Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन लिंक 2026 जारी (BPSC TRE 4 Application Link 2026 Out)- डायरेक्ट अप्लाई लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन लिंक 2026 जारी (BPSC TRE 4 Application Link 2026 Out)- डायरेक्ट अप्लाई लिंक, प्रक्रिया

    बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन लिंक 2026 जारी (BPSC TRE 4 Application Link 2026 Out)- डायरेक्ट अप्लाई लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 29 Sep 2026, 02:39 PM IST

    बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन लिंक 2026 जारी : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4.0 के लिए 25 सितंबर को बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन लिंक 2026 जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी अब बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन पत्र 25 सितंबर से 26 अक्टूबर तक या इससे पहले ऑनलाइन भर कर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन शुल्क जमा करने के बाद ही आवेदन पत्र भर कर जमा करने की अनुमति दी जाएगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या इस लेख में उपलब्ध डायरेक्ट आवेदन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
    बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन लिंक 2026 डायरेक्ट अप्लाई
    बीपीएससी टीआरई 4 के बारे में जानिए। बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस पीडीएफ
    लेटेस्ट अपडेट: बिहार लोक सेवा आयोग ने टीआरई 4.0 भर्ती आवेदन को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, TRE-4.0 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, यदि STET में Appearing हैं, तो "Year of passing" के रूप में 2026 का चयन करने की सलाह दी है।
    1790587091747

    This Story also Contains

    1. बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन लिंक 2026- अवलोकन व तिथियां
    2. बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन शुल्क 2026 (BPSC TRE 4.0 application fees)
    3. बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन लिंक 2026 से कैसे अप्लाई करें? (How to apply via the BPSC TRE 4.0 application link?)
    4. बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन 2026 : महत्वपूर्ण प्वाइंट्स
    5. बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन लिंक 2026: आवश्यक दस्तावेज
    बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन लिंक 2026 जारी (BPSC TRE 4 Application Link 2026 Out)- डायरेक्ट अप्लाई लिंक, प्रक्रिया
    बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन लिंक 2026

    इस भर्ती के तहत बिहार के सरकारी विद्यालयों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5), मध्य (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक (कक्षा 9 से 10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 से 12) स्तर के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया में इस बार महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान बिहार के सभी 38 जिलों में से अपनी पसंद के जिलों का विकल्प देना होगा। सीमित जिलों का चयन करने पर रैंक के अनुसार चुने गए जिले में पद उपलब्ध न होने की स्थिति में अभ्यर्थी का चयन प्रभावित हो सकता है।

    बीपीएससी टीआरई आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता, विषयवार योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन शुल्क और जिले के विकल्प से संबंधित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन 2026 प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अन्य मुख्य बिंदुओं के बारे में जानने के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन लिंक 2026- अवलोकन व तिथियां

    बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू किया गया। आवेदन करने वाले इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना बेहद जरूरी होती है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे दी गई सारणी में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)

    भर्ती का नाम

    बीपीएससी टीआरई 4.0

    कुल रिक्तियां

    32,388
    33,320 पद

    बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    बीपीएससी टीआरई 4.0 का आधिकारिक वेबसाइट

    bpsc.bih.nic.in

    बीपीएससी टीआरई 4.0 शॉर्ट नोटिस

    11 फरवरी 2026

    बीपीएससी टीआरई 4.0 अधिसूचना जारी

    18 अगस्त 2026

    22 सितंबर 2025 (संशोधित अधिसूचना जारी)

    बीपीएससी टीआरई 4.0 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

    1 सितंबर 2026
    21 सितंबर 2026

    25 सितंबर 2026

    आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    30 सितंबर 2026

    26 अक्टूबर 2026

    आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    29 सितंबर 2026

    25 अक्टूबर 2026

    बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा तिथि 2026

    22 से 27 सितंबर 2026
    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें:- बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 । बीपीएससी 71वीं परीक्षा

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन शुल्क 2026 (BPSC TRE 4.0 application fees)

    बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प के अनुसार प्रत्येक वर्ग के लिए 100 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक शिक्षक वर्ग के लिए आवेदन करता है, तो उसे प्रत्येक वर्ग के लिए अलग-अलग 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा, आधार संख्या नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को 200 रुपये अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा। ऑनलाइन भुगतान के दौरान संबंधित बैंक द्वारा निर्धारित बैंक चार्ज भी अभ्यर्थी को देना होगा।

    आवेदन/शुल्क का विवरण

    शुल्क

    प्रत्येक शिक्षक वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क

    100

    आधार संख्या नहीं देने पर बायोमेट्रिक शुल्क

    200

    बैंक द्वारा निर्धारित ऑनलाइन भुगतान शुल्क

    नियमानुसार अतिरिक्त

    नोट : अभ्यर्थियों को आवेदन में आधार संख्या और आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह दी गई है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान आधार-आधारित OTP की आवश्यकता पड़ सकती है। आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने पर उसे समय रहते लिंक करा लेना चाहिए।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन लिंक 2026 से कैसे अप्लाई करें? (How to apply via the BPSC TRE 4.0 application link?)

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE 4.0) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आयोग के आवेदन पोर्टल bpsconline.bihar.gov.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया में पहले ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा, इसके बाद ही आवेदन फॉर्म भरने का विकल्प सक्रिय होगा। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी की जांच कर लेना जरूरी है। बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन लिंक 2026 से ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

    • सबसे पहले BPSC के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर BPSC TRE 4.0 भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

    • यदि आप नए अभ्यर्थी हैं, तो पहले Registration पूरा करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।

    • प्राप्त यूजर आईडी/पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

    • सबसे पहले निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

    • शुल्क भुगतान सफल होने के बाद TRE 4.0 का आवेदन फॉर्म भरें।

    • फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण संबंधी जानकारी और अन्य विवरण दर्ज करें।

    • मांगे गए आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

    • आवेदन के दौरान बिहार के 38 जिलों में अपनी पसंद के जिलों का चयन करें।

    • भरी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म Submit करें।

    • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद फॉर्म का Confirmation Page डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन 2026 : महत्वपूर्ण प्वाइंट्स

    • भर्ती: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 के तहत अब कुल 33,320 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

    • आवेदन शुरू: 25 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है।

    • भारतीय नागरिकता: अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।

    • CTET/BTET/STET अनिवार्यता: पद के अनुसार संबंधित पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है:

    • कक्षा 1–5: CTET Paper-I अथवा BTET Paper-I

    • कक्षा 6–8: CTET Paper-II अथवा BTET Paper-II

    • कक्षा 9–10: STET Paper-I

    • कक्षा 11–12: STET Paper-II

    • शैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार D.El.Ed/B.El.Ed/B.Ed/Graduation/PG आदि निर्धारित योग्यता जरूरी होगी।

    • माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक पदों के लिए: संबंधित विषय में योग्यता के साथ STET का संबंधित पेपर पास होना महत्वपूर्ण है।

    • आयु सीमा: सामान्यतः कक्षा 1–8 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा कक्षा 9–12 के लिए 21 वर्ष है; अधिकतम आयु पद/वर्ग के अनुसार अलग होगी।

    • दस्तावेज: आवेदन से पहले 10वीं/12वीं, Graduation/PG, B.Ed/D.El.Ed, CTET/STET/BTET प्रमाणपत्र, जाति/आरक्षण प्रमाणपत्र, फोटो एवं हस्ताक्षर तैयार रखें।

    • महत्वपूर्ण सावधानी: फॉर्म भरने से पहले अपने पद, विषय, शैक्षणिक योग्यता और CTET/STET Paper की पात्रता जरूर मिलाएं। अंतिम मानक BPSC की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ही मान्य होंगे।

    ये भी पढ़ें:-

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन लिंक 2026: आवश्यक दस्तावेज

    बीपीएससी टीआरई 4.0 का आवेदन भरते समय अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। दस्तावेजों को पहले से तैयार रखने से आवेदन प्रक्रिया आसान होगी और फॉर्म भरते समय किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दिए गए दस्तावेजों के प्रारूप, आकार और अन्य निर्देशों को जरूर जांच लें।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    • आधार कार्ड - पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या दर्ज करना अपेक्षित है।

    • आधार से लिंक मोबाइल नंबर - OTP आधारित सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए।

    • पासपोर्ट साइज फोटो - हाल की निर्धारित आकार एवं फॉर्मेट में फोटो।

    • हस्ताक्षर - निर्धारित प्रारूप में स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर।

    • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र - 10वीं, 12वीं, स्नातक/स्नातकोत्तर आदि से संबंधित प्रमाण-पत्र, जैसा संबंधित पद के लिए लागू हो।

    • प्रशिक्षण/व्यावसायिक योग्यता प्रमाण-पत्र - D.El.Ed., B.Ed., CTET/STET या पद के अनुसार आवश्यक अन्य प्रमाण-पत्र।

    • जाति प्रमाण-पत्र - आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए, यदि लागू हो।

    • आरक्षण/ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र - संबंधित आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए, यदि लागू हो।

    • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र - PwD श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, यदि लागू हो।

    • अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र - अधिसूचना में मांगे गए अन्य दस्तावेज, यदि अभ्यर्थी की श्रेणी या पद के अनुसार लागू हों।

    • बैंक भुगतान विवरण/रसीद - आवेदन शुल्क जमा करने के बाद प्राप्त भुगतान विवरण को सुरक्षित रखें।

    • आवेदन फॉर्म/कन्फर्मेशन पेज - आवेदन सबमिट करने के बाद इसकी प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीपीएससी टीआरई 4.0 में आवेदन शुल्क कितना है?
    A:

    प्रत्येक शिक्षक वर्ग के लिए 100 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित है। आधार संख्या नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को 200 रुपये अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क और बैंक चार्ज देना होगा।

    Q: बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
    A:

    अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, CTET/STET/BTET प्रमाण-पत्र और लागू होने पर जाति, ईडब्ल्यूएस या दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तैयार रखना चाहिए।

    Q: बीपीएससी टीआरई 4.0 में जिला विकल्प क्यों महत्वपूर्ण है?
    A:

    आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को बिहार के 38 जिलों में पसंद के जिले चुनने होंगे। सीमित विकल्प देने पर रैंक के अनुसार उपलब्ध जिले का आवंटन प्रभावित हो सकता है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to BPSC Civil Services

    On Question asked by student community

    Have a question related to BPSC Civil Services ?

    Hello aspirant!

    The minimum Educational Eligibility Criteria for the BPSC is to have a Bachelor (graduation) degree or equivalent in any discipline from any recognized university on or before the last date of registration process. The candidate must have a Graduate Degree before the registration process of that year’s exam

    Hello,

    BPSC stands for Bihar Public Service Commission (BPSC). It's a State Level Civil Services Exam conducted for recruitment to multiple posts such as Sub Divisional Officer, Rural Development Officer, District Sanapark Officer and other PCS level Officers etc. It has huge scope as after cracking this exam you can

    Hello,

    It is not a hidden fact that English language has a slightly higher edge over Hindi language(with due respect to Hindi). However it is not a bad thing if you give your BPSC exam in Hindi because in the end what matters is your selection after BPSC exam. So

    Iske piche reason hai...deputy collector eak aisa position hai jiska posting as BDO and CO bhi hota hai. And aaj bhi bahot saare states me dekhne ko milta hai Isiliye waha aaj bhi deputy collector post exist krta...wahin bihar me 2010 ne bihar administrative services rules me changes hua jiske

    Hello Nitish !

    Bihar Public Service Commission (BPSC) exam is conducted to select applicants for civil service jobs in Bihar. In Patna you can find several coaching centers which prepare for BPSC exam such as :

    1) Achievers IAS Academy

    Its situated in New Patliputra colony, Patna, Bihar. They have