Careers360 Logo
ask-icon
share
    इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026-27 (India Post GDS Vacancy 2026-27)- आवेदन (जारी), पंजीकरण तिथि, प्रक्रिया
    • लेख
    • इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026-27 (India Post GDS Vacancy 2026-27)- आवेदन (जारी), पंजीकरण तिथि, प्रक्रिया

    इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026-27 (India Post GDS Vacancy 2026-27)- आवेदन (जारी), पंजीकरण तिथि, प्रक्रिया

    Kunal solankiUpdated on 09 Sep 2026, 11:39 AM IST

    इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026-27 (India Post GDS Vacancy 2026-27)- इंडिया पोस्ट द्वारा इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से जारी कर दी गई है। वहीं इंडिया पोस्ट जीडीएस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अगस्त से जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के इस पेज पर इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि ग्रामीण डाक सेवक पोस्ट ऑफिस वाइज वैकेंसी अधिसूचना 2026-27 (Gramin Dak Sevak post office wise vacancy notification 2026-27 in hindi) जारी किया गया था। जारी अधिसूचना के अनुसार इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए ओटीआर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 तक चलेगी। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 अधिसूचना लिंक
    इंडिया पोस्ट जीडीएस रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन लिंक1788150698067

    This Story also Contains

    1. इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026-27 - एक नजर (India Post GDS Recruitment 2026-27) - Highlights)
    2. इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां
    3. इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026- पात्रता (india post gds vacancy 2026 eligibility in hindi)
    4. इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026 आवेदन कैसे करें (india post gds recruitment application 2026)
    5. इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन करने के स्टेप्स
    6. इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 - सैलरी (India Post Office Recruitment 2026- Salary in hindi)
    7. इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026 चयन प्रक्रिया (India Post GDS Recruitment 2026 Selection Process in hindi)
    8. इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 भर्ती- मेरिट सूची (India Post Office GDS Recruitment 2026 Merit List in hindi)
    इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026-27 (India Post GDS Vacancy 2026-27)- आवेदन (जारी), पंजीकरण तिथि, प्रक्रिया
    इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026-27

    इंडिया पोस्ट जीडीएस रिक्रूटमेंट 2026 के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवक पोस्ट ऑफिस वाइज वैकेंसी के बारे में जानने के लिए उम्मीदवार इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं। इस पेज पर पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी भी दी गई है।

    इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026-27 - एक नजर (India Post GDS Recruitment 2026-27) - Highlights)

    भर्ती का पूरा नाम

    Gramin Dak Sevak (GDS) Online Engagement Schedule-II

    आयोजक

    India Post Recruitment Board

    इंडिया पोस्ट एमटीएस आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    इंडिया पोस्ट एमटीएस आवेदन शुल्क

    100 रुपये

    चयन का तरीका

    • मेरिट लिस्ट

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    आधिकारिक वेबसाइट

    indiapost.gov.in/ indiapostgdsonline.gov.in


    इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे दी गई तालिका में ग्रामीण डाक सेवक पोस्ट ऑफिस वाइज वैकेंसी 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी गई है।

    इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां (india post gds bharti 2026 dates)

    इवेंट

    तिथियां

    ओटीआर पंजीकरण

    31 अगस्त से 19 सितंबर 2026

    इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन 2026

    2 सितंबर 2026

    इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    21 सितंबर 2026

    इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026- पात्रता (india post gds vacancy 2026 eligibility in hindi)

    इंडिया पोस्ट जीडीएस पात्रता मानदंड चार्ट 2026 (India Post GDS 2026 eligibility criteria chart in hindi)

    इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 भर्ती मुख्य बिंदु

    इंडिया पोस्ट जीडीएस पात्रता मानदंड

    आयु सीमा

    18- 40 वर्ष (आयु का निर्धारण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार किया जाएगा)

    शैक्षणिक योग्यता

    इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए भारत सरकार/राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा की माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में गणित और अंग्रेजी में उत्तीर्ण अंकों की पुष्टि करने वाला प्रमाण पत्र आवश्यक है।

    उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा तक स्थानीय भाषा का अध्ययन करना चाहिए।

    अन्य वांछित योग्यता

    • कंप्यूटर का ज्ञान

    • साइकिलिंग का ज्ञान

    • आजीविका के पर्याप्त साधन

    इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026 आवेदन कैसे करें (india post gds recruitment application 2026)

    उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026-27 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन करने के स्टेप्स

    • स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

    • स्टेप 2: gds registration के लिए होमपेज पर उपलब्ध User Registration लिंक पर क्लिक करें।

    • स्टेप 3: मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।

    • स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉग-इन करें और gds online form लिंक पर क्लिक करें।

    • स्टेप 5: आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।

    • स्टेप 6: आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, हस्ताक्षर आदि) निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

    • स्टेप 7: आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।

    • स्टेप 8: आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 - सैलरी (India Post Office Recruitment 2026- Salary in hindi)

    इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 (india post office recruitment) के तहत पद के लिए वेतन समय संबंधित निरंतरता भत्ता (टीआरसीए) के रूप में है, जिसमें जीडीएस नियमों में निर्दिष्ट शर्तों के बाद 3% की वार्षिक वृद्धि शामिल है। इंडिया पोस्ट जीडीएस वेतन (India Post GDS Salary in hindi) को टीआरसीए पर महंगाई भत्ते द्वारा पूरक किया जाता है, जो भारत सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित किया जाता है। जीडीएस को कई अन्य भत्ते और सामाजिक सुरक्षा लाभ भी मिलते हैं, जैसे जीडीएस ग्रेच्युटी और सेवा निर्वहन लाभ योजना के तहत लाभ।

    इंडिया पोस्ट जीडीएस सैलरी चार्ट 2026

    श्रेणी

    टीआरसीए स्लैब (TRCA slab)

    बीपीएम (ब्रांच पोस्ट मास्टर)

    12,000-29,380 रुपये

    एबीपीएम/डाक सेवक

    10,000-24,470 रुपये

    इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026 चयन प्रक्रिया (India Post GDS Recruitment 2026 Selection Process in hindi)

    इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 भर्ती के हिस्से के रूप में चयन प्रक्रिया में सिस्टम-जनरेटेड मेरिट सूची के आधार पर आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करना शामिल है, न कि किसी अन्य परीक्षा के आधार पर। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची (India Post GDS Recruitment 2026 shortlisted candidate list in hindi) जारी होने के बाद, उम्मीदवारों से चयन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में मूल दस्तावेजों के दो-चरणीय भौतिक सत्यापन के लिए उपस्थित होने की उम्मीद की जाती है।

    इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 भर्ती- मेरिट सूची (India Post Office GDS Recruitment 2026 Merit List in hindi)

    इंडिया पोस्ट जीडीएस (India Post GDS in hindi) के लिए मेरिट सूची सूची मान्यता प्राप्त बोर्डों द्वारा आयोजित माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (10वीं कक्षा) में प्राप्त अंकों, या ग्रेड/अंकों को इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए निर्धारित अंकों में बदलने का उपयोग करके संकलित की जाएगी। इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट सूची (India Post GDS merit list in hindi) तैयार करने के लिए अंकों को एकत्रित किया जाएगा और चार दशमलव की प्रतिशत सटीकता (percentage accuracy of four decimals) में परिवर्तित किया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams