Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026- रिक्तियां (33,320), आवेदन लिंक (जारी), चयन प्रक्रिया, सिलेबस
    • लेख
    • बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026- रिक्तियां (33,320), आवेदन लिंक (जारी), चयन प्रक्रिया, सिलेबस

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026- रिक्तियां (33,320), आवेदन लिंक (जारी), चयन प्रक्रिया, सिलेबस

    Rajan KumarUpdated on 29 Sep 2026, 02:47 PM IST

    बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के चौथे चरण के तहत होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए बीपीएससी टीआरई 4 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से जारी है। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा बीपीएससी टीआरई 4 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, फिर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभ्यर्थी 25 सितंबर से 25 अक्टूबर 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आयोग ने 22 सितंबर को विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत संशोधित आधिकारिक अधिसूचना जारी किया।
    बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन डायरेक्ट लिंक । बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव
    लेटेस्ट अपडेट: चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के विज्ञापन संख्या-15/2026 में शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा संशोधित कर माध्यमिक विद्यालयों (वर्ग 9-10) में 493 तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों (वर्ग 11-12) में 439 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं। इनमें बांग्ला, ललितकला, नृत्य, मैथिली, अरबी, फारसी एवं संगीत विषय शामिल हैं। इससे कुल रिक्त पदों की संख्या 32, 388 से बढ़कर 33,320 हो गई है।
    1790672519715बिहार लोक सेवा आयोग टीआरई 4.0 भर्ती आवेदन को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, TRE-4.0 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, यदि STET में Appearing हैं, तो "Year of passing" के रूप में 2026 का चयन करने की सलाह दी है।
    1790587091747

    This Story also Contains

    1. Bihar Public Service Commission टीआरई 4.0 भर्ती 2026 – अवलोकन
    2. बीपीएससी टीआरई 4 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    3. बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    4. बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यताएं
    5. बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
    6. बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
    7. बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न
    8. बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: सिलेबस
    9. बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026: एडमिट कार्ड
    10. बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: कटऑफ
    11. बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: परिणाम
    12. बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026: परीक्षा की तैयारी टिप्स
    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026- रिक्तियां (33,320), आवेदन लिंक (जारी), चयन प्रक्रिया, सिलेबस
    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 (BPSC TRE 4 Recruitment 2026)

    जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार, चयन केवल एक चरण लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बीपीएससी टीआरई 4 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बीपीएससी टीआरई 4 संशोधित अधिसूचना पीडीएफ को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। इस लेख में अधिसूचना का पीडीएफ लिंक दिया गया हैं। इससे पहले बीपीएससी टीआरई 4.0 (BPSC TRE 4.0) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी। इससे पहले BPSC ने 31 अगस्त 2026 को एक सूचना जारी कर TRE 4.0 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। दरअसल, आयोग के पूर्व कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन इसे बाद में स्थगित कर दिया गया।
    बीपीएससी टीआरई 4 संशोधित अधिसूचना पीडीएफ लिंक
    1788325007400

    बता दें विभाग द्वारा बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन प्रक्रिया में कुछ प्रक्रियात्मक बदलाव किए जाने हैं। इसी कारण निर्धारित तिथि से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। बता दें कि BPSC ने 18 अगस्त 2026 को विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत TRE 4.0 भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी की थी। अधिसूचना के मुताबिक, शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 1 सितंबर से शुरू होने थे। अब आयोग ने आवेदन की नई तारीख 25 सितंबर 2026 निर्धारित की है।
    1788236497433

    पहले, इस भर्ती अभियान के तहत, बिहार के सरकारी स्कूलों में कुल 46,882 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की सूचना दी गई थी। अब 22 सितंबर को जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार, 32, 388 पदों पर की गई। वहीं 29 सितंबर को सूचना जारी कर पदों की संख्या को बढ़ाकर 33,320 कर दिया गया है। बीपीएससी ने आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के माध्यम से टीआरई 4 भर्ती परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी थी। जिसके अनुसार, बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) का आयोजन 22 से 27 सितंबर 2026 तक होना था, लेकिन अब नई सूचना के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 1 से 30 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद परीक्षा तिथि की सूचना दी जाएगी।
    बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 । बीपीएससी 71वीं परीक्षा
    1771571108012

    Bihar Public Service Commission टीआरई 4 के अंतर्गत प्राइमरी (कक्षा 1-5), मिडिल (कक्षा 6-8), सेकेंडरी (कक्षा 9-10) तथा सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11-12) स्तर के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि बड़े पैमाने पर विभिन्न विषयों और स्तरों के लिए पद उपलब्ध होंगे। विस्तृत अधिसूचना में पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया तथा अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद सभी विवरण ध्यानपूर्वक पढ़कर समय पर आवेदन करें।

    22 सितंबर को जारी संशोधित बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती अधिसूचना 2026 के अनुसार, चयन प्रक्रिया केवल एक चरण लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहले जारी अधिसूचना के अनुसार, चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा के आधार पर पूरी की जानी थी, लेकिन छात्रों के आंदोलन के बाद अधिसूचना में बदलावा किया गया है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी, जबकि परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती, आवेदन, पात्रता, चयन प्रक्रिया, सिलेबस, पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    बीपीएससी टीआरई 4 आधिकारिक सिलेबस पीडीएफ लिंक

    बीपीएससी ने टीआरई 4 भर्ती 2026 के संबंध में प्रेस रिलीज जारी की है। बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर यह अधिसूचना उपलब्ध है। इसमें शिक्षा विभाग और कल्याण विभाग से प्राप्त रिक्विजिशन के आधार पर कक्षा 1 से 12 (प्राथमिक (PRT), माध्यमिक (TGT) और उच्च माध्यमिक (PGT) विद्यालयों) तक के शिक्षकों तथा हेडमास्टर पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि की गई है।

    1771571108045
    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    Bihar Public Service Commission टीआरई 4.0 भर्ती 2026 – अवलोकन

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा टीआरई 4.0 भर्ती 2026 के माध्यम से राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के अब 33.320 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती अभियान प्राथमिक (कक्षा 1 से 5), माध्यमिक (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक (कक्षा 9-10) तथा वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर के लिए आयोजित किया जा रहा है।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 रिक्ति 2026 – मुख्य बिंदु

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)

    भर्ती का नाम

    बीपीएससी टीआरई 4.0

    पद का नाम

    पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी

    कुल रिक्तियां

    46,595
    46,882 पद

    32, 388 पद
    33,320 पद

    नौकरी का प्रकार

    सरकारी शिक्षक भर्ती

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://www.bpsc.bih.nic.in/

    बीपीएससी टीआरई 4 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

    बीपीएससी टीआरई 4 (BPSC TRE 4.0) भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित शिक्षक पद की शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण और शिक्षक पात्रता परीक्षा संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी। पदवार पात्रता के साथ बिहार STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष प्रावधान है। परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने वाले ऐसे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

    1. प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) के लिए

    • न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) या समकक्ष योग्यता तथा 2 वर्षीय D.El.Ed./D.Ed. होना चाहिए।

    • CTET Paper-I या BTET Paper-I उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    • निर्धारित अन्य शिक्षक प्रशिक्षण एवं पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

    2. मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8)

    • संबंधित विषय में स्नातक तथा निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होनी चाहिए।

    • D.El.Ed., B.Ed., B.A.Ed./B.Sc.Ed. जैसी निर्धारित योग्यताओं में से संबंधित पद के लिए मान्य योग्यता आवश्यक है।

    • CTET Paper-II या BTET Paper-II उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    3. माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9 से 10)

    • संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री और B.Ed. की योग्यता आवश्यक है।

    • बिहार STET Paper-I उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • संबंधित विषय के लिए निर्धारित शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण योग्यता पूरी करना आवश्यक है।

    4. उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11 से 12)

    • संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

    • B.Ed., B.A.Ed. या B.Sc.Ed. जैसी निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता आवश्यक है।

    • बिहार STET Paper-II उत्तीर्ण होना चाहिए।

    5. बिहार STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी

    BPSC TRE 4.0 के लिए बिहार STET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार STET उत्तीर्ण करना होगा। STET 2026 में उत्तीर्ण नहीं होने वाले अभ्यर्थियों का TRE 4.0 का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

    6. अन्य सामान्य शर्तें

    • अभ्यर्थी को निर्धारित नागरिकता संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी।

    • मुख्य परीक्षा में संबंधित शिक्षक वर्ग और अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप विषय का चयन करना होगा।

    • आवेदन से पहले पदवार शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण, TET/STET तथा अन्य पात्रता शर्तों को आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य जांचना चाहिए।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन तथा आगे की चयन प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी। आयोग द्वारा परीक्षा कैलेंडर के माध्यम से पहले ही लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी महत्वपूर्ण तिथियों पर नजर बनाए रखें। नीचे सारणी में तिथियों की जानकारी दी गई है।

    Bihar Public Service Commission टीआरई 4.0 परीक्षा 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 शॉर्ट नोटिस

    11 फरवरी 2026

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 अधिसूचना जारी

    19 या 20 अप्रैल 2026
    18 अगस्त 2026 (पूर्व)

    22 सितंबर 2026 (संशोधित)

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

    1 सितंबर 2026

    21 सितंबर 2026
    25 सितंबर 2026

    आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    30 सितंबर 2026

    26 अक्टूबर 2026

    आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    29 सितंबर 2026

    25 अक्टूबर 2026

    बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा तिथि 2026

    22 से 27 सितंबर 2026

    नवंबर 2026

    परिणाम घोषणा

    नवंबर 2026
    सूचित किया जाएगा


    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यताएं

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 के अंतर्गत राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों को संबंधित पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण डिग्री तथा पात्रता परीक्षा (CTET/STET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। नीचे सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं का सारणीबद्ध विवरण दिया गया है।

    शैक्षणिक योग्यताएं

    पदों के नाम

    शैक्षणिक योग्यताएं

    प्राथमिक स्कूल शिक्षक

    12वीं में न्यूनतम 50% अंक और प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा / 45% अंकों के साथ (NCTE 2002 मानदंड) 2 वर्षीय डिप्लोमा / 50% अंकों के साथ 4 वर्षीय B.El.Ed / 50% अंकों के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा (विशेष) / स्नातक + 2 वर्षीय डिप्लोमा (प्राथमिक शिक्षा)। साथ ही CTET/STET पेपर-I उत्तीर्ण अनिवार्य।

    मिडिल स्कूल शिक्षक

    स्नातक + 2 वर्षीय डिप्लोमा (प्राथमिक शिक्षा) / 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed / 45% अंकों के साथ स्नातक + B.Ed (NCTE मानदंड) / 50% अंकों के साथ BA B.Ed/B.Sc B.Ed / 50% अंकों के साथ B.Ed (विशेष) / 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर + 3 वर्षीय B.Ed-M.Ed। साथ ही CTET/BTET पेपर-II उत्तीर्ण।

    टीजीटी शिक्षक

    संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed / 45% अंकों (NCTE 2002 मानदंड) के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed / 4 वर्षीय B.A.Ed/B.Sc.Ed। साथ ही STET पेपर-I उत्तीर्ण अनिवार्य।

    कक्षा 9-10 के लिए शिक्षक (विशेष)

    संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed / 45% अंकों (2002 मानदंड) के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed / 4 वर्षीय B.A.Ed/B.Sc.Ed। साथ ही STET पेपर-I उत्तीर्ण अनिवार्य।

    कक्षा 11-12 के लिए पीजीटी शिक्षक

    संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री + B.Ed / 45% अंकों (2002 मानदंड) के साथ मास्टर डिग्री + B.Ed / मास्टर डिग्री + 4 वर्षीय B.Ed/B.Sc.Ed / 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री + 3 वर्षीय B.Ed-M.Ed। साथ ही STET पेपर-II उत्तीर्ण अनिवार्य।

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026: आयु सीमा

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 के अंतर्गत विभिन्न शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। नीचे विस्तृत आयु सीमा सारणी दी गई है।

    आयु सीमा मानदंड

    पद का नाम

    न्यूनतम आयु

    अधिकतम आयु (पुरुष)

    अधिकतम आयु (महिला)

    प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1–5)

    18 वर्ष

    37 वर्ष

    40 वर्ष

    मिडिल स्कूल शिक्षक (कक्षा 6–8)

    18 वर्ष

    37 वर्ष

    40 वर्ष

    सेकेंडरी शिक्षक (कक्षा 9–10)

    21 वर्ष

    37 वर्ष

    40 वर्ष

    सीनियर सेकेंडरी शिक्षक (कक्षा 11–12)

    21 वर्ष

    37 वर्ष

    40 वर्ष

    आयु में छूट (आरक्षित वर्ग)

    • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट।

    • पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC/EBC) को नियमानुसार आयु में छूट।

    • दिव्यांग एवं अन्य विशेष श्रेणियों को राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त छूट।

    ये भी पढ़ें:-

    बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। नीचे चरणबद्ध प्रक्रिया दी गई है:

    ऑनलाइन अप्लाई करने के चरण

    • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं

    1771571108081

    • नए अभ्यर्थी पहले पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त करें।

    1771571108119

    • होमपेज पर उपलब्ध “BPSC TRE 4 Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • लॉगिन कर आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य जानकारी सही-सही भरें।

    1771571108156

    • निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाणपत्र आदि) अपलोड करें।

    • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

    • भविष्य के संदर्भ हेतु आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

    अन्य लेख:-

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

    बीपीएससी टीआरई 4 वैकेंसी 2026 के तहत प्राथमिक (कक्षा 1-5), माध्यमिक (कक्षा 6-8), सेकेंडरी (कक्षा 9-10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11-12) शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया पारदर्शी एवं मेरिट आधारित होगी, जिसमें लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। उम्मीदवारों को दोनों चरण सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य होगा।

    चरण 1 – लिखित परीक्षा

    • चयन प्रक्रिया का पहला चरण लिखित परीक्षा होगा।

    • परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित की जाएगी।

    • प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice Questions) प्रकार के होंगे।

    • लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    चरण 2 – दस्तावेज़ सत्यापन

    • लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    • इस चरण में शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) आदि की जांच की जाएगी।

    • दस्तावेज़ सही पाए जाने पर ही अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

    चरण 3- अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 के लिए परीक्षा में कुल 3 पेपर होंगे: भाषा पेपर, सामान्य अध्ययन, और उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय पेपर। सभी पेपर वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रारूप में होंगे। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। कुल समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट है।

    परीक्षा पैटर्न सारणी

    भाग

    विषय

    कुल प्रश्न

    कुल अंक

    समय अवधि

    भाग I – भाषा पेपर

    अंग्रेज़ी / हिंदी / उर्दू / बंगला

    30

    30

    2:30 घंटे

    भाग II – सामान्य अध्ययन

    प्राथमिक गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, पर्यावरण अध्ययन (EVS), भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    120

    120

    2:30 घंटे

    कुल

    —

    150

    150

    2:30 घंटे

    बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: सिलेबस

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 के लिए सिलेबस भाषा पेपर (Paper 1) और सामान्य अध्ययन (Paper 2) के अंतर्गत व्यवस्थित किया गया है। यह सिलेबस प्राथमिक, टीजीटी और पीजीटी पदों के उम्मीदवारों की तैयारी के लिए आवश्यक विषयों और टॉपिक्स को शामिल करता है। नीचे संक्षिप्त सारणीबद्ध सिलेबस दिया गया है।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 सिलेबस 2026

    पेपर

    विषय

    प्रमुख टॉपिक्स

    Paper 1 – भाषा

    अंग्रेज़ी

    शब्दावली, व्याकरण, संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, क्रिया विशेषण, पढ़ाई समझ, मुहावरे व वाक्यांश


    हिंदी / उर्दू / बंगला

    त्रुटि पहचान, लेखन क्षमता, वर्तनी, रिक्त स्थान पूर्ति, शब्दावली, वाक्य संरचना, व्याकरण, विलोम शब्द, समानार्थी शब्द, मुहावरे व वाक्यांशों का प्रयोग

    Paper 2 – सामान्य अध्ययन

    प्राथमिक गणित

    प्रतिशत, लाभ-हानि, ब्याज, समय और कार्य, अनुपात, आयु पर आधारित प्रश्न, संख्या पद्धति, भागीदारी, गति-समय-दूरी, मिश्रण और अनुपात, औसत, बीजगणित, आयतन, क्षेत्रमिति, ज्यामिति


    मानसिक क्षमता

    समानताएँ, अक्षर और प्रतीक श्रृंखला, वर्गीकरण, रक्त संबंध, संख्या श्रृंखला, रैंकिंग और क्रम, कोडिंग-डीकोडिंग, दिशा ज्ञान, कथन और निष्कर्ष, बैठने की व्यवस्था, सिलोज़िज़्म, कथन और अनुमान


    सामान्य जागरूकता

    भारत और उसके पड़ोसी देश, वर्तमान घटनाएँ, खेल, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थशास्त्र, नीति, भारतीय संविधान


    सामान्य विज्ञान

    भौतिक विज्ञान: कार्य, ऊर्जा, शक्ति, बल, गति, विद्युत चुम्बकीय तरंगें, ताप, प्रकाशिकी, गुरुत्वाकर्षण, मापन, परमाणु और नाभिक, धारा, ऊष्मागतिकी, स्थिर विद्युतरसायन विज्ञान: परमाणु संरचना, आवर्त सारणी, अम्ल/क्षार/लवण, धातु और अधातु, पदार्थ के अवस्थाएँजीवविज्ञान: पौधे, जानवर, कंकाल प्रणाली, तंत्रिका तंत्र, पाचन तंत्र, विटामिन और खनिज


    भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    ब्रिटिश विजय और भारतीय प्रतिरोध, 1857 का विद्रोह, मिलिटेंट नेशनलिज़्म, गांधी का उदय, असहयोग आंदोलन और खिलाफत आंदोलन, क्रांतिकारी गतिविधियाँ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना


    सामाजिक विज्ञान

    भारत और समकालीन विश्व, समकालीन भारत, लोकतांत्रिक राजनीति, आर्थिक विकास


    भूगोल और पर्यावरण

    सौरमंडल, ग्रह, पृथ्वी, महाद्वीप, ज्वालामुखी, भारतीय भूगोल, पर्वत और पठार, पर्यावरण, मानव भूगोल – मानव और गतिविधियाँ

    यह सिलेबस सभी शिक्षक पदों (प्राथमिक, TGT, PGT) के लिए समान है। उम्मीदवारों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए इन सभी विषयों की तैयारी करना अनिवार्य है।

    उपयोगी लिंक

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026: एडमिट कार्ड

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी इसे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि, समय और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा केंद्र पर इसे प्रिंट करके साथ रखना आवश्यक है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि कार्ड को सुरक्षित स्थान पर रखें और विवरण सही हो इसकी जांच करें।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: कटऑफ

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 की कटऑफ अंक परीक्षा की कठिनाई, सीटों की संख्या, उम्मीदवारों की संख्या और पिछले वर्षों के प्रदर्शन पर आधारित होती है। कटऑफ अंक लिखित परीक्षा में न्यूनतम आवश्यक अंक तय करते हैं, ताकि योग्य उम्मीदवार अगले चरण में प्रवेश कर सकें। यह कटऑफ अलग-अलग श्रेणियों जैसे सामान्य, आरक्षित, महिला और दिव्यांग के लिए भिन्न हो सकती है। कटऑफ जानने से उम्मीदवार अपनी तैयारी और रणनीति तय कर सकते हैं और अंतिम मेरिट में अपनी स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026: परिणाम

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। परिणाम लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची पर आधारित होता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और प्राप्त अंक दर्शाए जाएंगे। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार अपना रोल नंबर और लॉगिन विवरण का उपयोग करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026: परीक्षा की तैयारी टिप्स

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित टीआरई 4 भर्ती 2026 परीक्षा शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही रणनीति, सटीक अध्ययन सामग्री और नियमित अभ्यास बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम की गहन समझ के साथ समय प्रबंधन और मॉक टेस्ट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सही दिशा में की गई तैयारी न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती है, बल्कि बेहतर परिणाम की संभावना भी मजबूत करती है। इस लेख को पढ़कर उम्मीदवार अपनी तैयारी की राह को सही दिशा दे सकते हैं।

    • सिलेबस के अनुसार तैयारी: सभी विषयों को टॉपिक वाइज पढ़ें और समझें।

    • पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र: पिछले सालों के प्रश्न हल करके परीक्षा पैटर्न समझें।

    • मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट: समय पर प्रश्न हल करने का अभ्यास करें।

    • भाषा और गणित की मजबूत पकड़: शब्दावली, व्याकरण और प्राथमिक गणित पर विशेष ध्यान दें।

    • सामान्य जागरूकता अपडेट: करंट अफेयर्स, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं पर ध्यान दें।

    • स्वस्थ दिनचर्या: पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और मानसिक तैयारी से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 क्या है?
    A:

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026, बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में PRT, TGT और PGT शिक्षक पदों के लिए आयोजित एक भर्ती परीक्षा है। यह ऑनलाइन आवेदन और ऑफलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन करती है।

    Q: बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती आवेदन कैसे करें?
    A:

    उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण, आवेदन फॉर्म भरना, दस्तावेज़ अपलोड और शुल्क भुगतान अनिवार्य है।

    Q: बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती पात्रता क्या है?
    A:

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता जैसे 12वीं, स्नातक/स्नातकोत्तर और B.Ed / B.El.Ed / M.Ed होना चाहिए। CTET/STET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    Q: बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है। लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर उम्मीदवार दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाए जाते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to BPSC Civil Services

    On Question asked by student community

    Have a question related to BPSC Civil Services ?

    Hello aspirant!

    The minimum Educational Eligibility Criteria for the BPSC is to have a Bachelor (graduation) degree or equivalent in any discipline from any recognized university on or before the last date of registration process. The candidate must have a Graduate Degree before the registration process of that year’s exam

    Hello,

    BPSC stands for Bihar Public Service Commission (BPSC). It's a State Level Civil Services Exam conducted for recruitment to multiple posts such as Sub Divisional Officer, Rural Development Officer, District Sanapark Officer and other PCS level Officers etc. It has huge scope as after cracking this exam you can

    Hello,

    It is not a hidden fact that English language has a slightly higher edge over Hindi language(with due respect to Hindi). However it is not a bad thing if you give your BPSC exam in Hindi because in the end what matters is your selection after BPSC exam. So

    Iske piche reason hai...deputy collector eak aisa position hai jiska posting as BDO and CO bhi hota hai. And aaj bhi bahot saare states me dekhne ko milta hai Isiliye waha aaj bhi deputy collector post exist krta...wahin bihar me 2010 ne bihar administrative services rules me changes hua jiske

    Hello Nitish !

    Bihar Public Service Commission (BPSC) exam is conducted to select applicants for civil service jobs in Bihar. In Patna you can find several coaching centers which prepare for BPSC exam such as :

    1) Achievers IAS Academy

    Its situated in New Patliputra colony, Patna, Bihar. They have