Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान आयुष अधिकारी 2025 आसंर की (Rajasthan Ayush Officer Answer Key 2025): अंतिम उत्तर कुंजी (जल्द)
    • लेख
    • राजस्थान आयुष अधिकारी 2025 आसंर की (Rajasthan Ayush Officer Answer Key 2025): अंतिम उत्तर कुंजी (जल्द)

    राजस्थान आयुष अधिकारी 2025 आसंर की (Rajasthan Ayush Officer Answer Key 2025): अंतिम उत्तर कुंजी (जल्द)

    Kunal solankiUpdated on 11 Apr 2026, 10:03 AM IST

    राजस्थान आयुष अधिकारी 2025 आसंर की: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आरएसएसबी द्वारा 28 जनवरी को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए पहले 29 से 31 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया था। बाद में एक बार फिर 4 फरवरी से आपत्ति विंडो सक्रिय कर 6 फरवरी तक राजस्थान आयुष अधिकारी प्राथमिक आंसर की पर आपत्ति मांगी गई थी। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियों के निवारण के बाद आयोग द्वारा राजस्थान आयुष अधिकारी फाइनल आंसर की 2025-26 जारी की जाएगी।
    लेटेस्ट अपडेट- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान आयुष अधिकारी रिजल्ट 9 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। आयोग द्वारा राजस्थान आयुष अधिकारी रिजल्ट के साथ कटऑफ अंक और मेरिट वार उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की गई है।
    1775881929217

    This Story also Contains

    1. राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 आंसर की - एक नजर
    2. राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?
    3. राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 आसंर की पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?
    4. राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 फाइनल आंसर की
    5. राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 कटऑफ
    6. राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट
    राजस्थान आयुष अधिकारी 2025 आसंर की (Rajasthan Ayush Officer Answer Key 2025): अंतिम उत्तर कुंजी (जल्द)
    राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025


    राजस्थान आयुष अधिकारी प्राथमिक आंसर की-
    1770176907714


    यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र/ उत्तर कुंजी में कोई आपत्ति हो तो ऑनलाइन आपत्ति निर्धारित शुल्क के साथ 29 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करा सकते थे। उम्मीदवारों को मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम में चुनौतियां दर्ज करना होगा। इसके लिए उन्हें लॉग इन विवरण दर्ज करना होगा।
    राजस्थान आयुष अधिकारी प्राथमिक आंसर की डाउनलोड करें-

    इससे पहले बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया था कि राजस्थान आयुष अधिकारी प्राथमिक आंसर की जनवरी के अंत तक जारी की जा सकती है। बोर्ड द्वारा 26 दिसंबर को राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
    1769506627499

    आरएसएसबी आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 आंसर की (RSSB Ayush Officer Exam Answer key 2025) से उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने अंकों का आकलन भी कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा आयुष अधिकारी आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी, प्रारंभिक आंसर की और अंतिम आंसर की। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी प्रदान की जाती है। राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा आंसर की 2025 के बारे में विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें। आरएसएसबी ड्रेस कोड नियम 2025राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 यहां देखें

    राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 आंसर की - एक नजर

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा आंसर की 2025 से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

    राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 आंसर की अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    कुल पद

    1535

    आरएसएसबी आयुष अधिकारी परीक्षा 2025

    26 दिसंबर 2025

    आरएसएसबी आयुष अधिकारी परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2025

    28 जनवरी 2026

    आरएसएसबी आयुष अधिकारी परीक्षा प्रारंभिक आंसर की आपत्ति दर्ज विंडो 2025

    29-31 जनवरी 2026

    4 - 6 फरवरी 2026 (दोबारा एक्टिव)

    आरएसएसबी आयुष अधिकारी परीक्षा फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आरएसएसबी आयुष अधिकारी परीक्षा रिजल्ट

    9 अप्रैल 2026

    राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    बोर्ड द्वारा राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा आंसर की 2025 (RSSB Ayush Officer Answer Key 2025) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। परीक्षा होने के कुछ दिन बाद ही बोर्ड द्वारा राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2025 (Rajasthan Ayush Officer Primary Answer Key 2025) जारी की जाती है। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसंर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    • अब Candidate Corner टैब पर क्लिक करके प्रारंभिक आंसर की (Provisional Answer Key) पर क्लिक करें।


    1770176969702


    • अब परीक्षा का नाम और वर्ष को चुनें ।
    • अब राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 आंसर की पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर अब आंसर की दिखाई देगी उसे डाउनलोड करें।
    • भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी लें।

    राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 आसंर की पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?

    परीक्षा के पश्चात संबंधित परीक्षा का प्रश्न पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवार बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 परीक्षा प्रारंभिक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को जिस भी उत्तर पर आपत्ति होगी उस पर प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति पर 100 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसको लेकर बोर्ड द्वारा अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।

    1762865045670

    ये भी देखें-

    राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 फाइनल आंसर की

    राजस्थान आयुष अधिकारी प्रारंभिक आंसर पर आपत्ति आमंत्रित करने के बाद बोर्ड द्वारा राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 फाइन आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 फाइनल आंसर की डाउनलोड ( Rajasthan Ayush Officer final Answer Key Download) कर सकते हैं। राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं।

    • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • अब Candidate Corner टैब पर क्लिक करके फाइनल आंसर की (Final Answer Key )पर क्लिक करें।
    • अब परीक्षा का नाम और वर्ष को चुनें ।
    • अब राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 आंसर की पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर अब आंसर की दिखाई देगी उसे डाउनलोड करें।
    • भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी लें।

    राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 कटऑफ

    राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 कटऑफ मार्क्स (RSSB Ayush Officer Cut Off Marks 2025) वह निर्धारित न्यून्तम अंक हैं जिससे अधिक अंक आने पर उम्मीदवारों का चयन होता है। राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 कटऑफ मार्क्स कितने होंगे? इसकी सटीक जानकारी देना फिलहाल कठिन है परंतु ये निम्नलिखित बातों पर निर्भर करती है-

    • परीक्षा की कठिनाई का स्तर
    • परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या
    • आवेदित पदों की संख्या
    • परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की संख्या

    राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट

    राजस्थान बोर्ड द्वारा राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 रिजल्ट (Rajasthan Ayush Officer Exam 2025 Result) आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखते समय उम्मीदवारों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जैसे इंटरनेट की गति, आवश्यक दस्तावेज इत्यादि

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 कब आयोजित होगी?
    A:

    राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 26 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई।

    Q: राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 आंसर की कब जारी होगी?
    A:

    राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा प्राथमिक आंसर की 28 जनवरी को जारी की गई और दोबारा 4 फरवरी को जारी की गई।

    Q: क्या राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी होगी?
    A:

    हां,राजस्थान आयुष अधिकारी परीक्षा 2025 आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी होगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)