Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीटेट आवेदन पत्र 2027 (UPTET Application Form 2027 )- अप्लाई लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • यूपीटेट आवेदन पत्र 2027 (UPTET Application Form 2027 )- अप्लाई लिंक, प्रक्रिया

    यूपीटेट आवेदन पत्र 2027 (UPTET Application Form 2027 )- अप्लाई लिंक, प्रक्रिया

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 30 Sep 2026, 11:26 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपीटेट आवेदन पत्र 2027 (UPTET Application Form 2027 in Hindi) - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2027 के लिए यूपीटेट आवेदन पत्र 2027 (up tet application form 2027) ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर जाकर यूपीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2027 भर सकेंगे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए लेख में भी यूपीटेट आवेदन पत्र लिंक 2027 (upessc tet application link 2027) उपलब्ध कराया जाएगा।

    यूपीटेट आवेदन पत्र 2027 (UPTET Application Form 2027 )- अप्लाई लिंक, प्रक्रिया
    UPTET application

    यूपीटीईटी आवेदन 2027 (uptet application form 2027) को सफलतापूर्वक जमा करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यूपीटीईटी आवेदन शुल्क (uptet application fees) श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होता है। जो आवेदकों ने यूपीटीईटी आवेदन पत्र सही-सही भर कर सफलतापूर्वक जमा करेंगे, उन्हें परीक्षा से कुछ दिन पहले यूपीटीईटी प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। यूपीटीईटी 2027 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इस लेख में आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यूपीटीईटी आवेदन फॉर्म 2027 (UPTET Application Form 2027 in hindi) - एक नजर में

    मुख्य प्वाइंट

    विवरण

    मुख्य प्वाइंट

    विवरण

    यूपी टीईटी संचालन बो्र्ड

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज

    परीक्षा का नाम

    यूपी टीईटी 2027 परीक्षा / यूपीटेट 2027

    आवेदन करने का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    पेपर और श्रेणी-वार

    आवेदन शुल्क जमा करने का माध्यम

    ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग)

    यूपीटीईटी आवेदन पत्र तिथियां 2027 (UPTET Application Form Date 2027 in hindi)

    यूपीबीईबी आधिकारिक अधिसूचना में यूपीटीईटी 2027 आवेदन फॉर्म तारीख (UPTET Application Form Date 2027 in hindi)) जारी करेगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीटीईटी परीक्षा तिथियां 2027 भी देख सकते हैं।

    यूपी टीईटी 2027 परीक्षा तिथि (UPTET 2027 Exam Dates in hindi)

    इवेंट्स

    तिथि

    यूपी टीईटी 2027 शॉर्ट नोटिस

    सूचित किया जाएगा

    यूपी टीईटी अधिसूचना 2027 जारी

    सूचित किया जाएगा

    यूपी टीईटी 2027 आवेदन शुरू होने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपी टीईटी 2027 आवेदन की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपी टीईटी 2027 आवेदन में संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2027 जारी

    सूचित किया जाएगा

    यूपी टीईटी 2027 परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपीटेट 2027 पात्रता मानदंड (UPTET 2027 Eligibility Criteria in hindi)

    संचालन बोर्ड अपनी आधिकारिक अधिसूचना में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए यूपीटेट पात्रता मानदंड 2027 (UPTET 2027 Eligibility Criteria in hindi) निर्धारित करेगा। न्यूनतम पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार ही यूपीटीईटी आवेदन पत्र 2027 (UPTET Application Form 2027) भर सकेंगे। उम्मीदवारों को पंजीकरण फॉर्म भरना शुरू करने से पहले यूपीटीईटी पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए। यूपीटीईटी 2027 (UPTET 2027 in Hindi) के लिए पात्रता मानदंड में आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता शामिल हैं।

    यूपीटीईटी आयु सीमा 2027 (UPTET Age Limit 2027 in hindi)

    आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट प्रदान की गई है।

    आयु में छूटः विवरण (Age Relaxation : Details)

    कैटेगरी

    आयु सीमा

    ओबीसी

    18 - 38 वर्ष

    एससी/एसटी

    18 - 40 वर्ष

    दिव्यांग

    18 - 45 वर्ष

    प्राथमिक शिक्षकों के लिए यूपीटीईटी 2027 पात्रता मानदंड (UPTET 2027 Eligibility Criteria for Primary Teachers in hindi)

    प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास निम्नलिखित में से कोई भी यूपीटीईटी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री और N.C.T.E/ भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से 2 साल का डिप्लोमा (D.Ed)।

    • स्नातक की डिग्री और 2 साल की बीटीसी, सी.टी. (नर्सरी)/नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण (एनटीटी) प्राप्त।

    • विशेष बीटीसी प्रशिक्षण में स्नातक की डिग्री और योग्यता।

    • उत्तर प्रदेश राज्य में 2 साल और बीसीटी उर्दू विशेष प्रशिक्षण के साथ स्नातक की डिग्री।

    • 11-08-1997 से पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से शिक्षण में स्नातक की डिग्री और डिप्लोमा (उर्दू शिक्षक के लिए) या मोअल्लिम-ए-उर्दू डिग्री।

    यूपीटीईटी पात्रता मानदंड 2027 - उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए (UP TET Eligibility Criteria 2027 - Upper Primary Teachers in hindi)

    यूपीटीईटी 2027 के उच्च प्राथमिक शिक्षक स्तर के लिए, उम्मीदवार के पास निम्नलिखित शैक्षिक मानदंडों में से कोई एक होना चाहिए।

    • यूजीसी और एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीटीसी के साथ स्नातक की डिग्री।

    • कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री और बी.एड/बी.एड (भारतीय पुनर्वास परिषद से विशेष शिक्षा)।

    • कम से कम 50% अंकों के साथ 10+2 और निम्नलिखित में से कोई चार साल का डिग्री कोर्स यानी बी.ए.बी.एड. या बी.एससी.एड. या बी.एल.एड.।

    • बी.एड के साथ कम से कम 45% अंकों के साथ किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री।

    यूपीटीईटी आवेदन 2027 के लिए जरूरी बातें/आवश्यक शर्तें (Prerequisites to Filing the UP TET Application Form 2027 in hindi)

    यूपीटीईटी फॉर्म को भरने से पहले, उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्वाइंट पर विशेष ध्यान देना चाहिए :

    • उम्मीदवार के पास सक्रिय मोबाइल नंबर होना चाहिए

    • वैध ईमेल आईडी

    • ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट

    • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

    • उम्मीदवार की हालिया तस्वीर (जेपीईजी प्रारूप में 20 केबी से कम)

    • पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र आदि सहित फोटो आईडी प्रूफ।

    • ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंक विवरण।

    यूपीटीईटी आवेदन पत्र 2027 कैसे भरें (How to fill UPTET application form 2027)

    उम्मीदवार यूपीटीईटी 2027 आवेदन पत्र भरने और जमा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

    स्टेप 1: यूपीटीईटी 2027 पंजीकरण (UP TET 2027 Registration)

    • यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट -https://upessc.up.gov.in/ पर जाएं।
    • अब यूपीटेट 2027 अधिसूचना पर क्लिक करें।
    • इसके बाद यूपी टेट मेनुअल पर क्लिक करें।


    1774605480533


    • अब स्क्रिन पर यूपीटेट पीडीएफ 2027 (up tet pdf 2027) खुलेगी इसमे आवेदन करने का लिंक दिया है उस पर क्लिक करें।


    1774605533924


    • अब अगर न्यू यूजर हैं तो पंजीकरण करें।
    • होमपेज पर उपलब्ध UPTET 2027 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
    • ऑनलाइन यूपीटीईटी पंजीकरण फॉर्म 2027 में मूल विवरण दर्ज करें।
    • यूपीटीईटी 2027 पंजीकरण फॉर्म पूरा होने के बाद, सत्यापन के लिए उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर और ईमेल आईडी पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा।
    • अगले पृष्ठ पर, पंजीकरण प्रक्रिया को सत्यापित करने और पूरा करने के लिए पंजीकरण संख्या और वन-टाइम पासवर्ड दर्ज करें।
    • आगे की प्रक्रिया के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में यूपीटीईटी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करें।

    स्टेप 2: यूपीटीईटी 2027 शुल्क भुगतान

    यूपीटीईटी पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदक यूपीटीईटी आवेदन शुल्क 2027 का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यूपीटीईटी पंजीकरण शुल्क नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।

    कैटेगरी

    आवेदन शुल्क (पेपर I / II के लिए)

    आवेदन शुल्क (दोनों पेपर के लिए)

    जनरल / ओबीसी

    Rs. 1000

    Rs. 2000

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति

    Rs. 500

    Rs. 1000

    दिव्यांग

    Rs. 300

    Rs. 600


    स्टेप 3: यूपीटीईटी आवेदन पत्र 2027

    यूपीटीईटी 2027 आवेदन पत्र में शैक्षिक विवरण भरें और अन्य सभी पूछे गए विवरण दर्ज करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

    स्टेप 4: दस्तावेज अपलोड करना

    एक निर्दिष्ट प्रारूप में हालिया स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    स्कैन फोटो और हस्ताक्षर के लिए जरूरी प्वाइंट

    फोटो

    हस्ताक्षर

    आयाम - 3.5 X 4.5 सेमी (चौड़ाई X ऊंचाई)

    आयाम - 4.5 X 2.5 सेमी (चौड़ाई X ऊंचाई)

    साइज - 20 केबी

    फाइल साइज - 2 केबी से 10 केबी


    स्टेप 5: यूपीटीईटी 2027 आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आगे के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

    यूपीटीईटी आवेदन पत्र 2027 में सुधार

    प्राधिकरण द्वारा यूपीटेट आवेदन पत्र सुधार विंडो 2027 (up tet application form correction window 2027 ) उपलब्ध कराई जाती है। इसके तहत निर्धारित समयसीमा के भीतर उम्मीदवार अपने यूपीटेट आवेदन 2027 पत्र के कुछ भाग में संशोधन कर सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीटीईटी 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार यूपीटीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Q: क्या यूपीबीईबी यूपीटीईटी 2026 आवेदन पत्र जमा करने के बाद सुधार सुविधा प्रदान करता है?
    A:

    यूपीटीईटी 2026 के आवेदन पत्र में सुधार या संशोधन 8 मई तक किया जा सकता है।

    Q: यूपीटीईटी के लिए आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?
    A:

    जिन उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है वे यूपीटीईटी के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

    Q: क्या आरक्षित श्रेणियों के लिए शुल्क में कोई छूट है?
    A:

    नहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क में कोई छूट नहीं है, लेकिन सामान्य उम्मीदवारों की तुलना में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यूपीटीईटी आवेदन शुल्क कम है।

    Q: क्या यूपीटीईटी आवेदन पत्र 2026 को ऑफलाइन मोड में जमा करने का कोई प्रावधान है?
    A:

    नहीं, आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही यूपीटीईटी 2026 आवेदन पत्र भर सकेंगे और जमा कर सकेंगे।

    Q: सामान्य वर्ग के लिए यूपीटीईटी 2026 आवेदन शुल्क क्या है?
    A:

    यूपीटीईटी आवेदन शुल्क 2026 पेपर 1 या 2 के लिए 600 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPTET ?

    Hello Aspirant,

    Don’t worry. If you have your UPTET application/registration number, losing the admit card does not necessarily prevent you from checking your result.

    However, the result-checking process depends on the UPTET exam year. The official UP Pariksha Niyamak Pradhikari portal provides UPTET candidate services, and its older UPTET login

    To correct the father's name in a UPTET form, the candidate must log in during the official correction window and update their OTR (One Time Registration) profile. Since the UPTET application pulls data directly from the OTR, any changes made there will typically sync with the exam form. It is

    Hi,

    The Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) form is filled online on the official website. Candidates must register, fill personal and educational details, upload documents, and pay the application fee. The application process is expected to start in March 2026, and the last date to apply is likely in

    Hello

    To download your UPTET 2022 report card , follow these steps:

    1. Visit the Official Website .

    2. Login: Look for the UPTET 2022 Result/Scorecard link. Click on it and enter your registration number and password/date of birth.

    3. Download Report Card: Once logged in, your scorecard will be

    To crack the UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) exam, candidates need to focus on the following subjects, as the exam is designed to test the basic teaching skills and knowledge of candidates for primary and upper primary teacher posts:

    For Paper I (for teaching classes 1 to 5):

    1. Child