Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएससी आईएएस 2026 (UPSC IAS 2026)- मुख्य परीक्षा प्रश्नपत्र पर आपत्ति, लिंक, रिजल्ट
    • लेख
    • यूपीएससी आईएएस 2026 (UPSC IAS 2026)- मुख्य परीक्षा प्रश्नपत्र पर आपत्ति, लिंक, रिजल्ट

    यूपीएससी आईएएस 2026 (UPSC IAS 2026)- मुख्य परीक्षा प्रश्नपत्र पर आपत्ति, लिंक, रिजल्ट

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 04 Sep 2026, 10:26 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपीएससी आईएएस 2026 (UPSC IAS 2026 in Hindi) - संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आयोग ने यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा 2026 प्रश्नपत्र में आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी हैं। अभ्यर्थी 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक आपत्ति कर सकते है। आपत्तियां दर्ज करने के लिए Question Paper Representation Portal (QPReP) आपत्ति विंडो की सुविधा पांच दिनों तक दी गई है। यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा 30 अगस्त 2026 को संपन्न हो गई। यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा (UPSC CSE mains exam in Hindi) 21 अगस्त से शुरू हुई थी। परीक्षा दो फेज 21 से 23 अगस्त और 29 और 30 अगस्त) में दो-दो पालियों में आयोजित की गई। आयोग द्वारा यूपीएससी आईएएस 2026 मुख्य परीक्षा के लिए 14 अगस्त को यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड (UPSC CSE MAINS admit card) जारी किया गया।
    यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा प्रश्नपत्र आपत्ति लिंक

    यूपीएससी आईएएस 2026 (UPSC IAS 2026)- मुख्य परीक्षा प्रश्नपत्र पर आपत्ति, लिंक, रिजल्ट
    यूपीएससी आईएएस 2026

    1787288808323

    अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। आयोग ने 10 जुलाई को आईएएस मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया था। सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों को प्रत्येक सत्र में दो लेटेस्ट पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने थे।

    आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 15 जून को जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स रिजल्ट नेम वाइज देख सकते हैं।

    पहली बार आईएएस मुख्य परीक्षा प्रश्नपत्र पर आपत्ति दर्ज करने का मौका

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2026 समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र संबंधी आपत्तियां दर्ज करने के लिए Question Paper Representation Portal (QPReP) 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक पांच दिनों के लिए उपलब्ध है। अभ्यर्थी प्रश्न अथवा प्रश्नपत्र में किसी त्रुटि के संबंध में निर्धारित अवधि में पोर्टल के माध्यम से ही अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पोर्टल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

    संघ लोक सेवा आयोग ने 10 जुलाई को आईएएस मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया था। जारी सूचना के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21 से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा पेपर वाइज दो-दो पालियों में आयोजित की गई। नीचे पूरा कार्यक्रम देखें।

    1786709372123

    उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से यूपीएससी आईएएस रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा यूपीएससी आईएएस की अनंतिम आंसर की (UPSC cse procvisional answer key) जारी कर दी गई थी ।
    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड लिंक
    1781543612564
    आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा 24 मई को सिविल सर्विस 2026 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पेन-पेपर मोड में किया गया। 25 मई को यूपीएससी आईएएस जीएस प्रश्न पत्र जारी किया गया था। हालांकि इस बीच कई कोचिंग संस्थानों द्वारा अनौपचारिक यूपीएससी आईएएस आंसर की जारी की गई।
    यूपीएससी सीएसई प्रोविजनल आंसर की
    परीक्षा देकर निकले कई यूपीएससी उम्मीदवारों ने बताया कि यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स में पेपर 1 कठिन और तथ्यात्मक रहा, जबकि कुछ खंड अधिक विश्लेषणात्मक और समसामयिक मामलों पर आधारित थे। आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 25 मई को यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2026 का प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in से आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2026 का प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई प्रोविजनल आंसर की और प्रश्न पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाती है। प्रश्न पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।

    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स प्रश्न पत्र 2026 (official)

    Subject

    Official Question Paper

    UPSC CSE Paper 1 - General Studies

    UPSC CSE Paper 2 - General Studies

    कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी अनौपचारिक यूपीएससी आईएएस आंसर की देखें

    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स जीएस पेपर 1 आंसर की 2026 By Vision IAS

    Check here

    UPSC CSE GS Paper 1 Answer Key 2026 By Prepp

    यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 15 मई को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगइन विवरण दर्ज करके यूपीएससी आईएएस ई-एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते थे।
    यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

    यूपीएससी अपडेट - संघ लोक सेवा आयोग ने 20 मई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी कैलेंडर 2027 जारी किया है। उम्मीदवार upsc.gov.in पर यूपीएससी 2027 कैलेंडर देख सकते हैं। यूपीएससी 2027 कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा के लिए अधिसूचना 13 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।

    आयोग ने 4 फरवरी को यूपीएससी सीएसई आवेदन पत्र जारी किया था। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी से बढ़ाकर 27 फरवरी 2026 कर दी गई थी। इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से यूपीएससी आईएएस परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र तय समयसीमा के अंदर भरा गया। यूपीएससी आईएएस एप्लीकेशन करेक्शन के लिए 28 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक सुविधा दी गई थी।
    यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर देखें

    सिविल सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना पहले 14 जनवरी 2026 को जारी होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते इसे स्थगित कर संशोधित सूचना जारी की गई। आयोग द्वारा जारी कैलेंडर 2026 के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यूपीएससी सीएसई के लिए आवेदन तिथि 14 जनवरी से 3 फरवरी 2026 निर्धारित थी। इसके बाद 4 फरवरी को यूपीएससी आईएएस आवेदन की नई तिथियां घोषित की गईं। संशोधित अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 फरवरी 2026 कर दिया गया था।


    1771935723264

    उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2026 भरने से पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी आईएएस पात्रता मानदंड 2026 की जांच कर लेनी चाहिए। केवल वे उम्मीदवार जो सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करेंगे, उन्हें यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2026 (UPSC IAS admit card 2026 in hindi) जारी किया जाएगा।

    आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आंसर की जारी की

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी आंसर की को लेकर एक हलफनामा पर उच्चतम न्यायालय में कहा कि आयोग द्वारा अब प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होने के बाद प्रोविजनल आंसर-की प्रकाशित की जाएगी। इस आंसर की पर उम्मीदवारों से प्रमाण के साथ आपत्ति भी मांगी जाएगी। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद यूपीएससी आईएएस अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी। यह हलफनामा सीएसई से संबंधित एक लंबित याचिका पर दाखिल किया गया था। यूपीएससी ने कहा कि मामले के लंबित रहने के दौरान उसने अदालत द्वारा नियुक्त न्यायमित्र के सुझाव समेत विभिन्न कारकों पर विचार-विमर्श किया है।

    यूपीएससी हर साल भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए यूपीएससी आईएएस परीक्षा (UPSC IAS exam in hindi) आयोजित करता है। भारतीय मूल के और 21 से 32 वर्ष की आयु के उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस 2026 के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख को देख सकते हैं।

    आईएएस परीक्षा हाईलाइट्स 2026

    परीक्षा का नाम

    सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई)

    आयोजक निकाय

    संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission)

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन

    (यूपीएससी पेपर पैटर्न प्रीलिम्स- एमसीक्यू आधारित)

    (यूपीएससी पेपर पैटर्न मेन्स - विवरणात्मक)

    (व्यक्तित्व परीक्षण – बोर्ड सदस्यों द्वारा साक्षात्कार)

    परीक्षा चरणों की संख्या

    • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims exam)

    • मुख्य परीक्षा (Mains exam)

    • साक्षात्कार (Interview)

    यूपीएससी परीक्षा में पेपर

    प्रीलिम्स: 2 पेपर

    मेन्स: 9 पेपर

    यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा प्रारूप: अंकन योजना (UPSC Prelims marking scheme)

    पेपर 1: +2 अंक

    पेपर 2: +2.5 अंक

    यूपीएससी में नकारात्मक अंकन (Negative marking in UPSC): प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंकों एक तिहाई भाग

    यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2026 की समय अवधि

    प्रारंभिक परीक्षा: 2 घंटे (प्रत्येक पेपर) कुल 4 घंटे

    मुख्य: 3 घंटे (प्रत्येक पेपर)

    कुल 27 घंटे

    प्रश्नों के प्रकार

    प्रीलिम्स: ऑब्जेक्टिव टाइप

    मेन्स: सब्जेक्टिव टाइप

    अधिसूचना के साथ, आयोग आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in / upsconline.nic.in पर आईएएस आवेदन पत्र 2026 (IAS application form 2026 in hindi) जारी करेगा। सीएसई परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे न्यूनतम पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं।

    यूपीएससी आईएएस 2026 परीक्षा - प्रमुख तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथियां

    यूपीएससी आईएएस 2026 अधिसूचना

    14 जनवरी 2026

    4 फरवरी 2026

    यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2026 जारी

    14 जनवरी 2026

    4 फरवरी 2026

    यूपीएससी आईएएस 2026 आवेदन पत्र अंतिम तिथि

    3 फरवरी 2026

    24 फरवरी 2026

    27 फरवरी 2026

    आईएएस आवेदन सुधार सुविधा

    28 फरवरी से 3 मार्च 2026

    आईएएस 2026 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड

    15 मई 2026

    यूपीएससी आईएएस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा

    24 मई 2026

    यूपीएससी आईएएस 2026 परिणाम (प्रीलिम्स)

    15 जून 2026

    यूपीएससी आईएएस 2026 मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    14 अगस्त 2026

    यूपीएससी आईएएस 2026 मेन्स परीक्षा

    21 अगस्त से 30 अगस्त 2026

    यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा प्रश्नपत्र पर आपत्ति तिथि
    31 अगस्त से 4 सितंबर 2026

    यूपीएससी आईएएस 2026 परिणाम (मेन्स)

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस 2026 साक्षात्कार

    सूचित किया जाएगा

    सिविल सेवा के अंतिम रिजल्ट की घोषणा

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस 2026 - रिक्तियां

    यूपीएससी आईएएस रिक्तियां 2026 (UPSC IAS vacancy 2026 in hindi) आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में घोषित की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से पदवार यूपीएससी आईएएस 2026 रिक्तियों की जांच कर सकते हैं। पिछले वर्षों की आईएएस रिक्तियों को नीचे दी गई तालिका में सूचीबद्ध किया गया है।

    वर्ष

    रिक्तियों की संख्या

    2026

    सूचित किया जाएगा

    2025

    979

    2024

    1056

    2023

    1105

    2022

    1011

    2021

    712

    2020

    796

    यूपीएससी आईएएस 2026- पद

    यूपीएससी आईएएस भर्ती 2026 (UPSC IAS recruitment 2026 in hindi) के तहत विभिन्न पदों को अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्र सरकार सेवाओं जैसी दो अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है। यूपीएससी आईएएस पदों 2026 (UPSC IAS posts 2026) का श्रेणीवार वितरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।

    यूपीएससी सिविल सर्विस पोस्ट

    श्रेणी

    पद का नाम

    All India Services

    Indian Administrative Services (IAS)

    Indian Police Services (IPS)

    Indian Forest Services (IFS)

    Central Government Services

    Indian Foreign Services (IFS)

    Indian P & T Accounts & Finance Service

    Indian Audit and Accounts Service

    Indian Revenue Service (Customs and Central Excise)

    Indian Defence Accounts Service

    Indian Revenue Service (I.T.)

    Indian Ordnance Factories Service

    Indian Postal Service

    Indian Civil Accounts Service

    Indian Railway Traffic Service

    Indian Railway Accounts Service

    Indian Railway Personnel Service

    Post of Assistant Security Commissioner in Railway Protection Force

    Indian Defence Estates Service

    Indian Information Service

    Indian Trade Service

    Indian Corporate Law Service

    Armed Forces Headquarters Civil Service

    Delhi, Andaman & Nicobar Islands, Lakshadweep, Daman & Diu and Dadra & Nagar Haveli Civil Service

    Pondicherry Police Service

    Pondicherry Civil Service

    Delhi, Andaman & Nicobar Islands, Lakshadweep, Daman & Diu and Dadra & Nagar Haveli Police Service

    यूपीएससी सीएसई पात्रता मानदंड

    ऑनलाइन सीएसई आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को आईएएस परीक्षा पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। आईएएस परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड में आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, राष्ट्रीयता और प्रयासों की संख्या शामिल है।

    राष्ट्रीयता

    • भारत का नागरिक, या
    • नेपाल/भूटान/तिब्बती शरणार्थी (जो 1 जनवरी, 1962 से पहले स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से भारत आए, या
    • वे उम्मीदवार जो भारत में बसने के लिए पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से आए। इन उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
    नोट- नेपाल, भूटान या तिब्बती शरणार्थी से संबंधित उम्मीदवार भारतीय विदेश सेवा में नियुक्ति के लिए पात्र नहीं हैं।

    आईएएस परीक्षा आयु सीमा

    आईएएस आयु सीमा पात्रता मानदंड के अनुसार, 21 से 32 वर्ष के बीच के लोग आईएएस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि आरक्षित श्रेणियों से संबंधित आवेदक यूपीएससी नियमों के अनुसार आयु में छूट के पात्र हैं।

    आईएएस परीक्षा की ऊपरी आयु सीमा में छूट

    श्रेणियां

    आयु में छूट

    सामान्य

    आयु में कोई छूट नहीं

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    3 वर्ष

    एससी/एसटी

    5 वर्ष

    रक्षा सेवा कार्मिक, जो किसी विदेशी देश के साथ शत्रुता के दौरान या किसी अशांत क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान अक्षम हो गए और परिणामस्वरूप सेवा मुक्त कर दिए गए

    3 वर्ष

    कमीशंड अधिकारियों (सीओ) और ईसीओ/एसएससीओ सहित पूर्व सैनिक, जो 1 अगस्त, 2026 तक कम से कम पांच साल की सैन्य सेवा प्रदान कर रहे हो, या सेवा मुक्त कर दिए गए हो

    5 वर्ष

    ईसीओ/एसएससीओ जिन्होंने 1 अगस्त, 2026 तक पांच साल की सैन्य सेवा के असाइनमेंट की प्रारंभिक अवधि पूरी कर ली हो

    5 वर्ष

    निम्नलिखित मामलों में: अंधापन और कम दृष्टि, बहरा और सुनने में कठिनाई, एसिड अटैक सहित लोकोमोटर विकलांगता, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग ठीक हो गया, बौनापन, पीड़ित और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, बौद्धिक विकलांगता, ऑटिज़्म, विशिष्ट सीखने की विकलांगता और मानसिक बीमारी वाले उम्मीदवारों के लिए

    10 वर्ष

    उम्मीदवार आमतौर पर 1 जनवरी 1981 से 31 दिसंबर 1989 तक जम्मू और कश्मीर राज्य के निवासी रहे हो।

    5 वर्ष

    यूपीएससी आईएएस शैक्षिक योग्यता

    उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (बीए, बी.कॉम, बी.एससी, बीबीए, बीसीए, बी.टेक आदि) होनी चाहिए। जो लोग अपनी अंतिम वर्ष की डिग्री परीक्षा में उपस्थित हुए हैं या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे है, वे भी सिविल सेवा परीक्षा के लिए पात्र हैं।

    आईएएस प्रयास सीमा (IAS attempt limit)

    श्रेणी

    आईएएस आयु सीमा

    प्रयासों की संख्या

    सामान्य/ईडब्ल्यूएस

    32

    6

    ओबीसी

    35

    9

    एससी/एसटी

    37

    कोई सीमा नहीं है

    सामान्य श्रेणी के शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवार

    35

    9

    ओबीसी शारीरिक रूप से विकलांग

    38

    9

    एससी और एसटी शारीरिक रूप से विकलांग

    40

    कोई सीमा नहीं है

    विकलांग सैनिक (सामान्य)

    35

    विकलांग सैनिक (ओबीसी)

    38

    विकलांग सैनिक (एससी और एसटी)

    40

    यूपीएससी सीएसई आवेदन प्रक्रिया

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र (UPSC IAS application form in hindi) जारी होता है। जो उम्मीदवार आईएएस पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वे यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र (UPSC IAS form) ऑनलाइन भर सकते हैं। यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र के दो हिस्से होते हैं। आईएएस आवेदन पत्र 2026 (IAS form 2026 in hindi) को भरते हुए सभी दिशानिर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए अन्यथा चयन प्रक्रिया के बाद के चरण में इसे अविकार किया जा सकता है।

    यूपीएससी आईएएस 2026 आवेदन पत्र को भरने के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents required to fill the UPSC IAS 2026 application form)

    • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    • स्कैन फोटोग्राफ और यूपीएससी द्वारा उल्लेखित हस्ताक्षर

    • वैध फोटो पहचान पत्र विवरण

    • अन्य दस्तावेज (यदि लागू हो)

    • निजी व शैक्षणिक विवरण

    • शुल्क भुगतान विवरण डेबिट/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग/ यूपीआई आदि

    सीएसई आवेदन पत्र भरने के चरण

    • आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।

    • वेब पेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।

    • ऑनलाइन वन-टाइम पंजीकरण (ओटीआर) - यदि आवेदकों ने वन-टाइम पंजीकरण पूरा नहीं किया है, तो उन्हें व्यक्तिगत और संपर्क विवरण जैसे कुछ बुनियादी विवरण प्रदान करके इसे पूरा करना होगा।

    • वैध लॉगिन क्रेडेंशियल ईमेल आईडी और ओटीपी/पासवर्ड या मोबाइल नंबर और ओटीपी/पासवर्ड या ओटीआर आईडी और ओटीपी/पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

    • उम्मीदवारों को आईएएस आवेदन पत्र दो भागों में भरना होता है जिसमें अन्य विवरण भरना, शुल्क भुगतान, स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करना, हस्ताक्षर, फोटो पहचान पत्र दस्तावेज़ और पसंदीदा परीक्षा केंद्र का चयन शामिल है।

    यूपीएससी आईएएस आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    आईएएस आवेदन शुल्क

    सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस

    100 रुपये

    एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/पीडब्ल्यूडी/महिला

    शुल्क से राहत

    • आईएएस आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को अच्छी तरह से जांच लें और यदि आवश्यक हो तो विवरण संपादित करें।

    • एक बार सबमिट करने के बाद, आवेदक अपने आईएएस आवेदन पत्र में बदलाव नहीं कर पाएंगे।

    • सबमिट करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर जेनरेट होगा। उम्मीदवारों को इसे पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करना होगा और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेना होगा।

    UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books
    UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
    Download EBook

    अपलोड किए जाने वाले फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की विशिष्टता

    दस्तावेज़

    विनिर्देश

    हस्ताक्षर

    20 केबी से 300 केबी

    फोटो

    20 केबी से 300 केबी

    आवेदन शुल्क के भुगतान के बारे में विशिष्टता

    भुगतान विधि

    पेमेंट गेटवे

    ऑफलाइन

    बैंक चालान

    ऑनलाइन

    क्रेडिट/वीज़ा/रुपे/मास्टर/डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग

    यूपीएससी आईएएस सिलेबस 2026

    यूपीएससी द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में आईएएस 2026 पाठ्यक्रम (UPSC IAS 2026 Syllabus) का उल्लेख किया जाता है। उम्मीदवारों को प्रभावी तैयारी के लिए यूपीएससी सिविल सेवा सिलेबस पीडीएफ की मदद लेनी चाहिए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 का सिलेबस प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के लिए अलग-अलग होता है।

    यूपीएससी सीएसई परीक्षा पैटर्न

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है - प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न 2026 (UPSC CSE 2026 Exam Pattern), यूपीएससी द्वारा निर्धारित किया जाता है। यूपीएससी आईएएस 2026 अधिसूचना में परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया जाता है।

    यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

    पेपर की संख्या

    2

    परीक्षा भाषा माध्यम

    हिंदी और अंग्रेजी

    परीक्षा अवधि

    4 घंटे ( प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे)

    प्रश्नों की संख्या

    सामान्य अध्ययन

    • पेपर 1 - 200 अंक

    • पेपर 2 - 200 अंक

    कुल अंक

    400 (200 प्रति पेपर)

    आईएएस प्रीलिम्स क्वालीफाइंग अंक

    33%

    यूपीएससी आईएएस मेन्स परीक्षा पैटर्न

    पेपर की संख्या

    9

    माध्यम

    असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू

    अवधि

    3 घंटे प्रति पेपर

    विषय

    • क्षेत्रीय भाषा

    • अंग्रेजी

    • जीएस 1, 2, 3 और 4

    • वैकल्पिक पेपर 1 और 2

    • निबंध

    कुल प्रश्न

    पार्ट A और B - 300 प्रति पेपर

    जीएस और वैक्लपिक पेपर - 250 प्रति पेपर

    अधिकतम अंक

    1750


    यूपीएससी आईएएस 2026 - परीक्षा केंद्र

    संघ लोक सेवा आयोग देश भर में यूपीएससी आईएएस परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र भरते समय अपने लिए नजदीकी यूपीएससी आईएएस 2026 परीक्षा केंद्र (UPSC IAS 2026 exam centre in hindi) का चयन कर सकते हैं। वे आधिकारिक अधिसूचना में यूपीएससी आईएएस परीक्षा केंद्रों की क्षेत्रवार सूची पा सकते हैं।

    यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड

    संघ लोक सेवा आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2026 (UPSC CSE admit card 2026 in hindi) जारी करेगा। आईएएस एडमिट कार्ड 2026 (IAS admit card 2026 in hindi) की हार्ड कॉपी उम्मीदवारों को डाक द्वारा नहीं भेजी जाती है, इसलिए उन्हें इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना होता है।.

    यूपीएससी आईएएस 2026 - परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    यूपीएससी आईएएस 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश एडमिट कार्ड में सूचीबद्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आईएएस 2026 (IAS 2026 in hindi) के लिए उपस्थित होने से पहले आईएएस परीक्षा दिशानिर्देशों (IAS exam guidelines in hindi) को पढ़ लें। भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा दिशानिर्देशों का विवरण नीचे दिया गया है।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

    • उन्हें सत्यापन के लिए परीक्षा हॉल में आईएएस एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र की एक प्रति ले जानी होगी।

    • परीक्षार्थियों को परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं है।

    • परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी प्रकार के गैजेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं होगी।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर बॉल पॉइंटेड पेन और पारदर्शी पानी की बोतल लाने की अनुमति है।

    यूपीएससी सीएसई 2026 आंसर की

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आईएएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा के बाद यूपीएससी आईएएस 2026 प्रीलिम्स आंसर की जारी करता है। यूपीएससी आईएएस आंसर की 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2, दोनों के लिए ही जारी की जाती है। यूपीएससी आईएएस 2026 आंसर की डाउनलोड लिंंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाती है। यूपीएससी आईएएस 2026 उत्तर कुंजी यूपीएससी आईएएस परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को प्रदान की गई परीक्षण पुस्तिकाओं के सभी सेटों के लिए पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन उपलब्ध होती है। यूपीएससी द्वारा जारी आईएएस उत्तर कुंजी 2026 अंतिम मानी जाती है और इसे चुनौती नहीं दी जा सकती।

    यूपीएससी आईएएस प्रश्न पत्र 2026

    आईएएस 2026 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को प्रभावी तैयारी के लिए आईएएस प्रश्न पत्रों की जांच करनी चाहिए। यूपीएससी प्रश्न पत्रों की मदद से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण विषयों और अध्यायों की जांच कर सकते हैं। यूपीएससी द्वारा अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आईएएस प्रश्न पत्र जारी किया जाता है। इस बीच बीते वर्ष के प्रश्न उम्मीदवार यहां देख सकते हैं-

    यूपीएससी आईएएस एग्जाम मेन्स (Civil Services (Main) Examination) बीते वर्ष के प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं। नीचे दिए गए लिंक की मदद से इनको डाउनलोड किया जा सकता है-

    आंसर की 2024 के साथ यूपीएससी आईएएस प्रश्न पत्र - पेपर 1

    उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस परीक्षा प्रश्न पत्र सभी सेट यहां से प्राप्त कर सकते हैं। अपने प्रदर्शन का आकलन करने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस उत्तर कुंजी 2024 का उपयोग कर सकते हैं।

    यूपीएससी सीएसई 2026 रिजल्ट

    संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीएसई परिणाम 2026 (UPSC CSE result 2026 in hindi) घोषित करता है। संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परिणाम तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और अंतिम में जारी करता है।

    यूपीएससी आईएएस रिजल्ट 2026 (UPSC IAS result 2026 in hindi) तीनों चरणों के लिए ऑनलाइन पीडीएफ़ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। यूपीएससी आईएएस 2026 परीक्षा परिणाम को दो तरीकों से जारी किया जाएगा - पहला क्रमांक संख्या के साथ और दूसरा योग्य उम्मीदवारों के नाम के साथ। यूपीएससी लोक सेवा परिणाम निम्नलिखित क्रम में जारी किए जाएंगे :

    आईएएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026

    प्रीलिम्स के लिए आईएएस परिणाम upsc.gov.in पर घोषित किया जाता है। आईएएस परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम उन चयनित आवेदकों के नाम और रोल नंबर के साथ ऑनलाइन मोड में पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा जो आईएएस परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।

    आईएएस मेन्स रिजल्ट 2026

    यूपीएससी आईएएस मेन्स रिजल्ट 2026 (UPSC IAS mains result 2026) लोक सेवा परीक्षा के आयोजन तिथि से 40 से 50 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाता है। यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा 2026 परिणाम (UPSC IAS mains exam 2026 result in hindi) उन चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर के साथ पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन जारी किया जाएगा, जो IAS व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होने के योग्य होते हैं।

    फाइनल यूपीएससी आईएएस रिजल्ट 2026

    अंतिम यूपीएससी आईएएस परिणाम 2026 (Final UPSC IAS result 2026 in hindi) आईएएस मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों पर आधारित होता है। अंतिम आईएएस कटऑफ 2026 (Final IAS Cutoff 2026 in hindi) को पास करने वाले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 (UPSC Civil Services Exam 2026) के तहत विभिन्न सेवाओं में शामिल होने के पात्र होंगे।
    यूपीएससी आईएएस कटऑफ 2026

    अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के रिजल्ट जाँचें

    यूपीएससी सीएसई 2026 चयन प्रक्रिया

    यूपीएससी सीएसई 2026 चयन प्रक्रिया (UPSC Civil Services selection procedure 2026) के तीन चरण होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं :

    1. प्रारम्भिक परीक्षा
    2. मुख्य परीक्षा
    3. साक्षात्कार

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    पात्र उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र भर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उपर्युक्त लेख को पढ़ें।

    Q: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवदेन करने की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवदेन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई थी, जो पहले 24 फरवरी तक थी।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSC CSE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSC CSE ?

    Dear Student, you are actually at a good stage to start preparing for your IAS goal. For now, focus on doing well in Class 12 while developing a habit of reading newspapers, understanding current affairs and strengthening subjects such as History, Geography, Polity and Economics. After school, you can choose

    Hello Aspirant,

    If your goal is to become an IAS officer, you can choose any stream like Arts, Humanities, Science, or Commerce, because UPSC does not require a particular stream in Classes 11–12.

    However, Humanities and Arts can be a practical choice because subjects such as Political Science, History, Geography,

    Hello Student, when choosing an IAS coaching institute in Delhi, it is useful to compare factors such as faculty, course structure, study material, test series, current affairs support, batch size, fees and student feedback. If you share your budget, preparation level and preferred area in Delhi, I can help you

    Hello there!

    That’s a wonderful and ambitious goal! Becoming an IAS officer requires clearing the UPSC Civil Services Examination.

    You can start by building a strong foundation in NCERTs (Classes 6–12), current affairs, Indian Polity, History, Geography, Economy and basic answer-writing. After graduation, you can appear for UPSC CSE, provided

    Dear Student,

    IAS banne ke liye aapko UPSC exam pass karni hogi. Iss exam ke main stages hai: Prelims, Mains aur Personality Test.

    Check : How to Become a IAS Officer