Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीटेट सिलेबस 2026 जारी (UPTET Syllabus in Hindi PDF Out) - पेपर 1, 2 सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड
    • लेख
    • यूपीटेट सिलेबस 2026 जारी (UPTET Syllabus in Hindi PDF Out) - पेपर 1, 2 सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड

    यूपीटेट सिलेबस 2026 जारी (UPTET Syllabus in Hindi PDF Out) - पेपर 1, 2 सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 18 Jun 2026, 04:31 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपीटेट सिलेबस 2026 (UPTET Syllabus in Hindi PDF) - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना 2026 के साथ यूपीटेट सिलेबस 2026 ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यूपीटेट आवेदन पत्र (UPTET application form ) भरने के बाद वे यूपीटेट 2026 के विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न (detailed UPTET syllabus and exam pattern in hindi) को जरूर देखें। यूपीटेट सिलेबस 2026 इन हिंदी (UPTET Syllabus pdf in Hindi 2026) और एग्जाम पैटर्न जानने के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी टेट सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। UPTET परीक्षा पैटर्न के अनुसार यूपीटेट परीक्षा में दो पेपर हैं।
    यूपीटेट सिलेबस पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) डाउनलोड करें | यूपी टेट पेपर 1 का सिलेबस डाउनलोड करेंयूपीटेट आवेदन पत्र कैसे भरें?

    This Story also Contains

    1. यूपी यूपीटेट सिलेबस - अवलोकन (UPTET Syllabus in Hindi PDF)
    2. यूपीटेट सिलेबस पेपर 1 - खंडवार विषय और अध्याय (UPTET Syllabus in Hindi PDF Paper 1- section wise subject and chapter)
    3. यूपीटेट सिलेबस पेपर 2 - खंडवार विषय और अध्याय (UPTET Syllabus in Hindi PDF Paper 2- Section wise subject and chapter)
    4. यूपीटीईटी सिलेबस 2026 (UPTET syllabus in Hindi 2026)
    5. UPTET 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
    यूपीटेट सिलेबस 2026 जारी (UPTET Syllabus in Hindi PDF Out) - पेपर 1, 2 सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड
    यूपीटेट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026

    UPTET Syllabus pdf in Hindi और यूपीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 (UPTET exam pattern 2026) के माध्यम से परीक्षा की रूपरेखा और इसमें प्रश्नों की संख्या, प्रत्येक विषय के अधिकतम अंक और प्रश्न पत्र की अंकन योजना जैसे महत्वपूर्ण विवरणों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जो उम्मीदवार यूपीटेट 2026 परीक्षा देना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए लेख में UPTET Syllabus pdf in Hindi और परीक्षा पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।यूपी टेट 2026 संपूर्ण शेड्यूल देखें

    ये भी पढ़ें - यूपी बीएड जेईई 2025 आवेदन और परीक्षा डेट

    यूपी यूपीटेट सिलेबस - अवलोकन (UPTET Syllabus in Hindi PDF)

    परीक्षा का नाम

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET 2026)

    आयोजक निकाय

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज

    ऑफिशियल वेबसाइट

    upessc.up.gov.in

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन

    पेपर

    पेपर I और पेपर II

    परीक्षा अवधि

    प्रत्येक पेपर 2 घंटे 30 मिनट

    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

    UPTET मार्किंग स्कीम

    प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक, कोई निगेटिव मार्किंग नहीं

    कुल अंक

    150 अंक

    पद

    शिक्षक

    ये भी देखें-

    यूपीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 - चरण (UPTET exam pattern 2026)

    यूपीटेट 2026 के परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा निम्नलिखित दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी:

    • पेपर I (कक्षा 1 से 5 के लिए प्राथमिक चरण)

    • पेपर- II (कक्षा 6 से 8 के लिए उच्च प्राथमिक चरण)

    यूपीटेट सिलेबस पेपर 1 - खंडवार विषय और अध्याय (UPTET Syllabus in Hindi PDF Paper 1- section wise subject and chapter)

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जारी सिलेबस के अुसार, यूपीटेट पेपर 1 (uptet paper 1) यानी प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में पांच अनिवार्य खंड हैं, जिनमें से प्रत्येक में 30 प्रश्न और 30 अंक हैं।

    खंड

    विषय वस्तु

    मुख्य विषय (उदाहरण)

    1

    बाल विकास और शिक्षण विधि

    बाल विकास का अर्थ, आवश्यकता और क्षेत्र; विकास की अवस्थाएँ; सीखने का अर्थ तथा सिद्धांत (थार्नडाइक, पावलव, स्किनर, पियाजे, वायगोत्स्की); समावेशी शिक्षा; शिक्षण विधियाँ; निर्देशन एवं परामर्श ।

    2

    भाषा I (हिंदी)

    1. अपठित अनुच्छेद; हिंदी वर्णमाला (स्वर, व्यंजन); वाक्य रचना; विराम चिह्न; विलोम/समानार्थी शब्द; संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण; मुहावरे और लोकोक्तियाँ; संधि

    2 . भाषा विकास का अध्यापन -
    अधिगम और अर्जन, भाषा अध्यापन के सिद्धांत, सुनने और बोलने की भूमिका: भाषा का कार्य तथा बालक इसे किस प्रकार एक उपकरण के रूप में प्रयोग करते हैं। मौखिक और लिखित रूप में विचारों के संप्रेषण के लिए किसी भाषा के अधिगम में व्याकरण की भूमिका पर निर्णायक संदेश।
    एक भिन्न कक्षा में भाषा पढ़ाने की चुनौतियाँ (भाषा की कठिनाइयाँ, त्रुटियाँ और विकार)।
    भाषा कौशल
    भाषा बोधगम्यता और प्रवीणता का मूल्यांकन करना: बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना।
    अध्यापन- अधिगम सामग्रियाँ: पाठ्यपुस्तक, मल्टी मीडिया सामग्री, कक्षा का बहुभाषायी संसाधन।
    उपचारात्मक अध्यापन।

    3

    भाषा II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत)

    उम्मीदवार को तीनें में से एक भाषा का चुनाव करना होता है। विषयों में अपठित अनुच्छेद, वाक्य, पार्ट्स ऑफ स्पीच, काल, विराम चिह्न, सक्रिय और निष्क्रिय आवाज, एकवचन/बहुवचन, लिंग, और भाषा विकास का अध्यापन शामिल हैं ।

    अंग्रेजी -

    • Unseen Passage,
    • The Sentences - (a) Subject and Predicate, (b) Kinds of Sentences
    • Parts of Speech - Kinds of Noun, Pronoun, Adverb, Adjective, Verb, Preposition, Conjunction
    • Tenses- Present, Past, Future
    • Articles
    • Punctuation
    • Word Formation
    • Active & Passive Voice
    • Singular & Plural
    • Gender

    उर्दू -

    विषय वस्तु:

    • अपठित अनुच्छेद
    • ज़बान की फन्नी महारतों की मालूमात (भाषा कला कौशल की जानकारी)
    • मशहूर अदीबों एवं शायरों की हालाते ज़िन्दगी एवं उनकी रचनाओं की जानकारी
    • मुख्तलिफ़ असनाफ़े अदब जैसे, मज़मून, अफ़साना, मर्सिया, मनवी दास्तान वग़ैरह की तारीफ़ एवं अमसाल (साहित्य की विभिन्न विधाओं जैसे निबंध, कहानी, मर्सिया, मनवी दास्तान आदि की परिभाषा और उदाहरण)
    • सही इमला एवं तलफ़्फ़ुज़ की मश्क़ (सही वर्तनी और उच्चारण का अभ्यास)
    • इस्म, ज़मीर, सिफ़त, मुतज़ाद अल्फ़ाज़, वाहिद, जमा, मुज़क्कर, मोअन्नस वग़ैरह की जानकारी (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, विलोम शब्द, एकवचन, बहुवचन, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग आदि की जानकारी)
    • सनअतें (तशबीह व इस्तआरा, तलमीह, मराअतुन नज़ीर) वग़ैरह (काव्य कला जैसे उपमा, रूपक, तलमीह, मराअतुन नज़ीर आदि)
    • मुहावरे, ज़र्बुल अमसाल की मालूमात (मुहावरे और कहावतों की जानकारी)
    • मुख्तलिफ़ समाजी मसाइल जैसे माहौलियाती आलूदगी (प्रदूषण), जिंसी नाबराबरी, नाख़्वान्दगी (निरक्षरता), तालीम बराए अमन (शांति के लिए शिक्षा), अदम, तग़ज़िया (पोषण), वग़ैरह की मालूमात
    • नज़्मों, कहानियों, हिकायतों एवं संस्मरणों में मौजूद समाजी एवं अख़लाक़ी अक़दार (नैतिक मूल्यों) को समझना।

    संस्कृत -

    • अपठित अनुच्छेद
    • संज्ञाएँ: अकारांत पुल्लिंग, अकारांत स्त्रीलिंग, अकारांत नपुंसकलिंग, ईकारांत स्त्रीलिंग, उकारांत पुल्लिंग, ऋकारांत पुल्लिंग, ऋकारांत स्त्रीलिंग, घर, परिवार, परिवेश, पशु, पक्षियों, घरेलू उपयोग की वस्तुओं के संस्कृत नामों से परिचय।
    • सर्वनाम
    • क्रियाएँ
    • शरीर के प्रमुख अंगों के संस्कृत शब्दों का प्रयोग
    • अव्यय
    • संधि: सरल शब्दों की संधि तथा उनका विच्छेद (दीर्घ संधि)
    • संख्याएँ: संस्कृत में संख्याओं का ज्ञान
    • लिंग, वचन, प्रत्याहार, स्वर के प्रकार, व्यंजन के प्रकार, अनुस्वार एवं अनुनासिक व्यंजन
    • स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधियाँ; समास, उपसर्ग, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, कारक, प्रत्यय एवं वाच्य
    • कवियों एवं लेखकों की रचनाएँ।

    भाषा विकास का अध्यापन (तीनों के लिए) -
    अधिगम और अर्जन, भाषा अध्यापन के सिद्धांत, सुनने और बोलने की भूमिका: भाषा का कार्य तथा बालक इसे किस प्रकार एक उपकरण के रूप में प्रयोग करते हैं। मौखिक और लिखित रूप में विचारों के संप्रेषण के लिए किसी भाषा के अधिगम में व्याकरण की भूमिका पर निर्णायक संदेश।
    एक भिन्न कक्षा में भाषा पढ़ाने की चुनौतियाँ (भाषा की कठिनाइयाँ, त्रुटियाँ और विकार)।
    भाषा कौशल
    भाषा बोधगम्यता और प्रवीणता का मूल्यांकन करना: बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना।
    अध्यापन- अधिगम सामग्रियाँ: पाठ्यपुस्तक, मल्टी मीडिया सामग्री, कक्षा का बहुभाषायी संसाधन।
    उपचारात्मक अध्यापन।

    4

    गणित

    संख्याएँ और संक्रियाएँ (+, -, ×, ÷); लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक; भिन्न और दशमलव; प्रतिशत; लाभ-हानि; साधारण ब्याज; ज्यामिति (आकृतियाँ, कोण, त्रिभुज, वृत्त); मापन (समय, तौल, धारिता, लंबाई, ताप); और अध्यापन सम्बन्धी मुद्दे।

    5

    पर्यावरणीय अध्ययन

    परिवार, भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, आवास, जल, पेड़-पौधे एवं जंतु, यातायात एवं संचार, खेल-कूद, भारत का भूगोल (नदियाँ, पर्वत), संविधान, शासन व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और अध्यापन सम्बन्धी मुद्दे ।

    यूपीटेट 2026 पैटर्न -पेपर-1 प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 के लिए) {UPTET 2026 pattern- paper-1 primary stage (for class 1 to 5)}

    पेपर 1 में यूपीटेट 2026 परीक्षा पैटर्न (UPTET 2026 exam pattern) के अनुसार 5 खंडों के प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक खंड में 30 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। उम्मीदवारों द्वारा दिए गए किसी भी गलत उत्तर के लिए, कोई अंक नहीं काटा जाएगा। टेस्ट पेपर 1 के लिए, नीचे दी गई टेबल में यूपीटेट परीक्षा पैटर्न दिया हुआ है।

    यूपीटेट पैटर्न 2026 पेपर 1

    विषय-वस्तु

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    बाल विकास और शिक्षण विधि

    30

    30

    भाषा प्रथम (हिंदी)

    30

    30

    भाषा द्वितीय (अंग्रेजी / उर्दू / संस्कृत)

    30

    30

    गणित

    30

    30

    पर्यावरणीय अध्ययन

    30

    30

    यूपीटेट सिलेबस पेपर 2 - खंडवार विषय और अध्याय (UPTET Syllabus in Hindi PDF Paper 2- Section wise subject and chapter)

    यूपी टीईटी पेपर 2 (uptet paper 2 syllabus) यानी उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में पांच अनिवार्य खंड हैं, जिनमें से प्रत्येक में 30 प्रश्न और 30 अंक हैं ।

    खंड

    विषय वस्तु

    मुख्य विषय (उदाहरण)

    1

    बाल विकास और शिक्षण विधियां

    • बाल विकास का अर्थ, आवश्यकता व क्षेत्र

    • शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक एवं भाषा विकास

    • सृजनात्मकता एवं अभिव्यक्ति क्षमता का विकास

    • वंशानुक्रम और वातावरण का प्रभाव

    • अधिगम (सीखने) की प्रक्रिया व सिद्धांत

    • थॉर्नडाइक, पैवलव, स्किनर, कोहलर, पियाजे, वाइगोत्स्की के सिद्धांत

    • सीखने की बाधाएँ व उनका समाधान

    2

    भाषा I (हिंदी)

    1. विषय वस्तु

    • अपठित अनुच्छेद;
    • संज्ञा एवं संज्ञा के भेद
    • सर्वनाम एवं सर्वनाम के भेद
    • विशेषण एवं विशेषण के भेद
    • क्रिया एवं क्रिया के भेद
    • वाच्य: कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य, भाववाच्य
    • हिंदी भाषा की समस्त ध्वनियों, संयुक्ताक्षरों, संयुक्त व्यंजनों, अनुस्वार एवं चंद्रबिंदु में अंतर
    • वर्णक्रम, पर्यायवाची, विपरीतार्थक (विलोम), अनेार्थक, समानार्थी शब्द
    • अव्यय के भेद
    • अनुस्वार, अनुनासिक का प्रयोग
    • 'र' के विभिन्न रूपों का प्रयोग (जैसे: प्र, र्प, गृह)
    • वाक्य निर्माण: सरल, संयुक्त एवं मिश्रित वाक्य
    • विराम चिह्नों की पहचान एवं उपयोग
    • वचन, लिंग एवं काल का प्रयोग
    • तत्सम, तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द
    • उपसर्ग एवं प्रत्यय
    • शब्द युग्म
    • समास, समास विग्रह एवं समास के भेद
    • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
    • क्रिया: सकर्मक एवं अकर्मक
    • संधि एवं संधि के भेद: स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधियाँ
    • अलंकार: अनुप्रास, यमक, श्लेष, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, अतिशयोक्ति

    2 . भाषा विकास का अध्यापन -

    • अधिगम और अर्जन, भाषा अध्यापन के सिद्धांत, सुनने और बोलने की भूमिका: भाषा का कार्य तथा बालक इसे किस प्रकार एक उपकरण के रूप में प्रयोग करते हैं।
    • मौखिक और लिखित रूप में विचारों के संप्रेषण के लिए किसी भाषा के अधिगम में व्याकरण की भूमिका पर निर्णायक संदेश।
    • एक भिन्न कक्षा में भाषा पढ़ाने की चुनौतियाँ (भाषा की कठिनाइयाँ, त्रुटियाँ और विकार)।
    • भाषा कौशल
    • भाषा बोधगम्यता और प्रवीणता का मूल्यांकन करना: बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना।
    • अध्यापन- अधिगम सामग्रियाँ: पाठ्यपुस्तक, मल्टी मीडिया सामग्री, कक्षा का बहुभाषायी संसाधन।
    • उपचारात्मक अध्यापन।

    3

    भाषा II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत)

    उम्मीदवार को तीनें में से एक भाषा का चुनाव करना होता है। विषयों में अपठित अनुच्छेद, वाक्य, पार्ट्स ऑफ स्पीच, काल, विराम चिह्न, सक्रिय और निष्क्रिय आवाज, एकवचन/बहुवचन, लिंग, और भाषा विकास का अध्यापन शामिल हैं ।

    अंग्रेजी -

    Unseen Passage, Nouns and its Kinds, Pronoun and its Kinds, Verb and its Kinds, Adjective and its Kinds & Degrees, Adverb and its Kinds, Preposition and its Kinds, Conjunction and its Kinds, Intersection, Singular and Plural , Subject and Predicate, Negative and interrogative sentences, Masculine and Feminine Gender, Punctuations, Suffix with Root words, Phrasal Verbs, Use of Somebody, Nobody and Anybody, Part of Speech, Narration, Active voice and Passive voice, Antonyms & Synonyms, Use of Homophones, Use of request in sentences, Silent Letter in words

    उर्दू -

    विषय-वस्तु:
    • अपठित अनुच्छेद: बिना पढ़े हुए गद्यांश को समझना।
    • जुबान की तकनीकी महारत और बारीकियों की जानकारी।
    • साहित्य की विभिन्न विधाएँ: हम्द, ग़ज़ल, कसीदा, मर्सिया, मसनवी, गीत आदि की समझ और उनके बीच के अंतर को पहचानना।
    • विभिन्न शायरों और अदीबों (साहित्यकारों) के जीवन परिचय और उनकी रचनाओं (तसानीफ़) की जानकारी हासिल करना।
    • साझा संस्कृति में योगदान: देश की साझा संस्कृति (मुश्तरका तहज़ीब) में उर्दू भाषा की सेवा और उसके महत्व से वाकिफ़ होना।
    • व्याकरण (क़वायद): संज्ञा (इस्म) और उसके प्रकार, क्रिया (फ़ेल), विशेषण (सिफ़त), सर्वनाम (ज़मीर), लिंग (तज़कीर-ओ-तानीस) और विलोम शब्द (तज़ाद) की समझ।
    • वर्तनी और उच्चारण: सही इमला (Spelling) और एराब (ज़ेर, ज़बर, पेश आदि) की जानकारी होना।
    • मुहावरे और लोकोक्तियाँ: मुहावरों और ज़रबुल-अम्साल (Proverbs) का ज्ञान प्राप्त करना।
    • काव्य अलंकार: स़नअतों (Aliterative devices/Figures of speech) की जानकारी होना।
    • सामाजिक एवं नैतिक जागरूकता: राजनीतिक, सामाजिक और नैतिक मुद्दों के प्रति जागरूक होना और उन पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट रखना।

    संस्कृत -

    विषय वस्तु:

    • अपठित अनुच्छेद
    • संज्ञाएँ: अकारांत पुल्लिंग, अकारांत स्त्रीलिंग, अकारांत नपुंसकलिंग, ईकारांत स्त्रीलिंग, उकारांत पुल्लिंग, ऋकारांत ।
    • सर्वनाम
    • विशेषण
    • धातु
    • संख्याएं
    • अव्यय
    • संधि: स्वर, वयंजन
    • समास
    • लिंग, वचन, काल,
    • उपसर्ग
    • पर्यायवाची
    • विलोम
    • कारक
    • अलंकार आदि।

    भाषा विकास का अध्यापन (तीनों के लिए) -
    अधिगम और अर्जन, भाषा अध्यापन के सिद्धांत, सुनने और बोलने की भूमिका: भाषा का कार्य तथा बालक इसे किस प्रकार एक उपकरण के रूप में प्रयोग करते हैं। मौखिक और लिखित रूप में विचारों के संप्रेषण के लिए किसी भाषा के अधिगम में व्याकरण की भूमिका पर निर्णायक संदेश।
    एक भिन्न कक्षा में भाषा पढ़ाने की चुनौतियाँ (भाषा की कठिनाइयाँ, त्रुटियाँ और विकार)।
    भाषा कौशल
    भाषा बोधगम्यता और प्रवीणता का मूल्यांकन करना: बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना।
    अध्यापन- अधिगम सामग्रियाँ: पाठ्यपुस्तक, मल्टी मीडिया सामग्री, कक्षा का बहुभाषायी संसाधन।
    उपचारात्मक अध्यापन।

    4

    गणित एवं विज्ञान

    गणित -

    • संख्या पद्धति

    • बीजगणित

    • ज्यामिति

    • लाभ–हानि, ब्याज

    • सांख्यिकी व प्रायिकता

    • क्षेत्रमिति

    • गणित शिक्षण की विधियाँ

    और अध्यापन सम्बन्धी मुद्दे।

    विज्ञान -

    • जीव एवं निर्जीव

    • मानव शरीर

    • पौधे व जन्तु

    • ऊर्जा, बल, गति

    • प्रकाश, ध्वनि

    • पर्यावरण

    • वैज्ञानिक विधि

    और अध्यापन सम्बन्धी मुद्दे।

    5

    सामाजिक अध्ययन एवं अन्य

    इतिहास -

    • प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक भारत
    • स्वतंत्रता आंदोलन

    नागरिक शास्त्र-

    • संविधान
    • लोकतंत्र
    • शासन व्यवस्था

    भूगोल -

    • पृथ्वी
    • भारत का भूगोल
    • प्राकृतिक संसाधन

    पर्यावरण अध्ययन -

    • पर्यावरण संरक्षण
    • प्रदूषण
    • आपदा प्रबंधन

    अन्य -

    • गृह विज्ञान
    • शारीरिक शिक्षा
    • संगीत
    • उद्यान विज्ञान

    और अध्यापन सम्बन्धी मुद्दे ।

    यूपी टीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न - पेपर 2 (UPTET 2026 Exam Pattern - Paper 2 in hindi) - एलीमेंट्री स्टेज

    यूपीटीईटी के पेपर 2 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, चार खंडों - भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के लिए) और गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) से प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है और कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। पेपर 2 को पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाता है।

    यूपीटेट पैटर्न 2026 - पेपर 2

    विषय-वस्तु

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    बाल विकास और शिक्षण विधि (अनिवार्य)

    30

    30

    भाषा I (हिंदी)

    30

    30

    भाषा II (अंग्रेजी / उर्दू / संस्कृत)

    30

    30

    गणित / विज्ञान / सामाजिक अध्ययन / अन्य शिक्षकों के लिए कोई भी

    60

    60

    यूपीटीईटी सिलेबस 2026 (UPTET syllabus in Hindi 2026)

    अधिकारी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यूपीटेट 2026 पाठ्यक्रम (UPTET syllabus in Hindi) निर्धारित करेंगे। यूपीटेट परीक्षा पैटर्न (UPTET exam pattern) के साथ-साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने से पहले पाठ्यक्रम का भी अध्ययन करना होगा। यूपीटेट पाठ्यक्रम में वे सभी विषय और अध्याय शामिल होंगे जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न निम्नलिखित अनुभागों से पूछे जाएंगे:

    पेपर 1

    • बाल विकास और पद्धति और शिक्षाशास्त्र

    • भाषा I - हिंदी

    • भाषा II (अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू में से कोई भी)

    • गणित

    • पर्यावरण विज्ञान

    पेपर 2

    • बाल विकास और पद्धति और शिक्षाशास्त्र

    • भाषा I - हिंदी

    • भाषा II (अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू में से कोई भी)

    • गणित

    • पर्यावरण विज्ञान

    UPTET 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें

    बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीटेट 2026 सर्वोत्तम पुस्तकें (UPTET 2026 best books) अवश्य देखनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका में सर्वोत्तम पुस्तकों के बारे में विवरण देखें।

    विषय

    पुस्तक का नाम

    प्रकाशक/लेखक

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    यूपीटीईटी बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    किरण प्रकाशन

    सीटीईटी के लिए एक संपूर्ण संसाधन: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    संदीप कुमार

    गणित

    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट

    आर एस अग्रवालl

    सीटीईटी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीबीएसई पाठ्यक्रम

    (कक्षा 6 से 8 तक) गणित एवं विज्ञान

    अनिता, बबिता कुमारी

    अंग्रेजी

    अंग्रेजी भाषा

    गीता सैनी

    स्टडी पैकेज फॉर सीटीईटी

    -

    पर्यावरण अध्ययन

    पर्यावरण अध्ययन

    -

    Teacher Eligibility Test पर्यावरण अध्ययन

    डॉ. श्याम आनंद

    हिंदी

    हिंदी भाषा

    -

    यूपीटेट प्रश्न पत्र 2026

    यूपीटीईटी प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी) द्वारा यूपीटेट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। यूपीटीईटी प्रश्न पत्र पेपर- I और पेपर- II दोनों के लिए अलग-अलग उपलब्ध है। यूपीटीईटी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उम्मीदवारों को रोजाना यूपीटीईटी प्रश्न पत्र हल करना चाहिए। यूपीटेट प्रश्न पत्र परीक्षा पैटर्न और यूपीटेट पाठ्यक्रम 2026 (UPTET syllabus 2026) पर आधारित है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीटेट 2026 कब होगा?
    A:

    यूपीटेट परीक्षा 2026 (UP TET Exam 2026) का आयोजन 2-4 जुलाई 2026 को होगा।

    Q: UPTET परीक्षा 2026 में कितने पेपर हैं?
    A:

    UPTET 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दो पेपर होंगे। पेपर-I प्राथमिक चरण के लिए और पेपर-II प्रारंभिक चरण (एलीमेंट्री स्टेज) के लिए है।

    Q: क्या UPTET परीक्षा 2026 में कोई भाषा का पेपर है?
    A:

    हां, यूपीटीईटी में भाषा के दो पेपर होते हैं और दोनों का उत्तर देना अनिवार्य है।

    Q: मैं यूपीटीईटी 2026 की तैयारी कैसे कर सकता हूं?
    A:

    उचित समय प्रबंधन के साथ प्रत्येक विषय को समय दें। बेहतर तैयारी के लिए यूपीटीईटी 2026 पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न देखें।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPTET ?

    To correct the father's name in a UPTET form, the candidate must log in during the official correction window and update their OTR (One Time Registration) profile. Since the UPTET application pulls data directly from the OTR, any changes made there will typically sync with the exam form. It is

    Hi,

    The Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) form is filled online on the official website. Candidates must register, fill personal and educational details, upload documents, and pay the application fee. The application process is expected to start in March 2026, and the last date to apply is likely in

    Hello

    To download your UPTET 2022 report card , follow these steps:

    1. Visit the Official Website .

    2. Login: Look for the UPTET 2022 Result/Scorecard link. Click on it and enter your registration number and password/date of birth.

    3. Download Report Card: Once logged in, your scorecard will be

    To crack the UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) exam, candidates need to focus on the following subjects, as the exam is designed to test the basic teaching skills and knowledge of candidates for primary and upper primary teacher posts:

    For Paper I (for teaching classes 1 to 5):

    1. Child

    Hi,

    Candidates applying for the Super TET 2022 must have graduated and got at least 50% marks in all their studies . Candidates must have obtained a bachelor's degree in primary/ elementary education (B. Ed) or hold a degree in this field.

    If you have completed your B. Ed. Degree