Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएससी आईएएस 2025 (UPSC IAS 2025 in Hindi) - अंक (जारी), फाइनल रिजल्ट, टॉपर लिस्ट देखें
    • लेख
    • यूपीएससी आईएएस 2025 (UPSC IAS 2025 in Hindi) - अंक (जारी), फाइनल रिजल्ट, टॉपर लिस्ट देखें

    यूपीएससी आईएएस 2025 (UPSC IAS 2025 in Hindi) - अंक (जारी), फाइनल रिजल्ट, टॉपर लिस्ट देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 11 Mar 2026, 09:16 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपीएससी आईएएस 2025 (UPSC IAS 2025 in Hindi) - संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, यूपीएससी सीएसई 2025 टॉपर अनुज अग्निहोत्री को कुल 1071 अंक मिले हैं। इससे पहले, श्रेणीवार सिविल सेवा 2025 कट ऑफ (civil service 2025 cutoff in hindi) ऑनलाइन जारी किया गया था। आयोग ने प्रारंभिक, मुख्य और फाइनल रिजल्ट के लिए श्रेणीवार आईएएस कटऑफ अंक जारी किया गया है। यूपीएससी आईएएस कटऑफ 2025 को यूपीएससी सीएसई 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार upsc.gov.in पर पीडीएफ के रूप में देख सकते हैं। आयोग ने 6 मार्च 2026 सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था।
    यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2025 देखें | यूपीएससी आईएएस मेरिट लिस्ट और परिणाम

    This Story also Contains

    1. आईएएस परीक्षा - एक नजर (IAS Exam - Overview)
    2. आईएएस परीक्षा हाईलाइट्स 2025 (IAS Exam Highlights 2025 in hindi)
    3. यूपीएससी आईएएस 2025 परीक्षा (UPSC IAS 2025 exam) - ओवरव्यू
    4. यूपीएससी सीएसई 2025 चयन प्रक्रिया (UPSC CSE 2025 Selection Process)
    5. यूपीएससी सीएसई 2025 पात्रता मानदंड (UPSC CSE 2025 eligibility criteria in hindi)
    6. यूपीएससी सीएसई आवेदन प्रक्रिया (UPSC CSE Application Process)
    7. यूपीएससी आईएएस सिलेबस 2025 (UPSC IAS syllabus 2025 in hindi)
    8. यूपीएससी सीएसई 2025 तैयारी टिप्स (UPSC CSE 2025 Preparation Tips in hindi)
    9. यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा पैटर्न (UPSC CSE 2025 Exam Pattern in hindi)
    10. यूपीएससी सीएसई 2025 एडमिट कार्ड (UPSC CSE 2025 Admit Card in hindi)
    11. यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा केंद्र
    12. यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा परीक्षा केंद्र
    13. यूपीएससी आईएएस प्रश्न पत्र 2025 (UPSC IAS question paper 2025 in hindi)
    14. यूपीएससी सीएसई 2025 आंसर की (UPSC CSE 2025 Answer Key in hindi)
    15. यूपीएससी सीएसई 2025 रिजल्ट (UPSC CSE 2025 Result in hindi)
    16. यूपीएससी सीएसई 2025 कटऑफ (UPSC CSE 2025 Cutoff in hindi)
    यूपीएससी आईएएस 2025 (UPSC IAS 2025 in Hindi) - अंक (जारी), फाइनल रिजल्ट, टॉपर लिस्ट देखें
    यूपीएससी आईएएस एग्जाम

    सभी चयनित उम्मीदवारों की सूची और upsc marksheet 2025 आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखे जा सकते हैं।
    1773135227657

    आयोग द्वारा जारी कटऑफ के अनुसार, सीएसई प्रारंभिक परीक्षा सामान्य श्रेणी कटऑफ 92.66 है। यूपीएससी सिविल सेवा श्रेणीवार कटऑफ देखें -

    1773123269493

    यूपीएससी सीएसई 2025 परिणाम के अनुसार, 1087 का चयन हुआ है जिसमें 958 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है और 258 को रिजर्व लिस्ट में रखा गया है। अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी 2025 एग्जाम टॉप किया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी सीएसई 2025 रिजल्ट देख सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2025 रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर दर्ज हैं।

    upsc CSE 2025 इंटरव्यू का आयोजन 8 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक हुआ था। 22 जनवरी 2026 को दोपहर की शिफ्ट में इंटरव्यू देने वाले उम्मीदवारों का टेस्ट गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के कारण रद्द कर दिया गया है। अब उनका इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को सुबह की शिफ्ट में होगा। यूपीएससी ने 2 दिसंबर को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के अंतर्गत शेष अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) का कार्यक्रम जारी किया था। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 2107 अभ्यर्थियों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट का आयोजन 5 जनवरी से जारी है, जो 27 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इससे पहले 649 अभ्यर्थियों का कार्यक्रम 2 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था, जिनका व्यक्तिगत साक्षात्कार 8 से 19 दिसंबर तक संपन्न हुआ।
    1766205014074

    यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू 2025 के लिए चयनित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अंतिम तिथि तक यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू 2025 ई-समन लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। पर्सनालिटी टेस्ट सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम और सबसे निर्णायक चरण होता है। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर ही यूपीएससी आईएएस मेरिट लिस्ट और परिणाम जारी की जाती है। यूपीएससी सिविल सेवा प्ररंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सीएसई के लिए लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    1765169406173

    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी जिसका परिणाम 11 जून का जारी हुआ था। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ-I) भरने की अंतिम तिथि 25 जून 2025 थी। यूपीएससी डीएएफ-I फॉर्म भर कर जमा करने वालों को ही यूपीएससी मेन्स परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है। मुख्य परीक्षा 22 से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम (UPSC civil services mains result in hindi) 11 नवंबर को जारी कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 में लगभग 1,461 उम्मीदवार शामिल हुए।
    यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम रोल नंबर और नाम के साथ देखें | यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम रोलनंबर से देखें

    यूपीएससी डीएएफ फॉर्म 16 जून 2025 को जारी किया गया था। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए डीएएफ-I फॉर्म काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों के यूपीएससी सीएसई मेन्स आवेदन डीएएफ-I को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 25 जून 2025 तक ऑनलाइन भर कर जमा करना था।

    यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा पहले दिन 22 अगस्त को एक पाली में पेपर-1 निबंध (essay) पेपर के साथ शुरू हुई। दूसरे दिन, 23 अगस्त 2025 से परीक्षा दो पालियों में - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई। यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम के लिए 14 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स उत्तीर्ण उम्मीदवार 31 अगस्त तक यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।

    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर 11 जून को जारी किया गया था। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में रोलनंबर और नाम के अनुसार जारी किया गया। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 (UPSC CSE prelims result 2025 in hindi) लिंक इस पेज पर भी दिया गया है। यूपीएससी सीएसपी में सफल उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं। उम्मीदवार इस पेज पर अनौपचारिक यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
    अनौपचारिक यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र निबंध पेपर देखें

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने प्रारंभिक सिविल सेवा परीक्षा (Civil service exam in hindi) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2025 upsc.gov.in पर 13 मई को जारी किया था। उम्मीदवार अपने पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते थे। यूपीएससी आईएएस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होता है। यूपीएससी आईएएस 2025 प्रश्न पत्र जारी कर दिया गया है।
    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

    यूपीएससी लेटेस्ट अपडेट :

    • 10 मार्च को यूपीएससी सीएसई 2025 में चयनित उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए गए हैं।
    • 6 मार्च को यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया।
    • यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू 2025 का आयोजन 8 दिसंबर से शुरू हुआ जो 27 फरवरी तक चला।
    • यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 22 से 31 अगस्त तक आयोजित की गई।
    • संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा लिखित परीक्षा (प्रारंभिक) का परिणाम 11 जून को रोल नंबर और नाम वार जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया है।
    • संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 24 नवंबर से 01 दिसंबर, 2024 तक आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2024 के लिखित भाग और 21 अप्रैल से 02 मई, 2025 तक आयोजित साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर भारतीय वन सेवा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
    • संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 के लिए यूपीएससी आईएएस कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। यूपीएससी आईएएस 2026 अधिसूचना 14 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 3 फरवरी 2026 तक यूपीएससी आईएएस आवेदन भर सकेंगे। यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होगी। यूपीएससी आईएएस मेन्स 2026 परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2026 से किया जाएगा। यूपीएससी एग्जाम कैंलेडर 2025 देखें
    • संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी आईएएस फ़ाइनल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है। इस वर्ष शक्ति दुबे ने यूपीएससी आईएएस परीक्षा में टॉप किया है। यूपीएससी मेन्स 2024 रिजल्ट पीडीएफ देखें

    इससे पहले, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी आईएएस आवेदन सुधार विंडो समाप्त कर दी थी। आयोग द्वारा 22 फरवरी से 28 फरवरी तक यूपीएससी आईएएस आवेदन में सुधार की सुविधा दी गई थी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2025 शाम 6 बजे तक थी। इससे पहले यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए यूपीएससी सीएसई आवेदन की अंतिम तिथि (UPSC CSE application last date in hindi) 11 फरवरी से बढ़ाकर 18 फरवरी (शाम 6 बजे) तक कर दी थी। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) 25 मई 2025 को आयोजित हुई।

    आयोग ने सूचना जारी कर कहा था कि 22 जनवरी, 2025 से 21 फरवरी, 2025 (1800 बजे तक) के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और सुधार विंडो की अवधि 22.02.2025 से 28.02.2025 तक बढ़ा दी गई थी। यानी यूपीएससी सीएसई आवेदन विंडो बंद होने के अगले सात दिनों तक यानी 22 फरवरी से 28 फरवरी तक आवेदकों के लिए सुधार विंडो खुली थी। आयोग ने यूपीएससी सीएसई आवेदन में सुधार को लेकर निर्देश भी जारी किए थे।

    आवेदन में किस कॉलम में सुधार नहीं कर सकते हैं - उम्मीदवार आवेदन के समय ओटीआर प्रोफाइल में भरे गए नाम (कक्षा 10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार), जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि में सुधार नहीं कर सकते हैं।

    यूपीएससी से आवेदन तिथि बढ़ाए जाने और आवेदन सुधार की तिथि संबंधित सूचना देखें :
    1739883265533

    यूपीएससी सीएसई अधिसूचना (UPSC CSE notification in hindi) 22 जनवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। यूपीएससी आईएएस अधिसूचना के साथ ही यूपीएससी आईएएस 2025 आवेदन प्रक्रिया (UPSC IAS application process in hindi) भी 22 जनवरी से शुरू की गई। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE in hindi) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आईएएस आवेदन से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होता है।

    सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले से आईएएस प्रवेश पत्र 2025 (IAS admit card 2025 n hindi) डाउनलोड कर सकेंगे। यूपीएससी वार्षिक कैलेंडर 2025 के अनुसार, यूपीएससी सीएसई 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE 2025 prelims exam in hindi) 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा (UPSC IAS prelims exam in hindi) में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा 22 अगस्त 2025 से पांच दिनों तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर इस वर्ष की यूपीएससी सीएसई 2025 सूचना बुलेटिन, पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।

    आईएएस परीक्षा - एक नजर (IAS Exam - Overview)

    1698407903503

    आईएएस परीक्षा हाईलाइट्स 2025 (IAS Exam Highlights 2025 in hindi)

    परीक्षा का नाम

    सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई)

    आयोजक निकाय

    संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission)

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन

    (यूपीएससी पेपर पैटर्न प्रीलिम्स- एमसीक्यू आधारित)

    (यूपीएससी पेपर पैटर्न मेन्स - विवरणात्मक)

    (व्यक्तित्व परीक्षण – बोर्ड सदस्यों द्वारा साक्षात्कार)

    परीक्षा चरणों की संख्या

    • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims exam)

    • मुख्य परीक्षा (Mains exam)

    • साक्षात्कार (Interview)

    यूपीएससी परीक्षा में पेपर

    प्रीलिम्स: 2 पेपर

    मेन्स: 9 पेपर

    यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा प्रारूप: अंकन योजना (UPSC Prelims marking scheme)

    पेपर 1: +2 अंक

    पेपर 2: +2.5 अंक

    यूपीएससी में नकारात्मक अंकन (Negative marking in UPSC): प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंकों एक तिहाई भाग

    यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2025 की समय अवधि

    प्रारंभिक परीक्षा: 2 घंटे (प्रत्येक पेपर) कुल 4 घंटे

    मुख्य: 3 घंटे (प्रत्येक पेपर)

    कुल 27 घंटे

    प्रश्नों के प्रकार

    प्रीलिम्स: ऑब्जेक्टिव टाइप

    मेन्स: सब्जेक्टिव टाइप

    अधिसूचना के साथ, आयोग आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in / upsconline.nic.in पर आईएएस आवेदन पत्र 2025 (IAS application form 2025 in hindi) जारी करेगा। सीएसई परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे न्यूनतम पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं। उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए आईएएस सिलेबस 2025 पीडीएफ (IAS syllabus 2025 pdf) का उपयोग कर सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरण देख सकते हैं।

    यूपीएससी आईएएस 2025 परीक्षा (UPSC IAS 2025 exam) - ओवरव्यू

    कार्यक्रम

    2025

    2026

    यूपीएससी आईएएस 2025 अधिसूचना

    22 जनवरी, 2025

    24 जनवरी 2026

    यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2025 जारी

    22 जनवरी, 2025

    24 जनवरी 2026

    यूपीएससी आईएएस 2025 आवेदन पत्र अंतिम तिथि

    11 फरवरी, 2025

    18 फरवरी, 2025

    21 फरवरी, 2025

    3 फरवरी 2026

    आईएएस आवेदन सुधार सुविधा

    12-18 फरवरी, 2025

    19-25 फरवरी, 2025

    22-28 फरवरी, 2025

    सूचित किया जाएगा

    आईएएस 2025 एडमिट कार्ड

    13 मई 2025

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस 2025 प्रीलिम्स परीक्षा

    25 मई, 2025

    24 मई 2026

    यूपीएससी आईएएस 2025 परिणाम (प्रीलिम्स)

    11 जून 2025

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस 2025 डीएएफ-I

    16-25 जून 2025

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस 2025 मेन्स परीक्षा

    22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त, 2025

    21 अगस्त से
    यूपीएससी आईएएस 2025 मेन्स एडमिट कार्ड14 अगस्त 2025

    यूपीएससी आईएएस 2025 परिणाम (मेन्स)

    11 नवंबर 2025

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस 2025 साक्षात्कार

    8-19 दिसंबर 2025
    और

    5 जनवरी से 27 फरवरी 2026

    सूचित किया जाएगा

    सिविल सेवा के अंतिम रिजल्ट की घोषणा

    6 मार्च 2026

    सूचित किया जाएगा

    अन्य जरूरी लिंक्स :

    यूपीएससी सीएसई का फुलफॉर्म क्या है? (What is the full form of UPSC CSE?)

    यूपीएससी सीएसई का फुलफॉर्म (full form of UPSC CSE) यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (Union Public Service Commission Civil Services Examination) है। वहीं हिंदी में इसका पूरा नाम संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा है। यूपीएससी सीएसई परीक्षा को साधारणतः ज़्यादातर लोगों द्वारा यूपीएससी आईएएस परीक्षा के नाम से जाना जाता है। आईएएस परीक्षा का उद्देश्य काम के लिए योग्य तथा योग्य सिविल सेवकों की भर्ती करना है।

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा क्या है? (What is UPSC IAS exam)

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी द्वारा विभिन्न राज्य विभागों में सिविल सेवकों के रूप में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली एक बहुत प्रतिष्ठित परीक्षा है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का संक्षिप्त रूप यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE) है। इसे आम तौर पर कई लोगों द्वारा यूपीएससी आईएएस (UPSC IAS) परीक्षा कहा जाता है। प्रत्येक वर्ष UPSC IAS परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आवेदकों की संख्या, परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या का लगभग .01% रहता है। यूपीएससी आईएएस परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा हर वर्ष एक बार आयोजित की जाती है। यूपीएससी सीएसई भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण - प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण होते हैं। आईएएस परीक्षा के सभी चरणों को पास करने पर उम्मीदवारों को देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रुप ए और बी सेवाओं में भर्ती किया जाता है।

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा मूल रूप से हर संभव क्षेत्र में उम्मीदवारों के ज्ञान का परीक्षण करने के लिए आयोजित की जाती है। सिविल सेवा परीक्षा विभिन्न मापदंडों के आधार पर उम्मीदवारों का परीक्षण करती है। यूपीएससी आईएएस 2025 परीक्षा (UPSC IAS 2025 Exam in hindi) उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र की जानकारी और बुनियादी समझ होनी चाहिए। यूपीएससी आईएएस परीक्षा में अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार पर आधार पर किया जाता है।

    संघ लोक सेवा आयोग भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) और केंद्रीय सेवाओं जैसे भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (आईए एंड एएस) और भारतीय विदेश सेवा जैसी सेवाओं के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आवेदकों को उनके संबंधित संवर्ग में प्रतिनियुक्त होने से पहले उस सेवा के लिए प्रशिक्षण से गुजरना होगा जिसके लिए उनका चयन किया गया है। UPSC IAS परीक्षा के माध्यम से कुल 24 सेवाओं की भर्ती की जाती है।

    यूपीएससी सीएसई 2025 चयन प्रक्रिया (UPSC CSE 2025 Selection Process)

    यूपीएससी सीएसई 2025 चयन प्रक्रिया (UPSC Civil Services selection procedure 2025) के तीन चरण होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं :

    प्रारम्भिक परीक्षा – सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जिन्होंने यूपीएससी आईएएस 2025 परीक्षा (UPSC IAS 2025 exam) के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करेंगे। यूपीएससी आईएएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा (UPSC IAS 2025 prelims exam in hindi) आईएएस मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए आयोजित की जाती है। अंतिम आईएएस मेरिट सूची तैयार करते समय प्रारंभिक चरण में प्राप्त अंकों पर विचार नहीं किया जाता है।

    मुख्य परीक्षा – यूपीएससी आईएएस 2025 मेन्स परीक्षा (UPSC IAS 2025 mains exam in hindi) यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स कटऑफ अंक या इससे अधिक अंक पाने वाले शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। यूपीएससी आईएएस 2025 मुख्य परीक्षा (UPSC IAS 2025 mains exam in hindi) के लिए रिक्तियों की संख्या से 12 से 13 गुना अधिक उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। मुख्य परीक्षा में कुल 9 वर्णनात्मक प्रश्नपत्र होते हैं

    सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी (पेपर ए और बी) के पेपर क्वालिफाइंग प्रकृति के हैं। इन पेपरों के अंक भी मेरिट सूची तैयार करने के लिए नहीं गिने जाते हैं। अन्य सभी आईएएस मुख्य प्रश्नपत्रों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को अंतिम यूपीएससी आईएएस मेरिट सूची 2025 (UPSC IAS merit list 2025 in hindi) बनाने के लिए ध्यान में रखा जाता है।

    साक्षात्कार – इस चरण में, मुख्य परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए रिक्तियों की संख्या से दोगुना संख्या में बुलाया जाता है। मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को आईएएस परीक्षा के लिए अखिल भारतीय मेरिट सूची तैयार करने के लिए एक साथ माना जाता है। सेवाओं का आवंटन योग्यता सूची में उम्मीदवार के रैंक और सेवाओं व पदों की वरीयता के अनुसार किया जाएगा।

    यूपीएससी सीएसई 2025 पात्रता मानदंड (UPSC CSE 2025 eligibility criteria in hindi)

    ऑनलाइन सीएसई आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को आईएएस परीक्षा पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। आईएएस परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड में आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, राष्ट्रीयता और प्रयासों की संख्या शामिल है।
    राष्ट्रीयता
    उम्मीदवारों की योग्यता होनी चाहिए -
    • भारत का नागरिक या
    • नेपाल/भूटान/तिब्बती शरणार्थी (जो 1 जनवरी, 1962 से पहले स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से भारत आए) या
    • वे उम्मीदवार जो भारत में बसने के लिए पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से आए। इन उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
    नोट- नेपाल, भूटान या तिब्बती शरणार्थी से संबंधित उम्मीदवार भारतीय विदेश सेवा में नियुक्ति के लिए पात्र नहीं हैं।

    आईएएस परीक्षा आयु सीमा (IAS exam age limit)

    आईएएस आयु सीमा पात्रता मानदंड के अनुसार, 21 से 32 वर्ष के बीच के लोग आईएएस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि आरक्षित श्रेणियों से संबंधित आवेदक यूपीएससी नियमों के अनुसार आयु में छूट के पात्र हैं।
    आईएएस परीक्षा की ऊपरी आयु सीमा में छूट (IAS exam age relaxation in upper age limit)

    श्रेणियां

    आयु में छूट

    सामान्य

    आयु में कोई छूट नहीं

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    3 वर्ष

    एससी/एसटी

    5 वर्ष

    रक्षा सेवा कार्मिक, जो किसी विदेशी देश के साथ शत्रुता के दौरान या किसी अशांत क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान अक्षम हो गए और परिणामस्वरूप सेवा मुक्त कर दिए गए

    3 वर्ष

    कमीशंड अधिकारियों (सीओ) और ईसीओ/एसएससीओ सहित पूर्व सैनिक, जो 1 अगस्त, 2025 तक कम से कम पांच साल की सैन्य सेवा प्रदान कर रहे हो, या सेवा मुक्त कर दिए गए हो

    5 वर्ष

    ईसीओ/एसएससीओ जिन्होंने 1 अगस्त, 2025 तक पांच साल की सैन्य सेवा के असाइनमेंट की प्रारंभिक अवधि पूरी कर ली हो

    5 वर्ष

    निम्नलिखित मामलों में: अंधापन और कम दृष्टि, बहरा और सुनने में कठिनाई, एसिड अटैक सहित लोकोमोटर विकलांगता, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग ठीक हो गया, बौनापन, पीड़ित और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, बौद्धिक विकलांगता, ऑटिज़्म, विशिष्ट सीखने की विकलांगता और मानसिक बीमारी वाले उम्मीदवारों के लिए

    10 वर्ष

    उम्मीदवार आमतौर पर 1 जनवरी 1981 से 31 दिसंबर 1989 तक जम्मू और कश्मीर राज्य के निवासी रहे हो।

    5 वर्ष

    यूपीएससी आईएएस 2025 : शैक्षिक योग्यता

    उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (बीए, बी.कॉम, बी.एससी, बीबीए, बीसीए, बी.टेक आदि) होनी चाहिए। जो लोग अपनी अंतिम वर्ष की डिग्री परीक्षा में उपस्थित हुए हैं या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे है, वे भी सिविल सेवा परीक्षा के लिए पात्र हैं।

    आईएएस प्रयास सीमा (IAS attempt limit)

    श्रेणी

    आईएएस आयु सीमा

    प्रयासों की संख्या

    सामान्य/ईडब्ल्यूएस

    32

    6

    ओबीसी

    35

    9

    एससी/एसटी

    37

    कोई सीमा नहीं है

    सामान्य श्रेणी के शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवार

    35

    9

    ओबीसी शारीरिक रूप से विकलांग

    38

    9

    एससी और एसटी शारीरिक रूप से विकलांग

    40

    कोई सीमा नहीं है

    विकलांग सैनिक (सामान्य)

    35

    विकलांग सैनिक (ओबीसी)

    38

    विकलांग सैनिक (एससी और एसटी)

    40

    यूपीएससी सीएसई आवेदन प्रक्रिया (UPSC CSE Application Process)

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र (UPSC IAS application form in hindi) जारी होता है। जो उम्मीदवार आईएएस पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वे यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र (UPSC IAS form) ऑनलाइन भर सकते हैं। यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र के दो हिस्से होते हैं। आईएएस आवेदन पत्र 2025 (IAS form 2025 in hindi) को भरते हुए सभी दिशानिर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए अन्यथा चयन प्रक्रिया के बाद के चरण में इसे अविकार किया जा सकता है।

    यूपीएससी आईएएस 2025 आवेदन पत्र को भरने के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents required to fill the UPSC IAS 2025 application form)

    • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    • स्कैन फोटोग्राफ और यूपीएससी द्वारा उल्लेखित हस्ताक्षर

    • वैध फोटो पहचान पत्र विवरण

    • अन्य दस्तावेज (यदि लागू हो)

    • निजी व शैक्षणिक विवरण

    • शुल्क भुगतान विवरण डेबिट/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग/ यूपीआई आदि

    सीएसई आवेदन पत्र भरने के चरण

    • आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।

    • वेब पेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।

    • ऑनलाइन वन-टाइम पंजीकरण (ओटीआर) - यदि आवेदकों ने वन-टाइम पंजीकरण पूरा नहीं किया है, तो उन्हें व्यक्तिगत और संपर्क विवरण जैसे कुछ बुनियादी विवरण प्रदान करके इसे पूरा करना होगा।

    • वैध लॉगिन क्रेडेंशियल ईमेल आईडी और ओटीपी/पासवर्ड या मोबाइल नंबर और ओटीपी/पासवर्ड या ओटीआर आईडी और ओटीपी/पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

    • उम्मीदवारों को आईएएस आवेदन पत्र दो भागों में भरना होता है जिसमें अन्य विवरण भरना, शुल्क भुगतान, स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करना, हस्ताक्षर, फोटो पहचान पत्र दस्तावेज़ और पसंदीदा परीक्षा केंद्र का चयन शामिल है।

    UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books
    UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
    Download EBook

    यूपीएशसी आईएएस आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    आईएएस आवेदन शुल्क

    सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस

    100 रुपये

    एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/पीडब्ल्यूडी/महिला

    शुल्क से राहत

    • आईएएस आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को अच्छी तरह से जांच लें और यदि आवश्यक हो तो विवरण संपादित करें।

    • एक बार सबमिट करने के बाद, आवेदक अपने आईएएस आवेदन पत्र में बदलाव नहीं कर पाएंगे।

    • सबमिट करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर जेनरेट होगा। उम्मीदवारों को इसे पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करना होगा और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेना होगा।

    अपलोड किए जाने वाले फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की विशिष्टता

    दस्तावेज़

    विनिर्देश

    हस्ताक्षर

    20 केबी से 300 केबी

    फोटो

    20 केबी से 300 केबी

    आवेदन शुल्क के भुगतान के बारे में विशिष्टता

    भुगतान विधि

    पेमेंट गेटवे

    ऑफलाइन

    बैंक चालान

    ऑनलाइन

    क्रेडिट/वीज़ा/रुपे/मास्टर/डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग

    आईएएस आवेदन पत्र भरने के लिए याद रखने योग्य बिंदु

    • आईएएस अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें।

    • आवेदन पत्र भरने से पहले आईएएस पात्रता जान लें।

    • जमा करने से पहले यूपीएससी आईएएस फॉर्म विवरण को अच्छे से जांच लें।

    • अपलोड करने से पहले छवियों के आयाम जांचें।

    • आईएएस फॉर्म भरने के लिए ब्राउज़र के नवीनतम संस्करण का उपयोग करें।

    आईएएस आवेदन पत्र: सुधार प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं

    • अब लॉगइन लिंक पर क्लिक करें

    • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें

    • सुधार निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और "हाँ" बटन पर क्लिक करें।

    • आईएएस परीक्षा आवेदन पत्र में अपेक्षित कॉलम में सुधार करें

    • सबमिट करें.

    आवेदन में किस कॉलम में सुधार कर सकते हैं - जेंडर (Gender), माइनॉरिटी स्‍टेटस (Minority Status), क्‍लास 10वीं का रोल नंबर

    आवेदन में किस कॉलम में सुधार नहीं कर सकते हैं - आवेदन के समय ओटीआर प्रोफाइल में नाम (कक्षा 10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार), जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि में।

    मुख्य परीक्षा आवेदन

    आईएएस परीक्षा: विस्तृत आवेदन प्रपत्र (डीएएफ)

    आईएएस विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) उन उम्मीदवारों द्वारा भरा जाता है जो सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। उम्मीदवारों को आईएएस मुख्य आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा। डीएएफ भरने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

    •सीएसई डीएएफ फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को पहले खुद को पंजीकृत करना होगा।

    • रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।

    • सफल पंजीकरण पर, उम्मीदवारों को एक पासवर्ड प्राप्त होगा।

    • डीएएफ भरने के लिए उम्मीदवार रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

    • डीएएफ में छह चरण शामिल हैं - व्यक्तिगत, रोजगार की जानकारी, शैक्षिक जानकारी, माता-पिता की जानकारी, दस्तावेज़ अपलोड करना और अंतिम सबमिशन।

    • उम्मीदवारों को आयु प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, सामुदायिक प्रमाणपत्र, पीएच प्रमाणपत्र आदि जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

    दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, आईएएस परीक्षा डीएएफ जमा करें।

    नोट- आईएएस आवेदन पत्र भरने या वापस लेने में किसी भी कठिनाई के मामले में, आवेदक व्यक्तिगत रूप से अपने संघ लोक सेवा आयोग गेट सी के पास यूपीएससी सुविधा काउंटर से संपर्क कर सकते हैं या 011-23385271/ 011-23381125/ 011-23098543 पर कॉल कर सकते है ।

    आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    कोटा

    मोड

    लिंग

    राशि

    सामान्य


    ऑफलाइन

    पुरुष

    ₹ 100

    ओबीसी


    ऑफलाइन

    पुरुष

    ₹ 100

    यूपीएससी आईएएस सिलेबस 2025 (UPSC IAS syllabus 2025 in hindi)

    यूपीएससी द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में आईएएस 2025 पाठ्यक्रम (UPSC IAS 2025 Syllabus) का उल्लेख किया जाता है। उम्मीदवारों को प्रभावी तैयारी के लिए यूपीएससी सिविल सेवा सिलेबस पीडीएफ की मदद लेनी चाहिए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का सिलेबस प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के लिए अलग-अलग होता है। अधिक विवरण के लिए, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    आईएएस सिलेबस 2025 (IAS Syllabus 2025)

    यूपीएससी आईएएस प्रिलिम्स सिलेबस 2025

    सामान्य अध्ययन पेपर 1 सिलेबस

    सामान्य अध्ययन पेपर 2 सिलेबस

    राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं

    कॉम्प्रिहेंसन (समझ)

    पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन के सामान्य मुद्दे – जिनके लिए विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं होती

    संवाद कौशल सहित पारस्परिक कौशल

    भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता

    आर्थिक और सामाजिक विकास- सतत विकास, गरीबी, समावेशीकरण, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि

    निर्णय क्षमता और समस्या का हल निकालना

    सामान्य विज्ञान

    सामान्य मानसिक योग्यता

    भारतीय राजनीति और प्रशासन- संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे आदि

    बुनियादी संख्या ज्ञान (संख्या और उनके संबंध, परिमाण के क्रम आदि), डाटा की समझ (चार्ट, ग्राफ, तालिका, डाटा की पर्याप्तता आदि) -10वीं स्तर का)

    भारतीय और विश्व भूगोल-भौतिक, भारत और विश्व का सामाजिक, आर्थिक भूगोल

    --

    अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के रिजल्ट जाँचें

    यूपीएससी सीएसई 2025 तैयारी टिप्स (UPSC CSE 2025 Preparation Tips in hindi)

    जो उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें बेहतर तैयारी के लिए आईएएस परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम का अध्ययन करना चाहिए। यह प्रतियोगिता परीक्षा काफी कठिन है, इसलिए आईएएस परीक्षा में पूछे गए सभी विषयों की बुनियादी बातों पर अच्छी पकड़ और समझ विकसित करने के लिए पहले से अच्छी तैयारी करनी होगी।

    आईएएस परीक्षा की तैयारी टिप्स

    आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स:

    1. आईएएस परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से पढ़ लें।

    2. आईएएस परीक्षा पाठ्यक्रम की जांच करें और उसके अनुसार अपना वैकल्पिक विषय चुनें।

    3. तेजी से रिवीजन के लिए छोटे नोट्स बनाएं।

    4. समय-समय पर रिवीजन करते रहें।

    5. परीक्षा की बेहतर समझ के लिए पिछले वर्ष के आईएएस परीक्षा प्रश्नपत्रों को हल करें।

    6. अपने प्रदर्शन और तैयारी के स्तर की जांच के लिए आईएएस मॉक टेस्ट का अभ्यास करें।

    यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा पैटर्न (UPSC CSE 2025 Exam Pattern in hindi)

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है - प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न 2025 (UPSC CSE 2025 Exam Pattern), यूपीएससी द्वारा निर्धारित किया जाता है। यूपीएससी आईएएस 2025 अधिसूचना में परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया जाता है।

    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2025 (UPSC IAS Prelims Exam Pattern 2025)

    • सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं - सामान्य अध्ययन पेपर I और II

    • सामान्य अध्ययन पेपर I में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जबकि पेपर II में कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं।

    • आईएएस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।

    • प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 अंकों का होता है। प्रत्येक पेपर 200 अंक का होता है।

    • पेपर 1 में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक 0.33 और पेपर 2 में 0.83 है।

    • सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी और अंग्रेजी होगी।

    • प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे होगी।

    यूपीएससी आईएएस 2025 मेन्स परीक्षा पैटर्न (UPSC IAS Mains Exam Pattern 2025)

    • सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में 9 पारंपरिक प्रकार के पेपर होते हैं।

    • दो पेपर - ए (भारतीय भाषा) और बी (अंग्रेजी) प्रकृति में अर्हक होंगे।

    • पेपर I से VII तक अनिवार्य पेपर माने जाते हैं।

    • परीक्षा कुल 1750 अंकों की होती है।

    • सिविल सेवा के अनुसार मुख्य परीक्षा में 26 वैकल्पिक विषय होंगे।

    • यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य का प्रत्येक पेपर 3 घंटे का होगा।

    • मुख्य परीक्षा उम्मीदवारों के समग्र बौद्धिक लक्षणों का आकलन करती है।

    • सामान्य अध्ययन के प्रश्न (पेपर II से V) प्रासंगिक मुद्दों के बारे में उम्मीदवार की सामान्य जागरूकता का परीक्षण करते हैं।

    • वैकल्पिक प्रश्नपत्र (पेपर VI से VII) के प्रश्न डिग्री स्तर के होंगे।

    • पेपर ए और बी का मानक मैट्रिक स्तर का होगा।

    यूपीएससी सीएसई 2025 एडमिट कार्ड (UPSC CSE 2025 Admit Card in hindi)

    संघ लोक सेवा आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2025 (UPSC CSE admit card 2025 in hindi) जारी करेगा। आईएएस एडमिट कार्ड 2025 (IAS admit card 2025 in hindi) की हार्ड कॉपी उम्मीदवारों को डाक द्वारा नहीं भेजी जाती है, इसलिए उन्हें इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना होता है।

    यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2025 (UPSC CSE admit card 2025) डाउनलोड करने के चरण :

    • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

    • यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2025 (UPSC IAS admit card 2025) लिंक पर क्लिक करें।

    • आईएएस एडमिट कार्ड लोगइन पेज के लिए 'क्लिक हियर' के टैब पर क्लिक करें।

    • दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चेकबॉक्स पर क्लिक करें।

    • रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दो विकल्प हैं। उसी के लिए उनमें से किसी एक को चुनें।

    • सुरक्षा कोड के साथ पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

    • यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।

    • यूपीएससी आईएएस 2025 हॉल टिकट पर दर्ज विवरणों की ढंग से जांच करें।

    • यूपीएससी प्रवेश पत्र 2025 का एक प्रिंट आउट लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।

    एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा की तारीख और समय जैसे विवरण होते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। प्रवेश पत्र के साथ, उम्मीदवारों को फोटो-पहचान प्रमाण और दो पासपोर्ट आकार के फोटो परीक्षा केंद्र में ले जाने की आवश्यकता होती है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है।

    यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा केंद्र

    यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा केंद्र

    राज्य

    शहर

    उत्तर प्रदेश

    आगरा

    अलीगढ़

    इलाहाबाद

    बरेली

    गाज़ियाबाद

    गोरखपुर

    गौतमबुद्धनगर

    लखनऊ

    वाराणसी

    राजस्थान

    अजमेर

    जयपुर

    जोधपुर

    उदयपुर

    गुजरात

    अहमदाबाद

    राजकोट

    मिजोरम

    आइजोल

    आंध्र प्रदेश

    अनंतपुर

    तिरुपति

    विजयवाड़ा

    विशाखापत्तनम

    महाराष्ट्र

    औरंगाबाद

    पुणे

    ठाणे

    कर्नाटक

    बैंगलोर

    धारवाड़

    मध्य प्रदेश

    भोपाल

    ग्वालियर

    इंदौर

    जबलपुर

    छत्तीसगढ

    बिलासपुर

    रायपुर

    पंजाब

    चंडीगढ़

    लुधियाना

    तमिलनाडु

    चेन्नई

    कोयंबटूर

    तिरुचिरापल्ली

    मदुरई

    वेल्लोर

    ओडिशा

    कटक

    संबलपुर

    हरियाणा

    गुडगाँव

    फरीदाबाद

    तेलंगाना

    हैदराबाद

    वारंगल

    मणिपुर

    इंफाल

    जम्मू और कश्मीर

    जम्मू

    श्रीनगर

    असम

    जोरहाट

    केरल

    कोच्चि

    कोझिकोड

    तिरुवनंतपुरम

    नागालैंड

    कोहिमा

    पश्चिम बंगाल

    कोलकाता

    सिलीगुड़ी

    गोवा

    पणजी

    बिहार

    पटना

    गया

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

    पोर्ट ब्लेयर

    पुदुचेरी

    पुदुचेरी

    झारखंड

    रांची

    मेघालय

    शिलांग

    हिमाचल प्रदेश

    शिमला

    धर्मशाला

    मंडी

    उत्तराखंड

    देहरादून

    दिल्ली

    नई दिल्ली

    सिक्किम

    गंगटोक

    यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा परीक्षा केंद्र

    अहमदाबाद

    दिल्ली

    पटना

    आइज़ाल

    दिसपुर (गुवाहाटी)

    प्रयागराज (इलाहाबाद)

    बेंगलुरु

    हैदराबाद

    रायपुर

    भोपाल

    जयपुर

    रांची

    चंडीगढ़

    जम्मू

    शिलॉन्ग

    चेन्नई

    कोलकाता

    शिमला

    कटक

    लखनऊ

    तिरुवंतपुरम

    देहरादून

    मुंबई

    विजयवाड़ा


    परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

    • एडमिट कार्ड

    • आधार कार्ड

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • पासपोर्ट

    • वोटर आईडी

    • दो पासपोर्ट साइज फोटो

    यूपीएससी आईएएस प्रश्न पत्र 2025 (UPSC IAS question paper 2025 in hindi)

    आईएएस 2025 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को प्रभावी तैयारी के लिए आईएएस प्रश्न पत्रों की जांच करनी चाहिए। यूपीएससी प्रश्न पत्रों की मदद से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण विषयों और अध्यायों की जांच कर सकते हैं। यूपीएससी द्वारा अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आईएएस प्रश्न पत्र जारी किया जाता है।

    यूपीएससी आईएएस एग्जाम मेन्स (Civil Services (Main) Examination) बीते वर्ष के प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं। नीचे दिए गए लिंक की मदद से इनको डाउनलोड किया जा सकता है-

    आंसर की 2024 के साथ यूपीएससी आईएएस प्रश्न पत्र - पेपर 1 (UPSC IAS Question Paper with Answer Key 2024 - Paper 1)

    उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस परीक्षा प्रश्न पत्र सभी सेट यहां से प्राप्त कर सकते हैं। अपने प्रदर्शन का आकलन करने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस उत्तर कुंजी 2024 का उपयोग कर सकते हैं।

    यूपीएससी आईएएस मेन्स प्रश्न पत्र 2022 (UPSC IAS question paper 2022)

    यूपीएससी आईएएस मेन्स प्रश्न पत्र 2022 - निबंध

    यूपीएससी आईएएस मेन्स पेपर 2022- सामान्य अध्ययन 1

    यूपीएससी आईएएस मेन्स पेपर 2022- सामान्य अध्ययन 2

    यूपीएससी आईएएस मेन्स पेपर 2022- सामान्य अध्ययन 3

    यूपीएससी आईएएस मेन्स पेपर 2022- सामान्य अध्ययन 4

    प्रीलिम्स के अभ्यास हेतु मुफ्त यूपीएससी मॉक परीक्षा (Free Practice UPSC Mock Tests for Prelims) -

    2016 से लेकर 2020 तक का हल सहित यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर-1 उत्तर और व्याख्या सहित (UPSC Prelims Solved Paper-1 2016 to 2020 with Ans. & Explanation) -

    यूपीएससी सीएसई 2025 आंसर की (UPSC CSE 2025 Answer Key in hindi)

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आईएएस 2025 चयन प्रक्रिया (IAS 2025 recruitment process) के खत्म हो जाने के बाद प्रीलिम्स परीक्षा के लिए यूपीएससी आईएएस 2025 आंसर की (UPSC IAS 2025 answer key) जारी करेगा। यूपीएससी आईएएस आंसर की 2025 (UPSC IAS answer key 2025) सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2, दोनों के लिए ही जारी की जाएगी। यूपीएससी आईएएस 2025 आंसर की (UPSC IAS 2025 answer key in hindi) उम्मीदवारों के डाउनलोड हेतु यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी। यूपीएससी आईएएस 2025 उत्तर कुंजी यूपीएससी आईएएस परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को प्रदान की गई परीक्षण पुस्तिकाओं के सभी सेटों के लिए पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

    यूपीएससी द्वारा जारी आईएएस उत्तर कुंजी 2025 अंतिम मानी जाती है और इसे चुनौती नहीं दी जा सकती। यूपीएससी आईएएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम UPSC IAS 2025 उत्तर कुंजी पर आधारित होता है। यह उम्मीदवारों को जानने में मदद करता है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया और उन्हें कहां सुधार करने की आवश्यकता है। उम्मीदवार आईएएस प्रारंभिक उत्तर कुंजी की सहायता से सही और गलत तरीके से चिह्नित उत्तरों की संख्या के आधार पर अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।

    अन्य सरकारी परीक्षाओं की सूची के लिए यहाँ क्लिक करें -

    यूपीएससी सीएसई 2025 रिजल्ट (UPSC CSE 2025 Result in hindi)

    संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीएसई परिणाम 2025 (UPSC CSE result 2025 in hindi) घोषित करता है। संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परिणाम तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और अंतिम में जारी करता है।

    यूपीएससी आईएएस रिजल्ट 2025 (UPSC IAS result 2025 in hindi) तीनों चरणों के लिए ऑनलाइन पीडीएफ़ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। यूपीएससी आईएएस 2025 परीक्षा परिणाम को दो तरीकों से जारी किया जाएगा - पहला क्रमांक संख्या के साथ और दूसरा योग्य उम्मीदवारों के नाम के साथ। यूपीएससी लोक सेवा परिणाम निम्नलिखित क्रम में जारी किए जाएंगे :

    आईएएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 (IAS Preliminary examination result 2025)

    प्रीलिम्स के लिए आईएएस परिणाम upsc.gov.in पर घोषित किया जाएगा। आईएएस परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम उन चयनित आवेदकों के नाम और रोल नंबर के साथ ऑनलाइन मोड में पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा जो आईएएस परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।

    आईएएस मेन्स रिजल्ट 2025 (IAS mains result 2025)

    यूपीएससी आईएएस मेन्स रिजल्ट 2025 (UPSC IAS mains result 2025) लोक सेवा परीक्षा के आयोजन तिथि से 40 से 50 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाता है। यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा 2025 परिणाम (UPSC IAS mains exam 2025 result in hindi) उन चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर के साथ पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन जारी किया जाएगा, जो IAS व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होने के योग्य होते हैं।

    फाइनल यूपीएससी आईएएस रिजल्ट 2025 (Final UPSC IAS result 2025)

    अंतिम यूपीएससी आईएएस परिणाम 2025 (Final UPSC IAS result 2025 in hindi) आईएएस मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों पर आधारित होता है। अंतिम आईएएस कटऑफ 2025 (Final IAS Cutoff 2025 in hindi) को पास करने वाले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 (UPSC Civil Services Exam 2025) के तहत विभिन्न सेवाओं में शामिल होने के पात्र होंगे।

    यूपीएससी सीएसई 2025 कटऑफ (UPSC CSE 2025 Cutoff in hindi)

    सिविल सेवा 2025 कटऑफ (CSE 2025 Cutoff) उस चरण को पास करने के लिए आईएएस परीक्षा के विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों द्वारा उनकी श्रेणी के अनुसार प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता अंक को संदर्भित करता है। यूपीएससी आईएएस कटऑफ 2025 (UPSC IAS cutoff 2025 in hindi) संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अंतिम आईएएस परिणाम 2025 की घोषणा के बाद जारी किया जाएगा। आयोग विभिन्न मानकों के आधार पर प्रारंभिक, मुख्य और अंतिम आवंटन के लिए कटऑफ स्कोर तय करता है। आईएएस परीक्षा 2025 कटऑफ (IAS exam 2025 cutoff in hindi) तीनों चरणों के लिए जारी की जाती है।

    यूपीएससी आईएएस 2025 प्रीलिम्स कटऑफ (UPSC IAS 2025 Prelims Cutoff)

    प्रारंभिक परीक्षा की सिविल सेवा कटऑफ सामान्य अध्ययन पेपर I के आधार पर तय की जाती है। सामान्य अध्ययन पेपर II क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है और आवेदकों को आईएएस परीक्षा में 33% उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने होते हैं।

    यूपीएससी आईएएस 2025 मेन्स कटऑफ (UPSC IAS 2025 Mains Cutoff)

    यूपीएससी आईएएस 2025 मेन्स कटऑफ (UPSC IAS 2025 Mains Cutoff) की गणना सात अनिवार्य पेपरों के आधार पर की जाती है क्योंकि दो पेपर क्वालिफाइंग प्रकृति के होते हैं। परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को दो क्वालीफाइंग पेपरों में से प्रत्येक में 25% सुरक्षित करने की आवश्यकता होगी। हालांकि, अनिवार्य प्रश्नपत्रों में भी 10% की अनुभागीय कट ऑफ होगी। यूपीएससी आईएएस 2025 मेन्स कटऑफ (UPSC IAS 2025 Mains Cutoff in hindi) के आधार पर, उम्मीदवारों का चयन व्यक्तित्व परीक्षण के लिए किया जाएगा।

    यूपीएससी आईएएस 2025 फाइनल कट ऑफ (UPSC IAS 2025 Final Cutoff)

    यूपीएससी आईएएस 2025 फाइनल कट ऑफ (UPSC IAS 2025 Final Cutoff) मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। यूपीएससी आईएएस 2025 फाइनल कट ऑफ (UPSC IAS 2025 Final Cutoff) के आधार पर, विभिन्न सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का आवंटन किया जाएगा।

    काउंसलिंग के दौरान जरूरी कागजात

    • जन्म तिथि के साथ जन्म प्रमाण पत्र या हाई स्कूल की मार्कशीट

    • ई-समन पत्र का प्रिंटआउट

    • कक्षा 10 और 12 की परीक्षा की मार्कशीट / प्रमाण पत्र

    • डिग्री/स्नातकोत्तर/अन्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के संबंध में प्रमाण पत्र

    • पासपोर्ट आकार के फोटो और एक साक्षात्कार कॉल लेटर के साथ संलग्न होना चाहिए

    • चरित्र प्रमाण पत्र

    • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति/समुदाय प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है

    • शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र

    • भूतपूर्व सैनिकों के अधीन आवेदित में सेवामुक्ति प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड/पासपोर्ट/पैन कार्ड/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस/सांविधिक प्राधिकारियों द्वारा जारी किया गया कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र

    पिछले वर्ष की आईएएस परीक्षा कटऑफ 2022

    श्रेणियां

    आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 कटऑफ

    यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा 2022 कट ऑफ

    अंतिम यूपीएससी सीएसई कटऑफ 2022

    सामान्य

    88.22

    748

    960

    एससी

    74.08

    699

    893

    एसटी

    69.35

    706

    900

    ओबीसी

    87.54

    714

    923

    पीडब्ल्यूडी 1

    49.84

    677

    879

    पीडब्ल्यूडी 2

    58.59

    706

    913

    पीडब्ल्यूडी 3

    40.40

    351

    632

    पीडब्ल्यूडी 5

    41.76

    419

    590

    ईडब्ल्यूएस

    82.83

    715

    926

    आवश्यक दस्तावेज

    • जन्म तिथि प्रमाण पत्र या जन्म तिथि के साथ हाई स्कूल की मार्कशीट

    • ई-समन पत्र का प्रिंटआउट

    • कक्षा 10 और 12 परीक्षा की मार्कशीट/प्रमाणपत्र

    • डिग्री/स्नातकोत्तर/अन्य परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने से संबंधित प्रमाण पत्र

    • पासपोर्ट आकार की फोटो और एक साक्षात्कार कॉल लेटर के साथ संलग्न होनी चाहिए

    • चरित्र प्रमाण पत्र

    • एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति/समुदाय प्रमाण पत्र लाना होगा

    • शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र

    • भूतपूर्व सैनिक डिस्चार्ज प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड/पासपोर्ट/पैन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/सांविधिक प्राधिकारियों द्वारा जारी किया गया कोई अन्य फोटो पहचान पत्र, जिसमें फोटो लगा हुआ हो।

    मुफ्त डाउनलोड - श्रेणीवार शीर्ष करियर परीक्षाओं के बारे में बुनियादी जानकारी

    यूपीएससी सीएसई 2025 (UPSC CSE 2025) : मुख्य बिन्दु

    परीक्षा का पूरा नाम

    यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम

    लोकप्रिय नाम

    यूपीएससी सीएसई

    परीक्षा प्राधिकरण

    संघ लोक सेवा आयोग

    परीक्षा आवृत्ती

    वर्ष में एक बार

    भाषा

    हिंदी, अंग्रेजी

    आवेदन का माध्यम

    ऑफलाइन / ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    काउंसलिंग का माध्यम

    ऑफलाइन

    यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा - समयावधि

    04 घंटे

    यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा - समयावधि

    03 घंटे

    कुल रिक्तियाँ

    प्रीलिम्स परीक्षा - सूचित किया जाएगा

    आईएएस परीक्षा रिक्तियां- वर्षवार

    वर्ष

    फ़ाइनल वेकेंसी

    2025979 (संभावित)

    2024

    1056 (संभावित)

    फाइनल घोषणा बाकी

    2023

    1105

    2022

    1011

    2021

    712

    2020

    796

    2019

    927

    2018

    812

    2017

    990

    2016

    1209

    2015

    1164

    2014

    1364

    2013

    1228

    2012

    1091

    2011

    1001

    2010

    1043

    2009

    989

    2008

    881

    2007

    734

    2006

    553



    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    यूपीएससी भर्ती (upsc recruitment) परीक्षा किन पदों के लिए आयोजित की जाती है?

    यूपीएससी भर्ती (upsc recruitment) आईएएस, आईपीएस, आईएफ़एस आदि पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

    कितने अभ्यर्थी यूपीएससी के लिए आवेदन करते हैं (how many candidates applied for upsc)?

    हर साल लगभग 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी यूपीएससी आईएएस की परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं।

    यूपीएससी आयु सीमा (upsc age limit) क्या है?

    सामान्य श्रेणी के 21 से 32 वर्ष के स्नातक उम्मीदवार यूपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईएएस 2025 आवेदन के लिए वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    आईएएस आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।

    Q: आईएएस 2025 की चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    आईएएस चयन प्रक्रिया 2025 में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं।

    Q: क्या आईएएस 2025 परीक्षा में नकारात्मक अंकन किया जाता है?
    A:

    हां, आईएएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा में हर गलत जवाब के लिए एक तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन होगा।

    Q: आईएएस 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    आईएएस 2025 के लिए आवेदन करने में सक्षम होने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 32 वर्ष होनी चाहिए।

    Q: प्रीलिम्स क्लियर करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
    A:

    सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक अंक पूर्व निर्धारित नहीं हैं। सामान्य श्रेणी के लिए कटऑफ 100 से 125 अंकों के बीच होता है।

    Q: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2025 में अर्हता अंक क्या है?
    A:

    उम्मीदवारों को सामान्य अध्ययन के पेपर 2 में 33% अंक लाने की आवश्यकता होती है, इसके अंक मेरिट बनाने में नहीं प्रयुक्त होते हैं। केवल सामान्य अध्ययन पेपर 1 के अंक से मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    Q: क्या आईएएस परीक्षा को क्रैक करने के लिए कोचिंग आवश्यक है?
    A:

    यूपीएससी आईएएस में उम्मीदवारों के चयन में कोचिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कई बार आवेदक कोचिंग लेने के बाद में घर पर सेल्फ स्टडी से परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं।

    Q: यूपीएससी आईएएस आवेदन में गलती हो गई है। क्या दूसरा फॉर्म भरना होगा?
    A:

    यदि उम्मीदवार ने फॉर्म में कोई गलती की है तो वे फिर से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और यूपीएससी आईएएस 2025 के उनके नए आवेदन पत्र पर विचार किया जाएगा।

    Q: यूपीएससी आईएएस की तैयारी के लिए सबसे अच्छा समाचार पत्र कौन सा है, किन पुस्तकों को पढ़ना चाहिए?
    A:

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को सभी मानक पुस्तकें और अखबरा जैसे द हिंदू और इंडियन एक्सप्रेस अखबार पढ़ना चाहिए।

    Q: मुझे यूपीएससी आईएएस 2025 के लिए करंट अफेयर्स का अध्ययन कब शुरू करना चाहिए?
    A:

    उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एक वर्ष पहले से करंट अफेयर्स तैयार करने में लग जाना चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Study from Still Life
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Sports Psychology
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Research Ethics
    Via Central University of Himachal Pradesh, Dharamshala
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Swayam
     220 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSC CSE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSC CSE ?

    Hello,

    After Class 10, it will take 2 years to complete Class 11 and 12, followed by 3 years of graduation, which is the minimum requirement for UPSC.

    UPSC preparation and clearing the exam may take 1–2 years. After selection, IAS training takes about 2 years. Overall, it takes around

    Hello Aspirant

    As your question is not clear, you are asking how to become an IAS, which course or degree you should pursue, and all the related details regarding the IAS. So, I can suggest you choosing the right stream in Intermediate is important.
    The Arts/Humanities stream is most helpful

    Hello Aspirant

    All colleges are the best, and selection mainly depends on you and your consistency. But I can help you regarding this :

    After the 10th, you can join PU (11–12th) colleges that offer strong academics and an early IAS foundation.
    Some good options are Delhi’s Rajendra Prasad Sarvodaya

    Hello

    If you want to become an IAS officer, you can choose any group CEC, MPC, or BiPC as IAS does not require a specific subject stream.
    However, many students prefer CEC (Commerce, Economics, Civics) or MPC (Maths, Physics, Chemistry) because they help build analytical and general knowledge skills useful