उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा यूटीईटी आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त बीत चुकी है। वहीं उम्मीदवार यूके टीईटी आवेदन पत्र 2026 अंतिम तिथि 9 अगस्त तक भर सकते थे। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा उत्तराखंड टेट 2026 आवेदन तिथियों में बदलाव किया गया था। पहले यूके टीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने की अंतिम तिथि 3 अगस्त थी वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त थी। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा 2026 प्रथम एवं द्वितीय के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से जारी थी। प्राधिकरण द्वारा उत्तराखंड टीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए थे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूटीईटी आवेदन लिंक 2026 (utet application link 2026) उपलब्ध कराया गया था।
यूटीईटी आवेदन डायरेक्ट लिंक (समाप्त)
यूटीईटी आवेदन तिथियां (पुरानी)
This Story also Contains

यूटीईटी आवेदन 2026 करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच आवश्य करनी चाहिए। यूटीईटी पात्रता 2026 (utet eligibility 2026) में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी शामिल होती है। यूटीईटी 2026 के लिए आवेदन पत्र कैसे भरें, यूटीईटी पात्रता क्या है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
यूटीईटी परीक्षा 2026 (utet exam 2026) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यूटीईटी फॉर्म तिथियों 2026 (utet form date 2026) की जानकारी होना आवश्यक है। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूटीईटी एप्लीकेशन डेट 2026 की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य बींदु | तिथियां |
यूटीईटी आवेदन 2026 जारी | 14 जुलाई 2026 |
यूटीईटी आवेदन अंतिम तिथि | 9 अगस्त 2026 (11:59 PM) |
यूटीईटी आवेदन संशोधन 2026 | 8-11अगस्त (11:59 pm) |
यूटीईटी आवेदन शुल्क का भुगतान | 11 अगस्त तक (11:59 PM) |
Utet form 2026 official website | https://ukutet.com/ |
उत्तराखंड टीईटी आवेदन शुल्क 2026 | सामान्य वर्ग - 600 रुपए (एक परीक्षा) सामान्य वर्ग - 1000 रुपए (दोनो परीक्षा) |
प्राधिकरण द्वारा यूटीईटी पात्रता 2026 तय की गई है। यूटीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए सभी उम्मीदवारों को इन सभी पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है।
यूटीईटी शैक्षणिक योग्यता -
यूटीईटी पेपर 1 (कक्षा 1-5) - न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष एवं 2-वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (बीटीसी/डीएलएड) हो।
यूटीईटी पेपर 2 (कक्षा 6-8) - स्नातक डिग्री या इसके समकक्ष और 2-साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (BTC/ DElEd) हो।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूटीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे यूटीईटी आवेदन 2026 करने का सरल तरीका बताया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट https://ukutet.com/ पर जाएं।
पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।

फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
सबमिट करें और उत्तराखंड टीईटी आवेदन पत्र 2026 का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
प्राधिकरण द्वारा यूटीईटी आवेदन शुल्क 2026 निर्धारित किया गया है। ये शुल्क श्रेणीवार और परीक्षा के अनुसार जारी किया गया है। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूटीईटी आवेदन शुल्क की जानकारी पा सकते हैं।
वर्ग | आवेदन शुल्क एक पेपर के लिए | आवेदन शुल्क दो पेपर के लिए |
सामान्य, ओबीसी | 600 रुपए | 1000 रुपए |
एससी, एसटी | 300 रुपए | 500 रुपए |
प्राधिकरण द्वारा उम्मीदवारों के लिए यूटीई आवेदन पत्र 2026 में संशोधन करने की सुविधा दी जाती है। उम्मीदवार 8 से 11 अगस्त तक अपने उत्तराखंड टेट आवेदन पत्र 2026 में संशोधन कर सकेंगे।
प्राधिकरण द्वारा यूटीईटी आवेदन लिंक 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://ukutet.com/ पर जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूटीईटी आवेदन लिंक 2026 (utete application link 2026) उपलब्ध कराया गया है। इस पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे लॉगइन पेज पर पहुंच जाएंगे।
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता आवेदन पत्र 2026 प्रारूप
