यूपी एएनएम एडमिट कार्ड 2025 (UP ANM Admit Card 2025) : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी एएनएम भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से 11 जनवरी तक यूपी एएनएम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिवार कल्याण महानिदेशालय के अंतर्गत यूपीएसएसएसी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी 2026 को होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पहले परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद ही यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक पर जाएं
यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक
This Story also Contains

इससे पहले आयोग द्वारा 1 जनवरी को यूपी एएनएम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से यूपी एएनएम परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। जारी सूचना के अनुसार यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रदेश के 3 जनपदों- बरेली, लखनऊ व झांसी में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
यूपी एएनएम भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि यूपी एएनएम एडमिट कार्ड कब आएगा (UPSSSC ANM admit card kab ayega?), यूपी एएनएम एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर कब जारी होगा। संभावना है कि यूपी एएनएम एडमिट कार्ड 7 या 8 जनवरी 2026 तक जारी की जा सकती है। यूपी एएनएम एडमिट कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसे प्रत्येक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से साथ ले जाना होता है। इसके बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यूपीएसएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अधिसूचना डाउनलोड करें:

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपीएसएसएससी एएनएम महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एडमिट कार्ड 2025 के लिए शुल्क तय की गई है। निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के बाद ही उम्मीदवार यूपीएसएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रवेश पत्र 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश फीमेल हेल्थ वर्कर यानी यूपीएसएसएसी एएनएम मुख्य परीक्षा के संबंध में अधिसूचना जारी कर एडमिट कार्ड, परीक्षा शुल्क और मुख्य परीक्षा तिथि की जानकारी साझा की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती के लिए मेंस परीक्षा 2025 का आयोजन 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए पात्रता के अनुसार यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 (UP PET 2023) में उत्तीर्ण और एएनएम कोर्स करने वाले उम्मीदवार ही पात्र हैं।

विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2024, के अनुसार, यूपीएसएसएसी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 4892 पद (सामान्य चयन) व 380 पद (विशेष चयन) सहित कुल रिक्त 5272 पदों पर चयन के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा के तौर पर यूपी पीईटी 2023 को आधार माना गया है। यूपीएसएसएसी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 23 सितंबर 2025 को जारी किया गया था।

यूपीएसएसएसी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है, एडमिट कार्ड शुल्क के बारे में जानने के लिए पूरा लेख विस्तार से पढ़िए।
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित तिथियों की जानकारी होना अनिवार्य है। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार उत्तर प्रदेश एएनएम यानी यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।
इवेंट | तिथियां |
परीक्षा संचालक | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
विज्ञापन संख्या | 11-परीक्षा/2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upsssc.gov.in/ |
यूपीएसएसएससी एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) आवेदन की तिथि | 14 अक्टूबर से 24 नवंबर 2024 तक |
यूपीएसएसएससी एएनएम आवेदन पत्र सुधार व फाइनल सबमिट | 4 दिसंबर 2024 |
उत्तर प्रदेश एएनएम मुख्य परीक्षा तिथि | 11 जनवरी 2026 |
| यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा सिटी स्लिप | 1 जनवरी 2026 |
यूपीएसएसएससी एएनएम मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 | 7 जनवरी 2026 |
यू पी एएनएम रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
ये भी पढ़े:-
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपीएसएसएससी एएनएम एडमिट कार्ड 2025 (UPSSSC ANM Admit Card 2025 in hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मेंस एडमिट कार्ड 2025 (UPSSSC Female Health Worker Mains admit card in Hind) डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
अब होमपेज टैब पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद Examination टैब दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

अब विभिन्न परीक्षाओं के लिंक दिखाई देंगे।
यूपीएसएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ई-एडमिट कार्ड 2025 लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर लॉगइन विवरण दर्ज करें।
अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उसमें उल्लिखित विवरणों की जांच आवश्य करनी चाहिए। यूपीएसएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एडमिट कार्ड 2025 में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित हैं-
उम्मीदवार का नाम
अभिभावक का नाम
फोटो और हस्ताक्षर
रोल नंबर
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा केंद्र
परीक्षा शिफ्ट
परीक्षा पेपर का नाम
परीक्षा दिवस निर्देश
इसे भी पढ़े:
यूपीएसएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मेंस एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 80 रुपए ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।

आयोगी द्वारा यूपीएसएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मेंस एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले अपने विवरणों की जांच कर लें। यदि किसी भाग में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। उसके बाद ईमेल के माध्यम से भी अधिकारियों को सूचित किया जा सकता है। उम्मीदवार परीक्षा के दिन अपने साथ संबंधित प्रमाणपत्र आवश्य ले जाएं।
पता:- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, पिकप भवन, तृतीय तल, गोमतीनगर, लखनऊ - 226010
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद के लिए निर्धारित वेतन संरचना उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। यह वेतनमान वेतन स्तर, भत्तों और कुल मासिक आय को दर्शाता है। नीचे दी गई सारणी में 2025 के अनुसार अनुमानित वेतन विवरण सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत है।
घटक | विवरण |
मूल वेतन (Basic Salary) | ₹21,700 – ₹69,100 (लेवल–3) |
ग्रेड पे (Grade Pay) | ₹2,800 |
वेतनमान (Pay Scale) | ₹21,700 – ₹69,100 |
अन्य भत्ते (Allowances) | परिवर्तनीय (HRA, DA आदि) |
कुल अनुमानित वेतन (Total Estimated Salary) | ₹25,000 – ₹35,000 (लगभग) |
Frequently Asked Questions (FAQs)
UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 के मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा।
UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 एडमिट कार्ड शुल्क—UR/OBC: 200 रुपए, SC/ST: 80 रुपए, और दिव्यांग: शून्य है।
UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 के तहत कुल 5272 पदों पर चयन किया जाएगा।