Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (HP Police Constable Bharti 2026): फिजिकल टेस्ट (शुरू), एडमिट कार्ड (जारी)
    • लेख
    • एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (HP Police Constable Bharti 2026): फिजिकल टेस्ट (शुरू), एडमिट कार्ड (जारी)

    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (HP Police Constable Bharti 2026): फिजिकल टेस्ट (शुरू), एडमिट कार्ड (जारी)

    Kunal solankiUpdated on 02 Nov 2026, 09:30 AM IST
    Trusted Source Image

    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (HP Police Constable Recruitment 2026): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा के पहले चरण फिजिकल टेस्ट का आयोजन 22 अक्टूबर से जारी है। एचपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का आयोजन 5 दिसंबर तक चलेगा। एचपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए 14 अक्टूबर 2026 को एचपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था। इसकी सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एचपी पुलिस कांस्टेबल ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में 491 (पुरुष) + 243 (महिला) कुल 734 पदों पर भर्ती की जाएगी।
    1791974852300

    This Story also Contains

    1. एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026- परीक्षा विवरण (HP Police Constable Exam details 2026)
    2. एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026- पात्रता मानदंड
    3. एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 - आयु सीमा (HP Police Constable Application 2026 Age Limit)
    4. एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता (HP Police Constable Crateria 2026)
    5. एचपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मापदंड 2026 (HP Police Constable PST 2026)
    6. एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे करें? (How To apply For HP Police Constable 2026)
    7. एचपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस 2026
    8. एचपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (HP Police Constable Syllabus 2026 in Hindi)
    9. एचपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026 (HP Police Constable Exam Pattern 2026)
    10. एचपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (HP Police Constable Admit Card 2026)
    11. एचपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (HP Police Constable Answer Key 2026 in hindi)
    12. एचपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 (HP Police Constable Result)
    13. एचपी पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2026 (HP Police Constable Selection Process 2026)
    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (HP Police Constable Bharti 2026): फिजिकल टेस्ट (शुरू), एडमिट कार्ड (जारी)
    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन की तिथि 10 जुलाई से 21 अगस्त 2026 थी। हालांकि पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ( hp police constable) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 थी जिसे बाद में विस्तारित कर दिया गया था।

    उम्मीदवार एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते थे। एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 (hp police constable application form 2026) भरने से पहले उम्मीदवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना था।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Hp police constable bharti 2026) के लिए अधिसूचना जारी कर पदों की संख्या, पात्रता, सिलेबस, चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई थी। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी एचपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2026 से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026- परीक्षा विवरण (HP Police Constable Exam details 2026)

    प्राधिकरण द्वारा एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की जा रही है। इसके लिए उम्मीदवारों को इससे जुड़ी कुछ तिथियों की और अन्य विवरणों की जानकारी होनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका में एचपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 से जुड़ी जानकारी दी गई है.

    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 विवरण

    मुख्य बिंदु

    जानकारी

    भर्ती आयोजित करने वाली संस्था

    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://hppsc.hp.gov.in/

    पद का नाम

    पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला)

    विज्ञापन संख्या

    पुरुष भर्तीृ- 57/7-2026
    महिला भर्ती- 58/7-2026

    कुल रिक्तियां

    491 (पुरुष) + 243 (महिला)

    शैक्षणिक योग्यता

    मैट्रिक (10वीं) एवं +2 (12वीं)

    आयु सीमा

    18-25 वर्ष
    (आरक्षित के साथ नियमानुसार छूट)

    आवेदन प्रारंभ तिथि

    10 जुलाई 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    6 अगस्त 2026

    21 अगस्त 2026

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    वेतन

    ₹20,200 – ₹64,000 प्रति माह

    चयन प्रक्रिया

    • पीएसटी

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज सत्यापन

    • मेडिकल जांच

    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026- पात्रता मानदंड

    एचपी पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026 (HP Police Constable Eligibility 2026 in hindi)

    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (hp police constable recruitment 2026 in hindi) के लिए जारी अधिसूचना में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी दी गई है। एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 (hp police constable application form 2026) भरने के लिए आयोग द्वारा एचपी पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026 (HP police constable Eligibility 2026 in hindi) तय किए हैं। इसमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड शामिल हैं। उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दें कि आयोग द्वारा पुरुष और महिला के लिए शारीरिक मापदंड अलग अलग निर्धारित हैं जबकि आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता एक ही है।आगे लेख में इन सभी की चर्चा की गई है।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 - आयु सीमा (HP Police Constable Application 2026 Age Limit)

    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारो को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार इसे आसानी से समझ सकते हैं।

    हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल आयु सीमा (HP Police Constable Age Limit)

    क्रम संख्या

    श्रेणी (Category)

    आयु सीमा (01-01-2026 के अनुसार)

    1

    सामान्य (General) / ईडब्ल्यूएस (EWS) / भूतपूर्व सैनिक के आश्रित (Ward of Ex-Serviceman)

    18 से 25 वर्ष

    2

    अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / SC-ST भूतपूर्व सैनिक के आश्रित / गोरखा

    18 से 27 वर्ष

    3

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / OBC भूतपूर्व सैनिक के आश्रित

    18 से 27 वर्ष

    4

    होम गार्ड (सामान्य / OBC / EWS)

    20 से 28 वर्ष

    5

    होम गार्ड (SC / ST / गोरखा)

    20 से 28 वर्ष

    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता (HP Police Constable Crateria 2026)

    एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक (10वीं) और 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है। केवल जरूरी शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मापदंड 2026 (HP Police Constable PST 2026)

    प्राधिकरण द्वारा महिला और पुरुषों के लिए अलग अलग एचपी पुलिस कांस्टेबल मापदंड तय किए गए हैं। ये इस प्रकार है:-

    एचपी पुलिस कांस्टेबल पीएसटी - पुरुष

    श्रेणी (Category)

    न्यूनतम लंबाई (Height)

    छाती
    (इंच में)

    सामान्य (General) / ईडब्ल्यूएस (EWS) / भूतपूर्व सैनिक के आश्रित (Ward of Ex-Serviceman)

    5 फीट 6 इंच

    31 X 32

    अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / SC-ST भूतपूर्व सैनिक के आश्रित / गोरखा

    5 फीट 4 इंच

    29 X 30

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / OBC भूतपूर्व सैनिक के आश्रित

    5 फीट 6 इंच

    31 X 32

    होम गार्ड (सामान्य / OBC / EWS)

    5 फीट 6 इंच

    31 X 32

    होम गार्ड (SC / ST / गोरखा)

    5 फीट 4 इंच

    29 X 30


    एचपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी 2026- पुरुष के लिए

    1783931976229

    एचपी पुलिस कांस्टेबल पीएसटी 2026- महिलाओं केलिए

    वर्ग

    ऊंचाई

    सामान्य (General) / ईडब्ल्यूएस (EWS) / भूतपूर्व सैनिक के आश्रित (Ward of Ex-Serviceman)

    5 फीट 2 इंच

    अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / SC-ST भूतपूर्व सैनिक के आश्रित / गोरखा

    5 फीट 0 इंच

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / OBC भूतपूर्व सैनिक के आश्रित

    5 फीट 2 इंच

    होम गार्ड (सामान्य / OBC / EWS)

    5 फीट 2 इंच

    होम गार्ड (SC / ST / गोरखा)

    5 फीट 0 इंच


    एचपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी 2026- महिलाओं के लिए

    1783931976263

    एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे करें? (How To apply For HP Police Constable 2026)

    उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके एचपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 भर सकते हैं।

    • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर 'Apply Online' या 'ORA' के लिंक पर क्लिक करें।

    1783667832738

    • अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और कांस्टेबल भर्ती का फॉर्म भरें।

    • अब मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    एचपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस 2026

    प्राधिकरण द्वारा एचपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न 2026 (Hp police constable exam pattern 2026) और एचपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (hp police constable syllabus 2026) की जानाकरी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आगे लेख में इसकी चर्चा की गई है।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (HP Police Constable Syllabus 2026 in Hindi)

    आयोग द्वारा एचपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026 (hp police constable written exam 2026) में 12वीं स्तर पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। एचपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस पीडीएफ 2026 (hp police constable syllabus pdf 2026) प्रारुप में जारी किया जाएगा।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026 (HP Police Constable Exam Pattern 2026)

    प्राधिकरण द्वारा जारी एचपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026 में लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी। पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा कुल 90 अंको की होगी। एचपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्न पत्र 2026 वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (HP Police Constable Admit Card 2026)

    एचएसएससी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एचपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि प्रत्येक चरण के लिए एचपी पुलिस कांस्टेबल 2026 एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाता है। एचपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 के किसी भाग में त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को सीधे प्राधिकरण से संपर्क करना होगा।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (HP Police Constable Answer Key 2026 in hindi)

    आयोग द्वारा एचपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एचपीपीएससी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (hppsc police constable answer key 2026) डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा दो चरणों (प्रोविजनल एवं फाइनल) में आसंर की जारी की जाती है।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 (HP Police Constable Result)

    Hppsc द्वारा एचपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 (HP Police Constable Result 2026) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। प्रत्येक चरण के लिए अलग से एचपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके एचपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

    एचपी पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2026 (HP Police Constable Selection Process 2026)

    उम्मीदवारों को एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ता है। नीचे इन सभी चरणों की जानकारी दी गई है।

    • पीएसटी - सबसे पहले उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा।

    • लिखित परीक्षा - एचपी पुलिस कांस्टेबल पीएसटी परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को अगले चरण लिखित परीक्षा से गुजरना होगा।

    • दस्तावेज सत्यापन - एचपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अगले चरण एचपी पुलिस कांस्टेबल डीवी प्रक्रिया से गुजरना होगा । इसमें उम्मीदवारों के सभी दस्तावेजों की जांच होगी।

    • मेडिकल जांच- अंत में उम्मीदवारों की मेडिकल जांच की जाएगी।

    Articles
    Upcoming Competition Exams