Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईबीपीएस आरआरबी 2026 (IBPS RRB 2026) - ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल आवेदन, परीक्षा तिथि देखें
    • लेख
    • आईबीपीएस आरआरबी 2026 (IBPS RRB 2026) - ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल आवेदन, परीक्षा तिथि देखें

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 (IBPS RRB 2026) - ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल आवेदन, परीक्षा तिथि देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 19 Jan 2026, 02:47 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 (IBPS RRB 2026 in Hindi) : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा 16 जनवरी, 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आईबीपीएस कैलेंडर 2026 जारी कर दिया गया है। आईबीपीएस कैलेंडर 2026 पीडीएफ में आईबीपीएस द्वारा आयोजित आरआरबी परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं। आईबीपीएस 2026 कैलेंडर पीडीएफ (IBPS Calendar 2026 PDF in hindi) में आईबीपीएस पीओ, आईबीपीएस एसओ, आईबीपीएस क्लर्क और आईबीपीएस आरआरबी परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं। आईबीपीएस आरआरबी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर आरआरबी परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. कब जारी होगा आीबीपीएस आवेदन पत्र 2026
    2. आईबीपीएस आरआरबी 2026 हाईलाइट्स
    3. आईबीपीएस आरआरबी 2026 महत्वपूर्ण तिथि
    4. आईबीपीएस आरआरबी 2026 पात्रता मानदंड
    5. आईबीपीएस आरआरबी 2026 आवेदन प्रक्रिया
    6. आईबीपीएस आरआरबी 2026 आवेदन शुल्क
    7. आईबीपीएस आरआरबी 2026 तैयारी टिप्स
    8. आईबीपीएस आरआरबी 2026 परीक्षा पैटर्न
    9. आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड प्रीलिम्स
    10. आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड - मेन्स
    11. आईबीपीएस आरआरबी 2026 आंसर की
    12. आईबीपीएस आरआरबी 2026 रिजल्ट
    13. आईबीपीएस आरआरबी 2026 कटऑफ
    आईबीपीएस आरआरबी 2026 (IBPS RRB 2026) - ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल आवेदन, परीक्षा तिथि देखें
    आईबीपीएस आरआरबी 2026- तिथियां, परीक्षा पैटर्न

    आईबीपीएस कैलेंडर 2026 पीडीएफ में आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों की तिथियां शामिल हैं। आरआरबी कैलेंडर के अनुसार आीबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 प्रीलिम्स नवंबर 2026 में और ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स का आयोजन दिसंबर 2026 में होगा।

    1768630546236

    आईबीपीएस आरआरबी 2025 अपडेट्स - आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 की मुख्य परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। जल्द ही परिणाम जारी होगा। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 और 3 की मुख्य परीक्षा भी 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट (ग्रुप बी) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम भी जल्द ही ibps.in पर जारी किया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2025 की मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को होगी।
    आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट (ग्रुप बी) एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी का आयोजन ऑनलाइन मोड में ग्रुप ए - अधिकारी (स्केल- I, II और III) और ग्रुप बी - ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) की भर्ती के लिए किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से 56 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करते हैं। आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी विभिन्न पदों के अनुसार विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाता है - प्रारंभिक, मुख्य, एकल परीक्षा और साक्षात्कार।

    कब जारी होगा आीबीपीएस आवेदन पत्र 2026

    प्राधिकरण द्वारा संभवतः सितंबर 2026 में आईबीपीएस आरआरबी 2026 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी 2026 आवेदन ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल के लिए एक साथ जारी की जाती है। आईबीपीएस आरआरबी 2026 ऑफिस असिस्टेंट (IBPS RRB office assistant 2026) प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को और मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। वहीं आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर को और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होगी।

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आईबीपीएस आरआरबी 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन निर्धारित तिथि तक कर सकते थे। आईबीपीएस आरआरबी आवेदन सुधार सुविधा आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद 3-4 दिन के लिए दी जाएगी। आईबीपीएस आरआरबी 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि, परीक्षा पैटर्न, रिजल्ट, कट ऑफ सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 हाईलाइट्स

    परीक्षा का पूरा नाम

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया

    लोकप्रिय नाम

    आईबीपीएस आरआरबी

    परीक्षा आयोजक

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान

    आयोजन आवृत्ति

    साल में एक बार

    भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन

    काउंसलिंग का माध्यम

    ऑनलाइन

    आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स परीक्षा अवधि

    45 मिनट

    आईबीपीएस आरआरबी मेन्स परीक्षा अवधि

    120 मिनट

    आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी ऑफिसर स्केल I के लिए, उम्मीदवारों को प्रारंभिक, मुख्य और सामान्य साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा, जबकि स्केल II और III ऑफिसर (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी और साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा। कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा देना आवश्यक है। स्केल- I, II और III अधिकारियों के लिए, उपयुक्त प्राधिकारी के परामर्श से नाबार्ड और आईबीपीएस की मदद से नोडल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा साक्षात्कार का समन्वय किया जाता है।

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 महत्वपूर्ण तिथि

    कार्यक्रम

    तिथि

    आईबीपीएस आरआरबी ऑनलाइन आवेदन 2026

    सितंबर 2026

    आवेदन करने की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    शुल्क भुगतान (ऑनलाइन)

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस आरआरबी प्रवेश पत्र 2026 (प्रीलिम्स)

    ऑफिस असिस्टेंट (ग्रुप बी) - नवंबर 2026

    आईबीपीएस आरआरबी स्केल 1 एडमिट कार्ड 2026 - नवंबर 2026

    ऑफिस स्केल 2 और 3 - सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा तिथि (प्रीलिम्स)

    • ऑफिसर स्केल 1 परीक्षा - 21 और 22 नवंबर 2026

    • ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा - 6, 12 और 13 दिसंबर, 2026

    आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल II और III परीक्षा20 दिसंबर 2026

    आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट 2026 (प्रीलिम्स)

    ऑफिसर स्केल 1 रिजल्ट - सूचित किया जाएगा
    ऑफिस असिस्टेंट - सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस आरआरबी प्रवेश पत्र 2026 (मेंस एवं सिंगल)

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस आरआरबी मेंस परीक्षा तिथि 2026

    ऑफिसर स्केल 1 मुख्य परीक्षा - 20 दिसंबर, 2026

    ऑफिस असिस्टेंट- 30 जनवरी, 2027

    मेंस और सिंगल के लिए आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट (ऑफिसर स्केल I, II & III)

    सूचित किया जाएगा

    साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र (ऑफिसर स्केल I, II और III)

    सूचित किया जाएगा

    साक्षात्कार (ऑफिसर स्केल I, II एवं III)

    सूचित किया जाएगा

    प्रोविजनल आवंटन (अधिकारी स्केल I, II और III और कार्यालय सहायक के लिए)

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 पात्रता मानदंड

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 पात्रता मानदंड (IBPS RRB 2026 Eligibility Criteria in hindi) को शिक्षा, नागरिकता और उम्र के अनुसार जांचा जा सकता है।

    आईबीपीएस सीडबल्यूई आरआरबी 2026 पात्रता मानदंड (IBPS CWE RRB 2026 Eligibility Criteria) - नागरिकता के आधार पर

    • आईबीपीएस आरआरबी 2026 पात्रता मानदंड (IBPS RRB 2026 Eligibility Criteria) के अनुसार उम्मीदवार भारत का नागरिक हो या नेपाल का सबजेक्ट या भूटान का सबजेक्ट, या

    • एक तिब्बतन शरणार्थी जो 1 जनवरी, 1962 से पहले भारत आया और यहाँ बस गया, या

    • ऐसे भारतीय जो बर्मा, पाकिस्तान, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, मलावी, जाम्बिया, ज़ैरे, वियतनाम और इथियोपिया से बसने के लिए आ गए, हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा पात्रता का प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। .

    आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी पात्रता मानदंड 2026 - शैक्षणिक योग्यता के आधार पर

    हालांकि मूल शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना है। हालांकि, शैक्षिक योग्यता अलग-अलग पदों के अनुसार भिन्न होती है, उम्मीदवार विशिष्ट विषयों, योग्यता अंकों आदि के लिए आवेदन कर रहे हैं।

    आईबीपीएस सीडबल्यूई आरआरबी पात्रता मानदंड 2026- उम्र के आधार पर

    आईबीपीएस सीडबल्यूई आरआरबी ऑफिसर स्केल 3 (IBPS CWE RRB Officer Scale III) – 21 से 40 के बीच उम्र होनी चाहिए।

    आईबीपीएस सीडबल्यूई आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 (IBPS CWE RRB Officer Scale-II) – 21 से 32 के बीच उम्र होनी चाहिए।

    आईबीपीएस सीडबल्यूई आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 (IBPS CWE RRB Officer Scale I) – 18 से 30 के बीच उम्र होनी चाहिए।

    आईबीपीएस सीडबल्यूई आरआरबी ऑफिस सहायक (बहुउद्देशीय) (IBPS CWE RRB Office Assistant) – 18 से 28 के बीच उम्र होनी चाहिए।

    नोट: हालांकि, कई श्रेणियों जैसे एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ओबीसी, भूतपूर्व सैनिक, विधवाओं आदि को आयु में छूट दी गई है।

    अन्य सरकारी परीक्षाओं की सूची के लिए यहाँ क्लिक करें -

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 आवेदन प्रक्रिया

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी आवेदन पत्र 2026 भरने की प्रक्रिया में उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने वैध ईमेल आईडी और फोन नंबर का इस्तेमाल करते हुए स्वयं का पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उन्हें निर्धारित प्रारूप और आयामों के अनुसार अपना फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को शिक्षा, पता आदि से संबंधित विवरण दर्ज करना होगा।

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 आवेदन प्रक्रिया का अगला चरण आईबीपीएस आरआरबी 2026 आवेदन पत्र (IBPS RRB 2026 Application Form in hindi) का पूर्वावलोकन करना और यदि आवश्यक हो, तो तदनुसार परिवर्तन करना है। एक बार ऐसा करने के बाद, उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/ मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। शुल्क का भुगतान करने के बाद अंतिम चरण जमा किए गए आईबीपीएस आरआरबी 2026 आवेदन पत्र (IBPS RRB Application Form) और ई-रसीद का प्रिंटआउट लेना है।

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    कोटा

    माध्यम

    लिंग

    शुल्क

    सामान्य, ओबीसी


    ऑनलाइन

    ट्रांसजेंडर, महिला, पुरुष

    ₹ 850

    एससी, एसटी


    ऑनलाइन

    ट्रांसजेंडर, महिला, पुरुष

    ₹ 175

    मुफ्त डाउनलोड - श्रेणीवार शीर्ष करियर परीक्षाओं के बारे में बुनियादी जानकारी

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 तैयारी टिप्स

    आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी 2026 की तैयारी के लिए, उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से जानना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को एक समय सारिणी बनानी होती है और पाठ्यक्रम को समय के अनुसार विभाजित करना होता है। इसके अलावा, आईबीपीएस आरआरबी की तैयारी के लिए सर्वोत्तम पुस्तकें प्राप्त करें। दैनिक और मासिक लक्ष्यों को किसी भी कीमत पर पूरा करना होगा।

    बहुत सारे मॉक टेस्ट लेने और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से परीक्षा को क्रैक करने में काफी मदद मिलेगी। आईबीपीएस आरआरबी 2026 परीक्षा के लिए छोटे-छोटे नोट्स तैयार किए जाने चाहिए, जिनकी सहायता से उम्मीदवारों को रिविज़न में मदद मिलती है। लास्ट लैप के दौरान कोई भी नया टॉपिक लेने से बचें। रिवीजन के लिए पर्याप्त समय रखें, क्योंकि यह महत्वपूर्ण है। पूरे सिलेबस को दोबारा रिवाइज करने के लिए शॉर्ट नोट्स की मदद लें।

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 परीक्षा पैटर्न

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 प्रीलिम्स परीक्षा ऑफिस सहायक और ऑफिसर स्केल I पद के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा ऑफिसर स्केल II और ऑफिसर स्केल III पद के लिए आयोजित नहीं की जाती है। ऑफिसर स्केल I पद के लिए आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स परीक्षा में उम्मीदवारों से 45 मिनट की समयावधि में कुल 80 अंक के लिए कुल 80 प्रश्न पूछे जाएँगे।

    इस पद के लिए प्रीलिम्स में केवल दो खंड होते हैं : रिजनिंग और मात्रात्मक योग्यता (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड)। ऑफिस सहायक (बहुउद्देशीय) के लिए रिजनिंग व संख्यात्मक क्षमता से कुल 80 अंक के लिए 40-40 प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों को वस्तुनिष्ठ प्रकार (ऑब्जेक्टीव टाइप) के प्रश्नों का उत्तर देना होगा, जो अंग्रेजी या हिंदी में पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक प्राप्त होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 या 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।

    ऑफिस सहायक के लिए आईबीपीएस आरआरबी मेन्स परीक्षा में रिजनिंग, संख्यात्मक क्षमता, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी/हिंदी भाषा और कंप्यूटर से संबन्धित प्रश्न पूछे जाएंगे। संख्यात्मक योग्यता के स्थान पर मात्रात्मक योग्यता को छोड़कर, ऑफिसर स्केल I के पेपर में ऑफिस सहायक (बहुउद्देशीय) के समान ही सभी खंड होते हैं। प्रत्येक खंड कुल 40 अंकों का होता है जिसके लिए कुल 40 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसकी वजह से इस पूरे पेपर में कुल 200 अंकों के लिए 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों को यह परीक्षा 2 घंटे में समाप्त करनी होती है। सही उत्तर के लिए उन्हें 01 अंक प्राप्त होता है जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाती है।

    अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के रिजल्ट जाँचें -

    आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड प्रीलिम्स

    आईबीपीएस ने ग्रुप बी कार्यालय सहायक मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आईबीपीएस अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिसर स्केल 1 के लिए आईबीपीएस आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड (IBPS RRB 2026 Admit Card) जारी करेगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया समान है। हालांकि, उम्मीदवारों को ऑफिसर स्केल I, II और III के लिए आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड और ऑफिस असिस्टेंट के लिए आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2026 अलग-अलग लिंक से अलग से डाउनलोड करना होगा।

    आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी 2026 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए (prelims admit card of IBPS CWE RRB 2026), उम्मीदवारों को रोल नंबर / पंजीकरण संख्या और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी 2026 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड प्रवेश पत्र (prelims admit card of IBPS CWE RRB 2026) पर उपलब्ध सभी जानकारी सही है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र में आईबीपीएस आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड (IBPS RRB 2026 Admit Card in hindi) के साथ निर्धारित फोटो पहचान पत्र में से एक को भी ले जाना होगा।

    आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी 2026 एडमिट कार्ड - मेन्स

    ऑफिसर स्केल 1 और कार्यालय सहायक के लिए आईबीपीएस सीडबल्यूई आरआरबी एडमिट कार्ड मेन्स परीक्षा (IBPS CWE RRB admit card for mains exam) हेतु ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाता है। आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड 2026 (IBPS CWE RRB mains admit card 2026 in hindi) को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर / पंजीकरण संख्या और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसकी जांच की जानी चाहिए और सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आईबीपीएस आरआरबी प्रवेश पत्र 2026 (IBPS RRB admit card 2026 in hindi) पर उपलब्ध सभी विवरण सही हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड (IBPS RRB admit card in hindi) के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ (निर्धारित) भी ले जाना होगा।

    परीक्षा में जरूरी दस्तावेज

    • प्रवेश पत्र

    • पैन कार्ड

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • मतदाता पहचान पत्र

    • बैंक पासबुक (तस्वीर सहित)

    • एक फोटो के साथ राजपत्रित अधिकारी / जन प्रतिनिधि द्वारा जारी फोटो पहचान प्रमाण

    • किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र

    • एक तस्वीर/कर्मचारी आईडी के साथ आधार कार्ड

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 आंसर की

    आईबीपीएस कोई आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी नहीं करेगा। हालांकि, छात्र अनौपचारिक उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी 2026 आंसर की (IBPS RRB 2026 Answer Key) में स्मृति आधारित प्रश्नों के सही उत्तर शामिल होंगे।

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 रिजल्ट

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 रिजल्ट (IBPS RRB 2026 Result in hindi) ऑनलाइन माध्यम से अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है। आईबीपीएस सीडब्ल्यूई आरआरबी 2027 रिजल्ट (IBPS CWE RRB 2026 result) और स्कोरकार्ड ऑफिसर स्केल 1, 2, 3 और ऑफिस सहायक के लिए ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने पंजीकरण / क्रमांक संख्या और जन्मतिथि / पासवर्ड का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा (IBPS RRB exam) के माध्यम से चयनित उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में सम्मिलित होने के पात्र हो जाते हैं। आईबीपीएस सीडबल्यूई आरआरबी रिजल्ट 2026 (फाइनल) के अनुसार उम्मीदवार ऑफिसर स्केल 1, 2, 3 और ऑफिस सहायक (बहुउद्देशीय) के रूप में नियुक्त किए जाएंगे।

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 कटऑफ

    आईबीपीएस आरआरबी कट ऑफ (प्रीलिम्स) 2026

    भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में उपस्थित होने के लिए, आईबीपीएस आरआरबी कटऑफ 2026 (IBPS RRB Cutoff 2026 in hindi) वह न्यूनतम स्कोर होता है जो उम्मीदवारों को परीक्षा के किसी भी चरण में प्राप्त करना होता है। आईबीपीएस आरआरबी कटऑफ 2026 अनुभाग-वार, श्रेणी-वार और राज्य-वार जारी किया जाता है।

    आईबीपीएस आरआरबी कट ऑफ (मेन्स) 2026

    आईबीपीएस सीडबल्यूई आरआरबी कटऑफ 2026 (IBPS CWE RRB cut off 2026) मेन्स परीक्षा के लिए अनुभाग-वार, श्रेणी-वार और राज्य-वार जारी किया जाता है। केवल आईबीपीएस आरआरबी मेन्स कटऑफ 2026 (IBPS RRB Mains Cutoff 2026) हासिल करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए योग्य माना जाता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईबीपीएस आरआरबी का फुलफॉर्म क्या है?
    A:

    आईबीपीएस आरआरबी का अंग्रेजी में फुलफॉर्म Institute of Banking Personnel Selection Common Recruitment Process for Regional Rural Banks है जबकि हिंदी में इसका फुलफॉर्म 'बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया' होता है।

    Q: आईबीपीएस आरआरबी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब जारी किया जाएगा?
    A:

    आईबीपीएस आरआरबी 2025 के लिए आवेदन तिथि 1 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक थी।

    Q: आईबीपीएस आरआरबी 2025 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
    A:

    आईबीपीएस आरआरबी 2025 के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि अन्य आरक्षित वर्ग को 175 रुपये का भुगतान करना होता है।

    Q: आईबीपीएस आरआरबी 2025 ऑफिसर्स स्केल 1 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    आईबीपीएस आरआरबी 2025 ऑफिसर्स स्केल 1 एडमिट कार्ड 16 नवंबर से जारी किया गया।

    Q: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट (ग्रुप बी) प्रारंभिक परीक्षा एडमिड कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट (ग्रुप बी) प्रारंभिक परीक्षा एडमिड कार्ड 30 नवंबर को जारी किया गया।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Study from Still Life
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Sports Psychology
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Research Ethics
    Via Central University of Himachal Pradesh, Dharamshala
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Swayam
     220 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to IBPS RRB

    On Question asked by student community

    Have a question related to IBPS RRB ?

    Hello,

    If your uploaded signature in the IBPS RRB XIV application form is unclear or blurred, you cannot edit or re-upload it after the final submission, as IBPS does not allow corrections once the form is submitted.

    However, you should carry the same signature while appearing for the exam. Make

    To secure a position in the Institute of Banking Personnel Selection Regional Rural Banks (IBPS RRB) in 2025, follow these steps:

    1. Understand the Available Positions:

    • Office Assistant (Multipurpose): Handles clerical tasks and customer service.

    • Officer Scale-I (Assistant Manager): Entry-level managerial role.

    • Officer Scale-II (Manager): Mid-level managerial role requiring specific

    Hello,

    To get an IBPS RRB job in 2025 , follow these steps:

    1. You must have a graduate degree and meet the age limit as per the post.

    2. IBPS releases notifications on www.ibps.in (http://www.ibps.in) around June-July every year. Fill out the form before the deadline.

    3. IBPS RRB

    Hello Anshika,

    Yes, you are eligible for the IBPS RRB Clerk and PO exams. Here are the key points:

    1. Educational Qualification – A graduate degree is required, and your agriculture degree is valid.
    2. Age Limit – Clerk: 18-28 years , PO: 18-30 years (age relaxation for reserved categories).
    3. Language Choice

    Hi there! I'm from the team at Careers360. How can I help you today? Do you have any specific questions about schools or courses you'd like to ask? I'd be happy to provide some information or suggestions if you let me know what you're looking for. Please do let us