Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 (Jharkhand Field Worker Result 2026)- संताली भाषा परीक्षा रद्द
    • लेख
    • झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 (Jharkhand Field Worker Result 2026)- संताली भाषा परीक्षा रद्द

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 (Jharkhand Field Worker Result 2026)- संताली भाषा परीक्षा रद्द

    Rajan KumarUpdated on 03 Nov 2026, 02:36 PM IST
    Trusted Source Image

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता (फील्ड वर्कर) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि संताली भाषा की परीक्षा रद्द होने के कारण रिजल्ट में देरी होगी। JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता (JFWCE) रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाता है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर/अन्य विवरण शामिल होंगे। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 के साथ अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड या अंक विवरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
    ये भी पढ़ें: झारखंड जॉब्स 2026
    अपडेट :  झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के तहत 19 जुलाई 2026 को आयोजित संताली भाषा की परीक्षा रद्द कर दी गई है। आयोग को अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र में पाठ्यक्रम से बाहर, अस्पष्ट और गलत प्रश्न होने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद विषय विशेषज्ञों से प्रश्नपत्र की समीक्षा कराई गई। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। संताली भाषा की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इसकी तिथि और अन्य जानकारी अलग से जारी होगी। 

    This Story also Contains

    1. झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 – अवलोकन व तिथियां
    2. झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    4. झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता स्कोरकार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    5. झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता कटऑफ 2026
    6. झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया
    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 (Jharkhand Field Worker Result 2026)- संताली भाषा परीक्षा रद्द
    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता का आयोजन 19 जुलाई 2026 को किया गया। परीक्षा के बाद आयोग ने 6 अगस्त 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर अभ्यर्थियों को 11 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया था। अब प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा और निस्तारण के बाद आयोग द्वारा फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता आंसर की 2026 पीडीएफ चरणवार 

    1786528495941

    आयोग ने विज्ञापन संख्या 23/2024 के तहत स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में क्षेत्रीय कार्यकर्ता के 510 पदों पर भर्ती के लिए झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWCE) 2024 आयोजित की जा रही है। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 1 से 31 अगस्त 2024 तक भरा गया था। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 लिंक और डाउनलोड प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 – अवलोकन व तिथियां

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा 510 पदों पर भर्ती के लिए झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता (फील्ड वर्कर) प्रतियोगिता परीक्षा (JFWCE) 2026 आयोजित की जा रही है। आंसर की जारी कर दी गई है। अब आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल आंसर की और झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 जारी होने की प्रतीक्षा है। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण अवलोकन व तिथियां देखें।

    विवरण

    जानकारी

    आयोग का नाम

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)

    परीक्षा का नाम

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWCE) 2024

    पद का नाम

    क्षेत्रीय कार्यकर्ता (Field Worker)

    विभाग

    स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग

    कुल रिक्तियां

    510 पद

    आवेदन प्रारंभ तिथि

    01 से 31 अगस्त 2024 तक

    परीक्षा तिथि

    19 जुलाई 2026

    आंसर की जारी

    06 अगस्त 2026

    आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

    11 अगस्त 2026

    फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    रिजल्ट का माध्यम

    ऑनलाइन/पीडीएफ

    आधिकारिक वेबसाइट

    jssc.jharkhand.gov.in

    ये भी पढ़ें:-

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखकर चयन की स्थिति जांच सकेंगे। वहीं, स्कोरकार्ड उपलब्ध होने पर अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से विषयवार/कुल प्राप्त अंकों की जानकारी देख सकेंगे। आयोग की वेबसाइट पर JFWCE-2024 से संबंधित आंसर की भी जारी की गई है।

    रिजल्ट की पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

    • सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर “What’s New” या रिजल्ट से संबंधित सेक्शन खोलें।

    • Jharkhand Field Worker Competitive Examination (JFWCE)-2024 Result लिंक पर क्लिक करें।

    • रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • पीडीएफ में अपना रोल नंबर/नाम सर्च करके परिणाम देखें।

    • भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    • JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • Candidate Login/Result लिंक खोलें।

    • अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।

    • कैप्चा भरकर Login/Submit पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा।

    • स्कोरकार्ड में प्राप्त अंकों की जांच करें और Download/Print विकल्प से इसकी प्रति सुरक्षित रख लें।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा: झारखंड जेल वार्डर (कक्षपाल) भर्ती

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता स्कोरकार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 के साथ झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता स्कोरकार्ड 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसमें परीक्षा से संबंधित अपने महत्वपूर्ण विवरण और प्राप्त अंकों की जानकारी देख सकेंगे। स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण के आधार पर अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का मिलान कर सकते हैं। संभावित रूप से स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण दर्ज हो सकते हैं—

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • रोल नंबर

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा का नाम — JFWCE 2024

    • परीक्षा की तिथि

    • अभ्यर्थी की श्रेणी (Category)

    • प्रत्येक विषय/पेपर में प्राप्त अंक

    • कुल प्राप्त अंक

    • क्वालिफाइंग/कटऑफ से संबंधित विवरण, यदि स्कोरकार्ड में उपलब्ध हो

    • परिणाम/चयन की स्थिति

    ये भी पढ़ें: झारखंड टीईटी सिलेबस 2026 

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता कटऑफ 2026

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWCE) के लिए आधिकारिक कटऑफ 2026 झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जारी किए जाने की संभावना है। कटऑफ जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक देख सकेंगे। कटऑफ अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग हो सकती है और यह परीक्षा के कठिनाई स्तर, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या, 510 रिक्तियों तथा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगी। JSSC Field Worker की कटऑफ सामान्यतः रिजल्ट/मेरिट प्रक्रिया के साथ उपलब्ध कराई जाती है।

    कटऑफ को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या

    • कुल 510 पदों की रिक्तियां

    • अभ्यर्थियों का कुल प्रदर्शन

    • श्रेणीवार उपलब्ध रिक्तियां

    • परीक्षा की मार्किंग स्कीम और प्राप्त अंकों का वितरण

    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट देखें

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा रिजल्ट, मेरिट लिस्ट तथा आगे की प्रक्रिया से संबंधित सूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    रिजल्ट के बाद अभ्यर्थियों को सामान्यतः निम्न प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ सकता है—

    • मेरिट लिस्ट जारी: परीक्षा में प्राप्त अंकों और निर्धारित नियमों के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

    • कटऑफ के आधार पर चयन: निर्धारित कटऑफ/मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अगली प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाएगा।

    • दस्तावेज सत्यापन: शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, पहचान-पत्र आदि की जांच की जा सकती है।

    • अंतिम चयन सूची: दस्तावेज सत्यापन और आयोग द्वारा निर्धारित अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

    • नियुक्ति प्रक्रिया: अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के नाम संबंधित विभाग को भेजे जा सकते हैं और विभाग द्वारा नियुक्ति से संबंधित आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)