Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Apply 2026)- ऑनलाइन अप्लाई, प्रक्रिया
    • लेख
    • एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Apply 2026)- ऑनलाइन अप्लाई, प्रक्रिया

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Apply 2026)- ऑनलाइन अप्लाई, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 16 Apr 2026, 05:37 PM IST

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। selection post phase xiv, 2026 के तहत विभिन्न विभागों में 3003 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 13 अप्रैल से 4 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, 10वीं से लेकर स्नातक पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थियों के सुविधा के लिए आवेदन लिंक इस पेज पर दिया गया है।
    एसएससी सिलेक्शन फेज-14 आवेदन पत्र

    This Story also Contains

    1. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026: अवलोकन
    2. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026: पात्रता मानदंड
    3. एसएससी चयन पद चरण 14 भर्ती 2026- शैक्षणिक योग्यता
    4. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026- आयुसीमा
    5. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026: आयुसीमा में छूट
    6. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 अप्लाई 2026: आवेदन शुल्क
    7. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026: आवश्यक योग्यता (Essential Qualification) एवं आयु सीमा से संबंधित नियम
    8. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026- संशोधन प्रक्रिया
    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Apply 2026)- ऑनलाइन अप्लाई, प्रक्रिया
    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026

    ssc selection post phase 14 recruitment 2026 अधिसूचना के अनुसार, सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन शुल्क का भुगतान 5 मई 2026 तक किया जा सकता है, जबकि आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए 11 से 13 मई 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) जून 2026 में संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार निर्धारित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और पात्रता, आवेदन शुल्क से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िे।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026: अवलोकन

    एसएससी द्वारा 10वीं, 12वीं और स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थियों से सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों में नियुक्ति का अवसर मिलता है। इस प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इसका विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।

    इवेंट

    विवरण

    भर्ती का नाम

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 (SSC Selection Post Phase 14 2026)

    संचालन संस्था

    कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission)

    स्तर

    राष्ट्रीय (All India)

    पद प्रकार

    10वीं, 12वीं, स्नातक स्तर के विभिन्न पद

    चयन प्रक्रिया

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) + दस्तावेज़ सत्यापन

    आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    रिक्तियां

    3003 पद

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 ऑनलाइन आवेदन

    13 अप्रैल 2026

    एसएससी चयन पद चरण 14 आवेदन अंतिम तिथि

    4 मई 2026

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन संशोधन

    11 से 13 मई 2026

    एसएससी चयन पद चरण 14 परीक्षा तिथि

    जून 2026 (संभावित)

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026: पात्रता मानदंड

    ssc selection post phase 14 भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें पूरा करना प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए आवश्यक है। Staff Selection Commission द्वारा आयोजित इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है तथा वह 10वीं, 12वीं या स्नातक स्तर की योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि आगे किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
    उम्मीदवारों ने ये भी पढ़ा: एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट कब जारी होगा?

    एसएससी चयन पद चरण 14 भर्ती 2026- शैक्षणिक योग्यता

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 के लिए विभिन्न केंद्रीय विभागों में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में 10वीं, 12वीं और स्नातक (Graduation) स्तर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग होती है, इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पात्रता मानदंड ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक है। नीचे शैक्षणिक योग्यता की सारणी दी गई है।

    शैक्षणिक योग्यता सारणी

    पद स्तर

    शैक्षणिक योग्यता

    प्रमुख पदों के उदाहरण

    मैट्रिक स्तर

    10वीं पास

    MTS, Laboratory Attendant, Driver आदि

    इंटरमीडिएट स्तर

    12वीं पास

    Data Entry Operator, Junior Wireless Operator, Store Keeper आदि

    स्नातक स्तर

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक

    Junior Technical Assistant, Assistant, Inspector, Instructor आदि

    मुख्य बिंदु

    • प्रत्येक पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है।

    • कई तकनीकी और वैज्ञानिक पदों पर डिग्री के साथ अनुभव या डिप्लोमा अनिवार्य है।

    • क्लर्क और डेटा एंट्री जैसे पदों पर स्किल टेस्ट/कंप्यूटर दक्षता आवश्यक हो सकती है।

    • कुछ पदों पर योग्यता के साथ वांछनीय अनुभव भी चयन में लाभ देता है।

    लोगों ने यह भी पढ़ा: एसएससी सीजीएल कटऑफ क्या होता है?

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026- आयुसीमा

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग आयुसीमा निर्धारित की गई है, जो पद के अनुसार 18 से 35 वर्ष तक है। आयोग द्वारा आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर तय किया गया है। इसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट भी दी गई है, जिससे अधिक उम्मीदवारों को अवसर मिलता है।

    आयुसीमा विवरण

    पदों की आयु सीमा

    जन्म तिथि सीमा (Eligibility Range)

    18–25 वर्ष

    02-01-2001 से 01-01-2008 के बीच जन्म

    18–27 वर्ष

    02-01-1999 से 01-01-2008 के बीच जन्म

    18–28 वर्ष

    02-01-1998 से 01-01-2008 के बीच जन्म

    18–30 वर्ष

    02-01-1996 से 01-01-2008 के बीच जन्म

    18–35 वर्ष

    02-01-1991 से 01-01-2008 के बीच जन्म

    20–25 वर्ष

    02-01-2001 से 01-01-2006 के बीच जन्म

    20–30 वर्ष

    02-01-1996 से 01-01-2006 के बीच जन्म

    21–27 वर्ष

    02-01-1999 से 01-01-2005 के बीच जन्म

    21–28 वर्ष

    02-01-1998 से 01-01-2005 के बीच जन्म

    22–28 वर्ष

    02-01-1998 से 01-01-2004 के बीच जन्म

    23–28 वर्ष

    02-01-1998 से 01-01-2003 के बीच जन्म

    मुख्य बिंदु

    • आयु गणना की तिथि: 01 जनवरी 2026

    • जन्मतिथि प्रमाण केवल मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट से मान्य

    • SC/ST, OBC, PwBD, ESM आदि को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट

    • अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग होती है

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026: आयुसीमा में छूट

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 अप्लाई 2026 के लिए आरक्षित वर्गों और विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। यह छूट उम्मीदवार की श्रेणी और सेवा स्थिति के आधार पर अलग-अलग निर्धारित की गई है। नीचे सारणी देखें।

    आयुसीमा में छूट (Upper Age Relaxation)

    श्रेणी (Category)

    छूट (Age Relaxation)

    SC / ST

    5 वर्ष

    OBC

    3 वर्ष

    PwBD (सामान्य)

    10 वर्ष

    PwBD (OBC)

    13 वर्ष

    PwBD (SC/ST)

    15 वर्ष

    Ex-Servicemen (ESM)

    3 वर्ष (सैन्य सेवा घटाने के बाद)

    Defence Personnel (ऑपरेशन में विकलांग)

    3 वर्ष

    Defence Personnel (SC/ST)

    8 वर्ष

    Central Govt. Civilian Employee (≥3 वर्ष सेवा)

    40 वर्ष तक अधिकतम आयु

    Central Govt. Civilian Employee (SC/ST, ≥3 वर्ष सेवा)

    45 वर्ष तक अधिकतम आयु

    Widow / Divorced / Judicially Separated Women

    35 वर्ष तक अधिकतम आयु

    Widow / Divorced / Judicially Separated Women (SC/ST)

    40 वर्ष तक अधिकतम आयु

    ये भी पढ़ें:-

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 अप्लाई 2026: आवेदन शुल्क

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। हालांकि, कुछ आरक्षित वर्गों को शुल्क में छूट भी प्रदान की गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। नीचे आवेदन शुल्क का विवरण सारणी में दिया गया है।

    आवेदन शुल्क विवरण

    श्रेणी

    शुल्क विवरण

    सामान्य / OBC / EWS

    ₹100/-

    SC / ST /PwBD (दिव्यांग)/महिला

    शुल्क में छूट (Nil)

    मुख्य बिंदु

    • शुल्क केवल ऑनलाइन (UPI, Net Banking, Debit/Credit Card) से जमा होगा

    • शुल्क जमा न करने पर आवेदन “Incomplete” माना जाएगा

    • एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा

    • प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पर शुल्क लागू होगा

    ये भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल 2025 पात्रता मानदंडों
    एसएससी 2026 सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन: फोटो एवं हस्ताक्षर साइज विवरण

    आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को लाइव फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य है। गलत साइज या धुंधली फोटो/सिग्नेचर होने पर आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। नीचे विवरण दिया गया है—

    विवरण

    आवश्यक फॉर्मेट

    साइज / माप

    अन्य निर्देश

    लाइव फोटो

    वेबकैम/मोबाइल से कैप्चर

    निर्धारित साइज नहीं (रीयल-टाइम कैप्चर)

    साफ, फ्रंट फेस, बिना टोपी/चश्मा/मास्क

    हस्ताक्षर

    स्कैन किया हुआ JPEG/JPG

    10–20 KB

    साफ और स्पष्ट होना चाहिए

    हस्ताक्षर आयाम

    4.0 cm (चौड़ाई) × 2.0 cm (ऊँचाई)

    धुंधला नहीं होना चाहिए

    PwD (VH) उम्मीदवार

    थंब इम्प्रेशन

    आवश्यकतानुसार

    स्पष्ट होना चाहिए

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026: आवेदन प्रक्रिया

    एसएससी द्वारा आयोजित Selection Post Phase 14 भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। नीचे आवेदन प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप में दिया गया है—

    आवेदन प्रक्रिया (Step-wise):

    • उम्मीदवारों को प्रत्येक पद श्रेणी के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा तथा अलग शुल्क भी जमा करना होगा।

    • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in या mySSC मोबाइल ऐप के जरिए करना होगा।
      1776338803799

    • आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को One-Time Registration (OTR) पूरा करना अनिवार्य है।
      1776338803906

    • OTR पूरा होने के बाद ही उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरेंगे।
      1776338803950

    • आवेदन भरते समय लाइव फोटो कैप्चर सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, इसलिए अलग फोटो अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।

    • उम्मीदवारों को फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
      1776338804015

    • अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा करना अनिवार्य है, अंतिम समय में तकनीकी समस्या से बचने के लिए पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

    • आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    ये भी पढ़े:-

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026: आवश्यक दस्तावेज

    ssc selection post phase 14 vacancies के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी पात्रता सिद्ध करने और दस्तावेज सत्यापन के लिए कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाता है, इसलिए सभी प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखना जरूरी है। नीचे आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है—

    आवश्यक दस्तावेज (Documents Required):

    • मैट्रिकुलेशन (10वीं) प्रमाण पत्र (आयु प्रमाण हेतु)

    • 10+2 / ग्रेजुएशन / आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)

    • आयु सीमा एवं आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र

    • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • भूतपूर्व सैनिक (ESM) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • केंद्रीय सरकारी कर्मचारी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (लाइव कैप्चर अनुसार)

    • स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर (निर्धारित साइज में)

    • वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी आदि)

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सभी दस्तावेज सही और वैध हों, क्योंकि किसी भी गलत जानकारी की स्थिति में आवेदन रद्द किया जा सकता है।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026: आवश्यक योग्यता (Essential Qualification) एवं आयु सीमा से संबंधित नियम

    एसएससी द्वारा निर्धारित Essential Qualification (EQ) और आयु सीमा के नियमों का पालन सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक है। नीचे मुख्य बिंदु दिए गए हैं—

    मुख्य नियम (Key Points):

    • प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित होती है।

    • आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 01 जनवरी 2026 होगी।

    • आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की गणना 04 मई 2026 (आवेदन की अंतिम तिथि) तक की जाएगी।

    • उम्मीदवारों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी शैक्षणिक योग्यता और आयु शर्तें पूरी करते हों।

    • अनुभव केवल शैक्षणिक योग्यता पूर्ण होने के बाद का ही मान्य होगा, इंटर्नशिप या ट्रेनिंग अनुभव नहीं माना जाएगा।

    • जहां अनुभव अनिवार्य है, वहां प्रमाण पत्र अपलोड करना आवश्यक होगा।

    • किसी भी योग्यता की समकक्षता (Equivalence) तभी मान्य होगी जब वह आधिकारिक आदेश द्वारा प्रमाणित हो।

    • ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग (ODL) डिग्री केवल UGC मान्यता प्राप्त होने पर ही मान्य होगी।

    • इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग आदि प्रोफेशनल कोर्स ODL मोड में मान्य नहीं होंगे (कुछ अपवादों को छोड़कर)।

    • दस्तावेज सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    • यदि अंतिम परिणाम निर्धारित तिथि तक घोषित नहीं हुआ है, तो उम्मीदवार अयोग्य माना जाएगा।

    ये भी पढ़ें: एसएससी सीएचएसएल चयन प्रक्रिया देखें

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन 2026- संशोधन प्रक्रिया

    ssc.gov.in 2026 सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग ने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। जिन उम्मीदवारों से आवेदन करते समय कोई त्रुटि हो गई है, वे निर्धारित “एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो” के दौरान अपने विवरण में संशोधन कर सकते हैं। यह सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी, इसलिए अभ्यर्थियों को सभी जानकारी सावधानीपूर्वक अपडेट करनी होगी।

    संशोधन प्रक्रिया और मुख्य बिंदु:

    • करेक्शन विंडो 11 मई 2026 से 13 मई 2026 (रात 11 बजे तक) खुली रहेगी।

    • अभ्यर्थी इस अवधि में अपने आवेदन फॉर्म में सुधार/संशोधन कर दोबारा सबमिट कर सकते हैं।

    • प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम दो बार आवेदन में संशोधन करने की अनुमति होगी।

    • केवल वही अभ्यर्थी करेक्शन कर सकते हैं, जिन्होंने समय सीमा के भीतर आवेदन और शुल्क जमा किया है।

    • अंतिम रूप से सबमिट किया गया संशोधित आवेदन ही मान्य होगा, पहले के सभी आवेदन निरस्त माने जाएंगे।

    • पहली बार संशोधन के लिए ₹200 और दूसरी बार के लिए ₹500 शुल्क देना होगा।

    • शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) से किया जा सकेगा।

    • एक बार जमा किया गया करेक्शन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

    • करेक्शन विंडो बंद होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    • डाक, ईमेल या अन्य माध्यम से किए गए सुधार के अनुरोध आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित होती है, इसलिए उम्मीदवारों को संबंधित पद की पात्रता अवश्य जांचनी चाहिए।

    Q: आवेदन में गलती होने पर क्या सुधार किया जा सकता है?
    A:

    हां, आयोग द्वारा निर्धारित करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। सीमित बार ही संशोधन की अनुमति होती है और इसके लिए निर्धारित शुल्क भी देना पड़ता है।

    Q: चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल होते हैं?
    A:

    चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज सत्यापन शामिल होता है। कुछ पदों पर स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट भी लिया जा सकता है, जो पद के अनुसार अलग-अलग होता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)