Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rajasthan computer instructor dv 2026)- जानेंं पूरी प्रक्रिया
    • लेख
    • राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rajasthan computer instructor dv 2026)- जानेंं पूरी प्रक्रिया

    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rajasthan computer instructor dv 2026)- जानेंं पूरी प्रक्रिया

    Kunal solankiUpdated on 10 Nov 2026, 10:05 AM IST
    Trusted Source Image

    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rajasthan computer instructor dv 2026)- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (rssb) द्वारा राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक रिजल्ट एवं कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन तिथियां 2026 (rajasthan computer instructor dv dates 2026 in hindi) भी जारी कर दी गई हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार बेसिक एवं वरिष्ठ राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 2026 (rssb computer instructor dv process 2026 in hindi) 12 नवंबर से आयोजित की जाएगी जो कि 21 नवंबर तक चलेगी।

    This Story also Contains

    1. आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 तिथि (rssb computer instructor document verification dates in hindi)
    2. क्या बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन तिथियां एक ही हैं?
    3. राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 आवश्यक दस्तावेज (rajasthan computer  instructor documents required)
    4. राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक डीवी शेड्यूल 2026 कैसे डाउनलोड करें ?
    5. क्या राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक डीवी प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है?
    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rajasthan computer instructor dv 2026)- जानेंं पूरी प्रक्रिया
    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rajasthan computer instructor dv 2026)- जानेंं पूरी प्रक्रिया

    आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 (rssb computer anudeshak document verification 2026 in hindi) प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज , इत्यादि की जानकारी पाने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 तिथि (rssb computer instructor document verification dates in hindi)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://rssb.rajasthan.gov.in/

    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक रिजल्ट 

    5 नवंबर 2026

    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 आरंभ

    12 नवंबर 2026

    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 अंतिम तिथि

    21 नवंबर 2026

    क्या बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन तिथियां एक ही हैं?

    हां, प्राधिकरण द्वारा बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 2026 (rajasthan basic and senior computer instructor dv process in hindi) एकसमान है। आरएसएसबी द्वारा दोनों ही पदों के लिए राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक रिजल्ट एक ही दिन जारी किया गया था। राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक डीवी प्रक्रिया 2026 के लिए क्या क्या दस्तावेजों की आवश्यकता है.. इन सभी की जानकारी आगे लेख में दी गई है।

    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक दस्तावेज सत्यापन 2026 आवश्यक दस्तावेज (rajasthan computer  instructor documents required)

    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों द्वारा इन दिनों इंटरनेट पर rajasthan computer instructor documents required , rajasthan computer instructor ke liye documents , rajasthan computer instructor vacancy 2026 documents required जैसे प्रश्न सर्च किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों की इसी दुविधा को समझते हुए नीचे राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक आवश्यक दस्तावेजों (rajasthan computer instructor ke liye documents ) की सूची संक्षिप्त में दी गई है। इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा जल्द ही विसतृत रूप से दस्तावेज सत्यापन अधिसूचना जारी की जा सकती है।

    • अभ्यर्थी द्वारा सेकेंडरी / सीनियर सेकेंडरी / स्नातक (यदि हो तो) / कंप्यूटर योग्यता (पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता) के प्रमाण-पत्र।

    • जाति प्रमाण पत्र ।

    • आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए आय प्रमाण पत्र ।

    • वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड. पैन कार्ड इत्यादि।

    • चरित्र प्रमाण पत्र ।

    • विधवा श्रेणी - पति का मृत्य प्रमाण पत्र के साथ विवाह पंजीकरण पत्र।

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD अभ्यर्थियों के लिए

    • अन्य दस्तावेज, जैसा RSSB द्वारा नोटिस में निर्देशित किया गया हो।

    • पासपोर्ट आकार के नवीनतम रंगीन फोटो

    नोट- उम्मीदवारों द्वारा आवेदन करते समय जो भी दस्तावेज अपलोड किए गए थे, उन सभी दस्तावेजों की मूल कॉपी अपने साथ आवश्य रखें।

    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक डीवी शेड्यूल 2026 कैसे डाउनलोड करें ?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके राजस्थान कंंप्यूटर अनुदेशक डीवी शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.inपर जाएं।

    • अब Candidate corner टैब पर क्लिक करें।

    • रिजल्ट वाले बटन पर क्लिक करें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026


    • अब उम्मीदवार परीक्षा का नाम और वर्ष का चुनाव करें।

    • अब राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक डीवी लिंक 2026  दिखेगा उस पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक डीवी शेड्यूल देख सकते हैं।

    क्या राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक डीवी प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है?

    प्राधिकरण द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक डीवी प्रक्रिया 2026 आयोजित की जा रही है। ये प्रक्रिया भर्ती का ही एक चरण है जिसमें सभी चयनित उम्मीदवारों का भाग लेना अनिवार्य है। अगर किसी उम्मीदवार द्वारा इसमें भाग नहीं लिया जाता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। इसलिए सभी चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पात्रता से संबंधित सभी दस्तावेजों को साथ ले जाएं।

    Articles
    Upcoming Competition Exams