Careers360 Logo
ask-icon
share
    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 जारी (India Post GDS Merit List OUT)- चरणवार सूची, PDF लिंक
    • लेख
    • इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 जारी (India Post GDS Merit List OUT)- चरणवार सूची, PDF लिंक

    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 जारी (India Post GDS Merit List OUT)- चरणवार सूची, PDF लिंक

    Rajan KumarUpdated on 12 Oct 2026, 05:46 PM IST
    Trusted Source Image

    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 जारी- इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 शेड्यूल 2 के लिए पहली मेरिट सूची 12 अक्टूबर को जारी कर दी है। प्राधिकरण द्वारा राज्यवार तरीके से इंडिया पोस्ट मेरिट सूची (INDIA post merit list) जारी की गई है। जीडीएस शेड्यूल 2 जुलाई 2026 के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 आवेदन तिथि 2 से 21 सितंबर 2026 थी। हालांकि इंडिया पोस्ट जीडीएस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अगस्त से ही जारी हो गई थी। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट डाउनलोड लिंक दिया गया है।
    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट डाउनलोड लिंक
    1791807091498

    This Story also Contains

    1. India Post GDS Result 2026: मेरिट लिस्ट कब होगी जारी?
    2. इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026: आवश्यक दस्तावेज
    3. इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 : अवलोकन
    4. इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    5. इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026: जोनवार रिजल्ट लिंक
    6. इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026: कब आएगा?
    7. इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026: मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगा?
    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 जारी (India Post GDS Merit List OUT)- चरणवार सूची, PDF लिंक
    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026

    भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने और जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होती है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 शेड्यूल 2 आवेदन संशोधन प्रक्रिया 23 सितंबर से 24 सितंबर तक चली।

    1788764590860

    इससे पहले, इंडिया पोस्ट जीडीएस शेड्यूल 1 की पांचवी मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। पांचवीं सूची के रूप में कुछ राज्यों के लिए 4a सूची जारी की गई थी। भारतीय डाक सेवक चौथी मेरिट सूची indiapostgdsonline.gov.in पर 8 जून को जारी की गई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सर्किल-वार (राज्यवार) इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। चौथी लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को उनके डिविजन के पोस्ट ऑफिस में 23 जून तक दस्तावेज सत्यापन का समय दिया गया है। ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय डाकघर (इंडिया पोस्ट) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सर्किल-वार (राज्यवार) चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहा है। पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की गई थी। जीडीएस मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर और कटऑफ से जुड़ी जानकारी दी गई है। इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026-27 देखें
    इंडिया पोस्ट जीडीएस चौथी मेरिट लिस्ट जोनवार डायरेक्ट लिंक

    इससे पहले 11 को तीसरी मेरिट सूची जारी की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को उनके डिविजन के पोस्ट ऑफिस में 26 मई तक दस्तावेज सत्यापन का समय दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इंडिया पोस्ट GDS मेरिट लिस्ट 2026 ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

    1778561692158

    इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के तीसरी मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवार का नाम राज्यवार देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं

    प्राधिकरण द्वारा 10 अप्रैल 2026 को जीडीएस भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को उनके डिविजन के पोस्ट ऑफिस में 27 अप्रैल 2026 तक दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था।
    इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकेंड मेरिट लिस्ट देखने के लिए लिंक पर जाएं
    1778561882053

    इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को उनके डिविजन के पोस्ट ऑफिस में 23 मार्च तक दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था।
    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट जोनवार डायरेक्ट लिंक
    1775622017539

    India Post GDS Result 2026: मेरिट लिस्ट कब होगी जारी?

    भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए अभी तक चार मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च, दूसरी मेरिट लिस्ट 10 अप्रैल को, तीसरी मेरिट लिस्ट 11 मई को और चौथी सूची 8 जून को जारी की गई है। जिन लाखों अभ्यर्थियों को इस सूची का इंतजार था, वे अब परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख में उपलब्ध लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है, किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से इसकी सूचना नहीं दी गई है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए India Post GDS Result 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट लिंक इसे पेज पर उपलब्ध कराया गया है।

    मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को उस डिवीजन के डिविजनल ऑफिस में अपने दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) कराना होगा, जहां उनका चयन हुआ है। चौथी सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 23 जून तक दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। वहीं तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 26 मई तक का समय दिया गया था। पहली लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को 23 मार्च 2026 तक दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना अनिवार्य था। वहीं दूसरी लिस्ट के लिए 27 अप्रैल का समय दिया गया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के मूल (Original) और उनकी 2-2 फोटोकॉपी साथ लेकर उपस्थित होना होगा।

    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026: आवश्यक दस्तावेज

    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन्हें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है। इस चरण में उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखने होंगे, ताकि सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    आवश्यक दस्तावेजों की सूची:

    • 10वीं कक्षा की मार्कशीट

    • पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी आदि)

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • दिव्यांगजन (PwD) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • जन्मतिथि प्रमाण पत्र

    • मान्यता प्राप्त सरकारी अस्पताल/औषधालय/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र (अनिवार्य)

    • अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम या गोवा में नियुक्ति के लिए स्थानीय भाषा/बोली का ज्ञान प्रमाण पत्र (सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी)

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ-साथ फोटोकॉपी भी तैयार रखें, ताकि सत्यापन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

    भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का रिजल्ट पहला और दूसरा मेरिट सूची PDF फॉर्मेट में जारी किया कर दिया गया है। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती, बल्कि कक्षा 10वीं (सेकेंडरी स्कूल) के अंक के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। मेरिट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।
    ये भी पढ़ें:- इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती

    ग्रामीण डाक सेवक PDF मेरिट लिस्ट में सर्कल वाइज चयनित उम्मीदवारों के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर और पास प्रतिशत दिए गए हैं, जिन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी स्थिति चेक करके अगले चरण दस्तावेज सत्यापन के लिए तैयार हो सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और आसान है, क्योंकि मेरिट सूची सीधे 10वीं के अंकों पर आधारित होती है। और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सभी आवश्यक प्रमाणपत्र तैयार रखें।
    लोगों ने इसे भी पढ़ा:- इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन पत्र

    भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने और जमा करने की प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 तक थी। India Post जीडीएस भर्ती के तहत अभ्यर्थी 16 फरवरी तक अपने आवेदन जमा कर सकते थे, जबकि पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित थी। ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की भर्ती के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस का आवेदन पंजीकरण लिंक 31 जनवरी से सक्रिय किया गया था। इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।

    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 : अवलोकन

    संचालन निकाय

    इंडिया पोस्ट शेड्यूल 1

    इंडिया पोस्ट जीडाएस शेड्यूल 2


    आधिकारिक वेबसाइट

    indiapost.gov.in/ indiapostgdsonline.gov.in

    भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी, क्षेत्रीय भाषाएं

    डाकघर में भर्ती के लिए आवेदन तिथि

    2 से 16 फरवरी 2026

    2 से 21 सितंबर 2026

    इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट

    6 मार्च 2026 (पहली मेरिट सूची)
    10 अप्रैल 2026 (दूसरी मेरिट लिस्ट जारी)
    11 मई 2026 ( तीसरी मेरिट लिस्ट)
    8 जून 2026 (चौथी मेरिट लिस्ट)

    12 अक्टूबर 2026 (फर्सट मेरिट लिस्ट)

    दस्तावेज सत्यापन

    23 मार्च 2026 तक (पहली मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों के लिए)
    27 अप्रैल 2026 तक (दूसरी मेरिट सूची के लिए)
    26 मई 2026 तक (तीसरी मेरिट सूची के लिए)
    23 जून 2026 तक (चौथी मेरिट सूची के लिए)


    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    GDS का सर्कल-वाइज रिजल्ट इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। रिजल्ट चेक करने के लिए ये आसान स्टेप्स अपनाएं:

    • सबसे पहले इंडिया पोस्ट की वेबसाइट खोलें और बाईं ओर दिए गए “Shortlisted Candidates” लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना सर्कल/ज़ोन चुनें और संबंधित सूची पर क्लिक करें।

    • रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • Ctrl+F दबाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम खोजें।

    • चयनित अभ्यर्थियों को बधाई।

    • भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026: जोनवार रिजल्ट लिंक

    राज्य

    रिजल्ट लिंक

    आंध्र प्रदेश

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    असम

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    बिहार

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    छत्तीसगढ़

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    दिल्ली

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    गुजरात

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    हरियाणा

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    हिमाचल प्रदेश

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    जम्मू और कश्मीर

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    झारखंड

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    कर्नाटक

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    केरल

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    मध्य प्रदेश

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    महाराष्ट्र

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    उत्तर पूर्व

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    ओडिशा

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    पंजाब

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    राजस्थान

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    तमिलनाडु

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    तेलंगाना

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    उत्तर प्रदेश

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    उत्तराखंड

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    पश्चिम बंगाल

    मेरिट सूची डाउनलोड करें

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    ये भी पढ़ें:

    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026: कब आएगा?

    इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया देश भर में कई राज्यों के ग्रामीण इलाकों में डाक सेवाओं के संचालन के लिए महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट उनके प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है, जो आगे के सिलेक्शन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी होती है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026: मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगा?

    इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 जारी होने के बाद, मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज़ जांचे जाएंगे। सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा और उन्हें सेवा के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसलिए रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को पूरी तैयारी के साथ अपने दस्तावेज़ अपडेट और तैयार रखना जरूरी है ताकि चयन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
    उपयोगी लिंक

    Articles
    Upcoming Competition Exams