Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 (RRB Paramedical Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, एग्जाम डेट
    • लेख
    • आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 (RRB Paramedical Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, एग्जाम डेट

    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 (RRB Paramedical Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, एग्जाम डेट

    Rajan KumarUpdated on 13 Nov 2026, 08:30 AM IST
    Trusted Source Image

    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 - रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा 2026 तिथि की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी पैरामेडिकल सीबीटी का आयोजन 23 और 25 नवंबर 2026 को होगा। आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड (Download RRB Paramedical Recruitment Exam Admit Card) कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगइन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी। बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने से पहले परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी के लिए सिटी स्लिप जारी किया जाएगा। सुविधा के लिए आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड लिंक 2026 (RRB Paramedical Admit Card Link 2026) इस लेख में दिया जाएगा।
    1792384121415

    This Story also Contains

    1. आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 - एक नजर
    2. आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. आरआरबी पैरामेडिकल एग्जाम डेट 2026 (RRB Paramedical Exam Date 2026)
    5. आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 दिशानिर्देश
    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 (RRB Paramedical Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, एग्जाम डेट
    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026

    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और मूल फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 के तहत भारतीय रेलवे में नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, डायलिसिस टेक्नीशियन सहित कुल 590 पदों पर भर्ती की जाएगी।
    ये भी पढ़िए: आरआरबी जेई 2026 सिलेबस

    सीईएन 05/2026 के तहत आरआरबी पैरामेडिकल आवेदन की तिथि 15 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक थी। आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा आरआरबी पैरामेडिल एडमिट कार्ड 2026 जारी किया जाएगा। आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 लिंक (RRB Paramedical Admit Card 2026 Link ), प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और दिशानिर्देश के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 - एक नजर

    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड रेवले की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी लॉगइन विवरण के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी जानकारी व तिथियों के बारे में पता होना चाहिए। संदर्भ के लिए नीचे सारणी को देखें।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती बोर्ड

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

    भर्ती का नाम

    RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026

    विज्ञापन संख्या

    सीईएन 05/2026

    पद

    590 पद

    एडमिट जारी माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा

    आधिकारिक वेबसाइट

    rrb.indianrailways.gov.in

    आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा तिथि

    23 और 25 नवंबर 2026


    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    सिटी स्लिप

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी रिक्रूटमेंट 2026 के बारे में जानें

    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने संबंधित रीजनल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे डाउनलोड प्रक्रिया दी गई है:

    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया (RRB Paramedical Admit Card Download Process)

    • अपने रीजनल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “RRB Paramedical Admit Card 2026” या “CEN 05/2026 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

    • कैप्चा कोड सही-सही भरें।

    • लॉगइन बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

    • “Download” या “Print” विकल्प पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

    • प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 जारी होने पर उसमें अभ्यर्थी से संबंधित निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होते हैं:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर

    • पिता/माता का नाम

    • जन्म तिथि

    • फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा तिथि और दिन

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • पद का नाम

    • महत्वपूर्ण निर्देश और दिशानिर्देश

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    आरआरबी एनटीपीसी पढ़ें

    आरआरबी पैरामेडिकल एग्जाम डेट 2026 (RRB Paramedical Exam Date 2026)

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि (RRB Paramedical Recruitment 2026 Exam Date) आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई हैं। जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 23 और 25 नवंबर को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने संबंधित रीजनल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। परीक्षा तिथि घोषित होते ही एडमिट कार्ड में भी इसका उल्लेख किया जाएगा। समय रहते तैयारी पूरी रखें।

    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 दिशानिर्देश

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। नीचे महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं:

    • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साफ और स्पष्ट होना चाहिए।

    • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) अवश्य लेकर जाएं।

    • एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की जानकारी ध्यान से जांच लें।

    • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें।

    • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।

    • एडमिट कार्ड को परीक्षा समाप्ति तक सुरक्षित रखें।

    • किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। इस लेख में डाउनलोड प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

    Q: आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड में कौन-कौन से विवरण होते हैं?
    A:

    एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज हो सकते हैं। 

    Q: परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना जरूरी है?
    A:

    परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और मूल फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। इनके बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    Q: एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
    A:

    नाम, फोटो या अन्य विवरण में गलती होने पर तुरंत संबंधित रीजनल आरआरबी के हेल्पडेस्क से संपर्क करें और सुधार करवाएं।

    Articles
    Upcoming Competition Exams