Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पीईटी परीक्षा 2025 (UP PET Exam 2025 in hindi) - परिणाम (जारी), स्कोरकार्ड@upsssc.gov.in
    • लेख
    • यूपी पीईटी परीक्षा 2025 (UP PET Exam 2025 in hindi) - परिणाम (जारी), स्कोरकार्ड@upsssc.gov.in

    यूपी पीईटी परीक्षा 2025 (UP PET Exam 2025 in hindi) - परिणाम (जारी), स्कोरकार्ड@upsssc.gov.in

    Rajan KumarUpdated on 08 Dec 2025, 02:19 PM IST

    यूपी पीईटी परीक्षा 2025 (UP PET Exam 2025 in hindi) -उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा 5 दिसंबर 2025 को यूपी पीईटी परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल उम्मीदवार upsssc pet result 2025 official website - upsssc.gov.in पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से यूपी पीईटी रिजल्ट और पीईटी स्कोरकार्ड (UPSSSC PET score card in Hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, पीईटी फाइनल आंसर की 18 नवंबर को जारी की गई थी। यूपी पीईटी का आयोजन 6 और 7 सितंबर को हुआ था।
    यूपी पीईटी रिजल्ट देखें | यूपी पीईटी 2025 आंसर की
    1764992886869

    This Story also Contains

    1. यूपी पीईटी 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates of UP PET 2025)
    2. यूपी पीईटी परीक्षा 2025- एक नजर (UP PET exam 2025- overview in hindi)
    3. विषयवार यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2025
    4. यूपीएसएसएससी पीईटी पेपर पैटर्न 2025 (UPSSSC PET Paper Pattern 2025)
    5. यूपीएसएसएससी पीईटी तैयारी टिप्स 2025
    यूपी पीईटी परीक्षा 2025 (UP PET Exam 2025 in hindi) - परिणाम (जारी), स्कोरकार्ड@upsssc.gov.in
    यूपी पीईटी परीक्षा 2025 (UP PET Exam 2025 in hindi)- एग्जाम डेट, सिलेबस, पैटर्न और तैयारी टिप्स


    यूपीएसएसएससी द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 आंसर की मास्टर सेट के साथ 9 सितंबर को जारी की गई थी। यूपी पेट प्रोविजनल आंसर की आपत्ति विंडो 11 सितंबर को सक्रिय की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आंसर की आपत्ति के लिए जारी विंडो के माध्यम से 17 सितंबर 2025 तक पीईटी उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते थे।

    1763475136875

    यूपी पीईटी का आयोजन 6 और 7 सितंबर को राज्य के 48 जिलों में किया गया। यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 की पहली शिफ्ट के लिए सुबह 8 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे तक रिपोर्टिंग करनी थी। यूपीपीईटी परीक्षा (UP PET exam in hindi) पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 एडमिट कार्ड (UPSSSC PET 2025 Admit card in hindi) 1 सितंबर 2025 को जारी किया गया था।

    यूपी पीईटी 2025 परीक्षा (UP PET 2025 exam in hindi) की तैयारी करने वाले उम्मीदवार इस लेख में यूपी पीईटी 2025 परीक्षा तिथि (UP PET exam date 2025 in hindi), परीक्षा पैटर्न, सिलेबस तथा परीक्षा की तैयारी से जुड़ी मुख्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

    यूपी पीईटी 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates of UP PET 2025)

    • आवेदन प्रारंभ: 14 मई 2025

    • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून 2025

    • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 17 जून 2025

    • सुधार की अंतिम तिथि: 24 जून 2025

    • प्रवेश पत्र : 1 सितंबर 2025

    • परीक्षा तिथि: 06-07 सितंबर 2025

    • आंसर कीः 9 सितंबर 2025

    • फाइनल आंसर की: 18 नवंबर 2025

    • परिणाम तिथि : 5 दिसंबर 2025

    यूपी पीईटी परीक्षा 2025 (UP PET exam 2025 in hindi) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को पालन करना चाहिए। यूपी पेट (UP PET) उम्मीदवार यूपीएसएसएससी पीईटी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका लिंक 1 सितंबर 2025 को एक्टिव हुआ था। उम्मीदवारों को पीईटी एडमिट कार्ड (PET 2025 admit card in hindi) डाउनलोड के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करना था।
    यूपी पीईटी सिलेबस देखें

    यूपी पीईटी परीक्षा 2025- एक नजर (UP PET exam 2025- overview in hindi)

    यूपी पीईटी परीक्षा 2025 ((UP PET exam 2025 in hindi) में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में दिए गए यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2025 की मुख्य बिंदुओं को देख सकते हैं:

    यूपी पीईटी परीक्षा 2025 की मुख्य विशेषताएं

    विशेष

    विवरण

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूएसएसएससी)

    परीक्षा का नाम

    प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी)

    रिक्तियों/पदों का प्रकार

    समूह सी के पद

    परीक्षा का तरीका

    ओएमआर शीट के साथ ऑफ़लाइन, विकल्प पर टिक करना है।

    परीक्षा का प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार

    परीक्षा की प्रकृति

    मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता

    प्रारंभिक परीक्षा के बाद क्या होगा

    मुख्य परीक्षा/कौशल परीक्षा/शारीरिक परीक्षण

    परीक्षा के मानक प्रश्न

    क्रमांक 1 से 9, 10वीं और 12वीं कक्षा की एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित होंगे।

    प्रश्नों की संख्या

    100 प्रश्न

    कुल अंक

    100 अंक

    विषयों की संख्या

    15 विषय/खंड, जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं।

    परीक्षा की अवधि

    2 घंटे (120 मिनट)

    ऋणात्मक अंकन

    गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे

    विषयों का नाम

    इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, अंकगणित, हिंदी, अंग्रेजी, समसामयिक मामले, सामान्य ज्ञान, तर्कशास्त्र, गद्यांश-ग्राफ़ और तालिका विश्लेषण।

    इसे भी पढ़ें:

    यूपी पीईटी 2025 रिजल्ट

    विषयवार यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2025

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 सिलेबस पीडीएफ (UPSSSC PET 2025 Syllabus PDF in hindi) में सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय संविधान और लोक प्रशासन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामयिकी, रिजनिंग, अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2025 में सभी खंडों के कुछ महत्वपूर्ण विषय भी शामिल हैं।

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के परीक्षा पैटर्न के जरूरी बिंदु

    • पीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2025 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पर आधारित होंगे।

    • यूपी पीईटी 2025 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    • परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) की होगी।

    • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक नकारात्मक अंकन के रूप में काटे जाएंगे यानी एक उत्तर के गलती पर (0.25) नंबर काटे जाएंगे।

    यूपीएसएसएससी पीईटी पेपर पैटर्न 2025 (UPSSSC PET Paper Pattern 2025)

    क्रम संख्या

    विषय

    अंक

    1

    भारतीय इतिहास

    05

    2

    भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

    05

    3

    भूगोल

    05

    4

    भारतीय अर्थव्यवस्था

    05

    5

    भारतीय संविधान एवं

    लोक प्रशासन

    05

    6

    सामान्य विज्ञान

    05

    7

    प्रारम्भिक अंकगणित

    05

    8

    सामान्य हिन्दी

    05

    9

    सामान्य अंग्रेजी

    05

    10

    तर्क एवं तर्कशक्त

    05

    11

    सामयिकी

    10

    12

    सामान्य जागरूकता

    10

    13

    हिंदी अपठित गद्यांश का विश्लेषण - 2 गद्यांश

    10

    14

    ग्राफ़ व्याख्या - 2 ग्राफ़

    10

    15

    सारणी व्याख्या और विश्लेषण - 2 सारणियां

    10

    कुल

    100

    यूपीएसएसएससी पीईटी तैयारी टिप्स 2025

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 की अच्छी तैयारी के लिए उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के यूपी पीईटी प्रश्नपत्रों (UP PET question papers in hindi) और मॉक टेस्ट को भी अवश्य देखना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दिए गए सूची से पहले ही प्रयास में यूपी पेट परीक्षा पास करने के लिए महत्वपूर्ण यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 तैयारी टिप्स पा सकते हैं।

    • यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पैटर्न को समझें
    • यूपी पेट सिलेबस देखें
    • तैयारी की रणनीति बनाएं
    • अपनी खूबियों और कमज़ोरियों पर काम करें
    • उपयुक्त अध्ययन सामग्री चुनें
    • छोटी तरकीबों के लिए अवधारणाएं सीखें
    • तैयारी के साथ-साथ मॉक टेस्ट दें
    • समय प्रबंधन पर ध्यान दें यानी परीक्षा अवधि को देखते हुए प्रश्नों को हल करने के लिए स्पीड पर फोकस करें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी पीईटी परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा?
    A:

    यूपी पीईटी परीक्षा का रिजल्ट 5 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।

    Q: यूपी पीईटी 2025 परीक्षा की तिथि क्या है?
    A:

    यूपी पीईटी 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की गई।

    Q: यूपी पीईटी परीक्षा आंसर की कब जारी होगा?
    A:

    यूपी पीईटी परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी कर दिया गया है।

    Q: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 कब जारी हुआ?
    A:

    यूपी पीईटी एडमिट कार्ड  1 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ।

    Q: यूपी पीईटी परीक्षा का कुल पेपर कितने अंकों का होता है?
    A:

    यूपी पीईटी परीक्षा में कुल 100 अंकों का पेपर होता है।

    Q: क्या यूपी पीईटी परीक्षा में नकारात्मक अंकन है?
    A:

     हां, यूपी पीईटी परीक्षा में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to UPSSSC PET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSSSC PET ?

    Hello candidate,

    Those who are interested in applying for the post can visit the website of UPSSSC – http://upsssc.gov.in/. The eligible candidates can apply online from January 18, 2022. The last date to pay the application fee is February 08, 2022.

    Hope you found it helpful. For more details you

    Hello Rajan Singh,

    **Full form of UPSSSC PET is Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission and PET is Preliminary Eligibility Test. You can visit their official website i.e www.upsssc.gov.in for more information.

    **Registrations of UPSSSC PET 2022 will begin from 20th May, to 15th June, 2022 (Tentative). It is a