Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी सीजीएल आवेदन 2026 (SSC CGL Application 2026 ) - एप्लीकेशन विंडो (क्लोज)
    • लेख
    • एसएससी सीजीएल आवेदन 2026 (SSC CGL Application 2026 ) - एप्लीकेशन विंडो (क्लोज)

    एसएससी सीजीएल आवेदन 2026 (SSC CGL Application 2026 ) - एप्लीकेशन विंडो (क्लोज)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 08 Jul 2026, 06:36 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 (SSC CGL Application Form 2026 in Hindi) - कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल आवेदन विंडो क्लोज कर दिया गया है। आयोग ने एसएससी सीजीएल आवेदन सुधार विंडो की सुविधा 1 से 3 जुलाई 20226 तक दी थी। आवेदन पत्र में सुधार के लिए आवेदकों को लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना था। सीजीएल आवेदन की तिथि 25 जून को समाप्त हुई थी। हालांकि पहले सीजीएल आवेदन अंतिम तिथि 22 जून थी जिसे आयोग द्वारा बाद में विस्तारित किया गया था। आवेदक निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन सीजीएल आवेदन सुधार कर सकते थे।
    एसएससी सीजीएल आवेदन सुधार के लिए डायरेक्ट लॉगइन लिंक

    This Story also Contains

    1. एसएससी सीजीएल परीक्षा क्या है? (What is SSC CGL exam in hindi)
    2. एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथियां 2026 (SSC CGL Exam Dates 2026 in hindi)
    3. एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले तैयार रखने के लिए आवश्यक दस्तावेज
    4. एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें?
    5. एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र - सुधार विंडो (SSC CGL 2026 Application Form - Correction Window)
    6. एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति 2026- क्षेत्रीय वेबसाइटों का सीधा लिंक
    7. एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र भरने के बाद क्या?
    8. Also read: Basic information about category-wise top career exams
    एसएससी सीजीएल आवेदन 2026 (SSC CGL Application 2026 ) - एप्लीकेशन विंडो (क्लोज)
    एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र

    आयोग ने सूचना जारी कर बताया था कि हजारों उम्मीदवारों से यह सूचना मिली थी कि वे अलग-अलग कारणों से तय समय के भीतर अपने आवेदन जमा नहीं कर पाए। इस मामले पर विचार करते हुए आयोग ने 'कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2026' के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की विंडो को दो दिनों के लिए फिर से खोलने का फैसला किया है। पहले निर्धारित सीजीएल आवेदन अंतिम तिथि 22 जून तक आवेदन जमा नहीं कर पाने वाले उम्मीदवार 23 से 25 जून तक आवेदन पत्र पूरा भर कर जमा कर सकते थे।
    1782221725826


    इसके बाद आवेदन सुधार सुविधा 1 से 3 जुलाई तक दी जाएगी। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी एसएससी 2026 सीजीएल आवेदन सुधार विंडो का डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

    आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय पदों पर भर्ती के लिए 21 मई 2026 को एसएससी सीजीएल आवेदन ऑनलाइन मोड में जारी किया गया था। सीजीएल एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक एसएससी सीजीएल अधिसूचना (ssc cgl notification) के साथ जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के होम पेज पर दिए आवेदन लिंक के माध्यम से एसएससी सीजीएल आवेद पत्र भर सकते थे। एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 में संशोधन करने की तिथि पहले 29 जून से 1 जुलाई तय की गई थी। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल पात्रता मानदंड को जरूर देख लेना चाहिए।

    विशेष: ट्रेंड विश्लेषण, कट ऑफ, टिप्स और रणनीति के साथ मुफ्त डाउनलोड तैयारी गाइड- एसएससी सीजीएल को कैसे क्रैक करें?

    1779384290096

    आयोग द्वारा 17 मार्च को जारी संशोधित कैलेंडर के अनुसार, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 31 मार्च 2026 को जारी होनी थी। अब इस संबंध में नई तिथि जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    ये भी देखें - एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न

    एसएससी सीजीएल आवेदन से पहले नए उम्मीदवारों को एसएससी वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होता है। जो आवेदक एसएससी सीजीएल 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया के दौरान अपलोड करने के लिए स्कैन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की छवियों के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण तैयार रखना चाहिए। एसएससी सीजीएल 2026 आवेदकों के लिए एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन सुधार विंडो की सुविधा 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक दी जाएगी।

    एसएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, समूह "बी" राजपत्रित और समूह "सी" पदों पर भर्ती के लिए जारी एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (SSC CGL 2026 exam in hindi) आयोजित की जाएगी।एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया लेख पढ़ें।

    एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र दो भागों - भाग 1 और 2 में भरा जाता है। एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल आवेदन के भाग 1 में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जाती है जबकि भाग 2 में, उम्मीदवारों को दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होता है।

    एसएससी सीजीएल परीक्षा क्या है? (What is SSC CGL exam in hindi)

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) समूह "बी" राजपत्रित और समूह "सी" पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) आयोजित करता है। एसएससी सीजीएल परीक्षा भारत में सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है और इसमें बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं। एसएससी सीजीएल का कठिनाई स्तर स्नातक स्तर का होता है। लगभग 30 लाख उम्मीदवार एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र भरते हैं और लगभग 15 लाख इसमें शामिल होते हैं। एसएससी सीजीएल मुख्य रूप से 3 चरणों (टियर 1, टियर 2 और दस्तावेज सत्यापन) में आयोजित की जाती है। एसएससी सीजीएल परीक्षा पहले दो स्तरों को ऑनलाइन मोड में आयोजित होती है जबकि अन्य स्तर ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाते हैं।

    ये भी पढ़ें :

    एनआरए सीईटी क्या है?

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) को मंजूरी दे दी है जो कि अब एसएससी, रेलवे तथा बैंकिंग परीक्षाओं के लिए संचालन प्राधिकरण होगी। एनआरए सीईटी सीजीएल, सीएचएसएल, जेई, एमटीएस आदि के प्रारंभिक चरण (टियर 1) का आयोजन करेगा।

    एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथियां 2026 (SSC CGL Exam Dates 2026 in hindi)

    एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को तिथियों की जानकारी रखनी चाहिए ताकि कोई बड़ी घटना छूटने न पाए। नीचे दी गई तालिका से, उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा तिथियों (SSC CGL 2026 Exam Dates) की जांच कर सकते हैं जिसे एसएसी द्वारा आधिकारिक तिथियों के साथ अपडेट किया जाएगा।

    एसएससी सीजीएल 2026 तिथियां

    एसएससी सीजीएल इवेंट

    एसएससी सीजीएल डेट 2026

    एसएससी सीजीएल नोटीफिकेशन टियर 1

    31 मार्च 2026
    21 मई 2026

    एसएससी सीजीएल आवेदन 2026

    31 मार्च 2026
    21 मई 2026
    एसएससी सीजीएल आवेदन अंतिम तिथि
    22 जून 2026
    25 जून 2026 (विंडो री-ओपन)
    ssc cgl application fee अंतिम तिथि23 जून 2026
    26 जून 2026

    एसएससी सीजीएल एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो 2026

    29 जून से 1 जुलाई 2026
    1 से 3 जुलाई 2026

    एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2026

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीजीएल 2026 टियर 1 एग्जाम

    अगस्त/सितंबर2026

    एसएससी सीजीएल 2026 टियर 2

    दिसंबर 2026
    एसएससी सीजीएल ऑप्शन कम प्रीफरेंस फॉर्मसूचित किया जाएगा

    एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले तैयार रखने के लिए आवश्यक दस्तावेज

    एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 को सफलतापूर्वक भरने के लिए, उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखना होगा-

    • वैध ईमेल आईडी और सक्रिय मोबाइल नंबर (सत्यापन उद्देश्य के लिए)

    • शैक्षणिक योग्यता

    • फोटो आईडी प्रूफ (वोटर आईडी/आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस) अपलोड करने के लिए।

    • यदि ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करना है तो - डेबिट/क्रेडिट कार्ड विवरण/नेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी।

    • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी (निर्धारित स्वरूप में)

    SSC CGL Complete Guide
    Candidates can download this ebook to know all about SSC CGL.
    Download EBook

    फोटो और हस्ताक्षर के लिए निर्धारित स्वरूप

    दस्तावेज

    विस्तार

    आकार

    फाइल टाइप

    रंगीन फोटो

    100 x 120 pixels

    3.5 cm (width) x 4.5 cm (height).

    20kb–50 kb

    jpeg

    हस्ताक्षर

    140 x 60 pixels

    4.0cm (width) x 2.0 cm (height)

    10kb – 20kb

    jpeg

    एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक वेब ब्राउज़र

    एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र भरने के समय उम्मीदवारों को किसी भी तकनीकी गड़बड़ी से बचने के लिए निम्नलिखित वेब ब्राउज़र का उपयोग करना चाहिए-

    • इंटरनेट एक्सप्लोरर 8 और इसके बाद के संस्करण

    • मोज़िला 3.0 और ऊपर

    • गूगल क्रोम 3.0

    एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए कदम

    एसएससी सीजीएल 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

    • एसएससी सीजीएल 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • न्यू रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें

    • विवरण दर्ज करें और लॉगिन आईडी और पासवर्ड जेनरेट करें

    • फिर लॉगिन करें और एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 भरें

    • एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र के शुल्क का भुगतान करें

    • डाउनलोड करें और एसएससी सीजीएल पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट आउट लें

    एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें?

    एसएससी सीजीएल आवेदन फॉर्म को भरने का पहला चरण एसएससी सीजीएल पंजीकरण है।

    चरण 1 - एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र - पंजीकरण

    एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र का पहला चरण पंजीकरण करना है। इस प्रक्रिया में पहली बार उम्मीदवारों को एक बार पंजियन करना होगा। यद्यपि वन टाइम रजिस्ट्रेशन चरण में भरी गई जानकारी में सुधार या संपादन कर सकते हैं लेकिन एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को सावधानी बरतनी चाहिए।

    एसएससी सीजीएल 2026 ऑनलाइन पंजीकरण करने के चरण

    एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.gov.in पर जाएं और लॉगइन विंडो में New User? Register Now विकल्प पर क्लिक करें।

    नई विंडो में निम्नलिखित विवरण अपलोड करें:

    • आधार विवरण - अन्य आईडी विवरण जैसे - यदि उम्मीदवार के पास आधार कार्ड नहीं है तो वे किसी अन्य आईडी को चुन सकते हैं - नियोक्ता की आईडी (सरकारी / सार्वजनिक उपक्रम / प्राइवेट) / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट / स्कूल / कॉलेज आईडी / मतदाता पहचान

    • उम्मीदवार का नाम

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • जन्म की तारीख

    • मैट्रिक (10 वीं कक्षा) परीक्षा विवरण

    • शिक्षा बोर्ड

    • रोल नंबर

    • उत्तीर्ण करने का वर्ष

    • लिंग

    • शैक्षिक योग्यता

    • मोबाइल नंबर

    • मोबाइल नंबर सत्यापित करें

    • ईमेल आईडी

    • ईमेल आईडी सत्यापित करें

    • राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का स्थायी पता

    इन विवरणों को भरने के बाद, भविष्य में लॉगइन उद्देश्यों के लिए उम्मीदवार के उपयोग के लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जेनरेट किया जाएगा। यह स्थायी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड होगा जिसका उपयोग उम्मीदवार द्वारा एसएससी सीजीएल के लिए और कर्मचारी चयन आयोग की किसी अन्य भर्ती परीक्षा के लिए भी किया जा सकता है।

    चरण 3: एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 - फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें

    • सीजीएल पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

    • स्कैन किए गए दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल 2026 के आवेदन पत्र में अन्य विवरण भरने होंगे।

    चरण 4: एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र में विवरण भरें

    तीसरे चरण में, एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र में महत्वपूर्ण विवरण भरें। दर्ज किए जाने वाले विवरण होंगे:

    • शैक्षणिक विवरण

    • पता

    • एसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्रों की प्राथमिकताएं चुनें

    चरण 5: एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र - आवेदन शुल्क भुगतान

    • उम्मीदवार वीज़ा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो डेबिट/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से या ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन मोड में शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

    • ई-चालान डाउनलोड करना होगा और भुगतान भारतीय स्टेट बैंक की निकटतम शाखा में नकद में करना होगा।

    एसएससी सीजीएल आवेदन शुल्क का विवरण

    श्रेणी

    फीस

    सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए

    100/- रुपये

    एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों के लिए

    निःशुल्क

    महिला उम्मीदवारों के लिए

    निःशुल्क

    चरण 6: एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र जमा करना

    जब उम्मीदवार सभी विवरण भर लेते हैं, तो वे एसएससी सीजीएल 2026 एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

    चरण 7: एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 का प्रिंटआउट ले लें

    एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन फॉर्म को भरने के बाद, उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र का एक प्रिंट ले लेना चाहिए। प्रिंट आउट को छोड़ा जा सकता है पर बाद में कोई समस्या न आए इस लिए ऐसा कर लेना चाहिए।

    इन्हें भी देखें:

    एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र - सुधार विंडो (SSC CGL 2026 Application Form - Correction Window)

    उम्मीदवारों को 'विंडो फॉर एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन' के दौरान आवेदन को संशोधित करने और फिर से जमा करने की अनुमति दी जाती है। यदि अपडेट किए गए आवेदन में भी गलती है, तो आवेदन सही करने का एक और मौका दिया जाता है। आयोग पहली बार सुधार करने और संशोधित आवेदन जमा करने के लिए ₹ 200/- का सुधार शुल्क और दूसरी बार सुधार करने और संशोधित आवेदन जमा करने के लिए ₹ 500/- का सुधार शुल्क लेगा। सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा, भले ही वे किसी भी श्रेणी के हों। आवेदन पत्र सुधार सुविधा के लिए फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकता है।

    याद रहे कि उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र जमा करने से पहले भी उसमें सुधार कर सकते हैं, क्योंकि समीक्षा का एक विकल्प दिया जाता है। नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और मैट्रिक रोल नंबर सुधार विंडो के माध्यम से संपादित किए जा सकने वाले विवरण हैं। एसएससी सीजीएल 2026 का आवेदन फॉर्म जमा हो जाने के बाद, करेक्शन विंडो में निर्दिष्ट सुधार किए जा सकेंगे।

    एसएससी सीजीएल 2026 एप्लीकेशन फॉर्म का पासवर्ड कैसे प्राप्त करें?

    नीचे दिए गए चरणों का पालन करके, उम्मीदवार एसएससी सीजीएल लॉगिन के लिए पासवर्ड पुनः प्राप्त कर सकते हैं।

    • ssc.gov.in पर जाएं

    • होम पेज पर लॉगिन विंडो में "Forgot Password" बटन पर क्लिक करें।

    • खुलने वाली विंडो में उम्मीदवारों की पंजीकृत ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर की जानकारी माँगी जाएगी।

    • उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण भरना होगा। उन्हें उनके मोबाइल नंबर या पंजीकृत ईमेल आईडी पर एक एसएमएस प्राप्त होगा जिसका उन्होंने उल्लेख किया है।

    • वहां से उम्मीदवार पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।

    यूपीएससी प्रीलिम्स सॉल्व्ड पेपर-1 उत्तर, व्याख्या सहित (2016 से 2020)

    एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन स्थिति की जांच कैसे करें? (How to check SSC CGL 2026 application status )

    जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन पत्र जमा किया है, वे अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति की जांच करके वे जान सकेंगे कि उनका आवेदन एसएससी द्वारा स्वीकार किया गया है या नहीं। एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र की स्थिति पता करने के लिए, उम्मीदवारों से नीचे दिए गए चरणों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है:

    • सबसे पहले एसएससी सीजीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होम पेज में सबसे ऊपर एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।

    • SSC CGL की क्षेत्रीय वेबसाइटों के लिंक दिखाने वाला एक नया पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • अब एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति टैब पर क्लिक करें।

    • एसएसजी सीजीएल 2026 पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उल्लेख करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन स्थिति डाउनलोड करें

    अन्य सरकारी परीक्षाओं की सूची यहां देखें

    एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 की स्थिति पता करने के लिए, उन्हें एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, एसएससी सीजीएल बटन की आवेदन स्थिति देखें पर क्लिक करें और निम्नलिखित विवरण दर्ज करें -

    • पंजीकरण क्रमांक

    • जन्म की तारीख

    • लिंग

    • कैप्चा

    एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति 2026- क्षेत्रीय वेबसाइटों का सीधा लिंक

    एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 की स्थिति पता करने के लिए उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे नीचे तालिका में दिए गए क्षेत्रीय वेबसाइटों के सीधे लिंक पर क्लिक करें-

    एसएससी सीजीएल की क्षेत्रीय वेबसाइटों का सीधा लिंक

    एसएससी क्षेत्र का नाम

    शामिल राज्य

    एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र स्थिति लिंक


    पश्चिमी क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति

    महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात

    लिंक एक्टिव किया जाएगा


    मध्य प्रदेश क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़

    लिंक एक्टिव किया जाएगा


    पूर्वी क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति

    पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

    लिंक एक्टिव किया जाएगा


    मध्य क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति

    उत्तर प्रदेश और बिहार

    लिंक एक्टिव किया जाएगा


    उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति

    जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश

    लिंक एक्टिव किया जाएगा


    उत्तरी क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति

    दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड

    लिंक एक्टिव किया जाएगा


    कर्नाटक केरल क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति

    कर्नाटक, केरल

    लिंक एक्टिव किया जाएगा


    उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति

    असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड

    लिंक एक्टिव किया जाएगा


    दक्षिणी क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन स्थिति

    आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु

    लिंक एक्टिव किया जाएगा


    फ्री प्रैक्टिस यूपीएससी मॉक टेस्ट

    (यूपीएससी के लिए टेस्ट सीरीज-100 प्रश्न, उत्तर और व्याख्या)

    एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र भरने के बाद क्या?

    जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र भरते हैं, उन्हें प्रवेश पत्र जारी किया जाता है। एसएससी परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए क्षेत्रवार एसएससी सीजीएल प्रवेश पत्र जारी करता है। एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में 4 चरण (टियर) होते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र कोड और स्थान का विवरण होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक वैध आईडी प्रूफ - वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि (मूल प्रारूप में कोई भी) के साथ एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जाएं।

    इन्हें भी देखें:

    एसएससी सीजीएल एग्जाम पैटर्न

    एसएससी सीजीएल चयन प्रक्रिया

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    एसएससी का फॉर्म कैसे भरें?

    उम्मीदवार एसएससी का फॉर्म ऑनलाइन रूप से भर सकते हैं।

    एसएससी सीजीएल का फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज़ (ssc cgl ka form bharne ke liye document) कौन से है?

    उम्मीदवारों को एसएससी का फॉर्म भरने के लिए वैध ईमेल आईडी और सक्रिय मोबाइल नंबर (सत्यापन उद्देश्य के लिए), शैक्षणिक योग्यता, फोटो आईडी प्रूफ (वोटर आईडी/आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस) अपलोड करने के लिए। यदि ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करना है तो - डेबिट/क्रेडिट कार्ड विवरण/नेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी। फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी (निर्धारित स्वरूप में), की आवश्यकता होगी।

    एसएससी सीजीएल फॉर्म फीस (ssc cgl form fees) क्या है?

    एसएससी सीजीएल फॉर्म फीस (ssc cgl form fees) सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 100 रुपए है।

    रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड कैसे रिकवर करें (How to recover registration number and password)?

    एसएससी रजिस्ट्रेशन नंबर उम्मीदवार की वैध ई-मेल आईडी पर भेजा जाता है। जबकि छात्र पासवर्ड रिकवर करने के लिए लेख में ऊपर दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी सीजीएल 2026ऑनलाइन फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
    A:

    सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीजीएल आवेदन शुल्क 100 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवारों, पूर्वसैनिक और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

    Q: एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कब जारी होगा?
    A:

    एसएससी सीजीएल आवेदन की सूचना कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 21 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। आवेदन अंतिम तिथि 22 जून है।

    Q: एसएससी सीजीएल 2026 के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है?
    A:

    एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होता है और पूछे गए सभी विवरण भरने होते हैं।

    Q: क्या एसएससी सीजीएल 2026 के लिए अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
    A:

    हां, स्नातक अंतिम वर्ष के उम्मीदवार एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि, योग्यता के लिए तय कट ऑफ डेट के बारे में जानने के लिए उन्हें आधिकारिक अधिसूचना देखनी चाहिए।

    Q: मैं एसएससी के लिए पंजीकरण कैसे कर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएससी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

    Q: एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन हेतु न्यूनतम पात्रता मानदंड क्या है?
    A:

    एसएससी सीजीएल 2026 के लिए वांछित न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक है जबकि आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष भी है। आयु सीमा जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना की जांच करनी होगी।

    Q: एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा में कितने चरण होते हैं?
    A:

    एसएससी सीजीएल 2026 में मुख्यतः 2 चरण हैं, जो कि ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाते हैं।

    Q: क्या एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा में नकारात्मक अंकन है?
    A:

    हां, एसएससी सीजीएल परीक्षा के टियर 1 और 2 में नेगेटिव मार्किंग की जाती है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC CGL

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC CGL ?

    For a fresher preparing for SSC CGL, the most important thing is not simply choosing the most popular coaching institute but finding one that provides regular offline classes, doubt sessions, mock tests and proper guidance.

    You can consider established SSC coaching institutes available in your city and compare them based

    Dear Aspirant,

    The SSC CGL (Group C and Group B posts) 2026 examination schedule is released by the Staff Selection Commission through its annual examination calendar. Candidates are advised to regularly visit the official SSC website for the latest notification, application dates, and examination schedule.

    Hello Dear Student,

    If you've lost your hall ticket number, you can recover it by:

    • Contacting your school where you appeared for the SSC examination.
    • Visiting the official website of your State Board and using the available "Forgot Hall Ticket Number" or student search service (if provided).
    • Contacting the State

    Hello Dear Student,

    Yes, you are eligible for SSC MTS, CHSL, and Stenographer, and if you hold a graduation degree, you are also eligible for SSC CGL. Since your board marksheet lists your overall status as "PASS" by replacing Physics with Physical Education, SSC only requires proof of passing the

    Dear Student,

    There is no such stricter rule to get into tax department through SSC CGL that can cause you any problem for having a tattoo. Check SSC CGL Eligibility Criteria 2026