Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 (RRB Paramedical Recruitment in Hindi): आवेदन (जारी), अधिसूचना, सिलेबस, पैटर्न
    • लेख
    • आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 (RRB Paramedical Recruitment in Hindi): आवेदन (जारी), अधिसूचना, सिलेबस, पैटर्न

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 (RRB Paramedical Recruitment in Hindi): आवेदन (जारी), अधिसूचना, सिलेबस, पैटर्न

    Rajan KumarUpdated on 15 Sep 2026, 03:25 PM IST

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 (RRB Paramedical Recruitment 2026 in Hindi) - रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा 15 सितंबर से आरआरबी पैरामेडिकल आवेदन 2026 लिंक जारी कर दिया गया है। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 तक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in या इस लेख के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने 14 सितंबर को सीईटी नंबर 05/2026 के तहत आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी किया है। बोर्ड ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन के साथ आरआरबी पैरामेडिकल आवेदन 2026, आवेदन संशोधन तिथि, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, वैकेंसी, सैलरी के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अधिसूचना के ध्यान से पढ़ना चाहिए। सुविधा के लिए आरआरबी पैरामेडिकल आवेदन लिंक इस लेख में दिया गया है।
    आरआरबी पैरामेडिकल आवेदन 2026 डायरेक्ट अप्लाई लिंक
    1789464946828
    1789463905158

    This Story also Contains

    1. आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 : अवलोकन
    2. आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण परीक्षा तिथियां
    3. आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 : पात्रता मानदंड
    4. आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
    5. आरआरबी पैरामेडिकल आवेदन 2026 : ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
    6. आरआरबी पैरामेडिकल 2026 परीक्षा केंद्र
    7. आरआरबी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड
    8. आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा पैटर्न 2026
    9. आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा पैटर्न 2026 – सीबीटी
    10. आरआरबी पैरामेडिकल सिलेबस 2026
    11. आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ प्रश्न पत्र 2026
    12. आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ आंसर की 2026
    13. आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026
    14. आरआरबी पैरामेडिकल कट ऑफ 2026
    15. आरआरबी पैरामेडिकल सैलरी 2026
    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 (RRB Paramedical Recruitment in Hindi): आवेदन (जारी), अधिसूचना, सिलेबस, पैटर्न
    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026

    बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है। रेलवे आवेदन पत्र में आवेदन संशोधन की भी सुविधा दे रही है। आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 17 से 26 अक्टूबर 2026 तक आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। वहीं योग्य स्क्राइब उम्मीदवारों को एप्लीकेशन पोर्टल पर अपने स्क्राइब का विवरण 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक देना होगा। आरआरबी पारामेडिकल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यथियों को आरआरबी पारामेडिकल आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
    ये भी पढ़िए: आरआरबी जेई 2026 सिलेबस

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 प्रक्रिया के तहत भारतीय रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के 590 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, डायलिसिस टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन और लैब असिस्टेंट जैसे कई पद शामिल हैं। आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती अधिसूचना रोज़गार समाचार में 12 सितंबर को प्रकाशित की गई थी। वहीं विस्तृत अधिसूचना 14 सितंबर 2026 को जारी की गई। आरआरबी भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ सीईएन 05/2026 लिंक, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, रिजल्ट आदि की जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ लिंक

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 : अवलोकन

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की पैरामेडिकल भर्ती रेलवे के विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एक नजर में देख सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती बोर्ड

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

    भर्ती का नाम

    RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026

    पद

    नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, डायलिसिस टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट जैसे विभिन्न पद (590 पद)

    भर्ती का स्तर

    केंद्र सरकार/भारतीय रेलवे

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा

    पात्रता

    पद के अनुसार संबंधित शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा

    आधिकारिक वेबसाइट

    rrb.indianrailways.gov.in

    नौकरी का क्षेत्र

    भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन/इकाइयां

    आरआरबी रिक्रूटमेंट 2026 के बारे में जानें

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण परीक्षा तिथियां

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 की परीक्षा तिथियों में भर्ती अधिसूचना जारी होने, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू और समाप्त होने, आवेदन शुल्क जमा करने तथा परीक्षा आयोजित होने से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां शामिल हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए RRB Paramedical Exam Dates 2026 से जुड़ी सभी प्रमुख तिथियां नीचे दी जाएंगी।

    आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा तिथियां

    इवेंट

    तिथि

    आधिकारिक वेबसाइटों पर अधिसूचना जारी तिथि

    शॉर्ट- 12 सितंबर 2026

    विस्तृत- 14 सितंबर 2026

    ऑनलाइन आवेदन पत्र की शुरुआत

    15 सितंबर 2026

    ऑनलाइन आवेदन की समाप्ति

    14 अक्टूबर 2026

    ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि

    16 अक्टूबर 2026

    ऑनलाइन आवेदन सुधार करने की तिथि

    17 से 26 अक्टूबर 2026

    वे तिथियाँ जिनके दौरान पात्र स्क्राइब उम्मीदवारों को आवेदन पोर्टल पर अपने स्क्राइब विवरण प्रदान करने होंगे


    27 से 31 अक्टूबर 2026

    कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी पैरामेडिकल सीबीटी 1 आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आंसर की पर आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी पैरामेडिकल सीबीटी 1 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 : रिक्तियां

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 (RRB Paramedical Recruitment 2026) के लिए 590 पदों पर ऑनलाइन आवेदन भरा जाएगा। उम्मीदवार विभिन्न पदों के अनुसार नीचे दी गई तालिका से आरआरबी पैरामेडिकल रिक्ति विवरण देख सकते हैं।

    पद का नाम

    कुल रिक्तियां

    नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट

    365

    डायलिसिस टेक्नीशियन

    01

    हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II

    43

    फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)

    118

    रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन

    25

    ईसीजी टेक्नीशियन

    04

    ऑप्टोमेट्रिस्ट

    02

    लैब असिस्टेंट ग्रेड II

    12

    कुल

    590

    आरआरबी एनटीपीसी पढ़ें

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 : पात्रता मानदंड

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए पात्रता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
    उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और राष्ट्रीयता से संबंधित निर्धारित शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

    शैक्षणिक योग्यता

    पद

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (Nursing Superintendent)

    इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से General Nursing and Midwifery का 3 वर्षीय कोर्स पास या B.Sc Nursing। निर्धारित विशेष रियायतों के तहत प्राप्त योग्यता वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।

    डायलिसिस टेक्नीशियन (Dialysis Technician)

    B.Sc. के साथ Haemodialysis में Diploma या किसी प्रतिष्ठित संस्थान में Haemodialysis कार्य का 2 वर्ष का संतोषजनक इन-हाउस प्रशिक्षण/अनुभव। B.Sc. in Dialysis Techniques/Technology/Renal Dialysis Technology भी मान्य है।

    हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II (Health and Malaria Inspector Grade II)

    B.Sc. में Chemistry मुख्य/वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा हो तथा Health/Sanitary Inspector में 1 वर्षीय Diploma या NCVT से Health Sanitary Inspector का 1 वर्षीय NTC।

    फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) (Audiologist & Speech Therapist)

    मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor in Audiology, Speech Language Pathology (BASLP) तथा Rehabilitation Council of India (RCI) में पंजीकरण।

    रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन (Pharmacist (Entry Grade)

    मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से B.Pharm (Allopathic) और Pharmacy Act, 1948 के तहत Pharmacist के रूप में पंजीकरण या D.Pharm/Doctor of Pharmacy की निर्धारित योग्यता एवं पंजीकरण।

    रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन (Radiographer / X-Ray Technician)

    10+2 में Physics और Chemistry तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से Radiography/X-Ray Technician/Radiodiagnosis Technology में 2 वर्षीय Diploma। संबंधित B.Sc./Bachelor स्तर की कुछ समकक्ष योग्यताएं भी स्वीकार्य हैं।

    ईसीजी टेक्नीशियन (ECG Technician)

    10+2 या Science में Graduation के साथ ECG Laboratory Technology/Cardiology/Cardiology Technician/Cardiology Techniques में मान्यता प्राप्त संस्थान से Certificate/Diploma/Degree। Certificate की अवधि कम से कम 1 वर्ष होनी चाहिए।

    ऑप्टोमेट्रिस्ट (Optometrist)

    B.Sc. in Optometry या 3 से 4 वर्ष की अवधि का Diploma in Ophthalmic Technician तथा संबंधित Council/Licensing Body में पंजीकरण।

    लैब असिस्टेंट ग्रेड II (Lab Assistant Grade II)

    Science विषयों के साथ 12वीं (10+2) तथा DMLT Diploma या निर्धारित शर्तों के अनुसार कम से कम 1 वर्ष का Medical Lab Technology Certificate Course। B.Sc. Medical Lab Technology भी समकक्ष योग्यता है।

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 : आयु सीमा

    आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

    पद

    न्यूनतम आयु

    अधिकतम आयु

    Nursing Superintendent

    20 वर्ष


    40 वर्ष

    Dialysis Technician

    33 वर्ष

    Health and Malaria Inspector Grade II

    18 वर्ष

    33 वर्ष

    Audiologist & Speech Therapist

    21 वर्ष

    30 वर्ष

    Pharmacist (Entry Grade)

    20 वर्ष

    35 वर्ष

    Radiographer / X-Ray Technician

    19 वर्ष

    33 वर्ष

    ECG Technician

    18 वर्ष


    33 वर्ष


    Optometrist

    Lab Assistant Grade II

    आयु में छूट: आरक्षित वर्गों तथा अन्य पात्र श्रेणियों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है। वास्तविक छूट भर्ती अधिसूचना में दिए गए नियमों के अनुसार लागू होगी।

    राष्ट्रीयता/नागरिकता

    उम्मीदवार निम्न में से कोई एक होना चाहिए:

    • भारत का नागरिक।

    • नेपाल का नागरिक।

    • भूटान का नागरिक।

    • भारतीय मूल का ऐसा व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका या निर्धारित पूर्वी अफ्रीकी देशों/वियतनाम आदि से भारत में स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से आया हो।

    नेपाल, भूटान और भारतीय मूल से संबंधित निर्धारित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा। अंतिम पात्रता का निर्धारण CEN 05/2026 (Paramedical Categories) में दिए गए नियमों के अनुसार होगा।

    आरआरबी तकनीशियन आवेदन 2026 देखें

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया (RRB Paramedical Vacancy Selection process 2026 in hindi) में 3 मुख्य चरण शामिल हैं: कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा। सीबीटी में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन होगा।

    आरआरबी पैरामेडिकल आवेदन 2026 : ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

    आरआरबी ने आरआरबी पैरामेडिकल पदों के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2026 तक आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी पैरामेडिकल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2026 (RRB paramedical Application Form 2026 in Hindi) में पंजीकरण, आवेदन विवरण भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान करना शामिल है। आरआरबी पैरामेडिकल ऑनलाइन आवेदन 2026 के चरण नीचे दिए गए हैं।

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती ऑनलाइन आवेदन - ऐसे करें आवेदन

    • आधिकारिक वेबसाइट पर rrb.indianrailways.gov.in जाएं

    • होमपेज पर आरआरबी ऑनलाइन अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करें

    • अब आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 सीईएन 05/2026 पर क्लिक करके नए पंजीकरण बटन पर क्लिक करें

    • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • इस चरण में बनाए गए लॉग इन और पासवर्ड को नोट कर लें। इस जानकारी की बार-बार जरूरत पड़ेगी।

    • बनाए गए लॉग इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पुनः लॉग इन करें।

    • आवश्यक जानकारी जैसे पता, शैक्षिक विवरण आदि भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • निर्दिष्ट आयामों के अनुसार हस्ताक्षर और फोटोग्राफ की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें।

    • ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अभी भुगतान करें बटन पर क्लिक करें।

    • अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन पत्र और शुल्क भुगतान रसीद का प्रिंटआउट लें।

    आरआरबी आवेदन शुल्क 2026

    आरआरबी आवेदन शुल्क 2025 (RRB paramedical Application Fees 2025) के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये और एससी/एसटी/महिला/भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांग वर्ग के लिए 250 रुपये है।

    उम्मीदवारों द्वारा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग) से किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को उसकी एक प्रति प्रिंट करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी होगी।

    वर्ग

    शुल्क

    सामान्य/ओपन

    500 रुपये

    अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक/दिव्यांगजन/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग

    250 रुपये

    टिप्पणी : केवल सीबीटी में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ही ऊपर बताए अनुसार उनकी परीक्षा शुल्क की वापसी मिलेगी।

    आरआरबी पैरामेडिकल 2026 परीक्षा केंद्र

    आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ पदों के लिए परीक्षा केंद्रों की घोषणा अभी नहीं की गई है। उम्मीदवारों को आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 2026 के आवेदन पत्र में परीक्षा केंद्रों की जानकारी मिल जाएगी। आरआरबी पैरामेडिकल आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा केंद्रों का चयन करना होगा। उम्मीदवारों को उनकी पसंद और केंद्रों की उपलब्धता के अनुसार आरआरबी पैरामेडिकल 2026 परीक्षा केंद्र (RRB Paramedical Exam Centre 2026) आवंटित किए जाएंगे। आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ के परीक्षा केंद्र वे स्थान हैं जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद उन्हें आवंटित आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा केंद्र का सही पता जान सकेंगे।

    महत्वपूर्ण लेख: आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026

    आरआरबी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड

    आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 (RRB Paramedical Admit Card 2026) परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी की जाती है। उम्मीदवार परीक्षा के दिन तक हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। आरआरबी पैरामेडिकल हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। आरआरबी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डाउनलोड किए गए हॉल टिकट की कुछ हार्ड कॉपी/प्रिंट आउट अपने पास रखें।

    आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा पैटर्न 2026

    आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 का परीक्षा पैटर्न रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा निर्धारित किया गया है। इसमें परीक्षा का प्रकार, प्रश्नों की संख्या, अंक वितरण, अंकन योजना और परीक्षा की अवधि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। RRB Paramedical Exam Pattern 2026 के अनुसार उम्मीदवारों को एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। CBT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination) से गुजरना होगा। भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित सभी चरणों में सफल होना आवश्यक है। आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा पैटर्न 2026 का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।
    1789463905183

    आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा पैटर्न 2026 – सीबीटी

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    आवंटित अंक

    व्यावसायिक क्षमता

    70

    70

    सामान्य जागरूकता

    10

    10

    सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धि और तर्क

    10

    10

    सामान्य विज्ञान

    10

    10

    कुल

    100

    100

    • ऑनलाइन परीक्षा 1.30 घंटे की होगी।

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।

    • प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के होंगे, जिसमें उन्हें उपलब्ध 4 विकल्पों में से 1 सही उत्तर विकल्प का चयन करना होगा।

    • परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण - दस्तावेज़ सत्यापन - के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। हालांकि, इसके अलावा, उन्हें न्यूनतम योग्यता अंक भी प्राप्त करने होंगे। UR/EWS के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% हैं, जबकि OBC और SC के लिए 30% और ST के लिए 25% हैं।

    • सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों को अपेक्षित मेडिकल फिटनेस टेस्ट, शैक्षिक और सामुदायिक प्रमाण पत्रों का अंतिम सत्यापन और उम्मीदवारों के पूर्ववृत्त / चरित्र का सत्यापन पास करना होगा जो रेलवे प्रशासन / आरआरबी द्वारा आयोजित किया जाता है।

    आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन के लिए क्लिक करें

    आरआरबी पैरामेडिकल सिलेबस 2026

    रेलवे पैरामेडिकल लिखित परीक्षा के सिलेबस 2026 में परीक्षा के विभिन्न विषयों/खंडों के विषय और अध्याय शामिल हैं। आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती सिलेबस 2026 (RRB Paramedical Exam Syllabus 2026) में व्यावसायिक योग्यता, सामान्य जागरूकता, सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति और सामान्य विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। आरआरबी पैरामेडिकल सिलेबस 2026 के अनुसार ही आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा प्रश्न पत्र तैयार किया जाता है।

    आरआरबी पैरामेडिकल सिलेबस 2026

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 का सिलेबस पद के अनुसार अलग-अलग व्यावसायिक विषयों पर आधारित है। इसके अलावा सभी पदों के लिए सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान के विषय भी शामिल हैं। नीचे आरआरबी पैरामेडिकल सिलेबस 2026 सारणी देखें।

    पद/विषय

    विस्तृत सिलेबस

    नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट

    शरीर रचना विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान, पोषण, जैव रसायन, नर्सिंग फाउंडेशन, मनोविज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, समाजशास्त्र, औषध विज्ञान, विकृति विज्ञान, आनुवंशिकी, चिकित्सा-सर्जिकल नर्सिंग (वयस्क एवं वृद्धावस्था)-I, सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग, बाल स्वास्थ्य नर्सिंग, मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग, दाई एवं प्रसूति नर्सिंग, नर्सिंग अनुसंधान एवं सांख्यिकी, नर्सिंग सेवाओं एवं शिक्षा का प्रबंधन।

    डायलिसिस तकनीशियन

    शरीर रचना विज्ञान, जैव रसायन एवं औषध विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान, गुर्दे के रोगों का परिचय, डायलिसिस के सिद्धांत एवं व्यवहार।

    स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-II

    खाद्य एवं पोषण, पर्यावरणीय स्वच्छता एवं स्वच्छता अभियांत्रिकी, संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोग (रोकथाम एवं नियंत्रण), स्वास्थ्य एवं मृत्यु संबंधी आंकड़े।

    ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट

    वाक् एवं भाषा विकास तथा विकार, वाक् एवं श्रवण से संबंधित मूल शरीर रचना एवं शरीर क्रिया विज्ञान, निदानात्मक एवं पुनर्वास ऑडियोलॉजी, वाक् एवं श्रवण संबंधी मनोविज्ञान, मूल ध्वनिकी, श्रवण एवं श्रवण तंत्र की विकृति विज्ञान, ध्वनिविज्ञान एवं स्वनिम विज्ञान, वाक्-भाषा निदान एवं चिकित्सा, बाल ऑडियोलॉजी, श्रवण-बाधित व्यक्तियों का प्रबंधन, आवाज एवं लैरींजेक्टॉमी, श्रवण संरक्षण, श्रवण पुनर्वास एवं इसके उपकरण।

    फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)

    मानव शरीर रचना एवं शरीर क्रिया विज्ञान, फार्मास्यूटिकल विश्लेषण, फार्मास्यूटिक्स, फार्मास्यूटिकल अकार्बनिक रसायन, उपचारात्मक जीव विज्ञान/उपचारात्मक गणित, फार्मास्यूटिकल कार्बनिक रसायन, जैव रसायन, रोग-क्रिया विज्ञान, फार्मेसी में कंप्यूटर अनुप्रयोग, पर्यावरण विज्ञान, भौतिक फार्मास्यूटिक्स, फार्मास्यूटिकल सूक्ष्म जीव विज्ञान, फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग, औषधीय रसायन, औषध विज्ञान, फार्माकोग्नॉसी एवं फाइटोकैमिस्ट्री, औद्योगिक फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल न्यायशास्त्र, हर्बल ड्रग टेक्नोलॉजी, जैव-फार्मास्यूटिक्स एवं फार्माकोकाइनेटिक्स, फार्मास्यूटिकल जैव प्रौद्योगिकी, गुणवत्ता आश्वासन, विश्लेषण की उपकरणीय विधियां, फार्मेसी प्रैक्टिस, नवीन औषधि वितरण प्रणाली, जैव-सांख्यिकी एवं अनुसंधान पद्धति, सामाजिक एवं निवारक फार्मेसी, फार्मा मार्केटिंग प्रबंधन, फार्मास्यूटिकल नियामक विज्ञान, फार्माकोविजिलेंस, हर्बल औषधियों का गुणवत्ता नियंत्रण एवं मानकीकरण, कंप्यूटर-सहायित औषधि डिजाइन, कोशिका एवं आणविक जीव विज्ञान, कॉस्मेटिक विज्ञान, प्रायोगिक औषध विज्ञान, उन्नत उपकरणीय तकनीक, आहार अनुपूरक एवं न्यूट्रास्यूटिकल्स।

    रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियन

    मानव शरीर रचना एवं शरीर क्रिया विज्ञान, रेडियोलॉजी भौतिकी, सामान्य भौतिकी, विकिरण भौतिकी एवं नैदानिक रेडियोलॉजी की भौतिकी, एक्स-रे मशीन एवं सहायक उपकरण, रखरखाव, एक्स-रे फिल्म/इमेज प्रोसेसिंग तकनीक (डार्क रूम तकनीक), क्लिनिकल रेडियोग्राफी एवं पोजिशनिंग, चिकित्सा नैतिकता एवं रोगी देखभाल, चिकित्सा आपात स्थितियों के सिद्धांत, उपकरण, आधुनिक इमेजिंग विधियों की तकनीक, कॉन्ट्रास्ट एवं विशेष रेडियोग्राफी प्रक्रियाएं, रेडियोलॉजी में गुणवत्ता नियंत्रण एवं विकिरण सुरक्षा।

    ईसीजी तकनीशियन

    शरीर रचना विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान, जैव रसायन, औषध विज्ञान, हृदय एवं रक्तवाहिका संबंधी रोगों का परिचय, मूल हृदय एवं रक्तवाहिका संबंधी जांच, उन्नत हृदय एवं रक्तवाहिका संबंधी जांच।

    ऑप्टोमेट्रिस्ट

    भौतिक एवं ज्यामितीय प्रकाशिकी, सामान्य शरीर रचना एवं शरीर क्रिया विज्ञान, नेत्र शरीर रचना एवं नेत्र शरीर क्रिया विज्ञान, मूल जैव रसायन, पोषण, प्रकाश व्यवस्था के सिद्धांत, अस्पताल की प्रक्रियाएं, ऑप्टोमेट्रिक प्रकाशिकी, नेत्र रोग, दृश्य प्रकाशिकी, औषध विज्ञान, विकृति विज्ञान एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान, ऑप्टोमेट्रिक उपकरण, दृश्य तंत्र की नैदानिक जांच, नैदानिक मनोविज्ञान, क्लिनिक, द्विनेत्री दृष्टि, ग्लूकोमा, कम दृष्टि सहायक उपकरण, डिस्पेंसिंग ऑप्टिक्स, बाल एवं वृद्धावस्था ऑप्टोमेट्री, कॉन्टैक्ट लेंस, कानून एवं ऑप्टोमेट्री, व्यावसायिक ऑप्टोमेट्री, प्रणालीगत रोग, महामारी विज्ञान एवं जैव-सांख्यिकी, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सामुदायिक ऑप्टोमेट्री।

    प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-II

    शरीर रचना विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान, जैव रसायन, मेडिकल प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी के मूल सिद्धांत, सूक्ष्म जीव विज्ञान, नैदानिक जैव रसायन, विकृति विज्ञान एवं ऊतक विकृति विज्ञान, रक्त विज्ञान एवं ब्लड बैंक।

    सभी पदों के लिए समान

    सामान्य अंकगणित

    संख्या पद्धति, बोडमास, दशमलव, भिन्न, लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक, अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय एवं कार्य, समय एवं दूरी, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ एवं हानि, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु संबंधी प्रश्न, कैलेंडर एवं घड़ी, पाइप एवं टंकी।

    सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

    सादृश्य, वर्णमाला एवं संख्या श्रेणी, कूटलेखन एवं कूटवाचन, गणितीय संक्रियाएं, संबंध, न्यायवाक्य, क्रम व्यवस्था, वेन आरेख, आंकड़ों की व्याख्या एवं पर्याप्तता, निष्कर्ष एवं निर्णय लेना, समानताएं एवं भिन्नताएं, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशाएं, कथन-तर्क एवं पूर्वधारणाएं आदि।

    सामान्य जागरूकता

    समसामयिक घटनाएं, भारतीय भूगोल, भारतीय संस्कृति एवं इतिहास (स्वतंत्रता संग्राम सहित), भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत एवं विश्व से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दे, खेलकूद, सामान्य वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास आदि।

    सामान्य विज्ञान

    भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीवन विज्ञान से संबंधित विषय, सीबीएसई की 10वीं कक्षा के स्तर तक।

    RRB JE 2026 आंसर की डायरेक्ट लिंक

    आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ प्रश्न पत्र 2026

    आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 2026 के प्रश्न पत्र परीक्षा आयोजित होने के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे। इनके माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों और प्रश्नों के स्तर का आकलन कर सकेंगे। बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवारों को वर्तमान वर्ष के प्रश्न पत्रों के साथ-साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का भी अभ्यास करना चाहिए। मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्न पत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न समझने, समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने की गति में सुधार होता है। नियमित अभ्यास से उम्मीदवार अपनी कमजोरियों को पहचानकर तैयारी को अधिक प्रभावी बना सकते हैं।

    आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ आंसर की 2026

    आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा 2026 की आंसर की रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा परीक्षा आयोजित होने के बाद जारी की जाएगी। आंसर की में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर दिए होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक आंसर की की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो निर्धारित अवधि में आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया जा सकता है।

    आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026

    आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 (RRB Paramedical Result 2026) विभिन्न आरआरबी द्वारा जारी किया जाएगा। आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 की पीडीएफ ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जिससे उम्मीदवार मेरिट सूची में अपनी रैंक जान सकते हैं, क्योंकि रिजल्ट केवल मेरिट सूची के रूप में ही उपलब्ध होगा। मेरिट-सह-आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड भी देख सकेंगे। आरआरबी पैरामेडिकल स्कोरकार्ड उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा, जो परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि रिजल्ट पीडीएफ केवल योग्य उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा।

    आरआरबी पैरामेडिकल कट ऑफ 2026

    आरआरबी प्रत्येक ज़ोन/क्षेत्र के लिए आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ के आधिकारिक कटऑफ अंक अलग-अलग जारी करेगा। आरआरबी पैरामेडिकल कटऑफ अंक 2026 (RRB paramedical cut off marks 2026) में उम्मीदवारों की श्रेणी और विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार जारी किए जाते हैं। आरआरबी पैरामेडिकल 2026 कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे। विभिन्न श्रेणियों के लिए आरआरबी पैरामेडिकल कटऑफ अलग-अलग होगी और यह न्यूनतम अंक हैं जिन्हें उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए विचार किए जाने के लिए प्राप्त करना होगा। उम्मीदवार पिछले वर्ष के आरआरबी पैरामेडिकल कटऑफ की जांच कर सकते हैं।

    आरआरबी संबंधित अन्य लेख देखें:

    आरआरबी पैरामेडिकल सैलरी 2026

    आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 में अलग-अलग पदों के लिए 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार अलग-अलग पे लेवल निर्धारित हैं। नीचे सारणी देखें।

    पद

    पे लेवल

    प्रारंभिक मूल वेतन

    Nursing Superintendent

    Level 7

    ₹44,900

    Dialysis Technician

    Level 6

    ₹35,400

    Health and Malaria Inspector Grade II

    Level 6

    ₹35,400

    Audiologist & Speech Therapist

    Level 6

    ₹35,400

    Pharmacist (Entry Grade)

    Level 5

    ₹29,200

    Radiographer / X-Ray Technician

    Level 5

    ₹29,200

    ECG Technician

    Level 4

    ₹25,500

    Optometrist

    Level 4

    ₹25,500

    Lab Assistant Grade II

    Level 3

    ₹21,700

    नोट: ऊपर दिए गए आंकड़े मूल वेतन (Basic Pay) हैं। वास्तविक मासिक वेतन में पद और नियुक्ति स्थान के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता आदि शामिल हो सकते हैं, जबकि लागू कटौतियों के बाद मिलने वाला इन-हैंड वेतन अलग होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में निर्धारित डिग्री, डिप्लोमा या प्रमाण-पत्र होना चाहिए। कुछ पदों के लिए संबंधित परिषद में पंजीकरण भी आवश्यक है। इस लेख में शैक्षणिक योग्यता विस्तार से दी गई है।

    Q: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती में वेतन कितना मिलता है?
    A:

    पैरामेडिकल पदों का वेतन संबंधित पे लेवल के अनुसार निर्धारित होता है। मूल वेतन के अतिरिक्त पात्र कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य लागू भत्ते भी मिल सकते हैं। इस लेख में वेतन सारणी दी गई है।

    Q: आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं?
    A:

    परीक्षा में व्यावसायिक योग्यता के साथ सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। व्यावसायिक विषय पद के अनुसार अलग होते हैं।

    Q: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल होती है। उम्मीदवारों को सभी निर्धारित चरणों में सफल होना आवश्यक है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)