Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 जारी (UP PET admit card 2025 in hindi) - पीईटी प्रवेश पत्र @upsssc.gov.in
    • लेख
    • यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 जारी (UP PET admit card 2025 in hindi) - पीईटी प्रवेश पत्र @upsssc.gov.in

    यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 जारी (UP PET admit card 2025 in hindi) - पीईटी प्रवेश पत्र @upsssc.gov.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Sep 2025, 09:38 AM IST

    यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 (UP PET admit card 2025 in hindi) - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा 6 सितंबर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी यूपी पीईटी (UP PET in Hindi) का आयोजन शुरू हो गया है। परीक्षा 7 सितंबर तक आयोजित होगी। यूपीपीईटी परीक्षा का आयोजन दो पालियों सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक प्रदेश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगा। यूपी पीईटी (UP Primary eligibility test in hindi) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 एडमिट कार्ड (UPSSSC PET 2025 Admit card in hindi) आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। पीईटी एडमिट कार्ड (PET 2025 admit card in hindi) डाउनलोड के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसस पहले, सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर परीक्षा शहर की जानकारी दी गई थी।
    यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं

    यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 जारी (UP PET admit card 2025 in hindi) - पीईटी प्रवेश पत्र @upsssc.gov.in
    यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 (UP PET admit card 2025 in hindi)

    यूपी पीईटी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी यूपीएसएसएससी पीईटी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। पीईटी सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है, ताकि वे समय पर अपनी यात्रा और अन्य तैयारी कर सकें।
    यूपी पीईटी सिलेबस देखें

    प्राधिकरण द्वारा यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर एप जारी किया गया है। यूपीएसएसएससी ने सूचना जारी कर इसकी जानकारी देते हुए एप के माध्यम से पीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी है।

    1756470443702

    यूपीएसएसएससी पीईटी शहर सूचना पर्ची (UPSSSC PET city intimation slip in hindi) जारी होने के बाद कमीशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 रिलीज लिंक सक्रिय करेगा। जिसके बाद उमम्मीदवार लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें (How to download UPSSSC PET admit card in hindi)

    यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल यानी रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड की आवश्यकता होगी। यूपी पीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर, UPSSSC PET सिटी इंटिमेशन 2025 के लिंक पर क्लिक करें

    • शहर पर्ची डाउनलोड करने के लिए विकल्प का चयन करें

    • लॉगिन पृष्ठ पर अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करें

    • UPSSSC PET परीक्षा सिटी स्लिप 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी

    • पर्ची डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें

    यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 में दर्ज विवरण

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड कर इसमें दर्ज विवरणओं की जांच कर लेनी चाहिए। अगर यूपीएसएसएससी पीईटी आवेदन में भरे विवरण और एडमिट कार्ड में अंतर हो तो तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। सामान्यतः यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 में निम्नलिखित विवरण दर्ज होते हैं-

    • उम्मीदवार का नाम और फोटो

    • जन्म तिथि

    • उम्मीदवार की फोटो

    • हस्ताक्षर

    • परीक्षा केंद्र

    • परीक्षा तिथि और समय

    • रोल नंबर

    यूपी पीईटी परीक्षा तिथि (UP PET exam dates)

    यूपी पीईटी परीक्षा तिथि

    शिफ्ट 1 समय

    शिफ्ट 2

    6 सितंबर 2025

    सुबह 10 से 12 बजे तक

    दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

    7 सितंबर 2025

    सुबह 10 से 12 बजे तक

    दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

    यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना (UPSSSC PET exam pattern, marking scheme in hindi)

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 परीक्षा का प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में होगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे, जबकि प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

    ग्रुप 'सी' की भर्तियों के लिए यूपी पीईटी आवश्यक

    यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश ग्रुप 'सी' की सभी सरकारी नौकरी की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेगा। यूपी राजस्व लेखपाल पद, राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर असिस्टेंट, आईटीआई अनुदेशक, सम्मिलित तकनीकी सेवा, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक, एएनएम मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग, ग्राम पंचायत अधिकारी, एक्सरे टेक्नीशियन, गन्ना विभाग में सर्वेयर आदि पदों पर भर्ती के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी अनिवार्य है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSSSC PET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSSSC PET ?

    Hello candidate,

    Those who are interested in applying for the post can visit the website of UPSSSC – http://upsssc.gov.in/. The eligible candidates can apply online from January 18, 2022. The last date to pay the application fee is February 08, 2022.

    Hope you found it helpful. For more details you

    Hello Rajan Singh,

    **Full form of UPSSSC PET is Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission and PET is Preliminary Eligibility Test. You can visit their official website i.e www.upsssc.gov.in for more information.

    **Registrations of UPSSSC PET 2022 will begin from 20th May, to 15th June, 2022 (Tentative). It is a