उत्तराखंड पटवारी एडमिट कार्ड 2026- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 8 जून को उत्तराखंड पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उत्तराखंड पटवारी एडमिट कार्ड 2026 का सीधे लिंक इस लेख में दिया गया है। आयोग द्वारा उत्तराखंड पटवारी, लेखपाल समेत विभिन्न ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया गया।
उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
अपडेट: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा उत्तराखंड पटवारी, लेखपाल एवं अन्य ग्रुप-सी पदों की लिखित परीक्षा के लिए आंसर की 16 जून को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से उत्तराखंड पटवारी प्रारंभिक आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्तरीय परीक्षा के अभ्यर्थियों को मौसम और यातायात संबंधी चुनौतियों को देखते हुए आवश्यक सलाह जारी की है। भारी बारिश, चारधाम यात्रा, नीम करोली बाबा वार्षिकोत्सव और वीकेंड के कारण कई जिलों में यातायात प्रभावित हो सकता है। आयोग ने उम्मीदवारों को एक दिन पहले परीक्षा केंद्र वाले शहर पहुंचने की सलाह दी है। साथ ही, प्राधिकरण ने सहायता के लिए जनपदवार संपर्क विवरण भी साझा किए हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पटवारी/लेखपाल स्नातक स्तरीय अर्हता परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्रों के विवरण में संशोधन किया है। आयोग के अनुसार, चमोली जिले के केंद्र संख्या 1111 में "पोखरी" के स्थान पर "नंदप्रयाग" पढ़ा जाए। वहीं केंद्र संख्या 1103 के नाम में "BHAGAT RAM" के स्थान पर "BHAKT RAM" के साथ सुधार किया है। संबंधित अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र पुनः डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।.jpg)
परीक्षा में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पटवारी एडमिट कार्ड 2026 अनिवार्य दस्तावेज है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। uksssc patwari admit card 2026 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा शिफ्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी।
ये भी पढ़ें: हिमाचल पटवारी भर्ती 2026
यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। उत्तराखंड पटवारी, लेखपाल एवं अन्य ग्रुप-सी पदों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल एडमिट कार्ड लिंक, उत्तराखंड पटवारी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड प्रक्रिया, निर्देश से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा पटवारी, लेखपाल एवं अन्य ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 से शुरू की गई थी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 15 मई 2025 तक का समय दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों को 18 से 20 मई 2025 तक आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर भी प्रदान किया। अब इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा हेतु आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना uksssc patwari admit card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां एवं आवश्यक जानकारियां नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध हैं, जिन्हें अभ्यर्थियों को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।
इवेंट | विवरण |
भर्ती संगठन | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
पद का नाम | पटवारी, लेखपाल सहित ग्रुप सी के अन्य पद |
कुल पदों की संख्या | 416 (पटवारी- 119 पद, लेखपाल- 61 पद) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट |
विज्ञापन जारी होने की तिथि | 09 अप्रैल 2025 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथि | 15 अप्रैल 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 15 मई 2025 |
आवेदन में संशोधन की अवधि | 18 मई से 20 मई 2025 |
उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल लिखित परीक्षा की तिथि | 14 जून 2026 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 08 जून 2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | sssc.uk.gov.in |
ये भी पढ़ें:-
यूके पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपना uksssc patwari admit card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध नोफिकेशन सेक्शन में "Patwari/Lekhpal Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
यहां अभ्यर्थी इमेल आईडी/पासवर्ड, आवेदन संख्या/जन्मतिथि, नाम/पिता का नाम और मोबाइल नंबर से लॉगिन विंडो दिखेगा।
इसके बाद जिससे लॉगिन करना हो, उसपर क्लिक करें, फिर uksssc login विंडो खोलेगा।
यहां अपना लॉगिन विवरण रजिस्ट्रेशन नंबर/आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड, नाम, पिता, मोबाइन (जो मांगे) दर्ज करें।
सभी विवरण भरने के बाद Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका uksssc एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करें।
भविष्य की आवश्यकता के लिए uksssc patwari admit card 2026 डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।
ये भी पढ़े:-
uksssc patwari admit card 2026 डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें अंकित सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लेना चाहिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तत्काल आयोग से संपर्क करना आवश्यक है। सामान्यतः uksssc admit card 2026 में निम्नलिखित विवरण दर्ज होते हैं:
अभ्यर्थी का नाम
रोल नंबर
आवेदन/पंजीकरण संख्या
अभ्यर्थी की फोटो
अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
पिता/माता का नाम
जन्मतिथि
परीक्षा का नाम
पद का नाम (पटवारी/लेखपाल)
परीक्षा तिथि
परीक्षा का समय एवं शिफ्ट
रिपोर्टिंग समय
परीक्षा केंद्र का नाम
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
परीक्षा केंद्र कोड
परीक्षा दिवस के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
महत्वपूर्ण निर्देश एवं निषिद्ध वस्तुओं की जानकारी
आयोग के हस्ताक्षर/प्राधिकृत अधिकारी की मुहर (यदि लागू हो)
uksssc पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को uksssc patwari admit card 2026 के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज परीक्षा केंद्र पर ले जाने होंगे। इन दस्तावेजों के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। परीक्षा दिवस पर निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ अवश्य रखें:
प्रिंटेड उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल एडमिट कार्ड 2026
आधार कार्ड , वोटर आईडी कार्ड , पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई एक
सरकारी विभाग द्वारा जारी कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो (यदि प्रवेश पत्र में निर्देशित हो)
ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026 । एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026
यदि किसी अभ्यर्थी को uksssc patwari admit card 2026 डाउनलोड करने, आवेदन विवरण में त्रुटि, लॉगिन संबंधी समस्या या भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी अन्य तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी आधिकारिक संपर्क माध्यमों के जरिए सहायता प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार अपनी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर या ई-मेल का उपयोग कर सकते हैं।
संपर्क विवरण
|
यूकेएसएसएससी पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। आयोग द्वारा जारी uksssc patwari admit card 2026 में भी परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए:
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
प्रवेश पत्र (Admit Card) का प्रिंटआउट अपने साथ अवश्य लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) भी रखें।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले पहचान सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है।
किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री, नोट्स, पुस्तकें या कागजात परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
उत्तर पुस्तिका/ओएमआर शीट पर सभी विवरण सही-सही भरें।
परीक्षा कक्ष में निरीक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
परीक्षा समाप्त होने तक अपनी सीट न छोड़ें और उत्तर पुस्तिका निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करें।
परीक्षा केंद्र के अनुशासन एवं सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में ग्रुप-सी श्रेणी के कुल 419 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती में पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), पर्सनल असिस्टेंट समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। पदवार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है। इन पदों से संबंधित अभ्यर्थी uksssc patwari admit card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
पदवार रिक्तियों का विवरण
पद का नाम | रिक्त पद |
असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) | 3 |
पर्सनल असिस्टेंट | 3 |
असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट | 5 |
रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर (पटवारी) | 119 |
विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर (VDO) | 205 |
रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर (लेखपाल) | 61 |
विजिलेंस पंचायत डेवलपमेंट ऑफिसर (VPDO) | 16 |
स्वागतो (Swagato) | 3 |
असिस्टेंट स्वागतो | 1 |
कुल पद | 419 |
इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 419 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें सबसे अधिक 205 पद ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और 119 पद पटवारी के लिए निर्धारित हैं।
उपयोगी लिंक