Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूजीसी नेट 2026 की तैयारी कैसे करें (How to prepare for UGC NET 2026 in hindi) - पेपर 1 और 2 विषयवार टिप्स
    • लेख
    • यूजीसी नेट 2026 की तैयारी कैसे करें (How to prepare for UGC NET 2026 in hindi) - पेपर 1 और 2 विषयवार टिप्स

    यूजीसी नेट 2026 की तैयारी कैसे करें (How to prepare for UGC NET 2026 in hindi) - पेपर 1 और 2 विषयवार टिप्स

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 10 Jun 2026, 06:18 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूजीसी नेट 2026 की तैयारी कैसे करें (How to prepare for UGC NET 2026 in hindi) : यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET exam in hindi) शिक्षण पात्रता के लिए सबसे लोकप्रिय होने के साथ काफी कठिन और प्रतिस्पर्धी है। हर साल लाखों उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा में बैठते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा साल में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है। यूजीसी नेट 2026 परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। यूजीसी नेट 2026 का प्रयास करने वाले उम्मीदवार इस पृष्ठ पर विभिन्न टिप्स एवं ट्रिक्स पा सकते हैं जो उनकी तैयारी को और बेहतर करने में मदद करेंगे।
    लेटेस्ट अपडेट - एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून 2026 सत्र की परीक्षा के लिए 10 जून 2026 को नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। नेट जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 15 जून 2026 को उपलब्ध कराया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. 3. यूजीसी नेट 2026 विषयवार टिप्स (UGC NET 2026 Subject-wise tips in hindi)
    2. 4. बेहतर स्कोर करने के लिए यूजीसी नेट टॉपर्स के टिप्स (UGC NET Toppers Tips to Score Better in hindi)
    3. यूजीसी नेट 2026 तैयारी में ध्यान रखने योग्य मुख्य बिंदु (Key Points to Keep in Mind)
    4. यूजीसी नेट पुस्तकों का चुनाव (selection for UGC NET Books in hindi)
    यूजीसी नेट 2026 की तैयारी कैसे करें (How to prepare for UGC NET 2026 in hindi) - पेपर 1 और 2 विषयवार टिप्स
    यूजीसी नेट तैयारी टिप्स

    यूजीसी नेट 2026 की तैयारी विषय पर आधारित इस लेख में हम यूजीसी नेट 2026 परीक्षा (UGC NET 2026 exam in hindi) की तैयारी को लेकर एक मजबूत अध्ययन रणनीति बनाने और तैयारी के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी बताएंगे। इसके साथ ही यूजीसी नेट सिलेबस के सभी विषयों को पूरी तरह से कवर करने के लिए उम्मीदवार अपने समय प्रबंधन कौशल को कैसे सुधार सकते हैं, इस पर भी मार्गदर्शन किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट उत्तीर्ण टॉपर्स के सुझाव भी इस लेख में दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, हम यूजीसी नेट की तैयारी के लिए कुछ सर्वोत्तम पुस्तकों पर भी चर्चा करेंगे।

    यूजीसी नेट 2026 की तैयारी कैसे करें : चरणवार रणनीति देखें

    यूजीसी नेट 2026 की तैयारी करते समय, उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को ध्यान में रखना होगा। ये प्वाइंट्स छात्रों को अच्छे अंकों के साथ यूजीसी नेट 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने में मदद करेंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के अनुसार रणनीति बना सकते हैं।

    1. यूजीसी नेट 2026 सिलेबस को जानें (Know about UGC NET 2026 syllabus in hindi)

    परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2026 सिलेबस को अच्छी तरह से पढ़ने का ध्यान रखना चाहिए। यूजीसी नेट पाठ्यक्रम प्रत्येक विषय के लिए अलग से जारी किया जाता है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी यूजीसी नेट 2026 का सिलेबस पा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट पाठ्यक्रम पीडीएफ अंग्रेजी और हिंदी दोनों में डाउनलोड कर सकते हैं।

    2. यूजीसी नेट 2026 परीक्षा पैटर्न के बारे में जानें (How to Prepare for UGC NET 2026: Know the Exam Pattern in hindi)

    यूजीसी नेट 2026 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न को अवश्य जाँचना चाहिए। यूजीसी नेट 2026 एग्जाम पैटर्न (exam pattern of UGC NET 2026) छात्रों को यूजीसी नेट प्रश्न पत्र 2026 के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने में सहायता करेगी। यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न 2026 (UGC NET exam pattern 2026 in hindi) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित तालिका देखें।

    यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026 (UGC NET Exam Pattern 2026)

    पेपर्स

    पेपर 1

    पेपर 2

    विषय

    सामान्य

    उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय

    प्रश्नों की संख्या

    50

    100

    अंक

    100

    200

    अवधि

    3 घंटे

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन

    नकारात्मक अंकन

    गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा

    3. यूजीसी नेट 2026 विषयवार टिप्स (UGC NET 2026 Subject-wise tips in hindi)

    यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते हैं। पेपर 1 के माध्यम से छात्रों की शिक्षण/अनुसंधान की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है, जबकि पेपर 2 उनकी विषय प्राथमिकताओं पर आधारित होता है। उम्मीदवारों को दोनों पेपरों को ध्यान में रखकर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए अपने समय-प्रबंधन की योजना बनानी चाहिए, क्योंकि पेपर 2 के लिए उम्मीदवारों को गहन ज्ञान की आवश्यकता होती है।

    यूजीसी नेट 2026 पेपर 1 तैयारी टिप्स (UGC NET 2026 Paper I preparation tips in hindi)

    यूजीसी नेट पेपर 1 की परीक्षा प्रक्रिया को उम्मीदवारों के शिक्षण कौशल और अनुसंधान के कौशलों का आकलन करने हेतु तैयार किया गया है। पेपर 1 में दस महत्वपूर्ण विषयों- शिक्षण योग्यता, अनुसंधान योग्यता, समझ, संचार, गणितीय तर्क और योग्यता, तार्किक तर्क, डेटा व्याख्या, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT), जन विकास व पर्यावरण और उच्च शिक्षा को जगह दी गई है।

    यूजीसी नेट 2026 तैयारी टिप्स (UGC NET 2026 preparation tips in hindi) के अनुसार, उम्मीदवारों को हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक शिक्षक को इस बात की समझ होनी चाहिए कि छात्रों से संवाद किस प्रकार करना चाहिए और किस तरह की अधिगम तकनीक उनके लिए ज्यादा लाभदायक सिद्ध होगी। फलस्वरूप एनटीए यूजीसी नेट उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि उन्हें शिक्षण को प्रभावित करने वाले कारकों की गहन समझ होना महत्वपूर्ण है।

    यूजीसी नेट 2026 पेपर 2 की तैयारी के टिप्स ( UGC NET 2026: Paper 2 Preparation Tips in hindi)

    आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार यूजीसी नेट के पेपर II के लिए विषय का चयन करते हैं। यह वह विषय है जिसमें उम्मीदवारों ने अपनी मास्टर डिग्री प्राप्त की है। पेपर II के लिए उम्मीदवारों की गहन विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। इस पेपर को पास करने के लिए छात्रों को एक उचित अध्ययन रणनीति बनानी होगी। यूजीसी नेट पेपर II की तैयारी के लिए, उम्मीदवारों को व्यापक पाठ्यक्रम और नवीनतम परीक्षा पैटर्न पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

    4. बेहतर स्कोर करने के लिए यूजीसी नेट टॉपर्स के टिप्स (UGC NET Toppers Tips to Score Better in hindi)

    परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार यदि टॉपर्स द्वारा दिए गए सुझावों को लागू करते हैं, तो इससे उन्हें बेहतर स्कोर करने में मदद मिलेगी। परीक्षा में बेहतर स्कोर करने के लिए टॉपर्स द्वारा दिए गए कुछ सुझाव यहां दिए गए हैं :

    • पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को ध्यान से पढ़ें और अपनी तैयारी को निर्देशित करने के लिए उनका उपयोग करें।

    • उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करें जिनका महत्व अधिक है, लेकिन किसी भी विषय को नजरअंदाज न करें।

    • एक अध्ययन योजना बनाएं और उसका ईमानदारी से पालन करें।

    • अपने स्वयं के नोट्स तैयार करें और उन्हें नियमित रूप से संशोधित करें।

    • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को देखें और अपनी ताकत और कमजोरियों को समझें।

    • नियमित रूप से मॉक टेस्ट आजमाएं।

    • एक यथार्थवादी अध्ययन योजना तैयार करें जिसका आप अपनी सुविधा और क्षमता के आधार पर पालन करना सुनिश्चित करें।

    यूजीसी नेट 2026 तैयारी में ध्यान रखने योग्य मुख्य बिंदु (Key Points to Keep in Mind)

    यूजीसी नेट 2026 में अच्छा स्कोर उन लोगों के लिए संभव है जो यूजीसी नेट 2026 की उचित तैयारी टिप्स का पालन करते हैं। छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

    • समय प्रबंधन (Time management) - एक बढ़िया परीक्षा रणनीति के सबसे महत्त्वपूर्ण पहलुओं में समय प्रबंधन का एक प्रमुख स्थान है। छात्रों को यूजीसी नेट 2026 के संपूर्ण पाठ्यक्रम को प्राथमिकता के साथ तैयार करना चाहिए और इसके बाद अपने कमजोर व मजबूत टॉपिक्स के आधार पर समय का प्रबंधन करना चाहिए। ऐसे टॉपिक्स जिन पर पकड़ कमजोर हो, उनपर अधिक ध्यान दें।

    • टॉपिक्स के लिए रणनीति बनाएं (Prepare Strategically) - किसी एक टॉपिक पर जरूरत से अधिक समय न लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यूजीसी नेट परीक्षा तिथि जारी हो चुकी है और परीक्षाएं बेहद नजदीक हैं। छात्रों को अब एक दिनचर्या जरूर बना लेनी चाहिए और उनकी यह कोशिश होनी चाहिए कि वे अपने दैनिक लक्ष्यों को प्राप्त करें।

    • यूजीसी नेट मॉक टेस्ट (UGC NET mock test) - उम्मीदवारों को आधिकारिक यूजीसी नेट मॉक टेस्ट से बहुत सहायता प्राप्त होगी। कुछ प्रमुख कोचिंग संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए मॉक टेस्ट भी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सकते हैं। मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को उनकी तैयारी के स्तर को पता करने और साथ ही यूजीसी नेट की परीक्षा का दबाव सहने में सहायता करेगा। आप इस टेस्ट में प्राप्त अंकों की मदद से स्वयं का मूल्यांकन कर सकेंगे।

    • यूजीसी नेट सैंपल पेपर को हल करना (solve UGC NET sample paper) - यूजीसी नेट 2026 की तैयारी टिप्स (preparation tips for UGC NET 2026) के अंग के तौर पर छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे दो से तीन सैंपल पेपर्स या फिर पिछले वर्ष के यूजीसी नेट प्रश्न पत्रों (question papers of UGC NET) को रोज हल करें। सैंपल पेपर छात्रों को टॉपिक कवर करने और UGC NET 2026 परीक्षा के लिए सटीकता प्राप्त करने में मदद करेंगे।

    • शॉर्ट नोट्स तैयार करें (prepare short notes) - यूजीसी नेट 2026 की तैयारी के दौरान छात्रों को महत्वपूर्ण टॉपिक्स या फॉर्मूला यानी सूत्र के शॉर्ट नोट्स अवश्य तैयार करने चाहिए। ये नोट्स छात्रों को रिविजन के दौरान मदद करेंगे क्योंकि इसकी वजह से आपको पूरे पाठ को दोबारा पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने शॉर्ट नोट्स की मदद से बहुत जल्द सभी पाठों का रिविजन कर सकेंगे।

    • वर्तमान घटनाक्रम पर नजर रखें (Update with current affairs) - यूजीसी नेट 2026 प्रिपरेशन टिप्स के अनुसार देश-विदेश के ताजा घटनाक्रम से अवगत रहना आवश्यक है। इसके लिए आप दैनिक रूप से हिंदी व अंग्रेजी अखबारों का अध्ययन कर सकते हैं। पेपर 1 में सामान्य ज्ञान का खंड हालिया घटनाक्रम पर आधारित होता है।

    • रीविजन (Revision) - यूजीसी नेट 2026 (UGC NET 2026) या किसी भी परीक्षा की तैयारी का सबसे जरूरी हिस्सा होता है- पढ़ी गई चीजों को दोहराना यानी रीविजन। रीविजन से छात्रों को यह जानने में मदद मिलेगी कि महत्वपूर्ण खंडों में कहां थोड़ी तथा तैयारी की जरूरत है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे कुछ इस तरह से समय का प्रबंधन करें कि यूजीसी नेट परीक्षा 2026 से पहले सभी महत्वपूर्ण विषयों का रिविजन कर सकें।

    • बेहतर स्वास्थ्य - यूजीसी नेट परीक्षा 2026 की तैयारी के दौरान स्वस्थ जीवनशैली जिसमें संतुलित आहार, व्यायाम, ध्यान और अच्छी नींद शामिल है, को नजरंदाज न करें। आयोजक निकाय द्वारा प्रतिभागियों को बीमारियों से बचाने और उनका संक्रमण फैलने से रोकने के लिए संबंधित यूजीसी नेट परीक्षा दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं। ऐसे में यह बहुत ही जरूरी है कि आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें क्योंकि इसकी वजह से थकान और आलस में बढ़ोतरी हो सकती है जिसका नकारात्मक प्रभाव आपकी पढ़ाई पर होगा। हर सुबह ध्यान करें। इससे आपको शांत बने रहने में मदद मिलेगी और साथ ही आपमें सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा।

    यूजीसी नेट पुस्तकों का चुनाव (selection for UGC NET Books in hindi)

    परीक्षा की तैयारी में पुस्तकों के चुनाव को लेकर छात्र हमेशा उलझनों से घिरे रहते हैं, क्योंकि बाजार में इससे संबंधित विभिन्न प्रकाशनों द्वारा छापी गई किताबों का अंबार है। ऐसे में यूजीसी नेट के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (best books of UGC NET 2026) खरीदते हुए छात्रों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किताब यूजीसी नेट 2026 के नवीनतम पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न (latest syllabus and exam pattern of UGC NET 2026) पर आधारित हो। निम्नलिखित तालिका से आप यूजीसी नेट 2026 के पुस्तकों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यूजीसी नेट पुस्तकें

    प्रकाशन

    यूजीसी नेट /जेआरएफ– सामान्य पेपर– I शिक्षण और शोध अभिवृत्ति

    अरिहंत

    ट्रूमैन यूजीसी नेट/सेट जनरल पेपर- I

    दैनिक पब्लिशिंग कंपनी

    यूजीसी नेट/सेट पेपर– I

    मैक्ग्रा हिल एजुकेशन

    यूजीसी नेट/सेट (जेआरएफ)– 14 वर्ष के हल प्रश्न पत्र शिक्षण और अभियोग्यता पेपर – I

    जीकेपी

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं यूजीसी नेट 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    यूजीसी नेट 2026 का एडमिट कार्ड पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

    Q: क्या एनटीए यूजीसी नेट तैयारी 2026 के लिए कोई मॉक टेस्ट प्रदान करेगा?
    A:

    हां, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट 2026 का आधिकारिक मॉक टेस्ट प्रदान करती है।

    Q: नेट जेआरएफ की तैयारी कैसे करें?
    A:

    उपरोक्त लेख में नेट जेआरएफ की तैयारी के टिप्स दिए गए हैं। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं।

    Q: नेट परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
    A:

    उम्मीदवार यूजीसी नेट 2026 के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को पढ़कर, सर्वोत्तम पुस्तकों से अध्ययन करके और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का उपयोग करके नेट परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। उम्मीदवार उपरोक्त लेख में विस्तृत नेट परीक्षा तैयारी युक्तियाँ पा सकते हैं।

    Q: क्या यूजीसी नेट क्रैक करना आसान है?
    A:

    नहीं, यूजीसी नेट परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए काफी प्रयास और तैयारी की आवश्यकता होती है।

    Q: क्या अखबार पढ़ने से यूजीसी नेट 2026 की तैयारी में मदद मिलेगी?
    A:

    निश्चित रूप से हां, पेपर 1 में एक सेक्शन करंट अफेयर्स पर आधारित है। दैनिक आधार पर समाचार पत्र पढ़ने से आपको उस अनुभाग में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UGC NET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UGC NET ?

    Hello Student,

    There is an important point here: for UGC-NET June 2026, NTA’s official FAQ says that an EWS certificate is not required to be uploaded with the online application form.

    So, if you selected EWS but uploaded an expired certificate, it does not automatically mean that your UGC-NET result

    Hello Dear Student,

    Yes, you may be eligible , but it depends on the PSC recruitment notification .

    The UGC NET category under which you qualified (PwD) and the reservation category under which you apply for a job (EWS) are not always required to be the same.

    If:

    • You have

    Hello Dear Student,

    You are already pursuing BA (Hons.) Political Science from School of Open Learning University of Delhi , preparing for SSC CGL , and keeping UGC-NET/JRF as a backup. Doing a regular MA through CUET-PG can strengthen that backup plan significantly.

    What I like about your plan:

    • SSC