Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 सिलेबस (Rajasthan Primary Teacher 2025 Syllabus): एग्जाम पैटर्न
    • लेख
    • राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 सिलेबस (Rajasthan Primary Teacher 2025 Syllabus): एग्जाम पैटर्न

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 सिलेबस (Rajasthan Primary Teacher 2025 Syllabus): एग्जाम पैटर्न

    Kunal solankiUpdated on 30 Dec 2025, 09:29 AM IST

    राजस्थान कर्मचारी चयन मंडल, आरएसएसबी द्वारा राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के साथ ही राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 सिलेबस, एग्जाम पैटर्न (Rajasthan Primary School Teacher Recruitment 2025 Syllabus Exam Pattern) भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बेहतर तैयारी के लिए राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 सिलेबस, परीक्षा पैटर्न के बारे में आवश्य पढ़ना चाहिए। राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आवेदन 2025 देखें राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025

    This Story also Contains

    1. राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 सिलेबस - एक नजर
    2. राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025- सिलेबस
    3. राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा पैटर्न 2025
    4. राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया
    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 सिलेबस (Rajasthan Primary Teacher 2025 Syllabus): एग्जाम पैटर्न
    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025

    उम्मीदवार राजस्थान प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5 तक) अध्यापक भर्ती 2025 पाठ्यक्रम (Rajasthan Primary School Teacher Syllabus 2025) परीक्षा पैटर्न आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस पेज पर राजस्थान प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5 तक) अध्यापक भर्ती 2025 पाठ्यक्रम, एग्जाम पैटर्न की विस्तृत जानकारी दी गई है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी किए उसके सिलेबस की जानकारी होना सबसे जरूरी है। बिना सिलेबस की जानकारी के उम्मीदवार अपनी तैयारी को सही दिशा नहीं दे सकते हैं। आरएसएसबी परीक्षा ड्रेस कोड यहां देखें

    ये भी पढ़ें-

    आरएसएसबी द्वारा जारी नॉटिफिकेशन में राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक के पद पर कुल 5000 पदों पर भर्ती होंगी। इसमें संस्कृत शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भर्ती की जानी है। बता दें कि राजस्थान प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 को होने की संभावना है।

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 सिलेबस - एक नजर

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के बारे में जान सकते हैं।

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025- एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती बोर्ड (Recruiting Board)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर

    विभाग का नाम (Department Name)

    संस्कृत शिक्षा विभाग, प्रारंभिक शिक्षा विभाग

    पद का नाम (Post Name)

    प्राथमिक विद्यालय अघ्यापक

    विज्ञापन संख्या (Advertisement No.)

    08/2025

    कुल विज्ञापित पद (Total Vacancies)

    5000

    परीक्षा की समय अवधि

    2 घंटे 30 मिनट

    नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज सत्यापन

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025- सिलेबस

    उम्मीदवार राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 सिलेबस (Rajasthan Primary School Teacher Syllabus 2025) की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं। नीचे संक्षिप्त में सिलेबस की जानकारी दी गई है।

    राजस्थान का भोगौलिक, एतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान - 100 अंक

    इस विषय में राज्य से संबंधित भूगोल जैसे मानसून तंत्र, अपवाह तंत्र, फसलें इत्यादि खंड शामिल है वहीं इतिहास में प्राचीन सभ्यताएं, सास्कृतिक परंपरा इत्यादि खंड शामिल हैं।

    1762750825379



    राजस्थान का सामान्य ज्ञान - 80 अंक

    उम्मीदवारों को इस विषय में राज्य से संबंधित सामान्य ज्ञान, योजनाएं, इत्यादि की तैयारी करनी होगी।


    1762750825437



    विद्यालय विषय- 120 अंक

    विद्यालय विषय के अंतर्गत हिंदी, इंगिलश, सामान्य ज्ञान, शैक्षणिक अध्ययन जैसे विषय पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।


    1762750825486


    संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए भी सिलेबस लगभग एक जैसा ही है। संस्कृत विभाग में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संस्कृत का ज्ञान होना अनिवार्य है क्योंकि इसमें संस्कृत भाषा पर भी प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच आवश्य करें।

    1762750825533

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा पैटर्न 2025

    बोर्ड द्वार जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 परीक्षा पैटर्न (Rajasthan Primary School Teacher Exam Pattern 2025) के अंतर्गत परीक्षा के कुल अंक, प्रश्नों की संख्या, नकारात्मक अंकन प्रक्रिया इत्यादि जानकारी शामिल है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से राजस्थान प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा पैटर्न 2025

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    कुल प्रश्न

    150

    कुल अंक

    300

    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविक्लपी

    नकारात्मक अंकन प्रक्रिया

    प्रत्येक गलत उत्तर या एक से अधिक उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

    परीक्षा समयावधि

    2 घंटे 30 मिनट

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया

    राजस्थान प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक पद पर चयन पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को कई चरणों से होकर गुजरना पड़ेगा। राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया (Rssb Primary School Teacher Selection Process 2025) में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होगा।

    1762750825573

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)