Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 जारी (UGC NET Admit Card 2026 ) - री एग्जाम प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा तिथि
    • लेख
    • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 जारी (UGC NET Admit Card 2026 ) - री एग्जाम प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा तिथि

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 जारी (UGC NET Admit Card 2026 ) - री एग्जाम प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा तिथि

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 10 Sep 2026, 09:42 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 (UGC NET Admit card 2026 in Hindi) - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा रद्द की गई यूजीसी नेट इंग्लिश, साइंस और समाजशास्त्र विषय की पुनर्परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 सितंबर को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से री एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ई प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की जरूरत होगी। यूजीसी नेट री एग्जाम 9 से 10 सितंबर तक आयोजित होगी। बता दें कि एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इंग्लिश की 9 सितंबर ( (9 AM-12 NOON), साइंस की 9 सितंबर (3PM -6PM) को आयोजित की गई वहीं समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सिंतबर (9 AM-12 NOON), आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध गया है।
    यूजीसी नेट री एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
    1788583295584

    This Story also Contains

    1. एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 (NTA UGC NET Admit Card 2026 in hindi) - हाईलाइट्स
    2. यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 रिलीज डेट (UGC NET Admit Card 2026 Release Date in hindi)
    3. यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download UGC NET Admit Card 2026?)
    4. यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 : परीक्षा दिन के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
    5. यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 - परीक्षा केंद्र (UGC NET Admit Card 2026 - Exam Centers)
    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 जारी (UGC NET Admit Card 2026 ) - री एग्जाम प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा तिथि
    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

    यूजीसी नेट 2026 परीक्षा शेड्यूल देखें

    इसके लिए एनटीए द्वारा यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
    यूजीसी नेट एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर री-एग्जाम देखें1787218655406
    यूजीसी एनटीए नेट एडमिट कार्ड 2026 (UGC NTA NET admit card 2026 in hindi) में सटीक विषयवार शेड्यूल उपलब्ध होता है। एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 (nta ugc net admit card 2026 in hindi) के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    जून सेशन के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून 2026 से आयोजित की जा रही है। परीक्षा 30 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 17 जून को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एनटीए द्वारा पहले 15 जून 2026 को ही नेट जून 2026 एडमिट कार्ड जारी करना था, लेकिन इसे 17 जून को जारी किया गया। अब एनटीए की वेबसाइट पर ugc net admit card download link 2026 सक्रिय कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की जरूरत होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट जून सेशन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट लिंक
    1781668541408

    10 जून को यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी किया गया था। इसके बाद यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी एग्जाम टेस्ट के लिए ugc neet admit card 17 जून को जारी किया गया। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज के माध्यम से भी यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
    यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड लिंक
    1781086816820

    यूजीसी नेट जून 2026 अधिसूचना के अनुसार, जून सत्र के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि के अनुसार, 3-4 दिन पहले ऑनलाइन जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड (UGC NET 2026 admit card in hindi) डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर दिए एडमिट कार्ड लिंक पर जाना होगा। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 (UGC NET Admit card 2026 in hindi) में उम्मीदवारों के सभी आवश्यक विवरण और परीक्षा के संबंध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होते हैं।
    1781614325326यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का विषय वार विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड से पहले, 10 जून को नेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई। अब एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
    यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड करें और अपनी परीक्षा तिथि देखें
    1780923984592

    यूजीसी नेट जून सत्र 2026 के लिए यूजीसी नेट आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चली थी। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट 2026 (UGC NET 2026 in hindi) में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें यूजीसी नेट (UGC NET in hindi) पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन हर वर्ष जून और दिसंबर में होता है।

    यूजीसी नेट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना यूजीसी नेट प्रवेश पत्र (UGC NET admit card in hindi) के साथ सत्यापन के लिए वैध आईडी प्रमाण भी लाना होगा। एनटीए नेट परीक्षा तिथि के दिन तक यूजीसी नेट एडमिट कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। पहले यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप और फिर एडमिट कार्ड जारी की जाती है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रोसेस की तरह ही आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग कर ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

    यूजीसी एनटीए नेट एडमिट कार्ड 2026 (UGC NTA NET admit card 2026 in hindi) में सटीक विषयवार शेड्यूल उपलब्ध होता है। एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 (nta ugc net admit card 2026 in hindi) के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    यूजीसी नेट सिलेबस

    एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 (NTA UGC NET Admit Card 2026 in hindi) - हाईलाइट्स

    यूजीसी नेट परीक्षा 2026 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET exam in hindi) की मुख्य बिंदुओं को देख सकते हैं।

    प्वाइंट

    ब्योरा

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 जारीकर्ता

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)

    आधिकारिक वेबसाइट

    ugcnet.nta.ac.in

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 जारी होने का माध्यम

    ऑनलाइन

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल

    आवेदन संख्या और जन्मतिथि

    नेट एडमिट कार्ड 2026 (net admit card 2026) पर उल्लिखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार के पिता का नाम

    • परीक्षा की तारीख और दिन

    • आवेदन संख्या

    • उम्मीदवार का फोटेग्राफ और हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार की जन्म तिथि

    • परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

    एनटीए नेट एग्जाम के दिन नेट परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

    • यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड

    • वैध फोटो आईडी प्रूफ

    परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूजीसी नेट के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में जानें।

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 रिलीज डेट (UGC NET Admit Card 2026 Release Date in hindi)

    यूजीसी नेट 2026 परीक्षा तिथियों का उल्लेख अधिसूचना में किया जाएगा। तिथियों में एनटीए यूजीसी नेट 2026 से संबंधित प्रमुख घटनाओं की सभी महत्वपूर्ण तिथियां शामिल हैं। परीक्षा की सटीक तिथि एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 (NTA UGC NET hall ticket 2026 in hindi) में बताई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई तालिका में महत्वपूर्ण तिथियों की जांच करें ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण घटना को न चूकें।

    यूजीसी नेट 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (UGC NET 2026 Important Dates in hindi)

    इवेंट

    यूजीसी नेट जून 2026 तिथियां

    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 तिथियां

    आवेदन फॉर्म भरने की तिथि

    29 अप्रैल 2026

    सूचित किया जाएगा

    आवेदन की अंतिम तिथि

    20 मई 2026
    23 मई 2026
    24 मई 2026

    सूचित किया जाएगा

    आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    20 मई 2026
    23 मई 2026
    24 मई 2026

    सूचित किया जाएगा

    आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार की तिथि

    22-24 मई 2026
    25-27 मई 2026
    26-28 मई 2026

    सूचित किया जाएगा

    यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन लिंक

    10 जून से

    सूचित किया जाएगा

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड / नेट जेआरएफ एडमिट कार्ड

    15 जून से

    17 जून 2026

    सूचित किया जाएगा

    यूजीसी नेट परीक्षा तिथि

    22-30 जून 2026

    सूचित किया जाएगा

    यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें -

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download UGC NET Admit Card 2026?)

    आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 (UGC NET admit card 2026 in hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए:

    • आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
    • होमपेज पर उपलब्ध UGC NET 2026 admit card लिंक पर क्लिक करें।
    • सिक्योरिटी-की (सुरक्षा-कुंजी) के साथ आवेदन संख्या, जन्मतिथि को प्रमाण के रूप में दर्ज करें।
    • विवरण सबमिट करें।

    1711021907797

    • यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
    • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट रख लें।

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 में विवरण

    यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2026 in hindi) डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर क्रम से सभी विवरणों को सत्यापित करना होगा। यदि नेट एडमिट कार्ड 2026 में कोई त्रुटि है तो उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के एक सप्ताह पूर्व परीक्षा अधिकारियों से संपर्क कर उसे शुधरवा लेना चाहिए। नीचे दी गई तालिका में नेट एडमिट कार्ड 2026 में दिए जाने वाले विवरणों की जानकारी दी गई है।

    व्यक्तिगत विवरण

    परीक्षा संबंधी विवरण

    • रोल नंबर

    • उम्मीदवार का नाम

    • जन्म तिथि

    • उम्मीदवार का वर्ग/श्रेणी और लिंग

    • उम्मीदवार के पिता का नाम

    • आवेदन संख्या

    • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

    • विकलांग व्यक्ति (हां/नहीं

    • रिपोर्टिंग का समय

    • आवेदित विषय

    • केंद्र संख्या

    • केंद्र का पता

    • गेट बंद होने का समय

    • परीक्षा का समय

    • शिफ्ट (पहला या दूसरा)

    • महत्वपूर्ण निर्देश

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 में त्रुटियों की जांच (Errors to Check in the UGC NET Admit Card 2026 in hindi)

    यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड (UGC NET 2026 admit card download in Hindi) कर लेने के बाद यह जांच करना होगा कि यूजीसी नेट आवेदन पत्र (UGC NET Application form in hindi) भरने के समय उन्होंने जो भी जानकारी दी थी, वही जानकारी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड में दी गई है। यूजीसी नेट प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों द्वारा नीचे दिए गए विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए-

    • यूजीसी नेट परीक्षा परीक्षा शहर

    • जन्म की तारीख

    • उम्मीदवार का नाम

    • श्रेणी, लिंंग

    • फोटो और हस्ताक्षर

    • विषय

    • यूजीसी नेट आवेदन संख्या

    यदि उम्मीदवार यूजीसी नेट 2026 की आवेदन संख्या भूल जाएं? (What If the Candidate Forgot the Application Number for UGC NET 2026?)

    यूजीसी नेट प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजीसी नेट आवेदन संख्या (UGC NET application number) अनिवार्य है। संचालन प्राधिकारी द्वारा ऐसी स्थिति के लिए एक विकल्प दिया गया है। यूजीसी नेट लॉगइन पासवर्ड फिर से पाने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का अनुपालन करें।

    • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

    • लॉगइन विंडो खोलें और forgot application number टैब पर क्लिक करें।

    • दिए गए स्थान में सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।

    • Get Application number 'आवेदन संख्या प्राप्त करें' पर क्लिक करें।

    • यूजीसी नेट 2026 आवेदन नंबर पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल-पते पर भेजा जाएगा।

    यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड में त्रुटि को कैसे ठीक करें? (How to Correct Errors in UGC NET 2026 Admit Card? in hindi)

    यूजीसी नेट 2026 परीक्षा (UGC NET 2026 Exam in Hindi) के दिन किसी भी समस्या से बचने के लिए आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी सूचनाओं की समीक्षा करें और यूजीसी नेट 2026 एडिमट कार्ड में कोई त्रुटि होने पर परीक्षा आयोजक से संपर्क करें। उम्मीदवारो को 8076535482 और 7703859909 पर एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए। ये नंबर कार्य दिवसों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चालू रहते हैं।

    यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड के साथ किन दस्तावेजों को लेकर जाने की आवश्यकता होगी?

    परीक्षण के दिन आवेदकों को सत्यापन के प्रयोजनों के लिए एक फोटो आईडी, यूजीसी नेट 2026 प्रवेश पत्र (UGC NET 2026 pravesh patra) के साथ भी लाना होगा। आवेदकों के पास पहचान का वही प्रमाण होना चाहिए जो यूजीसी नेट 2026 के आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए उपयोग किया गया था। नीचे सभी प्रासंगिक आईडी प्रूफ की एक सूची दी गई है।

    • वोटर आई कार्ड

    • पैन कार्ड

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • पासपोर्ट

    • आधार कार्ड

    • कर्मचारी पहचान पत्र

    • केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी कार्ड या विश्वविद्यालय /महाविद्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र

    • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया दिव्यांग प्रमाणपत्र (अनिवार्य, यदि लागू हो)


    यूजीसी नेट प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड करने में कठिनाई (Problems during Download Admit card of NET 2026)

    यदि यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में मुश्किल हो, तो उम्मीदवार निम्नलिखित दिशानिर्देशों की जांच कर सकते हैं जो एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए हैं -

    • अपने ब्राउजर के नवीनतम अपडेट का उपयोग करें : यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करते समय, नवीनतम ब्राउजर का उपयोग करने का प्रयास करें, ताकि कोई असुविधा न हो।

    • यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सेल्युलर फोन का इस्तेमाल न करें : यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड (UGC NET 2026 admit card download in Hindi) करने के लिए हमेशा डेस्कटॉप का इस्तेमाल करें। चूंकि, आपको प्रिंट आउट लेना होगा जो कि स्मार्टफोन से करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

    • अपने लॉगइन क्रेडेंशियल को ध्यान से सत्यापित करें : यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 प्रिंटआउट (UGC NET admit card 2026 printout) प्राप्त करने के बाद, सुनिश्चित करें कि आपके सभी विवरण सही हैं। यदि नहीं तो जल्द से जल्द एनटीए से संपर्क करें।

    • ट्रैफिक से बचने के लिए सुबह या रात में प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का प्रयास करें: दिन के समय में यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 को डाउनलोड करने से बचें, दिन के समय सर्वर बहुत व्यस्त रहते हैं। इसमें समय लग सकता है।

    • इंटरनेट कनेक्शन की जांच करें: यदि इंटरनेट कनेक्शन की गति धीमी है तो उम्मीदवार को यूजीसी नेट प्रवेश पत्र डाउनलोड (UGC NET Admit card download in Hindi) करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उम्मीदवार को इंटरनेट की गति की जांच करनी चाहिए, क्योंकि इससे उम्मीदवार आसानी से यूजीसी नेट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

    • अधूरा आवेदन पत्र: यदि उम्मीदवार ने यूजीसी नेट आवेदन पत्र में सभी विवरण नहीं भरे हैं, तो उसे यूजीसी नेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 : परीक्षा दिन के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

    • उम्मीदवारों को नेट 2026 एडमिट कार्ड (NET 2026 Admit card in hindi) पर उल्लिखित सभी निर्देशों को पढ़ना चाहिए।

    • किसी भी संक्रमण से बचने के लिए NET 2026 परीक्षा केंद्र पर मास्क का उपयोग करना महत्वपूर्ण है।

    • सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपयोग किए जाने वाले क्रेडेंशियल वही हैं जो आवेदन पत्र भरने के लिए उपयोग किए गए थे।

    • छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों को बनाए रखने के लिए कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षण केंद्र तक पहुंच जाना चाहिए।

    • परीक्षा परिसर में प्रवेश करने से पहले उचित सफाई और तापमान की जांच की जाएगी।

    • सुनिश्चित करें कि नेट 2026 एडमिट कार्ड (NET 2026 Admit card in Hindi) की जानकारी आवेदन पत्र के विवरण के अनुरूप है।

    • उपयोग किए गए मास्क और टिशू पेपर के लिए बंद डस्टबिन का उपयोग करें।

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 - परीक्षा केंद्र (UGC NET Admit Card 2026 - Exam Centers)

    यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र खोज और चुन सकते हैं। उम्मीदवारों को लंबी यात्राओं से बचने के लिए, निकटतम परीक्षा केंद्र का चयन करना चाहिए। परीक्षा केंद्र का विस्तृत पता उम्मीदवारों के यूजीसी नेट 2026 प्रवेश पत्र पर उल्लिखित होगा।

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद क्या होगा? (What After the Release of the UGC NET Admit Card?)

    एक बार जब उम्मीदवार यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर लें, तो उन्हें अंतिम समय की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यह आवश्यक है कि यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी के अंतिम चरण के दौरान, उम्मीदवार यूजीसी नेट प्रश्नों को हल करने, यूजीसी नेट मॉक टेस्ट (ugc net mock test in hindi) देने और रिवीजन पर भी अधिक ध्यान केंद्रित करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। प्राधिकरण द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी किया जाता है।

    Q: मैं यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    यूजीसी एनटीए नेट 2026 एडमिट कार्ड आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद डाउनलोड किया जा सकता है।

    Q: क्या यूजीसी नेट 2026 के एडमिट कार्ड के साथ कुछ और भी ले जाना जरूरी है?
    A:

    हां, यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को वैध आईडी प्रमाण लाना होगा। यदि नहीं, तो आवेदकों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

    Q: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 में क्या उल्लेख किया जाएगा?
    A:

    परीक्षा के समय और स्थान के साथ उम्मीदवार का विवरण यूजीसी नेट प्रवेश पत्र में उल्लिखित है।

    Q: अगर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 में गलतियाँ होंगी तो क्या होगा?
    A:

    एनटीए यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड में विसंगति के मामले में उम्मीदवार परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

    Q: वह कौन सी संस्था है जो यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी करती है?
    A:

    परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदार संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) है, इसलिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा जारी की जाती है।

    Q: क्या मुझे यूजीसी नेट 2026 परीक्षा का ई-प्रवेश पत्र ले जाने की अनुमति है?
    A:

    नहीं, आपको यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 की हार्ड कॉपी ले जानी होगी और परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर दिखानी होगी।

    Q: वे कौन से दस्तावेज़ हैं जिन्हें मुझे एडमिट कार्ड के साथ ले जाना होगा?
    A:

    एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को अपने साथ एक वैध फोटो पहचान प्रमाण ले जाना आवश्यक है, जिसके बिना उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    Q: यदि मैं यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहा हूं तो मुझे क्या करना चाहिए?
    A:

    यदि उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें अपना इंटरनेट कनेक्शन जांचना चाहिए और फिर भी वे इसे डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों को जल्द से जल्द एनटीए के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए।

    Q: क्या मैं यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र में बदलाव के लिए आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    नहीं, परीक्षा विकल्प केवल यूजीसी नेट 2026 के आवेदन पत्र भरते समय भरा जाना चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UGC NET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UGC NET ?

    Hello Student,

    There is an important point here: for UGC-NET June 2026, NTA’s official FAQ says that an EWS certificate is not required to be uploaded with the online application form.

    So, if you selected EWS but uploaded an expired certificate, it does not automatically mean that your UGC-NET result

    Hello Dear Student,

    Yes, you may be eligible , but it depends on the PSC recruitment notification .

    The UGC NET category under which you qualified (PwD) and the reservation category under which you apply for a job (EWS) are not always required to be the same.

    If:

    • You have

    Hello Dear Student,

    You are already pursuing BA (Hons.) Political Science from School of Open Learning University of Delhi , preparing for SSC CGL , and keeping UGC-NET/JRF as a backup. Doing a regular MA through CUET-PG can strengthen that backup plan significantly.

    What I like about your plan:

    • SSC