यूपीएससी आईएएस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (UPSC IAS Application in Hindi 2026) : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन में सुधार के लिए दी गई विंडो अब बंद कर दी है। अभ्यर्थी 28 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक अपने आईएएस आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। वर्ष 2026 की सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 (संशोधित) निर्धारित की गई थी। आईएएस की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते थे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस पेज पर आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया था।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 आवेदन संशोधन डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains

यूपीएससी सीएसई 2026 की अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी को शुरू की गई थी। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को यूपीएससी आईएएस सिलेबस जरूर देखना चाहिए।
सिविल सेवा परीक्षा अधिसूचना 14 जनवरी 2026 को जारी की जानी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर नई सूचना जारी की गई। यूपीएससी आईएएस कैलेंडर 2026 के अनुसार, यूपीएससी सीएसई आवेदन तिथि 14 जनवरी से 3 फरवरी 2026 थी। बाद में 4 फरवरी को यूपीएससी आईएएस आवेदन की नई तिथि (UPSC IAS application dates) जारी की गई। जारी अधिसूचना के अनुसार यूपीएससी सीसीई आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 27 फरवरी कर दी गई थी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकते थे।
यूपीएससी आईएएस पात्रता मानदंड क्या है?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 आवेदन पत्र (upsc civil services 2026 application form in hindi) को भरने से पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ओटीआर के बाद लॉगइन के लिए उम्मीदवार की आईडी जेनरेट होगी, जिसके माध्यम से यूपीएससी सीएसई आवेदन पत्र भरा जाएगा। यूपीएससी सीएसई आवेदन पत्र 2026 जमा करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये होगा। आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा यूपीएससी आईएएस आवेदन सुधार की सुविधा भी दी जाएगी।
यूपीएससी आईएएस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले पात्रता मानदंडों को देख लें। यूपीएससी आवेदन पत्र (UPSC Application Form in Hindi) भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान अपलोड करने के लिए आवेदकों को स्कैन की गई इमेज के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण तैयार रखने की आवश्यकता होती है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भारतीय वन सेवा (UPSC IFS) प्रीलिम्स परीक्षा के लिए भी नोटिफिकेशन और आवेदन यूपीएससी सीएसई के साथ जारी किया जाता है।
अन्य संबंधित लेख पढ़ें
उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी आईएएस परीक्षा केंद्र 2026 का अंतिम आवंटन यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड के माध्यम से आवेदकों को सूचित किया जाता है। यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा (UPSC IAS prelims exam in hidi) 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी आईएएस मेन्स 2026 परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2026 से किया जाएगा।
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी आईएएस आवेदन विड्रॉ सुविधा भी दी जाती है। उम्मीदवार अंतिम तिथि तक यूपीएससी सीएसई 2026 आवेदन पत्र (UPSC CSE 2026 Application Form in Hindi) वापस ले सकेंगे। यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र UPSC IAS Application Form in Hindi) से संबंधित सभी मुख्य जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
परीक्षा संचालक | संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) |
परीक्षा | यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Service Examination) |
यूपीएससी की वेबसाइट | upsc.gov.in / upsconline.nic.in |
आवेदन का मोड | ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क | सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस- रु 100 एससी/ एसटी/ पूर्व सैनिक/ पीडब्ल्यूडी/ महिला - शुल्क में छूट दी गई है |
भुगतान का मोड | ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट) एवं बैंक चालान के माध्यम से |
| कुल रिक्तियां | सूचित किया जाएगा |
यूपीएससी आईएएस फॉर्म 2026 upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। नीचे दी गई तालिका में यूपीएससी 2026 अधिसूचना में उल्लिखित अन्य महत्वपूर्ण यूपीएससी आईएएस परीक्षा तिथियां 2026 देखें।
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथि 2025 | महत्वपूर्ण तिथि 2026 |
यूपीएससी आईएएस अधिसूचना | 22 जनवरी, 2025 | 4 फरवरी 2026 |
यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स ऑनलाइन आवेदन शुरू | 22 जनवरी, 2025 | 4 फरवरी 2026 |
यूपीएससी सिविल सेवा आवेदन की अंतिम तिथि |
21 फरवरी, 2025 |
|
| आईएएस आवेदन फॉर्म त्रुटि सुधार सुविधा | 28 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक | |
यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 25 मई, 2025 | 24 मई 2026 |
मेंस परीक्षा | 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त, 2025 | 21 अगस्त 2026 से |
| यूपीएससी आईएएस इंटरव्यू | 8 से 19 दिसंबर 2025 5 जनवरी से 27 फरवरी 2026 | सूचित किया जाएगा |
यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2026 (UPSC IAS Application Form 2026 in Hindi) भरते समय उम्मीदवारों को यूपीएससी आईएएस एप्लीकेशन फॉर्म (UPSC IAS Application Form in Hindi) भरने के लिए आवश्यक सभी विवरण और दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। यूपीएससी आईएएस 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवश्यक विवरण और दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है-
वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।
यूपीएससी द्वारा उल्लिखित आयामों के अनुसार स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर।
वैध फोटो पहचान पत्र विवरण।
अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि लागू हो)।
व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण
शुल्क भुगतान विवरण डेबिट/क्रेडिट कार्ड, आदि।
यूपीएससी आईएएस एप्लीकेशन फॉर्म (UPSC IAS Application Form in Hindi) कैसे भरें- यूपीएससी आईएएस आवेदन 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यूपीएससी आईएएस अधिसूचना 2026 में उल्लिखित निर्देशों का पालन करके यूपीएससी सीएसई आवेदन पत्र 2026 भरना होगा। यूपीएससी आईएएस चयन प्रक्रिया के बाद के चरण में आईएएस फॉर्म 2026 (UPSC IAS Application Form 2026 in Hindi) की अस्वीकृति से बचने के लिए निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन किया जाना चाहिए। यूपीएससी आईएएस 2026 ऑनलाइन आवेदन करने के चरण नीचे दिए गए हैं।
चरण 1 - यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं
सैंपल इमेज
चरण 2 - होम पेज पर “What's New” सेक्शन में जाएं।
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर “What's New” सेक्शन में, “परीक्षा अधिसूचना: सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
चरण 3 - स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी
उपर्युक्त लिंक पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 अधिसूचना पीडीएफ लिंक और यूपीएससी आईएएस आवेदन 2026 (UPSC IAS Application Form in Hindi) लिंक दिखाई देगा।
सैंपल इमेज देखें
चरण 4 - यूपीएससी अधिसूचना 2026 डाउनलोड करें
यूपीएससी आईएएस अधिसूचना 2026 डाउनलोड करने के लिए दस्तावेज़ शीर्षक के लिंक पर क्लिक करें। आईएएस आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आगे बढ़ने से पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए।
चरण 5 - आईएएस आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आगे बढ़ने के लिए, One Time Registration के लिए 'यहां क्लिक करें' लिंक पर क्लिक करें
"यहां क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवारों को यूपीएससी सिविल सेवा आवेदन 2026 पंजीकरण पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। पंजीकरण पृष्ठ में निम्नलिखित विवरण और लिंक शामिल हैं।
यूपीएससी आईएएस आवेदन पृष्ठ विवरण
परीक्षा कोड | परीक्षा | वर्ष | नोटिस संख्या |
नोटिस की तिथि | बंद होने की तिथि | पंजीकरण भाग 1 लिंक | पंजीकरण भाग 2 लिंक |

चरण 6 - भाग 1 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
यूपीएससी आईएएस 2026 भाग 1 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें, जिसके बाद एक नई स्क्रीन खुलेगी, जिसमें ऑनलाइन यूपीएससी आईएएस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (UPSC IAS Application Form 2026 in Hindi) भरने के निर्देश होंगे। सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और स्क्रीन के नीचे "Yes" बटन दबाएं।

चरण 7 - भाग 1 पंजीकरण फॉर्म में पूछे गए विवरण भरें
भाग 1 के लिए यूपीएससी आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवारों को फॉर्म में पूछे गए सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद "Continue" बटन पर क्लिक करना है। यूपीएससी आईएएस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (UPSC IAS Application Form 2026 in Hindi) के भाग 1 में पूछे गए विवरण निम्न्लिखित हैं:
उम्मीदवार का नाम | जन्म तिथि | जेंडर | पिता का नाम |
माता का नाम | वैवाहिक स्थिति | विकलांगता वाले व्यक्ति | समुदाय |
अल्पसंख्यक स्थिति | Fee Remission Allowed | शैक्षिक योग्यता | स्नातक में डिग्री विषय |
पता | - | - | - |

चरण 9 - आईडी कार्ड और यूपीएससी सीएसई 2026 मेन्स विवरण भरें
प्रमाण पत्र विवरण भरें जिसे वे परीक्षा के दिन ले जाएंगे। उन्हें वैकल्पिक विषयों तथा भाषा के साथ यूपीएससी आईएएस 2026 मेन्स परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र का विवरण भी भरना होगा। उसके बाद "Continue" बटन पर क्लिक करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के इस चरण में पूछे गए विवरण कुछ इस प्रकार हैं:
फोटो पहचान पत्र | फोटो पहचान पत्र संख्या | स्नातक में प्राप्त अंक प्रतिशत | प्रयासों की संख्या |
मेन्स परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र | भाषा | वैकल्पिक विषय | पेपर ए और अन्य के लिए भाषा |
चरण 10 - यूपीएससी आईएएस 2026 फॉर्म भाग 1 में भरे गए विवरण का दोबारा से जांच करें
उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विवरण का प्रीव्यू स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। उम्मीदवार दोबारा जांच कर सकते हैं कि भरे गए विवरण सही हैं या नहीं। जांच करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। एक पंजीकरण पर्ची उत्पन्न होगी जिसे आवेदकों को भविष्य के संदर्भ के लिए उस यूपीएससी आईएएस 2026 पंजीकरण (UPSC IAS Application Form 2026 in hindi) पर्ची को डाउनलोड करना होगा।
चरण 11 - अब भाग 2 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
एक नई पॉप अप स्क्रीन खुलेगी, पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।

चरण 12 - यूपीएससी आईएएस 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान करें
उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस आवेदन शुल्क का भुगतान अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में कर सकते हैं। यूपीएससी आईएएस एप्लीकेशन फॉर्म फीस का भुगतान करने के बाद "Continue" बटन पर क्लिक करें।
श्रेणी | यूपीएससी आईएएस आवेदन शुल्क |
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस | 100 रुपये |
एससी/ एसटी/ पूर्व सैनिक/ पीडब्ल्यूडी/ महिला | कोई शुल्क नहीं |
चरण 13 - दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें
यूपीएससी द्वारा पूछे गए प्रासंगिक फोटो और दस्तावेज जैसे फोटोग्राफ, हस्ताक्षर जेपीजी / जेपीईजी प्रारूप में अपलोड करें। फोटो पहचान पत्र को पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करना है। दस्तावेजों को आयोग द्वारा निर्दिष्ट आयाम और आकार में अपलोड किया जाना चाहिए। अपलोड करने के बाद "Upload Image" पर क्लिक करें और "Continue" बटन दबाएं।
दस्तावेज | फॉर्मेट | आकार |
हस्ताक्षर | जेपीजी/ जेपीईजी | 20 kb से 300 kb |
फोटोग्राफ | ||
फोटो पहचान पत्र | पीडीएफ |
चरण 14 - यूपीएससी आईएएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा केंद्र का चयन करें
अब चरण 9 में दिए गए फोटो आईडी कार्ड संख्या को सत्यापित करें और ड्रॉप डाउन मेनू से प्रारंभिक परीक्षा शहर का चयन करें। UPSC CSE 2026 घोषणा को पढ़ें और यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2026 (UPSC IAS Application Form 2026) को जमा करने के लिए "I have read the declaration and agree button" पर क्लिक करें।
यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2026 भरते समय, उम्मीदवारों को अपने द्वारा डाले गए प्रत्येक विवरण पर ध्यान देना चाहिए। यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र के लिए आवेदन करते समय याद रखने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:
यूपीएससी आईएएस अधिसूचना 2026 को ध्यान से पढ़ें।
IAS के लिए योग्यता को अच्छी तरह से जान लें।
सबमिट करने से पहले जांचें कि क्या यूपीएससी आईएएस फॉर्म 2026 में सही विवरण दर्ज किया गया है।
छवियों के आयाम अधिसूचना में उल्लिखित होने चाहिए।
ब्राउज़र का संस्करण अपडेटेड होना चाहिए।
यदि कोई उम्मीदवार यूपीएससी पंजीकरण आईडी भूल जाता है या खो देता है तो उसके लिए उनके पंजीकृत ईमेल इनबॉक्स और एसएमएस इनबॉक्स (उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर) की जांच करना उचित है। यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र के भाग 1 को भरते समय यह स्वतः उत्पन्न होता है और उम्मीदवार को ईमेल और मैसेज किया जाता है। यदि वे इसे नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो उन्हें पंजीकरण आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए फिर से पंजीकरण करना होगा।
यूपीएससी आईएएस 2026 परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक आवेदकों के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किया जाता है। यूपीएससी आईएएस पात्रता को पूरा करने वाले यूपीएससी आईएएस एप्लीकेशन फॉर्म (UPSC IAS Application Form in Hindi) ऑनलाइन भर सकते हैं। आइए जानते हैं upsc ke liye kya qualification chahiye, सबसे पहले तो यूपीएससी आईएएस उम्मीदवारों की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए, किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ यूपीएससी आईएएस 2026 परीक्षा के लिए UPSC IAS Application Form in Hindi भरकर आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी आईएएस पात्रता मानदंड के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
राष्ट्रीयता | भारतीय |
आयु सीमा | 21 से 32 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है) |
शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक |
प्रयासों की संख्या | सामान्य - 6 ओबीसी - 9 एससी/एसटी - ऊपरी आयु सीमा तक |
UPSC सिविल सेवा 2026 परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। यूपीएससी आईएएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा लगभग 80 शहरों में आयोजित की जाएगी और मेन्स परीक्षा लगभग 25 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिनके प्रत्येक शहर में कई परीक्षा केंद्र होंगे। सभी यूपीएससी आईएएस परीक्षा केंद्र 2026 आधिकारिक यूपीएससी अधिसूचना में उम्मीदवारों को अधिसूचित किए जाते हैं। यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2026 (UPSC IAS Application Form 2026 in Hindi) भरते समय आवेदकों को प्रीलिम्स तथा मेन्स दोनों के लिए यूपीएससी आईएएस 2026 परीक्षा केंद्र विकल्प भरना होगा। यूपीएससी आईएएस परीक्षा केंद्र 2026 का अंतिम आवंटन यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड के माध्यम से आवेदकों को सूचित किया जाता है।
यदि यूपीएससी आईएएस 2026 आवेदन पत्र (UPSC IAS Application Form 2026) भरने के बाद, उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं होना चाहते हैं, तो उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होता है:
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsconline.nic.in/index.php या upsc.gov.in पर जाएं
यहां ONLINE REQUEST FOR WITHDRAWAL OF APPLICATION FOR VARIOUS EXAMINATIONS OF UPSC (संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं के आवेदन वापस लेने के लिए ऑनलाइन निवेदन) के विकल्प पर क्लिक करें।
खुलने वाले पेज पर दिए गए Click here के विकल्प पर क्लिक करें।
यूपीएससी आईएएस 2026 आवेदन पत्र को वापस लेने से जुड़ी सूचना के पेज पर पहुँचा दिया जाएगा।
निकासी निर्देश पढ़ें और "Yes" बटन पर क्लिक करें
पंजीकरण आईडी दर्ज करें और फिर जारी रखें टैब पर क्लिक करें
अब निम्नलिखित जानकारी भरें
जेंडर | जन्म तिथि | उम्मीदवार का नाम | माता का नाम |
पिता का नाम | ईमेल आईडी | मोबाइल नंबर |
सभी जानकारी प्रस्तुत करने के बाद आवेदकों को निकासी विकल्प चुनना होगा और Agree बटन पर क्लिक करना होगा।
एक बार Agree बटन दबाए जाने के बाद, यूपीएससी आईएएस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 वापस ले लिया जाएगा।
यदि उम्मीदवारों को यूपीएससी आवेदन पत्र 2026 भरते समय किसी भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे यूपीएससी के परिसर के गेट सी के पास सुविधा काउंटर से व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 011-23385271 / 011-23381125 / 011-23098543 पर संपर्क कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएसई आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा सीएसई आवेदन पत्र त्रुटि सुधार की सुविधा भी दी जाती है। उम्मीदवार आवेदन के किस कॉलम में सुधार कर सकते हैं और किस कॉलम में नहीं, इसका निर्देश आयोग द्वारा जारी किया जाता है। सामान्य तौर पर उम्मीदवार अपने नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसे कॉलम में सुधार नहीं कर सकते।
आवेदन में किस कॉलम में सुधार कर सकते हैं - जेंडर, माइनॉरिटी स्टेटस, क्लास 10वीं का रोल नंबर।
आवेदन में किस कॉलम में सुधार नहीं कर सकते हैं - आवेदन के समय ओटीआर प्रोफाइल में नाम (कक्षा 10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार), जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि में।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रशासनिक पदों पर भर्तियों के लिए यूपीएससी आईएएस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इन प्रशासनिक पदों का अपना अलग ही आकर्षण है जिसके चलते हर कोई इन्हें पाने के लिए यूपीएससी फॉर्म भरना चाहते हैं और यूपीएससी आवेदन की अंतिम तिथि (upsc application form last date), upsc form last date, upsc form fees, यूपीएससी का फॉर्म कब आएगा (upsc ka form kab aayega), ias का फॉर्म कब निकलता है, यूपीएससी प्रिलिम्स आवेदन डेट (upsc prelims application date), यूपीएससी का फॉर्म कब निकलता है, यूपीएससी ऑनलाइन फॉर्म आदि से जुड़े प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन तलाशते मिलते हैं। इस लेख से उम्मीद है आपको ऐसे सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे।
यूपीएससी आईएएस 2026 मुख्य तिथि -
Frequently Asked Questions (FAQs)
21 से 32 वर्ष के आयु वर्ग के आवेदक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी आईएएस भर्ती परीक्षा IAS, IPS, IFS, IFoS, IRS, आदि जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
यूपीएससी आईएएस 2026आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणी के आवेदकों के लिए नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित है।
यूपीएससी आईएएस 2026 आवेदन शुल्क
श्रेणी | यूपीएससी आईएएस आवेदन शुल्क |
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस | 100 रुपये |
एससी/ एसटी/ पूर्व सैनिक/ पीडब्ल्यूडी/ महिला | शुल्क माफ |
यूपीएससी आईएएस परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए आवश्यक बुनियादी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है।
यूपीएससी आईएएस 2026 चयन प्रक्रिया के तीन चरण हैं:
प्रारंभिक
मेन्स
व्यक्तित्व परीक्षण
आवेदक यूपीएससी आईएएस 2026 परीक्षा के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी आईएएस 2026 प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी सीएसई आवेदन पत्र 2026 जमा करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी/ एसटी/ पूर्व सैनिक/ पीडब्ल्यूडी/ महिला आवेदकों को शुल्क में छूट दी जाती है।
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 फरवरी से बढ़ाकर 27 फरवरी 2026 कर दी गई थी।
किसी भी विषय से स्नातक उम्मीदवार यूपीएससी के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होते हैं।
On Question asked by student community
Hi Akshay,
Coming from an MPC background is a hidden advantage if you're planning to prepare for the IAS exam. Here are a few tips to follow to be consistent with your goal.
Hi Aspirant,
Candidates who want to become an IAS officer need to appear for the UPSC CSE exam consisting of prelims, mains, and then an interview. To know complete information about IAS officers, read the article below.
Hello Prativa
You can refer to the link given below for knowing all the details about an IAS Officer or how to become an IAS Officer
https://www.careers360.com/careers/ias-officer
Hope It Helps.
Hello,
Becoming an IAS officer through the UPSC Civil Services examination is a great goal. One of the most required qualifications for IAS can be Bachelor's degree (BA, B.Com, B.Sc, BBA, BCA, B.Tech etc.) with at least one of the subjects namely Animal Husbandry & Veterinary Science, Botany, Chemistry, Geology,
Hello,
IAS ki taiyari ke liye union public service commission (UPSC) dwara nirdharit eligibility criteria pura karna jaruri hai. aap kisi bhi maanyataprapt college se study karte hue IAS ki tayari kar sakte hai.
Apko upsc civil services exam syllabus ki jankari honi chahiye. taiyari ke liye aap self study
Apply for Online M.Com from Manipal University