Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जल्द : मुख्य परीक्षा (स्थगित)
    • लेख
    • जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जल्द : मुख्य परीक्षा (स्थगित)

    जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जल्द : मुख्य परीक्षा (स्थगित)

    Kunal solankiUpdated on 23 Jul 2026, 12:24 PM IST

    जेपीएससी सिविल सेवा ए़डमिट कार्ड 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा 25 से 27 जुलाई तक जेपीएससी मुख्य परीक्षा आयोजित होनी थी जिसे स्थगित कर दिया गया है। नई परीक्षा तिथि की सूचना जल्द जारी की जाएगी। जेपीएससी मुख्य परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जेपीएससी सिविल सेवा ए़डमिट कार्ड 2026 जारी होने के साथ इस पेज पर भी डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। जेपीएससी मुख्य परीक्षा का आयोजन रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
    झारखंड सिविल सेवा भर्ती 2026 देखें.
    1784788865562

    This Story also Contains

    1. जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026- अवलोकन
    2. झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    3. झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026- चरणवार प्रक्रिया
    4. झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
    5. झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज
    जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जल्द : मुख्य परीक्षा (स्थगित)
    जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026

    एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों के लिए झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया के बारे में जानना बेहद आवश्यक है ताकि वे समय से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें। झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी की जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    बता दें कि 14 अप्रैल 2026 को जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी किया गया था। उम्मीदवार ओटीआर के माध्यम से लॉग इन करके जेपीएससी सिविल सेवा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया था। झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की गई।
    जेपीएससी सिविल सेवा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक (समाप्त)

    1776166048213


    आयोग द्वारा आयोजित जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवार 08 अप्रैल से परीक्षा केंद्र के स्थान से संबंधित जिला मुख्यालयों की जानकारी प्राप्त कर सकते थे। इसके लिए वे आयोग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर वेबसाइट पर उपलब्ध OTR लिंक https://jpscotr.com के माध्यम से अपनी ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर/OTR नंबर और पासवर्ड दर्ज करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    1775619394630

    बता दें कि झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित हुई। आयोग द्वारा झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 (Jharkhand Civil Services Exam Admit Card 2026 in Hindi) 14 अप्रैल 2026 (सांय 5 बजे से) ऑनलाइन मोड में जारी किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि आयोग द्वारा परीक्षा के हर चरण के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी होता है। झारखंड सिविल सेवा परीक्षा आवेदन देखें
    1774870743712

    आयोग ने झारखंड सिविल सेवा परीक्षा शेड्यूल के साथ एडमिट कार्ड और परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी की है।
    1774870899270


    ये भी देखें

    जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    झारखंड लोक सेवा आयोग

    आधिकारिक वेबसाइट

    jpsc.gov.in

    कुल पद

    103

    आवेदन तिथि

    31 जनवरी - 9 मार्च तक

    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा भर्ती 2026 एडमिट कार्ड

    14 अप्रैल 2026

    झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026

    12 अप्रैल 2026
    19 अप्रैल 2026

    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2026

    13 अप्रैल 2026
    20 अप्रैल 2026

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    13- 22 अप्रैल 2026
    24 अप्रैल 2026 तक

    जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 202625, 26, 27 जुलाई 2026 (स्थगित)
    नई सूचना जल्द
    जेपीएससी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026सूचित किया जाएगा

    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    ए़डमिट कार्ड किसी भी परीक्षा के लिए एक जरूरी दस्तावेज होता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता है। आयोग द्वारा झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप्स

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।

    • अब होम पेज पर ही OTR (one time registration ) टैब पर क्लिक करें।

    • अब ओटीआर के माध्यम से अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें।




    1776166216105

    • अब स्क्रीन पर झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लें।

    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026- चरणवार प्रक्रिया

    आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के लिए परीक्षा के हर चरण के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी होता है। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होगा। झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होगा। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अंत में साक्षात्कार के लिए एडमिट कार्ड जारी होता है।

    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?

    उम्मीदवारों को झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026 (Jharkhand Civil Services Exam Admit Card Download 2026) करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट हो गया या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • पिता का नाम

    • उम्मीदवार का फोटो

    • आवेदक के हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी)

    • उम्मीदवार का रोल नंबर.

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का स्थान

    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    Upcoming Competition Exams