Careers360 Logo
ask-icon
share
    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 (Himachal Patwari Application Form 2025)- सुधार विंडो (बंद), प्रक्रिया
    • लेख
    • हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 (Himachal Patwari Application Form 2025)- सुधार विंडो (बंद), प्रक्रिया

    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 (Himachal Patwari Application Form 2025)- सुधार विंडो (बंद), प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 04 Nov 2026, 05:37 PM IST
    Trusted Source Image

    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने हिमाचल पटवारी भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन (ORA) में सुधार की सुविधा प्रदान की थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। आयोग द्वारा आवेदन संशोधन की प्रक्रिया 22 से 28 जनवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित थी। निर्धारित समय-सीमा के भीतर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in के माध्यम से आवेदन में संशोधन कर सकते थे, जिसके लिए 100 रुपये का करेक्शन शुल्क देय था। राजस्व विभाग के अंतर्गत हिमाचल पटवारी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक पूरी की गई थी। उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित सभी निर्देशों के लिए हिमाचल पटवारी भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। हिमाचल पटवारी आवाेदन सुधार लिंक
    अपडेट: आयोग द्वारा 4 नवंबर को हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई हैं। सूचना के अनुसार, हिमाचल पटवारी (पोस्ट कोड 25027) भर्ती परीक्षा टीबीटी आधारित 23 से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। 

    This Story also Contains

    1. हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025: अवलोकन
    2. हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 - मुख्य तिथियां
    3. हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 – पद और सैलरी (Himachal Patwari Application Form 2025 – Posts and Salary in hindi)
    4. हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025: आवेदन के लिए महत्वपूर्ण प्वाइंट्स
    5. हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
    6. हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 – परीक्षा और अन्य शुल्क (Examination & Processing Fees)
    7. हिमाचल पटवारी भर्ती 2025: हिमाचल पटवारी योग्यता (Eligibility & Qualifications)
    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 (Himachal Patwari Application Form 2025)- सुधार विंडो (बंद), प्रक्रिया
    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025

    आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के तीन कार्य दिवस बाद, सात दिनों के लिए सुधार (Correction) विंडो खोली जाएगी, जिसमें उम्मीदवार निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन पत्र जानकारी में सुधार कर सकेंगे। HPRCA द्वारा इसके लिए तिथि जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी 22 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक केवल ऑनलाइन आवेदन में सुधार कर सकते थे।
    ये भी पढ़े:-

    अपडेट:- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने विज्ञापन संख्या 08/2025 के संबंध में संशोधन जारी किया है। राजस्व विभाग में पटवारी पद को दिव्यांग आरक्षण से मुक्त कर दिया गया है, जिसके चलते विज्ञापन के बिंदु 4(13) को हटाया गया है। साथ ही विज्ञापन में जहां भी “पटवारी” लिखा है, उसे “जॉब ट्रेनी (पटवारी)” माना जाएगा।
    1768547795988

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    एचपीआरसीए द्वारा राजस्व विभाग में हिमाचल पटवारी के कुल 530 पदों पर भर्ती की जाएगी। हिमाचल पटवारी भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार हिमाचल पटवारी आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन शुल्क के बारे में जानने के लिए पूरा लेख विस्तार से पढ़िए।

    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025: अवलोकन

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी से अवगत होना बहुत जरूरी होता है। हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 भरने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भर्ती से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    आयोजन प्राधिकरण

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर (HPRCA)

    परीक्षा का नाम

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2025 या हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2025 या एचपी भर्ती 2025

    विज्ञापन संख्या

    08/2025

    परीक्षा मोड

    कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट

    योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त स्कूल एजुकेशन बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 10+2 एग्जाम या उसके बराबर योग्यता

    भर्ती के चरण

    • CBT/OMR लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक पोर्टल

    hprca.hp.gov.in

    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 - मुख्य तिथियां

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने हिमाचल पटवारी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं, नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियां उम्मीदवारों को पूरी भर्ती प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी प्रदान करेंगी।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2025 अधिसूचना

    6 दिसंबर 2025

    हिमाचल पटवारी आवेदन तिथि

    12 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026

    हिमाचल पटवारी आवेदन सुधार

    22 से 28 जनवरी 2026 तक

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2025 परीक्षा तिथि

    23 से 30 नवंबर 2026

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 – पद और सैलरी (Himachal Patwari Application Form 2025 – Posts and Salary in hindi)

    विभाग का नाम

    पद का नाम

    वेतनमान / भुगतान

    कुल पद

    निदेशक, भूमि अभिलेख, हिमाचल प्रदेश, शिमला-09

    पटवारी (जॉब-ट्रैनी)

    ₹12,500/- प्रति माह (फिक्स्ड)

    530

    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025: आवेदन के लिए महत्वपूर्ण प्वाइंट्स

    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 करने से पहले उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक है कि वे अपने आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों को सावधानीपूर्वक जांच लें। गलत जानकारी या अधूरे प्रमाणपत्रों के कारण उम्मीदवार की पात्रता प्रभावित हो सकती है। इसलिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।

    • किसी भी कॉलम को गलत न भरें और न ही खाली छोड़ें, क्योंकि इन्हीं आधार पर पात्रता तय होगी।

    • आयु प्रमाण के लिए मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र अवश्य अपलोड करें।

    • आवश्यक योग्यता के अनुसार डिग्री/डिप्लोमा और सभी वर्षों/सेमेस्टरों की मार्कशीटें अपलोड करें।

    • यदि हो तो प्रोविजनल प्रमाणपत्र भी सभी मार्कशीटों के साथ संलग्न करें।

    • अनुभव प्रमाणपत्र तभी मान्य होगा जब योग्यता प्राप्त करने के बाद का हो।

    • अनुभव प्रमाणपत्र संबंधित सरकारी अधिकारी द्वारा सत्यापित/काउंटर साइन होना चाहिए।

    • जाति प्रमाणपत्र केवल लागू होने पर ही अपलोड करें।

    • बीपीएल प्रमाणपत्र लागू होने पर ही अपलोड करें।

    • पात्रता और चयन प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी आवश्यक प्रमाणपत्र भी अपलोड करें।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

    इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पहले नीचे दिए गए ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025- आवेदन प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।

    • ‘New Registration’ विकल्प चुनकर पंजीकरण करें।

    • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव (यदि हो), फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके वन-टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

    • प्रोफ़ाइल अपडेट/पूरा करें: आवेदन करने से पहले अपनी प्रोफ़ाइल पूरी करें और जरूरत होने पर विवरण अपडेट करें।

    • पोस्ट के लिए आवेदन: पोर्टल hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध पदों की सूची देखें और इच्छित पद के सामने “Apply” क्लिक करें।

    • पसंदीदा परीक्षा जिला चुनें: ड्रॉपडाउन मेनू से अपने पसंदीदा परीक्षा जिला/जिले चुनें।

    • आवेदन विवरण की पुष्टि: प्रोफ़ाइल से स्वतः भरे गए आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचें।

    • आवेदन शुल्क भुगतान: उपलब्ध भुगतान विकल्पों के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।

    • आवेदन सबमिशन पुष्टि: सफल फीस भुगतान के बाद आपका आवेदन पूर्ण माना जाएगा।

    • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

    उपयोगी लिंक

    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 – परीक्षा और अन्य शुल्क (Examination & Processing Fees)

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2025 में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा और अन्य शुल्क की जानकारी निम्नलिखित है। उम्मीदवारों को शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना अनिवार्य है। सुधार (Correction) विंडो के लिए अलग से शुल्क निर्धारित है।

    शुल्क विवरण (Fees Detail Table)

    श्रेणी (Category)

    परीक्षा शुल्क (Examination Fee)

    प्रोसेसिंग शुल्क (Processing Fee)

    कुल शुल्क (Total Fees)

    सभी श्रेणियाँ (All Categories)

    ₹100/-

    ₹700/-

    ₹800/-

    • सुधार विंडो (Correction Window) के लिए लिंक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के तीन कार्य दिवस बाद 7 दिनों के लिए खोला जाएगा।

    • सुधार शुल्क ₹100/- (नॉन-रिफंडेबल) रहेगा।

    • उम्मीदवार ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से ही शुल्क जमा कर सकते हैं।

    • उपलब्ध विकल्प: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग।

    • अन्य किसी माध्यम से शुल्क भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    आप भी पढ़े:-

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2025: हिमाचल पटवारी योग्यता (Eligibility & Qualifications)

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2025 में उम्मीदवारों की हिमाचल पटवारी पात्रता (Himachal patwari eligibility in hindi) और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और आवश्यक प्रमाणपत्रों की पुष्टि कर लें।

    न्यूनतम आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Minimum Essential Qualification)

    • पद: पटवारी (जॉब-ट्रैनी)

    • आवश्यक योग्यता: 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण या मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

    • इच्छनीय योग्यता (Desirable Qualification):

      1. हिमाचल प्रदेश की रिवाज, बोलियां और स्थानीय परिस्थितियों का ज्ञान और प्रदेश में नियुक्ति के लिए उपयुक्तता।

      2. कंप्यूटर ज्ञान।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 कब शुरू हो रहा है?
    A:

    हिमाचल पटवारी आवेदन पत्र 2025 की प्रक्रिया 12 दिसंबर से 16 जनवरी 2026 तक जारी थी।

    Q: हिमाचल पटवारी भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
    A:

    हिमाचल पटवारी भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10+2 या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना है।

    Q: हिमाचल पटवारी आवेदन सुधार विंडो कब खोली जाएगी?
    A:

    हिमाचल पटवारी आवेदन सुधार विंडो 22 से 28 जनवरी 2026 तक खोली गई थी।

    Q: हिमाचल पटवारी भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?
    A:

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2025 में कुल 530 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    Q: हिमाचल पटवारी आवेदन शुल्क कितना है?
    A:

    हिमाचल पटवारी आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए कुल 800 रुपये है।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)