसूचना के आधार पर भिन्न हो सकती है।

    सी.डी.एस. परीक्षा (UPSC Recruitment 2026 in hindi)

    यूपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा, भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, भारतीय वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करती है। इसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्नपत्रों के साथ लिखित परीक्षा शामिल है, जिसके बाद सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के साथ साक्षात्कार होता है। यह परीक्षा सशस्त्र बलों में नेतृत्वकारी भूमिकाओं के लिए उम्मीदवारों को तैयार करती है।

    यूपीएससी - सी.डी.एस. भर्ती 2026 पात्रता मानदंड (UPSC Recruitment 2026 in hindi)

    राष्ट्रीयता

    • भारत का नागरिक होना चाहिए।
    • कुछ सेवाओं के लिए नेपाल, भूटान के नागरिक या विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग भी आवेदन कर सकते हैं।

    शैक्षणिक योग्यता

    • भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
    • भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री।
    • भारतीय वायु सेना अकादमी (आईएएफ): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री।
    • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।

    आयु सीमा

    • आईएमए: 19 से 24 वर्ष।
    • आईएनए: 19 से 22 वर्ष।
    • आईएएफ: 19 से 23 वर्ष।
    • ओटीए: 19 से 25 वर्ष।

    संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा

    यूपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त चिकित्सा सेवा (सीएमएस) परीक्षा, केंद्र सरकार की सेवाओं के लिए चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती करती है।इसमें सामान्य चिकित्सा, बाल रोग, शल्य चिकित्सा और प्रसूति एवं स्त्री रोग से संबंधित विषयों की लिखित परीक्षा होती है, जिसके बाद साक्षात्कार होता है। इस परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संगठनों में पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है।

    यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा भर्ती 2026 पात्रता मानदंड(UPSC Recruitment 2026 in hindi)

    राष्ट्रीयता

    • भारत का नागरिक होना चाहिए।
    • कुछ सेवाओं के लिए नेपाल, भूटान के नागरिक या विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग भी आवेदन कर सकते हैं।

    शैक्षणिक योग्यता

    • चिकित्सा अधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होना आवश्यक है।
    • एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें साक्षात्कार के समय परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

    आयु सीमा

    • सामान्यतः, उम्मीदवारों की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    कुछ श्रेणियों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है:

    • ओबीसी: 35 वर्ष तक।
    • एससी/एसटी: 37 वर्ष तक।
    • पीडब्लूडी: 42 वर्ष तक (सामान्य के लिए 10 वर्ष, ओबीसी के लिए 13 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष की छूट)।

    यूपीएससी भारतीय वन सेवा भर्ती परीक्षा (I.F.S.)

    यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) परीक्षा, वन सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन करती है।इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों वाली प्रारंभिक परीक्षा, सामान्य अध्ययन और एक वैकल्पिक विषय में वर्णनात्मक प्रश्नपत्र वाली मुख्य परीक्षा और एक व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल है।यह परीक्षा भारत के वन संसाधनों और वन्यजीवों के प्रबंधन और संरक्षण के लिए अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

    यूपीएससी भारतीय वन सेवा भर्ती परीक्षा 2026 पात्रता मानदंड(UPSC Recruitment 2026 in hindi)

    राष्ट्रीयता

    • भारत का नागरिक होना चाहिए।
    • कुछ सेवाओं के लिए नेपाल, भूटान के नागरिक या विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग भी आवेदन कर सकते हैं।

    शैक्षणिक योग्यता

    • निम्नलिखित विषयों में से कम से कम एक में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए: पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, या प्राणीशास्त्र, या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री।
    • इन सभी डिग्री कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें मुख्य परीक्षा के समय डिग्री उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

    आयु सीमा

    • सामान्यतः, उम्मीदवारों की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    कुछ श्रेणियों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है:

    • ओबीसी: 35 वर्ष तक।
    • एससी/एसटी: 37 वर्ष तक।
    • पीडब्ल्यूडी: 42 वर्ष तक (सामान्य के लिए 10 वर्ष, ओबीसी के लिए 13 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष की छूट)।

    ये भी पढ़ें

    यूपीएससी भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा

    यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा, केंद्र सरकार के पदों के लिए अर्थशास्त्रियों और सांख्यिकीविदों की भर्ती करती है। इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन, आईईएस के लिए अर्थशास्त्र और आईएसएस के लिए सांख्यिकी विषयों पर लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार शामिल होता है। इसके माध्यम से आर्थिक नियोजन, नीति-निर्माण और सांख्यिकीय विश्लेषण के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

    यूपीएससी (आईईएस) और (आईएसएस) परीक्षा भर्ती 2026 पात्रता मानदंड(UPSC Recruitment 2026 in hindi)

    राष्ट्रीयता

    • भारत का नागरिक होना चाहिए।
    • कुछ सेवाओं के लिए नेपाल, भूटान के नागरिक या विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग भी आवेदन कर सकते हैं।

    शैक्षणिक योग्यता - भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस)

    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र/अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र/व्यावसायिक अर्थशास्त्र/अर्थमिति में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
    • इन कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें साक्षात्कार के समय डिग्री उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

    भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस)

    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सांख्यिकी/गणितीय सांख्यिकी/अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त होनी चाहिए।
    • इन कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें साक्षात्कार के समय तक डिग्री उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

    आयु सीमा

    • सामान्यतः उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • कुछ श्रेणियों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है:
    • ओबीसी: 33 वर्ष तक।
    • एससी/एसटी: 35 वर्ष तक।
    • पीडब्लूडी: 40 वर्ष तक (सामान्य के लिए 10 वर्ष, ओबीसी के लिए 13 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीएससी भर्ती एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    यूपीएससी भर्ती 2026 एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले जारी किया जाता है।

    Q: आईएएस का वेतन कितना होता है?
    A:

    क और सेवा के वर्षों के आधार पर, एक आईएएस अधिकारी का वेतन इस प्रकार है: मूल मासिक वेतन: एक आईएएस अधिकारी का मूल वेतन 56,100 रुपये प्रति माह है।

    Q: यूपीएससी 2026 कैलेंडर के अनुसार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि क्या है?
    A:

    नवीनतम कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि 24 मई, 2026 है।

    Q: यूपीएससी भर्ती 2026 पाठ्यक्रम के लिए कितने वर्षों के करंट अफेयर्स की आवश्यकता है?
    A:

    यूपीएससी भर्ती 2026 पाठ्यक्रम के भाग के रूप में तैयारी के लिए एक वर्ष का करंट अफेयर्स पर्याप्त से अधिक है, हालांकि, वर्तमान समाचार से संबंधित सभी पिछड़े और आगे के लिंकेज को कवर करना सुनिश्चित करें।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSC CSE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSC CSE ?

    Hey there,

    Copy-paste answer:

    Choosing between becoming an IAS officer or a doctor depends on your interests, skills, and career goals. If you are passionate about public administration, policymaking, and serving society through governance, IAS can be a great choice. If you enjoy science, helping patients, and working in the

    Hello Dear Student,

    Since you are in the first year of your bachelor's degree , this is an excellent time to begin preparing for the Civil Services Examination. You cannot apply yet because a recognized bachelor's degree is the minimum educational qualification, but you can use the next few years

    Hi Akshay,
    Coming from an MPC background is a hidden advantage if you're planning to prepare for the IAS exam. Here are a few tips to follow to be consistent with your goal.

    • Stay updated with current affairs
    • Analyze previous years' question papers
    • Refer NCERT books to enhance the Fundamentals

    Hi Aspirant,

    Candidates who want to become an IAS officer need to appear for the UPSC CSE exam consisting of prelims, mains, and then an interview.  To know complete information about IAS officers, read the article below.

    UPSC CSE 2026

    Hello Prativa

    You can refer to the link given below for knowing all the details about an IAS Officer or how to become an IAS Officer

    https://www.careers360.com/careers/ias-officer

    Hope It Helps.