Careers360 Logo
ask-icon
share
    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 (Himachal Patwari Recruitment 2026) - परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड (जल्द), सिलेबस
    • लेख
    • हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 (Himachal Patwari Recruitment 2026) - परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड (जल्द), सिलेबस

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 (Himachal Patwari Recruitment 2026) - परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड (जल्द), सिलेबस

    Rajan KumarUpdated on 04 Nov 2026, 05:42 PM IST
    Trusted Source Image

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा 4 नवंबर को हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2026 (पोस्ट कोड 25027) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हिमाचल पटवारी टैबलेट आधारित परीक्षा (टीबीटी) का आयोजन 23 से 30 नवंबर 2026 तक होगा। हिमाचल पटवारी पोस्ट कोड 25027 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं परीक्षा केंद्र की जानकारी एसएमएस के माध्यम से सूचित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in या इस लेख के माध्यम से हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक चली।
    ये भी पढ़ें: हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड

    This Story also Contains

    1. हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: अवलोकन
    2. हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां
    3. हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 – पद और सैलरी (Himachal Patwari Posts and Salary in hindi)
    4. हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: श्रेणीवार पद विवरण
    5. हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 – परीक्षा और अन्य शुल्क (Examination & Processing Fees)
    6. हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: हिमाचल पटवारी योग्यता (Eligibility & Qualifications)
    7. हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: पैटर्न और सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)
    8. हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: बेस्ट किताब (Himachal Patwari Recruitment 2026: Best Book in hindi)
    9. हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया (Selection Process)
    10. हिमाचल पटवारी भर्ती 2026- परीक्षा तैयारी टिप्स
    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 (Himachal Patwari Recruitment 2026) - परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड (जल्द), सिलेबस
    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 (Himachal Patwari Recruitment 2026 in hindi)

    वहीं आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 निर्धारित की थी। आयोग ने 22 जनवरी 2026 से अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार की सुविधा प्रदान की, जिसके लिए 100 रुपये का करेक्शन शुल्क निर्धारित किया गया था। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र जमा कर सकते थे। हिमाचल जॉब ट्रेनी पटवारी के लिए अधिसूचना 6 दिसंबर को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर अपडेट चेक करें।
    ये भी पढ़ें: हिमाचल पटवारी रिजल्ट
    हिमाचल पटवारी आवाेदन सुधार लिंक
    1769062248168

    अपडेट:- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने विज्ञापन संख्या 08/2025 के संबंध में संशोधन जारी किया है। राजस्व विभाग में पटवारी पद को दिव्यांग आरक्षण से मुक्त कर दिया गया है, जिसके चलते विज्ञापन के बिंदु 4(13) को हटाया गया है। साथ ही विज्ञापन में जहां भी “पटवारी” लिखा है, उसे “जॉब ट्रेनी (पटवारी)” माना जाएगा।
    1768547795988

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    आयोग ने राजस्व विभाग में हिमाचल पटवारी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 6 दिसंबर को जारी की थी। हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 अधिसूचना (Hp patwari 2026 notification in hindi) को ध्यानपूर्वक पढ़े।

    एचपीआरसीए द्वारा राजस्व विभाग में हिमाचल पटवारी के कुल 530 पदों पर भर्ती की जाएगी। HPRCA द्वारा केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। ऑफ़लाइन आवेदन किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगा। हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया, एचपी पटवारी सिलेबस, एचपी पटवारी पात्रता, हिमाचल पटवारी चयन प्रक्रिया, हिमाचल पटवारी सैलरी के बारे में पूरी जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: अवलोकन

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी से अवगत होना बहुत जरूरी होता है। हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भर्ती से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    आयोजन प्राधिकरण

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर (HPRCA)

    परीक्षा का नाम

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 या हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2026 या एचपी भर्ती 2026

    विज्ञापन संख्या

    08/2025

    भर्ती पोस्ट कोड25027

    परीक्षा मोड

    कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट

    योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त स्कूल एजुकेशन बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 10+2 एग्जाम या उसके बराबर योग्यता

    वैकेंसी530 पद

    भर्ती के चरण

    • CBT/OMR लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक पोर्टल

    hprca.hp.gov.in

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने पटवारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक तिथियों की घोषणा कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं, नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियां उम्मीदवारों को पूरी भर्ती प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी प्रदान करेंगी।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 अधिसूचना

    6 दिसंबर 2025

    हिमाचल पटवारी आवेदन तिथि

    12 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026

    हिमाचल पटवारी आवेदन सुधार

    22 से 28 जनवरी 2026

    हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड

    परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले

    हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा तिथि

    23 से 30 नवंबर 2026

    हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    हिमाचल पटवारी परीक्षा आंसर की आपत्ति


    सूचित किया जाएगा

    हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    हिमाचल पटवारी भर्ती दस्तावेज सत्यापन

    सूचित किया जाएगा

    हिमाचल पटवारी भर्ती फाइनल रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 – पद और सैलरी (Himachal Patwari Posts and Salary in hindi)

    विभाग का नाम

    पद का नाम

    वेतनमान / भुगतान

    कुल पद

    निदेशक, भूमि अभिलेख, हिमाचल प्रदेश, शिमला-09

    पटवारी (जॉब-ट्रैनी)

    ₹12,500/- प्रति माह (फिक्स्ड)

    530

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: श्रेणीवार पद विवरण

    श्रेणी (Category)

    पद (Vacancy)

    Gen (UR)

    210

    EWS

    64

    Gen (WFF)

    06

    SC (UR)

    100

    SC (BPL)

    19

    SC (WFF)

    03

    ST (UR)

    19

    ST (BPL)

    06

    OBC (UR)

    81

    OBC (BPL)

    19

    OBC (WFF)

    03

    कुल

    530

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: आवेदन के लिए महत्वपूर्ण प्वाइंट्स

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक है कि वे अपने आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों को सावधानीपूर्वक जांच लें। गलत जानकारी या अधूरे प्रमाणपत्रों के कारण उम्मीदवार की पात्रता प्रभावित हो सकती है। इसलिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।

    • किसी भी कॉलम को गलत न भरें और न ही खाली छोड़ें, क्योंकि इन्हीं आधार पर पात्रता तय होगी।

    • आयु प्रमाण के लिए मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र अवश्य अपलोड करें।

    • आवश्यक योग्यता के अनुसार डिग्री/डिप्लोमा और सभी वर्षों/सेमेस्टरों की मार्कशीटें अपलोड करें।

    • यदि हो तो प्रोविजनल प्रमाणपत्र भी सभी मार्कशीटों के साथ संलग्न करें।

    • अनुभव प्रमाणपत्र तभी मान्य होगा जब योग्यता प्राप्त करने के बाद का हो।

    • अनुभव प्रमाणपत्र संबंधित सरकारी अधिकारी द्वारा सत्यापित/काउंटर साइन होना चाहिए।

    • जाति प्रमाणपत्र केवल लागू होने पर ही अपलोड करें।

    • बीपीएल प्रमाणपत्र लागू होने पर ही अपलोड करें।

    • पात्रता और चयन प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी आवश्यक प्रमाणपत्र भी अपलोड करें।

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

    इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पहले नीचे दिए गए ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

    आवेदन प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।

    • ‘New Registration’ विकल्प चुनकर पंजीकरण करें।

    • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव (यदि हो), फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके वन-टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

    • प्रोफ़ाइल अपडेट/पूरा करें: आवेदन करने से पहले अपनी प्रोफ़ाइल पूरी करें और जरूरत होने पर विवरण अपडेट करें।

    • पोस्ट के लिए आवेदन: पोर्टल hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध पदों की सूची देखें और इच्छित पद के सामने “Apply” क्लिक करें।

    • पसंदीदा परीक्षा जिला चुनें: ड्रॉपडाउन मेनू से अपने पसंदीदा परीक्षा जिला/जिले चुनें।

    • आवेदन विवरण की पुष्टि: प्रोफ़ाइल से स्वतः भरे गए आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचें।

    • आवेदन शुल्क भुगतान: उपलब्ध भुगतान विकल्पों के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।

    • आवेदन सबमिशन पुष्टि: सफल फीस भुगतान के बाद आपका आवेदन पूर्ण माना जाएगा।

    • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 – परीक्षा और अन्य शुल्क (Examination & Processing Fees)

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा और अन्य शुल्क की जानकारी निम्नलिखित है। उम्मीदवारों को शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना अनिवार्य है। सुधार (Correction) विंडो के लिए अलग से शुल्क निर्धारित है।

    शुल्क विवरण (Fees Detail Table)

    श्रेणी (Category)

    परीक्षा शुल्क (Examination Fee)

    प्रोसेसिंग शुल्क (Processing Fee)

    कुल शुल्क (Total Fees)

    सभी श्रेणियाँ (All Categories)

    ₹100/-

    ₹700/-

    ₹800/-

    • सुधार विंडो (Correction Window) के लिए लिंक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के तीन कार्य दिवस बाद 7 दिनों के लिए खोला जाएगा।

    • सुधार शुल्क ₹100/- (नॉन-रिफंडेबल) रहेगा।

    • उम्मीदवार ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से ही शुल्क जमा कर सकते हैं।

    • उपलब्ध विकल्प: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग।

    • अन्य किसी माध्यम से शुल्क भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: हिमाचल पटवारी योग्यता (Eligibility & Qualifications)

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों की हिमाचल पटवारी पात्रता (Himachal patwari eligibility in hindi) और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और आवश्यक प्रमाणपत्रों की पुष्टि कर लें।

    न्यूनतम आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Minimum Essential Qualification)

    • पद: पटवारी (जॉब-ट्रैनी)

    • आवश्यक योग्यता: 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण या मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

    • इच्छनीय योग्यता (Desirable Qualification):

      1. हिमाचल प्रदेश की रिवाज, बोलियां और स्थानीय परिस्थितियों का ज्ञान और प्रदेश में नियुक्ति के लिए उपयुक्तता।

      2. कंप्यूटर ज्ञान।

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: पात्रता (Himachal Patwari Recruitment 2026: Eligibility in hindi)

    1. उम्मीदवारों की पात्रता और अनुभव (यदि हो) ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक मानी जाएगी।

    2. किसी भी उम्मीदवार की पात्रता से संबंधित अंतिम निर्णय HPRCA का ही होगा।

    3. आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त होने का प्रमाण प्रस्तुत करना उम्मीदवार की जिम्मेदारी होगी।

    4. प्रमाण न होने पर, प्रमाणपत्र/डिग्री पर लिखी तारीख या प्रमाणपत्र/डिग्री जारी होने की तारीख को योग्यता प्राप्त होने की तारीख माना जाएगा।

    इसे भी पढ़े:

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: पैटर्न और सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट ऑब्जेक्टिव टाइप में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में कुल 120 मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQs) होंगे, और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की योग्यता, सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति की जांच करना है।

    परीक्षा पैटर्न और सिलेबस सारणी (Himachal patwari Exam Pattern & Himachal patwari syllabus in hindi)

    क्रमांक (S.No.)

    विषय / क्षेत्र (Subjects/Field)

    प्रश्नों की संख्या (No. of Questions)

    विवरण (Details)

    प्रश्न और मार्क्स

    1

    आवश्यक शैक्षणिक योग्यता स्तर तक के विषय

    85

    पद के लिए विज्ञापन में निर्दिष्ट आवश्यक योग्यता स्तर के अनुसार विषय

    120 प्रश्न ( प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक)

    2

    सामान्य ज्ञान एवं अन्य विषय

    35

    - सामान्य ज्ञान, हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स- रोज़मर्रा की विज्ञान, तार्किक क्षमता, सामाजिक विज्ञान- सामान्य अंग्रेज़ी एवं सामान्य हिंदी (मैट्रिक स्तर)

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: बेस्ट किताब (Himachal Patwari Recruitment 2026: Best Book in hindi)

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना में किसी भी पुस्तक का नाम या संदर्भ नहीं दिया गया है। हालांकि, परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के आधार पर कुछ हिमाचल पटवारी के लिए पुस्तकों (HP Patwari Book in hindi) का चयन किया जा सकता है, जो उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में मजबूत पकड़ बनाने और बेहतर अभ्यास करने में मदद करेंगी। इन पुस्तकों का उपयोग सही दिशा में तैयारी के लिए किया जा सकता है।

    विषय / क्षेत्र (Subjects/Field)

    किताब / स्रोत (Books/Source)

    टिप्स (Tips)

    आवश्यक शैक्षणिक योग्यता स्तर तक के विषय

    - NCERT Class 11 & 12 (संबंधित विषय)

    मूल पाठ्यक्रम समझें और NCERT की किताबों से सवालों का अभ्यास करें।

    सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

    - Lucent’s General Knowledge- Arihant GK Book

    हिमाचल प्रदेश से संबंधित तथ्य और करंट अफेयर्स नोट करें।

    रोज़मर्रा की विज्ञान (Everyday Science)

    - NCERT Science Class 6-10- Lucent Science GK

    रोज़मर्रा के विज्ञान और आविष्कारों पर ध्यान दें।

    तार्किक क्षमता / लॉजिकल रीजनिंग (Logical Reasoning)

    - R.S. Aggarwal’s A Modern Approach to Verbal & Non-Verbal Reasoning

    पैटर्न और प्रकार के सवालों का नियमित अभ्यास करें।

    सामाजिक विज्ञान (Social Science)

    - NCERT History, Civics, Geography (Class 6-10)

    प्रमुख घटनाओं, राज्यों का ज्ञान और भारतीय संविधान पर ध्यान दें।

    सामान्य अंग्रेज़ी (General English)

    - Wren & Martin Grammar Book- Objective English by R.S. Aggarwal

    व्याकरण, वाक्य निर्माण और शब्दावली पर ध्यान दें।

    सामान्य हिंदी (General Hindi)

    - Lucent Samanya Hindi- R.S. Aggarwal Hindi Grammar

    व्याकरण और शब्दावली की मजबूत पकड़ बनाएं।

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा पटवारी भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया पारदर्शी और चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की परीक्षा CBT/OMR आधारित होगी तथा अंतिम चयन दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही सुनिश्चित होगा। पूरी चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:

    1. स्क्रीनिंग टेस्ट / लिखित परीक्षा

    • परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या OMR आधारित परीक्षा होगा।

    • हिमाचल पटवारी परीक्षा एडमिट कार्ड में परीक्षा मोड की जानकारी दी जाएगी।

    2. उत्तर कुंजी (Answer Key) और आपत्तियां

    • CBT के बाद उम्मीदवारों की उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    • उम्मीदवारों को 7 दिनों का समय उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए दिया जाएगा।

    • प्रत्येक आपत्ति/चैलेंज के लिए ₹200 (गैर-वापसीयोग्य) शुल्क देना होगा।

    • सभी आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञ पैनल द्वारा की जाएगी।

    • अंतिम परिणाम संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।

    री-चेकिंग / री-इवैल्यूएशन नहीं होगा

    • लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा की कॉपी की दोबारा जांच (Rechecking/Re-evaluation) का कोई प्रावधान नहीं होगा।

    • ऐसी कोई भी मांग स्वीकार नहीं की जाएगी।

    4. दस्तावेज़ सत्यापन (Documentation)

    • दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की पात्रता का निर्धारण मूल प्रमाणपत्रों के आधार पर होगा।

    • यदि इस चरण में कोई प्रमाणपत्र असत्य पाया जाता है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

    • इसलिए लिखित परीक्षा / CBT में शामिल होना केवल प्रारंभिक (Provisional) पात्रता मानी जाएगी।

    5. परीक्षा केंद्र (Exam Centres)

    • परीक्षा केंद्रों में बदलाव का अधिकार पूर्णतः HPRCA के पास सुरक्षित रहेगा।

    • आयोग प्रयास करेगा कि उम्मीदवारों को उनकी पसंद का केंद्र मिले, लेकिन यह गारंटी नहीं होगी।

    आप भी पढ़े:-

    हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा 2026

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा तिथि की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दे दी गई है। परीक्षा 23 से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर टैबलेट आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का उद्देश्य योग्य और दक्ष उम्मीदवारों का चयन करना है। परीक्षा की सटीक तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने पर प्राप्त होगी।

    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यह दस्तावेज परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। प्रवेश पत्र में रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और समय, और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश होंगे। परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) ले जाना अनिवार्य है।

    हिमाचल पटवारी भर्ती आंसर की 2026

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 परीक्षा संपन्न होने के बाद आंसर की (Answer Key) कुछ दिन के भीतर HPRCA की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इससे उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया भी वेबसाइट पर दी जाएगी। आपत्तियों के निवारण के बाद हिमाचल पटवरी परिणाम जारी की जाएगी।

    हिमाचल पटवारी परिणाम 2026 कब घोषित होगा?

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 का परिणाम सभी मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परिणाम मेरिट सूची के रूप में होगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।

    अन्य लेख:

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026- परीक्षा तैयारी टिप्स

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 की परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही रणनीति और व्यवस्थित तैयारी बेहद महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को ध्यान में रखते हुए अध्ययन करें, समय का सही प्रबंधन करें और नियमित अभ्यास करें।

    परीक्षा तैयारी के मुख्य टिप्स

    • सिलेबस समझें: पहले परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न को अच्छी तरह समझें और उसी के अनुसार अध्ययन योजना बनाएं।

    • टाइम टेबल बनाएं: रोज़ाना अध्ययन के लिए एक ठोस टाइम टेबल तैयार करें और उसका पालन करें।

    • सामान्य ज्ञान पर ध्यान दें: हिमाचल प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सामाजिक और सांस्कृतिक जानकारी पर नियमित अभ्यास करें।

    • गणित और तार्किक क्षमता का अभ्यास: रोज़मर्रा के गणित, तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक सवालों के नियमित अभ्यास से गति और सटीकता बढ़ाएं।

    • भाषा कौशल: सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के व्याकरण, वाक्य निर्माण और शब्दावली पर ध्यान दें।

    • पुराने प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट: पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और ऑनलाइन मॉक टेस्ट हल करें ताकि परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन का अनुभव हो।

    • नोट्स बनाएं: महत्वपूर्ण तथ्यों और सूत्रों के छोटे नोट्स तैयार करें, जिन्हें परीक्षा से पहले तेजी से रिवाइज किया जा सके।

    • स्वास्थ्य और मानसिक तैयारी: पढ़ाई के साथ पर्याप्त नींद और हल्का व्यायाम करें, ताकि परीक्षा के दिन मानसिक और शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 के कुल कितने पद हैं?
    A:

     हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 में कुल 530 पद भरे जाएंगे।

    Q: हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 की न्यूनतम योग्यता क्या है?
    A:

     इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष होना अनिवार्य है।

    Q: हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 की परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?
    A:

     परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQs) में आयोजित होगी, जिसमें कुल 120 प्रश्न होंगे, और प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक होगा।

    Q: हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

     हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले HPRCA की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    Q: हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
    A:

     हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था, जो अब बंद हो चुका है।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)