Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीपीएससी पीसीएस 2025 (UPPSC PCS 2025)- मेन्स एग्जाम, आंसर की, आपत्ति, प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया
    • लेख
    • यूपीपीएससी पीसीएस 2025 (UPPSC PCS 2025)- मेन्स एग्जाम, आंसर की, आपत्ति, प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया

    यूपीपीएससी पीसीएस 2025 (UPPSC PCS 2025)- मेन्स एग्जाम, आंसर की, आपत्ति, प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 02 Apr 2026, 09:29 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपीपीएससी पीसीएस 2025 (UPPSC PCS 2025 in Hindi) - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीपीएससी पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के दो जिलों प्रयागराज और लखनऊ में प्रत्येक दिन 2 पालियों में संपन्न हुआ। यूपीपीएससी पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 मार्च को जारी किया गया था। उम्मीदवार परीक्षा की अंतिम तिथि तक आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर या ओटीआर नंबर के माध्यम से यूपी पीसीएस हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते थे। आयोग द्वारा सूचना जारी कर यूपीपीएससी पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा शेड्यूल की जानकारी दी गई थी। 1771997560586

    This Story also Contains

    1. यूपी पीसीएस 2025 एग्जाम डेट
    2. यूपी पीसीएस पात्रता मानदंड 2025
    3. यूपी पीसीएस 2025 एप्लीकेशन फॉर्म
    4. यूपी पीसीएस एडमिट कार्ड 2025
    5. यूपी पीसीएस 2025 परीक्षा केंद्र
    6. यूपी पीसीएस परीक्षा पैटर्न 2025
    7. यूपी पीसीएस आंसर की 2025
    8. यूपी पीसीएस 2025 कट ऑफ
    9. यूपी पीएससी परिणाम 2025
    10. यूपी पीसीएस 2025 चयन प्रक्रिया
    यूपीपीएससी पीसीएस 2025 (UPPSC PCS 2025)- मेन्स एग्जाम, आंसर की, आपत्ति, प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया
    यूपीपीएससी पीसीएस

    आयोग ने कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज एग्जाम यूपीपीएससी पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए 12 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। पीसीएस प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पीसीएस मेन्स फॉर्म लिंक के माध्यम से 27 दिसंबर तक अपनी पर्सनल जानकारी, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन आदि की जानकारी भर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउट लिफाफे में भर कर 5 जनवरी 2026 तक आयोग के कार्यालय में जमा करना था।

    यूपीपीएससी पीसीएस 2024 अपडेट्स - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीपीएससी पीसीएस 2024 फाइनल रिजल्ट जल्द जारी होगा। यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स एग्जाम में 2719 उम्मीदवार सफल हुए है जिनके लिए परीक्षा के अगले चरण पीसीएस इंटरव्यू का आयोजन शुरू हो गया है। इस बीच आयोग द्वारा अभ्यर्थन वापस लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 20 मार्च तक प्रार्थना पत्र देने की सुविधा दी गई है।

    मेन्स परीक्षा तिथि जारी

    आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपी पीसीएस मेन्स फॉर्म भरने के बाद उसे प्रिंट कर सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ लिफाफे में भर कर लिफाफे पर एड्रेस स्लिप चिपकाकर इसे 5 जनवरी को शाम 5 बजे तक रजिस्टर्ड मेल से भेजना था या गेट नंबर 3 पर मौजूद आयोग के पोस्टल सेक्शन काउंटर पर खुद जाकर जमा करना था। इस प्रक्रिया के बाद आयोग द्वारा मेन्स परीक्षा तिथि की घोषणा की गई।
    1765606068700

    यूपीपीएससी पीसीएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 1 दिसंबर को घोषित कर दिया है। UP PCS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम uppsc.up.nic.in पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई UPPSC PCS परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर अपना यूपीपीएससी प्रीलिम्स 2025 परिणाम देख सकते हैं। UPPSC 2025 परिणाम पीडीएफ परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अलग से जारी किया जाता है।
    यूपी पीएससी पीसीएस रिजल्ट देखें
    1764648846663

    यूपीपीएससी पीसीएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम

    पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर को किया गया था। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीपीएससी पीसीएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा आंसर की 18 अक्टूबर को ऑनलाइन मोड में जारी की गई थी। यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी 24 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते थे। वहीं आंसर की पर आपत्ति 25 अक्टूबर तक दर्ज कराई जा सकती थी।
    उत्तर कुंजी जारी-देखें सूचना
    1760788137443

    आयोग ने यूपी पीसीएस परीक्षा 2025 के लिए यूपीपीएससी पीसीएस 2025 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर 20 फरवरी को जारी किया था। यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए जारी यूपीपीएससी पीसीएस 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2025 को समाप्त हो गई। यूपीपीसीएस आवेदन सुधार/संशोधन की तिथि 9 अप्रैल तक थी। एडमिट कार्ड 30 सितंबर 2025 को जारी हुआ था।
    इसे भी देखें- यूपीपीसीएस एडमिट कार्ड 2025 जारी
    यूपीपीएससी पीसीएस 2024 प्रीलिम्स रिजल्ट देखें

    पहले, यूपीपीएससी पीसीएस 2025 आवेदन पत्र UPPSC PCS 2025 Application form in hindi) ऑनलाइन भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2025 थी जिसे आयोग ने बढ़ाकर 2 अप्रैल कर दिया था। यूपी पीसीएस आवेदन के लिए उम्मीदवार को ओटीआर के माध्यम से पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है। ओटीआर के माध्यम से रजिस्टर्ड उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस के लिए आवेदन के पात्र हैं।

    यूपीपीएससी द्वारा वर्ष 2025 के लिए यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 जारी कर दिया गया है। कैलेंडर के अनुसार यूपीपीएससी पीसीएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई। उम्मीदवार यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। प्राधिकरण ने यूपी पीसीएस आवेदन विस्तृत यूपीपीएससी पीसीएस 2025 अधिसूचना (UPPSC PCS 2025 notification in hindi) के साथ 20 फरवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया था।

    आयोग द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2025 के लिए संशोधित आवेदन शेड्यूल देखें-

    1742967743762

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित यूपी पीसीएस 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस 2025 एडमिट कार्ड (UPPSC PCS 2025 admit card in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट ओटीआर नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
    यूपीएससी पीसीएस की तैयारी, रणनीति और टिप्स जानें

    यूपी पीसीएस 2025 परीक्षा - एक नजर (UP PCS 2025 Exam - Overview)

    परीक्षा का नाम

    संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवाएं प्रांतीय सिविल सेवा (PCS)

    आयोजक संस्था

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

    रिक्त पद

    लगभग 200 ( वर्ष 2025)

    सेवा का स्थान

    उत्तर प्रदेश

    चयन प्रक्रिया

    प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार

    पात्रता

    आयु: 21 से 40 वर्ष; शैक्षणिक योग्यता- स्नातक (पद के अनुसार)

    यूपी पीसीएस 2025 एग्जाम डेट

    नीचे दी गई तालिका में उम्मीदवार यूपी पीसीएस 2025 परीक्षा की सभी तिथियों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इन तारीखों की मदद लेने की सलाह दी जाती है ताकि वे परीक्षा की किसी भी गतिविधि को भूल न जाएं। नीचे टेबल में यूपी पीसीएस 2025 परीक्षा के साथ यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा की तिथियां भी देख सकते हैं।

    यूपी पीसीएस परीक्षा कार्यक्रम

    कार्यक्रम

    यूपीपीएससी पीसीएस 2025 तिथियां

    यूपीपीएससी पीसीएस अधिसूचना (uppsc notification)

    20 फरवरी 2025

    यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन पत्र

    20 फरवरी 2025

    यूपीपीसीएस पीसीएस के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि

    24 मार्च 2025
    2 अप्रैल 2025
    शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
    24 मार्च 2025
    2 अप्रैल 2025
    आवेदन सुधार या संशोधन की तिथि
    9 अप्रैल 2025

    यूपीपीएससी पीसीएस प्रवेश पत्र (प्रारंभिक परीक्षा)

    30 सितंबर 2025

    यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा तिथि (प्रारंभिक) (uppsc exam date)

    12 अक्टूबर 2025

    यूपीपीएससी पीसीएस उत्तर कुंजी

    18 से 24 अक्टूबर 2025

    यूपीपीएससी पीसीएस उत्तर कुंजी आपत्ति

    25 अक्टूबर 2025 तक

    यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट

    1 दिसंबर 2025
    यूपीपीसीएस पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि
    12 से 27 दिसंबर 2025

    यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा तिथि (uppsc exam date)

    29 मार्च से 1 अप्रैल 2026

    यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    20 मार्च 2026
    यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम
    सूचना दी जाएगी

    यूपी पीसीएस 2025 रिक्तियां

    यूपीपीएससी पीसीएस रिक्तियों का नाम और पदों की संख्या की जानकारी आधिकारिक यूपीपीएससी अधिसूचना (uppsc notification) के साथ जारी की जाती है। यूपीपीएससी पीसीएस 2025 रिक्तियों की जानकारी यूपीपीएससी अधिसूचना (uppsc notification) के जारी की गई है। वर्ष 2025 में यूपी पीसीएस के लिए रिक्त पदों की संख्या 200 है। रिक्तियों की संख्या परिस्थितियों एवं आवश्कतानुसार घट/बढ़ सकती है। पिछले वर्ष यूपीपीएससी भर्ती 2024 के लिए जारी अधिसूचना (uppsc notification) में भरे जाने वाले कुल रिक्त पदों की संख्या लगभग 220 बताई गई थी। पदों की संख्या के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।

    यूपी पीसीएस पात्रता मानदंड 2025

    सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यूपी पीसीएस पात्रता मानदंड 2025 का निर्धारण यूपीपीएससी द्वारा किया जाता है। यूपी पीसीएस परीक्षा 2025 योग्यता में आयु सीमा, अकादमिक योग्यता और उम्मीदवारों के शारीरिक मानक शामिल होते हैं। पीसीएस परीक्षा पात्रता नीचे दी गई है।

    यूपी पीसीएस 2025 आयु सीमा

    न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष की

    अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष

    हालांकि यूपीपीएससी द्वारा आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है।

    अकादमिक योग्यता

    इच्छुक उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए पदों के अनुसार संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्रीधारी होना चाहिए।

    यूपी पीसीएस 2025 एप्लीकेशन फॉर्म

    यूपीपीएससी द्वारा यूपी पीसीएस परीक्षा 2025 (UP PCS Exam 2025 in hindi) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी 2 अप्रैल 2025 तक यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन पत्र 2025 भर सकते है। यूपी पीसीएस परीक्षा 2025 (UP PCS Exam 2025 in hindi) आवेदन के पहले चरण में अपना पंजीकरण करना, दूसरे चरण में आवेदन शुल्क का भुगतान करना जबकि तीसरे चरण में उम्मीदवारों को वांछित जगहों पर उपयुक्त आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

    यूपी पीसीएस 2025 परीक्षा शुल्क

    अनारक्षित / अन्य पिछड़ा वर्ग

    परीक्षा शुल्क 100/ - रु. + ऑन-लाइन प्रोसेसिंग फीस 25 रु. = कुल 125/- रु.

    अनुसूचित जाति / जनजाति

    परीक्षा शुल्क 40/- रु. + ऑन-लाइन प्रोसेसिंग फीस 25/- = कुल 65/- रु.

    विकलांग

    परीक्षा शुल्क शून्य + ऑन-लाइन प्रोसेसिंग फीस 25/- रु.= कुल 25/- रु.

    स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित

    उनकी मूल श्रेणी फाइटर/पूर्व सैनिक/महिला के अनुसार

    यूपी पीसीएस एडमिट कार्ड 2025

    यूपी पीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए यूपी पीसीएस 2025 एडमिट कार्ड (UP PCS 2025 Admit Card in hindi) जारी किया गया। यूपीपीएससी द्वारा केवल उन्हीं उम्मीदवारों को यूपी पीसीएस 2025 एडमिट कार्ड (UP PCS 2025 Admit Card) जारी किया जाता है जिन्होंने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया हो। उम्मीदवारों को संबंधित जानकारी - पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग और सत्यापन कोड का प्रयोग करके ऑनलाइन मोड में यूपी पीसीएस 2025 एडमिट कार्ड (UP PCS 2025 Admit Card in hindi) डाउनलोड करना होता है।

    पीसीएस 2025 हॉल टिकट में स्कैन की गई तस्वीर, हस्ताक्षर, नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, केंद्र का नाम, तिथि, समय और एग्जाम सेंटर का पता होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और प्रिंटआउट लेकर भविष्य के संदर्भ के लिए रखना होगा। उन्हें परीक्षा के दिन यूपी पीसीएस हॉल टिकट 2025 (UP PCS Admit Card 2025) के साथ मान्य फोटो पहचान पत्र - वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि परीक्षा केंद्र में लेकर जाना होगा। ऐसा न करने पर यूपी पीसीएस परीक्षा 2025 में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी।

    यूपी पीसीएस 2025 परीक्षा केंद्र

    यूपी पीसीएस द्वारा उत्तर प्रदेश में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में यूपी पीसीएस 2025 परीक्षा (UP PCS 2025 Exam in hindi) आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा संभवतः 51 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ये केंद्र निम्नलिखित हैं :

    (1) आगरा, (2) अलीगढ़, (3) अम्बेडकर नगर (4) अयोध्या, (5) आजमगढ़, (6) बॉंदा, (7) बलिया, (8) बदायूॅं, (9) बरेली, (10) बस्ती, (11) बिजनौर, (12) बुलंदशहर, (13) चन्दौली, (14) देवरिया, (15) फतेहपुर, (16) फिरोजाबाद, (17) गाजीपुर, (18) गाजियाबाद, (19) गोरखपुर, (20) ग्रेटर नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), (21) गोण्डा, (22) हापुड़, (23) हरदोई, (24) इटावा, (25) जौनपुर, (26) झांसी, (27) ज्योतिबाफूले नगर, (28) कानपुर नगर, (29) कौशाम्बी, (30) कुशीनगर, (31) लखीमपुर, (32) ललितपुर, (33) लखनऊ, (34) महाराजगंज, (35) मैनपुरी, (36) मथुरा, (37) मऊ, (38) मेरठ, (39) मिर्जापुर, (40) मुरादाबाद, (41) मुजफ्फरनगर, (42) प्रयागराज, (43) पीलीभीत, (44) रायबरेली, (45) रामपुर, (46) सहारनपुर, (47) शाहजहॉंपुर, (48) सीतापुर, (49) सुल्तानपुर, (50) वाराणसी, (51) उन्नाव।

    आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा। परीक्षा केंद्रों से संबंधित विवरण छात्रों को जारी किए जाने वाले प्रवेश पत्र में मिलेगा।

    यूपी पीसीएस परीक्षा पैटर्न 2025

    यूपीपीएससी द्वारा अपनी आधिकारिक यूपीपीएससी अधिसूचना (uppsc notification) में परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की जानकारी जारी की जाती है। इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी करते समय परीक्षा पैटर्न और यूपी पीसीएस 2025 के पाठ्यक्रम की जानकारी होनी चाहिए। निम्नलिखित तालिका से उम्मीदवार पीसीएस प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यूपी पीसीएस 2025 एग्जाम पैटर्न (UP PCS 2025 Exam Pattern)

    यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

    यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा पैटर्न

    • दो पेपर - सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2

    • 200 अंकों का होगा

    • अवधि: 2 घंटे

    • ऑफलाइन मोड।

    • दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।

    • पेपर 1 में 100 से 150 प्रश्न होंगे।

    • दूसरी ओर पेपर 2 एक क्वालिफाइंग पेपर है। इस पेपर को क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक पाना होता है।

    • पेपर 1 में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित की जाएगी


    • अनिवार्य और वैकल्पिक विषय शामिल होते हैं

    • उम्मीदवारों को वैकल्पिक विषयों की सूची में से एक विषय का चयन करना होगा।

    • अनिवार्य विषय में सामान्य हिंदी, निबंध और सामान्य अध्ययन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ प्रश्नपत्र) शामिल हैं।

    • सामान्य अध्ययन I, II और III को छोड़कर जिनकी प्रकृति वस्तुनिष्ठ होती है, सभी पेपर पारंपरिक प्रकृति के होते हैं।

    • अवधि: 3 घंटे

    • प्रत्येक पेपर 200 अंक का होगा

    यूपी पीसीएस आंसर की 2025

    यूपीपीएससी द्वारा यूपी पीसीएस 2025 आंसर की (UP PCS 2025 Answer Key in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। अभ्यर्थियों को यूपीपीएससी पीसीएस 2025 आंसर की (UPPSC PCS 2025 Answer Key in hindi) में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही जवाब मिलेंगे। यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक आंसर की ऑनलाइन उपलब्ध होगी। यदि यूपी पीसीएस 2025 आंसर की (UP PCS 2025 Answer Key) में कोई त्रुटि मिले तो उम्मीदवार आधिकारिक यूपी पीसीएस 2025 आंसर की को चुनौती भी दे सकेंगे। उम्मीदवार यहां पिछले वर्ष के यूपी पीसीएस आंसर की देख सकते हैं।

    यूपीपीएससी पीसीएस आंसर की 2023 चेक करें (

    यूपी पीसीएस प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2023-जीएस पेपर 1

    GS Paper 1 All Sets
    UPPSC Answer Key 2023
    SET A
    SET B
    SET C
    SET D

    यूपी पीसीएस प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2023- जीएस पेपर 1 (UP PCS Prelims 2023 Answer Key -G.S. Paper 2)

    GS Paper 2 All Sets
    UPPSC 2023 Answer Key
    SET A
    SET B
    SET C
    SET D

    यूपीपीएससी पीसीएस 2023 परीक्षा शेड्यूल (UPPSC PCS 2023 exam schedule) - मेन्स

    पहला सत्र (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक)
    दूसरा सत्र (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक)
    तिथि(23 सितंबर 2023 से शुरू)
    सामान्य हिंदी
    निबंध
    सूचित किया जाएगा
    सामान्य अध्ययन - I
    सामान्य अध्ययन - II
    सूचित किया जाएगा
    सामान्य अध्ययन - III
    सामान्य अध्ययन - IV
    सूचित किया जाएगा
    वैकल्पिक विषय पेपर - I
    वैकल्पिक विषय पेपर - II
    सूचित किया जाएगा

    यूपी पीसीएस 2025 कट ऑफ

    फाइनल रिजल्ट के साथ ही यूपीपीएससी द्वारा यूपी पीसीएस कट ऑफ 2025 जारी की जाएगी। कट ऑफ वह न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक है जो उम्मीदवार को यूपीपीएससी पीसीएस 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक होता है। विभिन्न पदों के अनुसार यूपीपीएससी द्वारा प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार हर दौर के लिए अलग से कट ऑफ जारी किया जाता है। पिछले वर्ष के यूपीपीएससी कट ऑफ की जांच नीचे कर सकते हैं।

    अपेक्षित यूपीपीएससी पीसीएस कटऑफ 2024

    श्रेणी

    UPPSC अपेक्षित कटऑफ अंक

    सामान्य

    122-130

    ओबीसी

    119-124

    एससी

    103-110

    एसटी

    102-106

    यूपी पीसीएस 2017 पदवार कटऑफ

    पद

    सामान्य

    ओबीसी

    एससी

    एसटी

    Food Security Officer

    120

    120

    103

    80

    District Information Officer

    115

    115

    97

    -

    Agriculture (Group B)

    107 (M)

    80 (W)

    107 (M)

    80 (W)

    100

    66

    Labour Officer

    139

    139

    135

    -

    ACF/RFO

    136

    136

    123

    -

    Executive

    126

    126

    112

    90

    यूपी पीसीएस 2017 परीक्षा के लिए कट ऑफ

    पद

    सामान्य

    ओबीसी

    एससी

    एसटी

    महिला

    Horticulture Group

    114

    114

    110

    -

    103

    Agriculture (Group B)

    126

    120

    108

    -

    -

    Executive

    128

    128

    117

    98

    121

    यूपी पीएससी परिणाम 2025

    यूपी पीएससी द्वारा तीन अलग-अलग चरणों में प्रारंभिक, मेन्स और फाइनल रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। यूपी पीएससी परिणाम पीडीएफ रूप में घोषित किया जाएगा। सफल उम्मीदवार पीडीएफ में अपने रोल नंबर देख सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा, जबकि जो लोग मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे वे व्यक्तित्व परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होंगे। अंतिम परिणाम व्यक्तित्व परीक्षण के समापन के बाद घोषित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर 1 और 2 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाता है। जबकि मुख्य परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर कुल रिक्तियों की संख्या के तीन गुना उम्मीदवारों को साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण के लिए चुना जाएगा। मुख्य परीक्षा के साथ ही साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर यूपी पीसीएस द्वारा अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    यूपी पीसीएस 2025 चयन प्रक्रिया

    यूपीपीएससी चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

    यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2025 की चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तिगत साक्षात्कार के चरण होते हैं। चयन प्रक्रिया के चरण नीचे बताए गए हैं।

    1. यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा

    2. यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा (लिखित)

    3. व्यक्तिगत साक्षात्कार

    यूपी पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा

    पेपर

    अंक

    सामान्य हिंदी

    150

    निबंध

    150

    सामान्य अध्ययन - I

    200

    सामान्य अध्ययन - II

    200

    सामान्य अध्ययन - III

    200

    सामान्य अध्ययन - IV

    200

    वैकल्पिक विषय - पेपर I

    200

    वैकल्पिक विषय - पेपर II

    200

    कुल

    1500

    यूपीपीएससी पीसीएस 2025 व्यक्तित्व परीक्षण

    मुख्य परीक्षा में योग्य पाए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, यह 100 अंकों का होता है। उम्मीदवार की मानसिक सजगता और देश दुनिया की स्थिति के ज्ञान का मूल्यांकन व्यक्तिगत साक्षात्कार में किया जाएगा। यूपीपीएससी द्वारा आयोग के प्रयागराज स्थित कार्यालय परिसर में प्रयागराज साक्षात्कार आयोजित किया जाता है।

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    यूपीपीएससी फुल फॉर्म (uppsc full form in hindi) क्या है?

    यूपीपीएससी से तात्पर्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग है।

    यूपीपीसी मुख्य परीक्षा तिथि (uppcs mains date) क्या है?

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा यूपी पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।

    यूपीपीएससी प्री परीक्षा तिथि (uppsc pre exam date) क्या है?

    यूपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीपीएससी पीसीएस 2025 की फुल फॉर्म क्या है?
    A:

    यूपीपीएससी पीसीएस 2025 की फुल फॉर्म उत्तर प्रदेश कंबाइंड स्टेट/अपर सबॉर्डिनेट एग्जाम (Uttar Pradesh Combined State/Upper Subordinate Exam 2025) है।

    Q: यूपी पीसीएस 2025 हेतु पात्र होने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है, लेकिन स्नातक का क्षेत्र आपके द्वारा चुने गए पद पर निर्भर करता है।

    Q: मैं पीसीएस 2025 के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    आप आधिकारिक वेबसाइट से पीसीएस 2025 के लिए 2 अप्रैल 2025 तक आवेदन जमा कर सकते थे।

    Q: यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए कितने अटैम्प्ट निर्धारित हैं?
    A:

    उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा के लिए अधिकतम प्रयासों की कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है, हालांकि, अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष (सामान्य वर्ग) है, निर्धारित आयु सीमा को पूरा करने के बाद उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हो सकेंगे।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Upcoming Dates
    RPSC School Lecturer Exam Date

    31 May'26 - 16 Jun'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP PCS

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP PCS ?

    Hello aspirant,

    One of the most well-liked state civil service examinations in the nation is the UPPSC PCS test. The UPSC IAS test pattern is now more similar to the UP PCS exam pattern thanks to changes made by the UPPSC in recent years. Every year, thousands of candidates take

    Hello aspirant,

    In the official notification, UPPSC made reference to the UPPSC PCS 2023 qualifying requirements. Before submitting the UPPSC PCS 2023 application form, candidates who wish to sit for the UP PCS exam must be eligible according to the UP PCS eligibility requirements. The UPPSC PCS 2023 eligibility requirements

    Hello,

    Yes. You may write your optional paper in English while completing the remaining papers in Marathi or Hindi, two additional acceptable languages.

    A candidate may choose to respond to each question paper in either English or one of the languages listed in the Eighth Schedule to the Constitution of

    Dear aspirant,

    As you mentioned your query let me tell you that on a general basis not a single conducting body rejects just on the basis of photograph.

    They will intimate you by mail or sms to upload the new photograph with corrects dimensions and size and check it accordingly.

    Hello Candidate,

    You need to do is check if the Community that you belong to in UP SC Category also falls under SC Category in Delhi. Because some times SC Communities list differs from State to State. If your Category from Delhi also falls under UP SC Community list, then