Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 जारी (Chhattisgarh PSC Result 2026)- प्रीलिम्स रिजल्ट (जारी), कटऑफ, डाउनलोड PDF
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 जारी (Chhattisgarh PSC Result 2026)- प्रीलिम्स रिजल्ट (जारी), कटऑफ, डाउनलोड PDF

    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 जारी (Chhattisgarh PSC Result 2026)- प्रीलिम्स रिजल्ट (जारी), कटऑफ, डाउनलोड PDF

    Rajan KumarUpdated on 22 Apr 2026, 09:51 AM IST

    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रारंभिक राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in या इस पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य सेवा परीक्षा-2025 प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम पीडीएफ में मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि शामिल हैं। प्रीलिम्स परिणाम के साथ ही आयोग ने श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। आयोग ने विज्ञापित पदों की तुलना में 15 गुना अधिक, कुल 3975 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को हुई थी। छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम पीडीएफ लिंक

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2025-26: कटऑफ
    2. छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026: महत्वपूर्ण विवरण
    3. छत्तीसगढ़ पीसीएस रिजल्ट 2026 – डाउनलोड प्रक्रिया
    4. छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 के चरण
    5. छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 – प्रीलिम्स रिजल्ट
    6. छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 – मेन्स रिजल्ट
    7. छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 – फाइनल रिजल्ट
    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 जारी (Chhattisgarh PSC Result 2026)- प्रीलिम्स रिजल्ट (जारी), कटऑफ, डाउनलोड PDF
    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026

    अपडेट:- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025-26 के लिए प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थियों से 1 से 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। निर्धारित तिथि तक उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से कर सकते थे, जबकि आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 16 और 17 अप्रैल 2026 को उपलब्ध कराई गई है। छत्तीसगढ़ पीएससी मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 एवं 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
    1774953049505

    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2025-26: कटऑफ

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के प्रारंभिक परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। कटऑफ अंक अभ्यर्थियों के चयन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि इसी के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। आयोग ने विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किए हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर भी स्पष्ट होता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कटऑफ और परिणाम दोनों की जांच कर सकते हैं।
    1774504071603

    CGPSC द्वारा 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ पीएससी 2026 प्रारंभिक परीक्षा आंसर की जारी की थी। अभ्यर्ती 23 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ छत्तीसगढ़ पीएससी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे। आंसर की पर मिले आपत्तियों के निवारण के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ पीएससी प्रीलिम्स परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा (Prelims) का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के साथ इस पेज में उपलब्ध लिंक पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
    महत्वपूर्ण लेख:- छत्तीसगढ़ पीएससी आंसर की पीडीएफ डायरेक्ट लिंक
    1771906749544
    सीजीपीएससी प्रीलिम्स और मुख्य रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाता है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि शामिल होते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाती है। सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई। अधिसूचना के अनुसार, सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
    ये भी पढ़ें:- सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

    Chhattisgarh PSC भर्ती में बढ़ोत्तरी की गई है। सहकारिता विभाग में विस्तार अधिकारी के 19 पद और सहायक पंजीयक के 7 पद जोड़े गए हैं, जिसके बाद अब CGPSC SSE 2025 के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले आयोग ने 239 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। CGPSC 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक चली थी। छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें:- हरियाणा सीईटी हरियाणा सीईटी लॉगइन

    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026: महत्वपूर्ण विवरण

    Chhattisgarh PSC Recruitment 2026 के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। नीचे दी गई तालिका में छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती से जुड़ी सभी विशेषताएं व तिथियां दी गई है, जिसे आप देख सकते हैं।

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)

    परीक्षा का नाम

    छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीजीसीसीई)

    आधिकारिक वेबसाइट

    psc.cg.gov.in

    परीक्षा के चरण

    • प्रारंभिक चरण

    • मुख्य चरण

    • व्यक्तित्व परीक्षण

    रिक्तिों की संख्या

    239 265 पद

    विज्ञापन संख्या

    06/2025/परीक्षा/दिनांक 26/11/2025

    परीक्षा आवृत्ति

    वार्षिक

    सीजीपीएससी अधिसूचना पीडीएफ

    26 नवंबर 2025

    सीजीपीएससी आवेदन तिथि

    1 से 30 दिसंबर 2025

    प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 तिथि

    10 फरवरी 2026

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2026

    22 फरवरी 2026

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी 2026

    23 फरवरी 2026

    सीजीपीएससी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2026 आपत्ति तिथि

    3 मार्च 2026 तक

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026

    25 मार्च 2026

    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा तिथि 2026

    16, 17, 18 और 19 मई 2026

    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन तिथि1 से 15 अप्रैल 2026

    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी साक्षात्कार

    सूचिक किया जाएगा

    सीजीपीएससी परिणाम 2026

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें

    छत्तीसगढ़ पीसीएस रिजल्ट 2026 – डाउनलोड प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2026 (CGCSE) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है, वे वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर सीजीपीएससी रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे छत्तीसगढ़ पीसीएस रिजल्ट 2026 की डाउनलोड प्रक्रिया दी गई है।

    रिजल्ट डाउनलोड करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया

    • सबसे पहले सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

    1771482807189

    • होमपेज पर उपलब्ध “Results” या “Notification” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • वहां “छत्तीसगढ़ पीसीएस रिजल्ट 2026” के डाउनलोड लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।

    1771482807439

    • रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर को सर्च (Ctrl+F) करके परिणाम जांचें।

    • रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य की प्रक्रिया (मुख्य परीक्षा/साक्षात्कार) के लिए रिजल्ट की प्रति सुरक्षित रखें।

    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 के चरण

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा (SSE/CGCSE) के प्रत्येक चरण के समापन के बाद परिणाम घोषित करता है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होते हैं। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग अंतिम परिणाम जारी करता है, जो अभ्यर्थियों के कुल अंकों के आधार पर तैयार किया जाता है।

    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 – प्रीलिम्स रिजल्ट

    CGPSC अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी करेगा। इसमें उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे जो मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किए जाएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकृति की होती है और कटऑफ अंक के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

    यूपीएससी से संबंधित महत्वपूर्ण लेख

    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 – मेन्स रिजल्ट

    प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) होती है और इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर परिणाम घोषित किया जाता है। मेन्स रिजल्ट के आधार पर निर्धारित संख्या में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 – रिजल्ट में उल्लेखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • पंजीकरण संख्या

    • रोल नंबर

    • लिंग

    • श्रेणी

    • प्राप्त अंक (यदि लागू हो)

    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 – फाइनल रिजल्ट

    अंतिम परिणाम मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग कटऑफ अंक जारी किए जा सकते हैं। अंतिम मेरिट सूची के आधार पर विभिन्न सेवाओं/पदों का आवंटन किया जाएगा।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2026 कहां जारी होगा?
    A:

    छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारंभिक रिजल्ट छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है।

    Q: क्या प्रीलिम्स और मेन्स रिजल्ट अलग-अलग जारी होते हैं?
    A:

    हां, आयोग प्रत्येक चरण (प्रीलिम्स, मेन्स और साक्षात्कार) के बाद अलग-अलग परिणाम घोषित करता है।

    Q: छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट किस फॉर्मेट में जारी होगा?
    A:

    छत्तीसगढ़ पीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि शामिल हैं।

    Q: छत्तीसगढ़ पीएससी फाइनल रिजल्ट कैसे तैयार किया जाता है?
    A:

    छत्तीसगढ़ पीएससी अंतिम परिणाम मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार किया जाता है।

    Q: छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट के बाद अगला चरण क्या होता है?
    A:

    छत्तीसगढ़ पीएससी संबंधित चरण में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण (मेन्स/साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाता है और अंतिम चयन के बाद सेवा आवंटन किया जाता है।

    Q: छत्तीसगढ़ पीएससी आंसर की कब जारी होगा?
    A:

    छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दिया गया है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Application Date

    13 Apr'26 - 4 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APSC CCE Application Date

    13 Apr'26 - 3 May'26 (Online)