KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
यूपी एएनएम आंसर की 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 16 अप्रैल, 2026 को यूपीएसएसएससी एएनएम 2026 फाइनल आंसर की जारी कर दी है। फाइनल आंसर की के बाद अब किसी भी समय यूपीएसएसएससी एएनएम 2026 का परिणाम घोषित हो सकता है। इससे पहले, 6 फरवरी को यूपी एएनएम भर्ती मुख्य परीक्षा आंसर की जारी की गई थी। उम्मीदवार आंसर पर 12 फरवरी रात (11:59PM) तक यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते थे। यूपीएसएसएसी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती मुख्य परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आंसर की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। साथ ही मिलने वाले संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की मिले आपत्तियों के निवारण के बाद आयोग द्वारा यूपी एएनएम फाइनल आंसर की जारी हुई और अब यूपी एएनएम परिणाम जारी किया जाएगा। यूपी एएनएम भर्ती मुख्य परीक्षा 11 जनवरी को आयोजित की गई थी।
ये भी पढ़ें:- यूपी एएनएम आंसर की डाउनलोड लिंक । यूपी एएनएम एडमिट कार्ड 2025
This Story also Contains
UPSSSC द्वारा उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा में प्रश्नपत्रों को लेकर सूचना जारी की गई है। सूचना के अनुसार यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा में आयोग द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अलावा कुछ अन्य विषयों से प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों की शिकायत पर आयोग ने समिति गठित कर परीक्षा पेपर का परीक्षण किया। विस्तृत विचार-विमर्श और विधिक व्यवस्थाओं के आधार पर निर्णय लिया गया कि परीक्षा में उपस्थित सभी उम्मीदवारों को उन अतिरिक्त प्रश्नों के लिए पूर्ण अंक प्रदान किए जाएंगे। यह कदम निष्पक्षता और अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
यूपी एएनएम आंसर की 2025 दो चरणों में जारी की जा सकती है। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जांच करने और गलत पाए जाने पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाएगी, जिसमें सभी आपत्तियों के समाधान शामिल होंगे और जिसके आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।
आंसर की भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण हैं। इसकी की मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को समझ सकते हैं। यूपी एएनएम आंसर की 2025 कब जारी होगी?, डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति कैसे दर्ज करें और उसकी प्रक्रिया क्या है? ऐसे महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने के लिए अभ्यर्ती इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें :
किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा संबंधित जानकारी होना अनिवार्य है। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार उत्तर प्रदेश एएनएम यानी यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।
इवेंट | तिथियां |
परीक्षा संचालक | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
विज्ञापन संख्या | 11-परीक्षा/2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upsssc.gov.in/ |
पदों की संख्या | 5272 |
यूपीएसएसएससी एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) आवेदन की तिथि | 14 अक्टूबर से 24 नवंबर 2024 तक |
यूपीएसएसएससी एएनएम आवेदन पत्र सुधार व फाइनल सबमिट | 4 दिसंबर 2024 |
उत्तर प्रदेश एएनएम मुख्य परीक्षा तिथि | 11 जनवरी 2026 |
यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा सिटी स्लिप | 1 जनवरी 2026 |
यूपीएसएसएससी एएनएम मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 | 7 जनवरी 2026 |
यूपी एएनएम आंसर की 2025 | 6 फरवरी, 20026 |
| यूपी एएनएम आंसर की 2025 आपत्ति दर्ज | 6 से 12 फरवरी 2026 तक |
यूपी एएनएम रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
यूपीएसएसएससी एएनएम आंसर की परीक्षा समाप्ति के बाद ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। उम्मीदवार नीचे UP ANM Answer Key 2025 डाउनलोड प्रक्रिया देख सकते हैं।
आंसर की डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं

होमपेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन पर जाएं।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा आंसर की 2025” लिंक चुनें

अगले पेज पर लॉगिंन फॉर्म खुलेगा।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें

आंसर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी
PDF डाउनलोड करें और अपने प्रश्न पत्र सेट के अनुसार उत्तर मिलाएं
यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वे यूपीएसएसएससी द्वारा उपलब्ध कराए गए objection लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के चरण
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
होमपेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन पर जाएं।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा आंसर की आपत्ति” लिंक चुनें
अगले पेज पर लॉगिंन फॉर्म खुलेगा।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
उस प्रश्न का चयन करें, जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।
सही उत्तर का प्रमाण (जैसे किताब, नोट्स, आधिकारिक स्रोत) अपलोड करें।
निर्धारित आपत्ति शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करके आपत्ति की प्रक्रिया पूरी करें।
यूपी एएनएम आंसर की 2025 – महत्वपूर्ण बिंदु
आपत्ति दर्ज करते समय प्रश्न संख्या, सेट/शिफ्ट (यदि लागू हो) और आपका कथित सही उत्तर विकल्प स्पष्ट रूप से भरें।
दिए गए प्रमाण/स्रोत को अपलोड करें- उदाहरण के लिए सरकारी पुस्तक, वैज्ञानिक लेख, एनसीईआरटी आदि। यह आपकी आपत्ति को मजबूत बनाता है।
यदि शुल्क लागू हो (प्रति प्रश्न शुल्क) उस राशि का भुगतान समय से करें- अन्यथा आपकी आपत्ति स्वीकार नहीं हो सकती।
आपत्ति दर्ज करने के बाद उसकी स्थिति (स्वीकार/नकर) या बदलाव की सूचना मिलने तक ध्यान दें। यदि कोई प्रश्न सही पाया जाता है, तो फाइनल आंसर-की में बदलाव हो सकता है।
आपत्ति दर्ज करने का मतलब यह नहीं कि आपका प्रश्न अनिवार्य रूप से बदलेगा- निर्णय बोर्ड की समीक्षा पर निर्भर है।
आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है।
अंतिम परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाता है।
ये भी पढ़ें:-
अंकों की गणना करने के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC ANM उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करना होगा। उत्तर कुंजी पीडीएफ को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को अपने अंकों की गणना करने से पहले अंकन योजना के बारे में पता होना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दिए गए अंकन पैटर्न के अनुसार खुद को चिह्नित कर सकते हैं।
कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के लिए पूछे जाएंगे। इसलिए प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) होगी।
इस प्रकार आपका अंतिम स्कोर सही उत्तरों की कुल संख्या - गलत उत्तरों की संख्या 1/4 के रूप में गणना की जाती है
यदि उम्मीदवारों को UPSSSC ANM 2025 उत्तर कुंजी के बारे में किसी भी प्रकार की विसंगतियां या संदेह हैं, तो वे बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उनकी सुविधा के लिए, हमने नीचे संपर्क विवरण प्रदान किया है:
हेल्पलाइन नंबर - 0522-2720814
ईमेल आईडी - Online.upsssc@nic.in
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी एएनएम मुख्य परीक्षा के लिए आंसर की 6 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है।
यूपी एएनएम फाइनल आंसर की 2026 मिले आपत्तियों के निवारण के बाद जारी किया जाएगा।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026 | Last Date to Apply: 26th November
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Grade 'A+' accredited by NAAC
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary