झारखंड जेल वार्डर (कक्षपाल) भर्ती 2026 (Jharkhand jail warder bharti 2026 in Hindi)- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 20 मई से झारखंड जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन की सुविधा दोबारा दी जा रही है। उम्मीदवार 19 जून 2026 तक झारखंड जेल वार्डर आवेदन पत्र भर कर जमाकर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले की सुनवाई के बाद 14 मई को कोर्ट के आदेश आने पर आवेदन की नई संशोधित तिथि जारी की गई है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार JKCE-2025 विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत कक्षपाल भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा एक बार फिर से 20 मई से 19 जून तक दी जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन लिंक के माध्यम से निर्धारित तिथि तक झारखंड कक्षपाल आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन सुधार के लिए 22 से 24 जून तक का समय दिया जाएगा।
झारखंड कक्षपाल पात्रता, आवेदन प्रक्रिया जानें
झारखंड कक्षपाल परीक्षा शुल्क और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित है। इसके बाद 22 से 24 जून तक आवेदन सुधार सुविधा दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद झारखंड जेल वार्डर (कक्षपाल) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। झारखंड जेल वार्डर (कक्षपाल) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जनवरी 2026 को जारी किया गया था।
पहले, झारखंड कक्षपाल आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी , आवेदन शुल्क जमा करने तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2026 और आवेदन सुधार तिथि 11 से 13 फरवरी 2026 थी। अब एक बार फिर से आवेदन विंडो दोबारा ओपन करने और संशोधित आवेदन तिथि जारी की गई है।

पहले, जेएसएससी ने 25 सिंतबर को अधिसूचना जारी कर झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा (JKCE 2025) के लिए आवेदन आवेदन की तिथि 7 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 निर्धारित थी जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। नई सूचना के अनुसार, झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा 2026 और एडमिट कार्ड की तिथि जल्द जारी की जाएगी। झारखंड जेल वार्डर के 1733 पदों पर बहाली के लिए जेकेसीई प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन किया जाएगा।
पहले, झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा 2026 (JKCE 2026) के लिए 25 सिंतबर को अधिसूचना जारी कर आवेदन तिथियों की जानकारी दी गई थी। जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2025 निर्धारित थी जिसे अब स्थगित कर नई तिथि जारी की जाएगी।
जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के कुल 1733 पदों में से 1634 पुरुषों और 64 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पुरुष वर्ग में 165 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए, 413 होमगार्ड के लिए और 1056 सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं।
मुख्य इवेंट | तिथियां |
झारखंड जेल वार्डर आवेदन आरंभ |
9 जनवरी 2026 |
झारखंड जेल वार्डर कक्षपाल आवेदन अंतिम तिथि |
20 मई से 19 जून 2026 (एप्लीकेशन विंडो री-ओपन) |
झारखंड जेल वार्डर आवेदन शुल्क भुगतान |
|
झारखंड कक्षपाल आवेदन सुधार |
22 से 24 जून 2026 |
झारखंड कक्षपाल एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
जेएसएससी जेल वार्डर परीक्षा (जेकेसीई 2025) | सूचित किया जाएगा |
जेएसएससी जेल वार्डर रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
झारखंड कक्षपाल भर्ती (जेकेसीई -2025) के लिए जारी विज्ञापन संख्या 07/2025 के अंतर्गत जारी अधिसूचना में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई 160 सेमी निर्धारित है।
आयु सीमा : न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी जरूरी है। हालांकि यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों को दो वर्ष, अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को तीन वर्ष, तथा एससी-एसटी वर्ग के पुरुषों और महिलाओं को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

योग्यता : अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई 160 सेमी व अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए लंबाई 155 सेमी निर्धारित है। महिला वर्ग के लिए 148 सेमी लंबाई निर्धारित की गई है। यहां पुरुष अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ निकालना होगा। महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर Online Application for JKCE-2025 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
झारखंड कक्षपाल आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये और राज्य के एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये निर्धारित है। जेएसएससी जेल वार्डर आवेदन शुल्क भुगतान के बिना आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जेएसएससी कक्षपाल भर्ती आवेदन पत्र में हुई त्रुटि में सुधार करने की सुविधा 11 से 13 फरवरी 2026 तक दी गई थी। इस दौरान उम्मीदवार अपने नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के अलावा अन्य विवरण में बदलाव कर सकते थे। बाद में 14 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड कक्षपाल आवेदन के लिए 20 मई से 19 जून और आवेदन सुधार के लिए 22 से 24 जून तक एक और मौका दिया गया है।
झारखंड राज्य पुलिस, जेल वार्डर, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी) एवं उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली, 2025 के तहत भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होगा।
चयन प्रक्रिया का पहला चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा है। झारखंड जेल वार्डर अधिसूचना के अनुसार, इस बार दौड़ की दूरी पहले की तुलना में कम कर दी गई है। पुरुष अभ्यर्थियों को छह मिनट में 1600 मीटर और महिला अभ्यर्थियों को दस मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। पहले पुरुषों के को 10 किलोमीटर और महिलाओं को 6 किलोमीटर की दूरी पूरी करने की परीक्षा देनी होती थी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होना जरूरी है। हालांकि यह क्वालिफाइंग प्रकृति का है। इस चरण में सफल उम्मीदवार झारखंड कक्षपाल लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
झारखंड कक्षपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा। परीक्षा में तीन पत्र होंगे। पेपर 1 और 2 भाषा से संबंधित होगा जबकि पेपर-3 सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और सामान्य गणित से संबंधित होगा। परीक्षा तीन पाली में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से पहले जेएसएससी कक्षपाल एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
जेएसएससी जेल वार्डर कक्षपाल भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि झारखंड कर्मचारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी की जाएगी। कक्षपाल भर्ती परीक्षा तिथि की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। हालांकि जेएसएससी जेल वार्डर एडमिट कार्ड में जेल वार्डर परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र की सटीक जानकारी दी जाएगी।
झारखंड कक्षपाल भर्ती परीक्षा के प्रत्येक चरण के बाद झारखंड कक्षपाल भर्ती परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के अगले चरण में शामिल होंगे। परीक्षा के सभी चरणों के बाद फाइनल झारखंड जेल वार्डर रिजल्ट जारी किया जाएगा।