Careers360 Logo
ask-icon
share
    एलआईसी एएओ आवेदन 2025 (LIC AAO application 2025 in hindi) - मुख्य परीक्षा (8 नवंबर), एडमिट कार्ड (जारी)
    • लेख
    • एलआईसी एएओ आवेदन 2025 (LIC AAO application 2025 in hindi) - मुख्य परीक्षा (8 नवंबर), एडमिट कार्ड (जारी)

    एलआईसी एएओ आवेदन 2025 (LIC AAO application 2025 in hindi) - मुख्य परीक्षा (8 नवंबर), एडमिट कार्ड (जारी)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 01 Nov 2025, 12:26 PM IST

    एलआईसी एएओ आवेदन 2025 -भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (एएओ) 2025 प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 29 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया गया है। एलआईसी एएओ परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर पीडीएफ प्रारुप में जारी हुआ है, जिसमें सफल उम्मीदवारों की सूची रॉल नंबर के साथ दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के अनुसार, निम्नलिखित उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है। एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा 3 अकटूबर 2025 को आयोजित हुआ था। एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा 8 नवंबर 2025 को आयोजित होगी।
    एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025- डायरेक्ट पीडीएफ लिंक
    1761797267051

    This Story also Contains

    1. एलआईसी एएओ 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
    2. एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 2025
    3. एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज़
    4. एलआईसी एएओ 2025 आवेदन पत्र का पासवर्ड कैसे पुनर्प्राप्त करें?
    एलआईसी एएओ आवेदन 2025 (LIC AAO application 2025 in hindi) - मुख्य परीक्षा (8 नवंबर), एडमिट कार्ड (जारी)
    एलआईसी एएओ आवेदन 2025 जारी (LIC AAO application 2025 in hindi)- लिंक, प्रक्रिया, अंतिम तिथि

    एलआईसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 16 अगस्त 2025 को जारी किया था। एलआईसी एएओ आवेदन अंतिम तिथि 8 सितंबर 2025 थी। एलआईसी ने आधिकारिक अधिसूचना के साथ सहायक प्रशासनिक अधिकारी भर्ती के लिए एएओ 2025 आवेदन पत्र (AAO 2025 application form in hindi) ऑनलाइन जारी किया था।
    लोगों ने इसे भी पसंद किया - बिना परीक्षा के सरकारी नौकरियां

    एएओ के विभिन्न पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक करने वाले उम्मीदवार एलआईसी एएओ आवेदन पत्र भर सकते थे। एलआईसी एएओ 2025 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती थी। एलआईसी एएओ आवेदन, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य मुख्य विवरणों के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    एलआईसी एएओ 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां आधिकारिक अधिसूचना में दी गई हैं। एलआईसी एएओ 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण तिथियों पर नज़र रखनी चाहिए ताकि वे कोई भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम न चूकें:

    एलआईसी एएओ 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

    आयोजन

    एलआईसी एएओ परीक्षा तिथियां

    ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत

    16 अगस्त, 2025

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    8 सितंबर, 2025

    एलआईसी एएओ प्रारंभिक प्रवेश पत्र जारी

    25 सितंबर 2025

    एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा


    3 अक्टूबर 2025
    एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम
    29 अक्टूबर 2025
    एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा तिथि

    मुख्य परीक्षा - 8 नवंबर, 2025

    एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा परिणाम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    इसे भी पढ़ें:

    एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 2025

    एलआईसी एएओ 2025 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जारी करती है। उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर या ईमेल की मदद से एलआईसी एएओ परीक्षा के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के सफल होने के बाद, पंजीकरण संख्या और लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकृत नंबर या ईमेल पर भेजे जाएंगे। एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 2025 भरने के लिए उसी विवरण के साथ लॉगिन करें और सभी आवश्यक विवरण भरें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके आवेदन सफलतापूर्वक जमा करें।

    अगर उम्मीदवार एक बार में ही आवेदन पूरा नहीं भर पाता है, तो वह "सेव एंड नेक्स्ट” टैब पर क्लिक करके भरी गई जानकारियों को सुरक्षित रख सकते है। ऑनलाइन एलआईसी एएओ आवेदन पत्र जमा करने से पहले उम्मीदवार को "सेव एंड नेक्स्ट” टैब की सुविधा का उपयोग करने की सलाह दी जाती है ताकि वो ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी जानकारी की जांच कर सके और जरूरत हो तो उसमें सुधार कर सके। उम्मीदवार एलआईसी एएओ आवेदन की प्रक्रिया नीचे बिंदुवार समझ सकते हैं-

    • आधिकारिक एलआईसी वेबसाइट पर जाएं और वहां दिए करियर सेक्शन में एलआईसी एएओ भर्ती 2025 का विज्ञापन देखें।
    • आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी निर्देशों और दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
    • एलआईसी एएओ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
      1756385380161
    • नए उपयोगकर्ता अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ पंजीकरण करें
    • अपना फोटोग्राफ अपलोड करें
    • अगले चरण पर आगे बढ़ने से पहले सुनिश्चित करें कि फ़ाइल निर्दिष्ट आकार और रिज़ॉल्यूशन मानदंडों को पूरा करती है।
    • सबमिट फॉर्म पर क्लिक करने से पहले, सभी विवरणों की जांच कर लें।
    • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
    • भविष्य के संदर्भ के लिए एलआईसी एएओ आवेदन पत्र प्रिंट करें
    Exclusive Careers360 Premium Content
    Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
    Subscribe Now

    श्रेणीवार एलआईसी एएओ आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    एलआईसी एएओ आवेदन शुल्क

    अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए

    700 रुपये + ट्रांजेक्शन फीस + जीएसटी

    एससी, एसटी और दिव्यांग

    85 रुपये + लेनदेन शुल्क + जीएसटी

    एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज़

    एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 2025 भरने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। दस्तावेज़ों की सूची नीचे दी गई है।

    • मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।
    • पहचान प्रमाण विवरण जैसे पासपोर्ट/आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड आदि।
    • 10वीं और 12वीं कक्षा की शैक्षणिक जानकारी।
    • एलआईसी एएओ आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग विवरण।
    • उम्मीदवार की तस्वीर, हस्ताक्षर, हस्तलिखित घोषणा और बाएँ अंगूठे के निशान की स्कैन की गई तस्वीरें (विनिर्देशों के अनुसार)।

    एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 2025 में दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए विनिर्देश

    डॉक्यूमेंट

    आखार

    फॉर्मेट

    फोटो

    20-50 Kb

    JPG/JPEG

    हस्ताक्षर

    10-20 Kb

    JPG

    बाएं अंगुठे का निशान

    20-50 Kb

    JPG/JPEG

    हस्तलिखित घोषणा

    50- 100 Kb

    JPG/JPEG

    एलआईसी एएओ 2025 आवेदन पत्र का पासवर्ड कैसे पुनर्प्राप्त करें?

    • आधिकारिक वेबसाइट पर एलआईसी एएओ लॉगिन पृष्ठ पर जाएँ।
    • अब "पासवर्ड भूल गए" पर क्लिक करें।
    • अनुरोधित क्षेत्र में, आवेदन संख्या और अन्य जानकारी दर्ज करें।
    • कृपया "आवेदन करें" पर क्लिक करें। लॉगिन पासवर्ड पंजीकृत मेल आईडी पर भेजा जाएगा।

    एलआईसी एएओ 2025 आवेदन पत्र असफल होने पर क्या करें?

    आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वेब ब्राउज़र के नवीनतम अपडेट का उपयोग करें। यदि ऑनलाइन एलआईसी एएओ आवेदन असफल हो जाता है, तो आवेदक दूसरा एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 2025 भर सकते हैं। प्रवेश पत्र बनाने और परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के लिए, आवेदक द्वारा जमा किया गया अंतिम एलआईसी एएओ आवेदन पत्र ही मान्य होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एलआईसी एएओ 2025 मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र कब जारी होगा?
    A:

    एलआईसी एएओ 2025 मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र 31 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है।

    Q: एलआईसी एएओ 2025 मुख्य परीक्षा कब होगी?
    A:

    एलआईसी एएओ 2025 मुख्य परीक्षा 8 नवंबर 2025 को होगी।

    Q: एलआईसी एएओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा कब जारी होगा?
    A:

    एलआईसी एएओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा 29 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया गया है।

    Q: एलआईसी एएओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा कब होगी?
    A:

    एलआईसी एएओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई थी।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    CTET Application Date

    11 May'26 - 10 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CGPSC State Engineering Services Application Date

    13 May'26 - 11 Jun'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to LIC AAO

    On Question asked by student community

    Have a question related to LIC AAO ?

    Hello sreetama mitra

    As per the information provided, you are eligible to apply for the LIC AAO (Generalist) exam. The eligibility criteria require candidates to have a Bachelor’s degree in any discipline from a recognized university, so your educational qualification is acceptable.

    Along with this, you must also meet the

    Hello,

    Yes, a B.Tech in Civil Engineering passed candidate can apply for the LIC AAO (Assistant Administrative Officer) post, but only for the AAO (Generalist) category.

    For AAO (Generalist), candidates from any stream or discipline are eligible as long as they have a Bachelor's degree from a recognized university. So

    LIC AAO EXAM NOTIFICATION is expected to be out in December 2025 tentatively.

    In every lic exam, there is a gap of 3 yrs…if we consider last years pattern we can expect notification this year…

    If the notification is released this month then you can expect exam in March-April month

    You can contact on hepdesk,They will get touch with you as soon as possible and solve your queries.

    Hello,

    The candidates appearing for LICAAO should be ready for it. LIC released the notification for 2020 on February 25. It also has a list of the exam centres. The application close on March 15th,2020. Now, the prelims are postponed due to corona virus outbreak and further information is still