Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026)- आवेदन, तिथियां, सिलेबस
    • लेख
    • एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026)- आवेदन, तिथियां, सिलेबस

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026)- आवेदन, तिथियां, सिलेबस

    Rajan KumarUpdated on 16 Apr 2026, 03:39 PM IST

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 (Phase-XIV/2026/Selection Posts) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में 3003 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 13 अप्रैल 2026 से 4 मई 2026 (रात 11 बजे तक) के बीच आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक इस पेज में उपलब्ध कराया गया है। ssc phase 14 notification 2026 पीडीएफ लिंक डाउनलोड करें।
    एसएससी सिलेक्शन फेज-14 आवेदन पत्र
    1776252234376

    This Story also Contains

    1. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 वैकेंसी 2026 क्या है? (what is ssc selection post phase 14)
    2. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 वैकेंसी 2026: अवलोकन
    3. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: अधिसूचना पीडीएफ
    4. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 2026 फेज 14 भर्ती : महत्वपूर्ण तिथियां
    5. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: पात्रता मानदंड
    6. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026- शैक्षणिक योग्यता
    7. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026- आयुसीमा
    8. एसएससी 2026 सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती: आयुसीमा में छूट
    9. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिक्वायरमेंट 2026: आवेदन शुल्क
    10. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
    11. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
    12. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: आवश्यक योग्यता (Essential Qualification) एवं आयु सीमा से संबंधित नियम
    13. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 वैकेंसी 2026: चयन प्रक्रिया
    14. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: जोनवार रिक्तियां (ssc phase 14 post details)
    15. एसएससी चयन पद चरण 14 भर्ती 2026: शैक्षणिक स्तर के पद
    16. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 वैकेंसी 2026: परीक्षा पैटर्न
    17. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: सिलेबस
    18. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026: स्तर अनुसार सिलेबस
    19. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: परीक्षा केंद्र सूची
    20. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026: तैयारी टिप्स
    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026)- आवेदन, तिथियां, सिलेबस
    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026

    आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 2026 फेज 14 भर्ती आवेदन शुल्क का भुगतान 5 मई 2026 तक किया जा सकता है, जबकि आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए 11 से 13 मई 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) जून 2026 में संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के तहत शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक तक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ssc selection post phase 14 notification 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
    उम्मीदवारों ने ये भी जानना चाहा - एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट कब जारी होगा?

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले निर्धारित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। चयन प्रक्रिया के दौरान सभी चरणों में अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अस्थायी (प्रोविजनल) रहेगी और परीक्षा में सफल होने के बाद दस्तावेज़ सत्यापन के समय पात्रता की विस्तृत जांच की जाएगी। एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ लिंक इस पेज में दिया गया है। ssc selection post vacancies 2026, post code for ssc phase 14, what is ssc selection post phase 14, एसएससी चयन पद फेज 14 भर्ती 2026, ssc cgl notification 2026 से संबंधित पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें:- एसएससी एग्जाम कैलेंडरएसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तारीख

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 वैकेंसी 2026 क्या है? (what is ssc selection post phase 14)

    SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 भारत सरकार की एक प्रमुख भर्ती प्रक्रिया है, जिसे कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में अलग-अलग श्रेणी के पदों पर नियुक्ति की जाती है। इसमें 10वीं, 12वीं और स्नातक (Graduation) स्तर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

    इस परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए एक ही भर्ती प्रक्रिया में अवसर मिलता है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होता है और इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाता है। इस भर्ती में MTS, LDC, तकनीकी सहायक, लैब अटेंडेंट, वैज्ञानिक सहायक, ड्राइवर, और अन्य कई पद शामिल होते हैं। यह परीक्षा पूरे भारत में आयोजित की जाती है और उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक स्तर के अनुसार अलग-अलग पदों पर चयनित किया जाता है।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 वैकेंसी 2026: अवलोकन

    एसएससी फेज 14 सिलेक्शन पोस्ट भर्ती 2026 एक राष्ट्रीय स्तर की सरकारी चयन प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से 10वीं, 12वीं और स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों में नियुक्ति का अवसर मिलता है। इस प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इसका विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।

    इवेंट

    विवरण

    भर्ती का नाम

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 (SSC Selection Post Phase 14 2026)

    संचालन संस्था

    कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission)

    स्तर

    राष्ट्रीय (All India)

    पद प्रकार

    10वीं, 12वीं, स्नातक स्तर के विभिन्न पद

    चयन प्रक्रिया

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) + दस्तावेज़ सत्यापन

    आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    रिक्तियां

    3003 पद

    नौकरी स्थान

    भारत के विभिन्न केंद्रीय विभाग

    आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in

    पढ़ें:- एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्टएसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 पात्रता मानदंड

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: अधिसूचना पीडीएफ

    selection post phase xiv, 2026 की अधिसूचना भारत की प्रमुख भर्ती संस्था Staff Selection Commission द्वारा जारी की गई है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में अनेक पदों पर नियुक्ति की जाती है। SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 अधिसूचना PDF के अनुसार, MTS (Multi-Tasking Staff), Lower Division Clerk (LDC), Data Entry Operator (DEO), Laboratory Attendant, Junior Technical Assistant, Scientific Assistant, Driver और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर कुल 3003 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि से संबंधित सभी विवरण शामिल होते हैं। यह भर्ती 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 2026 फेज 14 भर्ती : महत्वपूर्ण तिथियां

    एसएससी फेज 14 भर्ती 2026 डेट्स (SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 Dates in hindi) की घोषणा कर दी गई है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए समय-सीमा का विशेष महत्व है, क्योंकि निर्धारित तिथियों के भीतर ही आवेदन और संशोधन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखते हुए समय पर आवेदन करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। नीचे सारणी में भर्ती जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है।

    कार्यक्रम

    तिथि

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 अधिसूचना

    13 अप्रैल 2026

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 ऑनलाइन आवेदन

    13 अप्रैल 2026

    एसएससी चयन पद चरण 14 आवेदन अंतिम तिथि

    4 मई 2026

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आवेदन संशोधन

    11 से 13 मई 2026

    एसएससी चयन पद चरण 14 परीक्षा तिथि

    जून 2026 (संभावित)

    सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी फेज 14 सिलेक्शन पोस्ट परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

    एसएससी फेज 14 भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें पूरा करना प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए आवश्यक है। यह भर्ती Staff Selection Commission द्वारा आयोजित की जाती है और इसमें विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है तथा वह 10वीं, 12वीं या स्नातक स्तर की योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि आगे किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026- शैक्षणिक योग्यता

    एसएससी भर्ती 2026 सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 के अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय विभागों में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में 10वीं, 12वीं और स्नातक (Graduation) स्तर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग होती है, इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पात्रता मानदंड ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक है। नीचे शैक्षणिक योग्यता की सारणी दी गई है।

    शैक्षणिक योग्यता सारणी

    पद स्तर

    शैक्षणिक योग्यता

    प्रमुख पदों के उदाहरण

    मैट्रिक स्तर

    10वीं पास

    MTS, Laboratory Attendant, Driver आदि

    इंटरमीडिएट स्तर

    12वीं पास

    Data Entry Operator, Junior Wireless Operator, Store Keeper आदि

    स्नातक स्तर

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक

    Junior Technical Assistant, Assistant, Inspector, Instructor आदि

    मुख्य बिंदु

    • प्रत्येक पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है।

    • कई तकनीकी और वैज्ञानिक पदों पर डिग्री के साथ अनुभव या डिप्लोमा अनिवार्य है।

    • क्लर्क और डेटा एंट्री जैसे पदों पर स्किल टेस्ट/कंप्यूटर दक्षता आवश्यक हो सकती है।

    • कुछ पदों पर योग्यता के साथ वांछनीय अनुभव भी चयन में लाभ देता है।

    लोगों ने यह भी पढ़ा: एसएससी सीजीएल कटऑफ क्या होता है?

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026- आयुसीमा

    इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग आयुसीमा निर्धारित की गई है, जो पद की प्रकृति के अनुसार 18 से 35 वर्ष तक हो सकती है। आयोग द्वारा आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाती है। इसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट भी प्रदान की जाती है, जिससे अधिक उम्मीदवारों को अवसर मिलता है।

    आयुसीमा विवरण (01.01.2026 के अनुसार)

    पदों की आयु सीमा

    जन्म तिथि सीमा (Eligibility Range)

    18–25 वर्ष

    02-01-2001 से 01-01-2008 के बीच जन्म

    18–27 वर्ष

    02-01-1999 से 01-01-2008 के बीच जन्म

    18–28 वर्ष

    02-01-1998 से 01-01-2008 के बीच जन्म

    18–30 वर्ष

    02-01-1996 से 01-01-2008 के बीच जन्म

    18–35 वर्ष

    02-01-1991 से 01-01-2008 के बीच जन्म

    20–25 वर्ष

    02-01-2001 से 01-01-2006 के बीच जन्म

    20–30 वर्ष

    02-01-1996 से 01-01-2006 के बीच जन्म

    21–27 वर्ष

    02-01-1999 से 01-01-2005 के बीच जन्म

    21–28 वर्ष

    02-01-1998 से 01-01-2005 के बीच जन्म

    22–28 वर्ष

    02-01-1998 से 01-01-2004 के बीच जन्म

    23–28 वर्ष

    02-01-1998 से 01-01-2003 के बीच जन्म

    मुख्य बिंदु

    • आयु गणना की तिथि: 01 जनवरी 2026

    • जन्मतिथि प्रमाण केवल मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट से मान्य

    • SC/ST, OBC, PwBD, ESM आदि को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट

    • अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग होती है

    एसएससी 2026 सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती: आयुसीमा में छूट

    एसएससी भर्ती 2026 में आरक्षित वर्गों और विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाती है। यह छूट उम्मीदवार की श्रेणी और सेवा स्थिति के आधार पर अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिससे अधिक योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके।

    सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 आयुसीमा में छूट (Upper Age Relaxation)

    श्रेणी (Category)

    छूट (Age Relaxation)

    SC / ST

    5 वर्ष

    OBC

    3 वर्ष

    PwBD (सामान्य)

    10 वर्ष

    PwBD (OBC)

    13 वर्ष

    PwBD (SC/ST)

    15 वर्ष

    Ex-Servicemen (ESM)

    3 वर्ष (सैन्य सेवा घटाने के बाद)

    Defence Personnel (ऑपरेशन में विकलांग)

    3 वर्ष

    Defence Personnel (SC/ST)

    8 वर्ष

    Central Govt. Civilian Employee (≥3 वर्ष सेवा)

    40 वर्ष तक अधिकतम आयु

    Central Govt. Civilian Employee (SC/ST, ≥3 वर्ष सेवा)

    45 वर्ष तक अधिकतम आयु

    Widow / Divorced / Judicially Separated Women

    35 वर्ष तक अधिकतम आयु

    Widow / Divorced / Judicially Separated Women (SC/ST)

    40 वर्ष तक अधिकतम आयु

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिक्वायरमेंट 2026: आवेदन शुल्क

    सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। हालांकि, कुछ आरक्षित वर्गों को शुल्क में छूट भी प्रदान की गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। नीचे आवेदन शुल्क का विवरण सारणी में दिया गया है।

    आवेदन शुल्क विवरण

    श्रेणी

    शुल्क विवरण

    सामान्य / OBC / EWS

    ₹100/-

    SC / ST

    शुल्क में छूट (Nil)

    PwBD (दिव्यांग)

    शुल्क में छूट (Nil)

    महिला उम्मीदवार

    शुल्क में छूट (Nil)

    मुख्य बिंदु

    • शुल्क केवल ऑनलाइन (UPI, Net Banking, Debit/Credit Card) से जमा होगा

    • शुल्क जमा न करने पर आवेदन “Incomplete” माना जाएगा

    • एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा

    • प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पर शुल्क लागू होगा

    ये भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल 2025 पात्रता मानदंडों

    एसएससी 2026 सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती: आवेदन फोटो एवं हस्ताक्षर साइज विवरण

    आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को लाइव फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य है। गलत साइज या धुंधली फोटो/सिग्नेचर होने पर आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। नीचे विवरण दिया गया है—

    विवरण

    आवश्यक फॉर्मेट

    साइज / माप

    अन्य निर्देश

    लाइव फोटो

    वेबकैम/मोबाइल से कैप्चर

    निर्धारित साइज नहीं (रीयल-टाइम कैप्चर)

    साफ, फ्रंट फेस, बिना टोपी/चश्मा/मास्क

    हस्ताक्षर

    स्कैन किया हुआ JPEG/JPG

    10–20 KB

    साफ और स्पष्ट होना चाहिए

    हस्ताक्षर आयाम

    4.0 cm (चौड़ाई) × 2.0 cm (ऊँचाई)

    धुंधला नहीं होना चाहिए

    PwD (VH) उम्मीदवार

    थंब इम्प्रेशन

    आवश्यकतानुसार

    स्पष्ट होना चाहिए

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    एसएससी द्वारा आयोजित Selection Post Phase 14 भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। नीचे आवेदन प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप में दिया गया है—

    आवेदन प्रक्रिया (Step-wise):

    • उम्मीदवारों को प्रत्येक पद श्रेणी के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा तथा अलग शुल्क भी जमा करना होगा।

    • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in या mySSC मोबाइल ऐप के जरिए करना होगा।
      1776252234571

    • आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को One-Time Registration (OTR) पूरा करना अनिवार्य है।
      1776252234727

    • OTR पूरा होने के बाद ही उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरेंगे।
      1776252234893

    • आवेदन भरते समय लाइव फोटो कैप्चर सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, इसलिए अलग फोटो अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।

    • उम्मीदवारों को फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
      1776252235005

    • अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा करना अनिवार्य है, अंतिम समय में तकनीकी समस्या से बचने के लिए पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

    • आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    एसएससी 2026 सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिक्रूटमेंट में आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी पात्रता सिद्ध करने और दस्तावेज सत्यापन के लिए कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाता है, इसलिए सभी प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखना जरूरी है। नीचे आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है—

    आवश्यक दस्तावेज (Documents Required):

    • मैट्रिकुलेशन (10वीं) प्रमाण पत्र (आयु प्रमाण हेतु)

    • 10+2 / ग्रेजुएशन / आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)

    • आयु सीमा एवं आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र

    • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • भूतपूर्व सैनिक (ESM) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • केंद्रीय सरकारी कर्मचारी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (लाइव कैप्चर अनुसार)

    • स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर (निर्धारित साइज में)

    • वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी आदि)

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सभी दस्तावेज सही और वैध हों, क्योंकि किसी भी गलत जानकारी की स्थिति में आवेदन रद्द किया जा सकता है।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: आवश्यक योग्यता (Essential Qualification) एवं आयु सीमा से संबंधित नियम

    एसएससी द्वारा निर्धारित Essential Qualification (EQ) और आयु सीमा के नियमों का पालन सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक है। नीचे मुख्य बिंदु दिए गए हैं—

    मुख्य नियम (Key Points):

    • प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित होती है।

    • आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 01 जनवरी 2026 होगी।

    • आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की गणना 04 मई 2026 (आवेदन की अंतिम तिथि) तक की जाएगी।

    • उम्मीदवारों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी शैक्षणिक योग्यता और आयु शर्तें पूरी करते हों।

    • अनुभव केवल शैक्षणिक योग्यता पूर्ण होने के बाद का ही मान्य होगा, इंटर्नशिप या ट्रेनिंग अनुभव नहीं माना जाएगा।

    • जहां अनुभव अनिवार्य है, वहां प्रमाण पत्र अपलोड करना आवश्यक होगा।

    • किसी भी योग्यता की समकक्षता (Equivalence) तभी मान्य होगी जब वह आधिकारिक आदेश द्वारा प्रमाणित हो।

    • ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग (ODL) डिग्री केवल UGC मान्यता प्राप्त होने पर ही मान्य होगी।

    • इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग आदि प्रोफेशनल कोर्स ODL मोड में मान्य नहीं होंगे (कुछ अपवादों को छोड़कर)।

    • दस्तावेज सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    • यदि अंतिम परिणाम निर्धारित तिथि तक घोषित नहीं हुआ है, तो उम्मीदवार अयोग्य माना जाएगा।

    ये भी पढ़ें: एसएससी सीएचएसएल चयन प्रक्रिया देखें

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 वैकेंसी 2026: चयन प्रक्रिया

    SSC Selection Post Phase 14 Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) पर आधारित होती है। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को स्क्रूटनी और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होता है। अंतिम चयन मेरिट और नियमों के आधार पर किया जाता है। नीचे चयन प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप में दिया गया है—

    चयन प्रक्रिया (Selection Process):

    • भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) होता है, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं।

    • परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।

    • परीक्षा में न्यूनतम कट-ऑफ अंक (UR-30%, OBC/EWS-25%, अन्य-20%) प्राप्त करना अनिवार्य है।

    • सफल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।

    • स्क्रूटनी के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाता है।

    • कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

    • अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है।

    • सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों का चयन उनके अंकों और आरक्षण नियमों के अनुसार किया जाता है।

    • टाई होने की स्थिति में उम्र और विषयवार अंकों के आधार पर निर्णय लिया जाता है।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: जोनवार रिक्तियां (ssc phase 14 post details)

    SSC Selection Post Phase-14 Recruitment 2026 के तहत कुल 3003 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन पदों को देश के विभिन्न क्षेत्रों (रीजन) में विभाजित किया गया है ताकि अभ्यर्थियों को अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार अवसर प्राप्त हो सकें। उम्मीदवार अपने संबंधित रीजन की ssc selection post phase 14 post details के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। यह व्यवस्था भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और क्षेत्रीय स्तर पर संतुलित बनाने के उद्देश्य से की गई है।

    जोनवार रिक्तियां / Region Wise Vacancy:

    क्षेत्र कोड (Region Code)

    क्षेत्र का नाम (Region Name)

    कुल रिक्तियां (Total Vacancies)

    NR

    उत्तरी क्षेत्र (Northern Region)

    824

    ER

    पूर्वी क्षेत्र (Eastern Region)

    436

    WR

    पश्चिमी क्षेत्र (Western Region)

    345

    CR

    केंद्रीय क्षेत्र (Central Region)

    312

    MPR

    मध्य प्रदेश क्षेत्र (Madhya Pradesh Region)

    267

    SR

    दक्षिणी क्षेत्र (Southern Region)

    258

    NER

    उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (North Eastern Region)

    215

    KKR

    कर्नाटक-केरल क्षेत्र (Karnataka Kerala Region)

    198

    NWR

    उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र (North Western Region)

    148

    कुल योग (Grand Total)

    3003

    एसएससी चयन पद चरण 14 भर्ती 2026: शैक्षणिक स्तर के पद

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 में विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं (10वीं, 12वीं और स्नातक) के आधार पर अनेक पदों की घोषणा की गई है। इन पदों को अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार विभाजित किया गया है, जिससे उम्मीदवार अपने लिए उपयुक्त पद का चयन आसानी से कर सकें। नीचे पदों की सूची शैक्षणिक स्तर के अनुसार दी गई है—

    10वीं स्तर (मैट्रिकुलेशन स्तर) के पद

    • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)

    • प्रयोगशाला परिचारक (Laboratory Attendant)

    • स्टोर कीपर / स्टोर अटेंडेंट

    • ड्राइवर-कम-मैकेनिक / स्टाफ कार ड्राइवर

    • रसोइया / हलवाई-कम-रसोइया

    • वार्ड अटेंडेंट

    • फील्ड असिस्टेंट / फील्ड कलेक्टर

    • मैकेनिक / वर्कशॉप अटेंडेंट

    • फायर एंड रेस्क्यू ऑपरेटर

    • टेलर / कीट संग्रहकर्ता

    12वीं स्तर (हायर सेकेंडरी स्तर) के पद

    • क्लर्क / लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)

    • प्रयोगशाला सहायक / जूनियर लैब असिस्टेंट

    • तकनीकी सहायक

    • स्टोर कीपर ग्रेड-II

    • फार्मासिस्ट-कम-क्लर्क

    • नर्सिंग ऑफिसर / पब्लिक हेल्थ नर्सिंग ऑफिसर

    • पुस्तकालय एवं सूचना सहायक

    • वैज्ञानिक सहायक

    • स्टेनोग्राफर ग्रेड-II

    • प्रूफ रीडर

    स्नातक स्तर (ग्रेजुएशन एवं उससे ऊपर) के पद

    • जूनियर इंजीनियर / सहायक अभियंता

    • जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (JAO)

    • शोध सहायक / शोध सहयोगी

    • वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक

    • तकनीकी अधीक्षक

    • सहायक तकनीकी अधिकारी

    • मार्केट इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर (अर्थशास्त्र)

    • लेखाकार (Accountant)

    • मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर

    • सहायक (कानूनी / प्रिंटिंग)

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 वैकेंसी 2026: परीक्षा पैटर्न

    सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 के तहत अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नकारात्मक अंकन लागू होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगी तथा कुल अवधि 60 मिनट निर्धारित है।

    परीक्षा पैटर्न (सारणी):

    भाग

    विषय

    प्रश्न संख्या

    अंक

    समय

    A

    सामान्य बुद्धिमत्ता

    25

    50

    15 मिनट

    B

    सामान्य जागरूकता

    25

    50

    15 मिनट

    C

    मात्रात्मक योग्यता

    25

    50

    15 मिनट

    D

    अंग्रेजी भाषा

    25

    50

    15 मिनट

    कुल

    100

    200

    60 मिनट

    अभ्यर्थियों ने इसे भी पढ़ा: एसएससी सीजीएल 2025 सिलेबस पीजीएफ

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: सिलेबस

    इस भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में अभ्यर्थियों से सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य जागरूकता, गणित और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। सिलेबस स्तर के अनुसार (मैट्रिक, 10+2, ग्रेजुएशन) अलग-अलग होगा, लेकिन सभी में बेसिक कॉन्सेप्ट और एप्लिकेशन आधारित प्रश्न शामिल रहेंगे।

    • सामान्य ज्ञान

    • मात्रात्मक अभियोग्यता

    • सामान्य तर्कशक्ति

    • अंग्रेजी बोध

    भाग

    विषय

    विस्तृत टॉपिक्स

    A

    सामान्य बुद्धिमत्ता

    एनालॉजी, सीरीज, कोडिंग-डिकोडिंग, वेन डायग्राम, स्पेस विज़ुअलाइजेशन, पजल, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, नॉन-वर्बल व वर्बल रीजनिंग

    B

    सामान्य जागरूकता

    करंट अफेयर्स, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, वैज्ञानिक अनुसंधान, खेल

    C

    मात्रात्मक योग्यता

    संख्या पद्धति, प्रतिशत, अनुपात-प्रमाण, औसत, लाभ-हानि, ब्याज, समय-दूरी, समय-कार्य, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी (ग्राफ/चार्ट)

    D

    अंग्रेजी भाषा

    व्याकरण, शब्दावली, त्रुटि सुधार, वाक्य सुधार, पर्यायवाची/विलोम, क्लोज टेस्ट, पैसेज, एक्टिव-पैसिव, डायरेक्ट-इनडायरेक्ट

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026: स्तर अनुसार सिलेबस

    इस परीक्षा में 10वीं, 12वीं (10+2) और स्नातक स्तर के अनुसार सिलेबस की कठिनाई अलग-अलग होती है, लेकिन विषय समान रहते हैं। नीचे स्तरवार सिलेबस दिया गया है—

    सिलेबस (सारणी):

    स्तर

    विषय

    मुख्य टॉपिक्स

    10वीं (Matric)

    सामान्य बुद्धिमत्ता

    नॉन-वर्बल रीजनिंग, सीरीज, एनालॉजी, चित्र आधारित प्रश्न


    सामान्य जागरूकता

    सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल


    गणित

    संख्या पद्धति, प्रतिशत, लाभ-हानि, समय-दूरी, सरल अंकगणित


    अंग्रेजी

    बेसिक ग्रामर, शब्दावली, वाक्य संरचना

    12वीं (10+2)

    सामान्य बुद्धिमत्ता

    वर्बल+नॉन-वर्बल रीजनिंग, कोडिंग-डिकोडिंग, वेन डायग्राम


    सामान्य जागरूकता

    करंट अफेयर्स, अर्थव्यवस्था, राजनीति, विज्ञान


    गणित

    अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, डेटा व्याख्या


    अंग्रेजी

    एरर स्पॉटिंग, क्लोज टेस्ट, कॉम्प्रिहेंशन, वाक्य सुधार

    स्नातक (Graduation)

    सामान्य बुद्धिमत्ता

    एडवांस रीजनिंग, लॉजिकल एनालिसिस, सिलेगिज़्म, निर्णय क्षमता


    सामान्य जागरूकता

    गहन करंट अफेयर्स, पॉलिटी, अर्थव्यवस्था, विज्ञान


    गणित

    उन्नत अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी


    अंग्रेजी

    एडवांस ग्रामर, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, वोकैब, लेखन क्षमता

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: परीक्षा केंद्र सूची

    एसएससी द्वारा आयोजित सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा देशभर के 9 क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के दौरान अधिकतम तीन परीक्षा केंद्रों का चयन प्राथमिकता के आधार पर कर सकते हैं। एक बार चयन करने के बाद केंद्र में बदलाव की अनुमति नहीं होगी, इसलिए सावधानीपूर्वक चयन करना आवश्यक है।

    विस्तृत परीक्षा केंद्र (सारणी):

    क्षेत्र (Region)

    राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

    परीक्षा केंद्र (शहर)

    Central Region (CR)

    बिहार, उत्तर प्रदेश

    पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, छपरा, पूर्णिया, सहरसा, मुंगेर, आगरा, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी

    Eastern Region (ER)

    झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार

    कोलकाता, सिलिगुड़ी, कल्याणी, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, भुवनेश्वर, कटक, संबलपुर, राउरकेला, बालासोर, बेरहामपुर, गंगटोक, दुर्गापुर, बर्धमान, सूरी

    Karnataka-Kerala Region (KKR)

    कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप

    बेंगलुरु, मैसूर, मंगलुरु, उडुपी, हुबली, शिवमोग्गा, बेलगावी, कलबुर्गी, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड, कोल्लम, त्रिशूर, कन्नूर, कोट्टायम, अलप्पुझा, मलप्पुरम, कावरत्ती

    MPR Region

    मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

    भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, सागर, उज्जैन, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई

    North Eastern Region (NER)

    असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश

    गुवाहाटी, दिसपुर, डिब्रूगढ़, जोरहाट, इम्फाल, चुराचांदपुर, उखरुल, शिलांग, आइजोल, कोहिमा, दीमापुर, अगरतला, ईटानगर

    Northern Region (NR)

    दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड

    दिल्ली, जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, सीकर, देहरादून, हल्द्वानी, रुड़की

    North Western Region (NWR)

    पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़

    चंडीगढ़, मोहाली, जम्मू, श्रीनगर, सांबा, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, शिमला, हमीरपुर

    Southern Region (SR)

    आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी

    चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सलेम, तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, वेल्लोर, हैदराबाद, वारंगल, करीमनगर, सिद्धिपेट, विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम, तिरुपति, राजमुंदरी, काकीनाडा, गुंटूर, नेल्लोर

    Western Region (WR)

    महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन-दीव, दादरा नगर हवेली

    मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, औरंगाबाद, कोल्हापुर, अमरावती, नांदेड़, जलगांव, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, मेहसाणा, पणजी

    लोगों ने इसे भी पढ़ा: एसएससी सीएचएसएल 2025 की मुख्य तिथियां देखें

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 Salary

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 1 से लेवल 8 तक का वेतनमान दिया जाता है। पद के अनुसार सैलरी अलग-अलग होती है, जिसमें बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य भत्ते शामिल होते हैं। इस भर्ती में विभिन्न शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पद निर्धारित होते हैं, इसलिए उम्मीदवारों को उनके पद के अनुरूप वेतन मिलता है। नीचे लेवल 1 से लेवल 8 तक का वेतनमान सारणीबद्ध रूप में दिया गया है:

    वेतन स्तर

    पे स्केल (₹)

    लेवल 1

    18,000 – 56,900

    लेवल 2

    19,900 – 63,200

    लेवल 3

    21,700 – 69,100

    लेवल 4

    25,500 – 81,100

    लेवल 5

    29,200 – 92,300

    लेवल 6

    35,400 – 1,12,400

    लेवल 7

    44,900 – 1,42,400

    लेवल 8

    47,600 – 1,51,100

    SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026: सीबीटी परीक्षा

    SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती के तहत अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होगी, जिसमें सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य जागरूकता, गणित और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में आयोजित हो सकती है, इसलिए स्कोर का नॉर्मलाइजेशन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नकारात्मक अंकन भी होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगी।

    SSC Selection Post Phase-14 Recruitment 2026: आंसर की

    सीबीटी परीक्षा के बाद एसएससी द्वारा अस्थायी (Tentative) आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी प्रश्न पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से चुनौती दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।

    उपयोगी लिंक

    SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026: स्किल टेस्ट

    कुछ पदों के लिए सीबीटी के बाद स्किल टेस्ट जैसे टाइपिंग टेस्ट, डाटा एंट्री टेस्ट या कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, यानी इसमें प्राप्त अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार इस चरण को पास करना अनिवार्य होगा। स्किल टेस्ट की आवश्यकता संबंधित पद की योग्यता के अनुसार तय की जाती है।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026: मेरिट सूची

    अभ्यर्थियों की मेरिट सूची सीबीटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होती है, तो नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से अंक समायोजित किए जाएंगे। आयोग अलग-अलग पदों और श्रेणियों के अनुसार कट-ऑफ निर्धारित करेगा। अंतिम मेरिट सूची में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा जो निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे और अन्य सभी पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026: दस्तावेज सत्यापन

    सीबीटी और आवश्यक स्किल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु, पहचान पत्र, आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे। सभी दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विभाग या नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलत जानकारी मिलने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

    सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026: फाइनल परिणाम

    सभी चरणों के पूरा होने के बाद एसएससी द्वारा अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। फाइनल रिजल्ट सीबीटी के अंक, स्किल टेस्ट (यदि लागू हो) की योग्यता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर तैयार किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके बाद संबंधित विभागों द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी और अभ्यर्थियों को उनके पदों के अनुसार जॉइनिंग दी जाएगी।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026: तैयारी टिप्स

    Staff Selection Commission (SSC) द्वारा आयोजित सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा हर साल अलग-अलग पदों के लिए होती है। फेज-14 भर्ती 2026 में सफल होने के लिए सही रणनीति, नियमित अभ्यास और स्मार्ट स्टडी प्लान बेहद जरूरी है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स दिए गए हैं।
    ये भी पढ़ें:- एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 तैयारी के टिप्स

    तैयारी के लिए जरूरी टिप्स

    • सिलेबस और परीक्षा पैटर्न समझें: सबसे पहले SSC Selection Post का पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अच्छे से जान लें। इससे आपको पता रहेगा कि किन टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान देना है।

    • स्टडी प्लान बनाएं: रोज़ाना का टाइमटेबल तैयार करें जिसमें सभी विषय (General Intelligence, General Awareness, Quantitative Aptitude, English) को संतुलित समय मिले।

    • बेसिक्स मजबूत करें : खासकर गणित और रीजनिंग में बेसिक्स क्लियर होना जरूरी है। बिना मजबूत नींव के आगे बढ़ना मुश्किल होगा।

    • करंट अफेयर्स पर फोकस करें: General Awareness सेक्शन के लिए रोज़ाना करंट अफेयर्स पढ़ें।

    • मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट दें: हर हफ्ते मॉक टेस्ट देने की आदत डालें। इससे आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहतर होंगी।

    • पिछले साल के पेपर हल करें: SSC के पुराने प्रश्न पत्र हल करने से परीक्षा के स्तर और सवालों के पैटर्न की बेहतर समझ मिलती है।

    • कमजोर टॉपिक्स पर काम करें: अपनी कमजोरियों को पहचानें और उन पर अतिरिक्त समय दें, ताकि कुल स्कोर बेहतर हो सके।

    • रीविजन जरूर करें: जो पढ़ा है उसे बार-बार दोहराना जरूरी है। हर हफ्ते रिवीजन के लिए समय जरूर रखें।

    • टाइम मैनेजमेंट सीखें: परीक्षा में समय का सही उपयोग बहुत जरूरी है। आसान सवाल पहले हल करें और कठिन सवाल बाद में।

    • स्वास्थ्य का ध्यान रखें: नियमित नींद, संतुलित आहार और थोड़ा व्यायाम आपकी तैयारी को और बेहतर बनाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती क्या है?
    A:

    Staff Selection Commission द्वारा आयोजित यह भर्ती प्रक्रिया विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तर के पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित की जाती है।

    Q: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होती है?
    A:

    उम्मीदवार 10वीं, 12वीं या स्नातक पास होना चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग निर्धारित होती है, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित पद की पात्रता अवश्य जांच लें।

    Q: चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल होते हैं?
    A:

    चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर आधारित होता है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाता है और कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जा सकता है।

    Q: क्या सभी पदों के लिए स्किल टेस्ट अनिवार्य होता है?
    A:

    नहीं, स्किल टेस्ट केवल कुछ विशेष पदों के लिए होता है जैसे डाटा एंट्री या टाइपिंग आधारित पद। यह क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है और मेरिट में इसके अंक नहीं जोड़े जाते।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC Selection Post

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC Selection Post ?
    Hi there,

    I am a little unclear regarding your query. If you are asking about the exam date for SSC upcoming exams that you applied for in Feb/March, here is the link to the SSC calendar.

    https://ssc.nic.in/

    If I have misinterpreted your query, please write back so that I can

    hi,

    I am not sure whether the district of yours is not in the list or there is some server issue. however try to login from the different browser and make sure the internet connection is excellent. it would be best to fill the registration and form filling from a

    hi,

    see first of all in ssc selection test exam there will be written test, which held in three stages like matriculation level, higher secondary level and graduate level, question pattern is 100 questions from section of english, general awareness, quantitative aptitude, reasoning. however as per the basis on written

    hi,

    textile technology and textile designing is two different course, the textile designing involves with innovative ideas and developing commercially-appealing designs and prints for a variety of fabrics, clothing and non-clothing materials, furnishing materials, industrial fabrics and other related materials, also you need to learn about the computerized software to

    Hii Raju!

    The application form for SSC filled by you should not get rejected as you have paid the fees for it. Also, the fees was accepted. Sometimes the page doesn't move on to another page If you havent havent filled mandatory details. So, i don't don't the from should