नोएडा एयरपोर्ट भर्ती रिजल्ट 2026- नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन के बाद नोएडा एयरपोर्ट भर्ती रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट niasjewar.co.in पर जाकर पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।
महत्वपूर्ण लेख: नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एडमिट कार्ड 2026 । नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी आवेदन 2026
This Story also Contains
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के अंतर्गत एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर सहित कुल 2,442 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति (Qualified/Not Qualified) तथा अगले चरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण अथवा अन्य निर्धारित चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जा सकता है। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी नवीनतम अपडेट इस लेख में समय-समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे। पूरा लेख विस्तार से पढ़िए।
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट देखते रहें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नोएडा एयरपोर्ट भर्ती रिजल्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण अवलोकन, आवेदन तिथियां, संभावित परीक्षा कार्यक्रम तथा अन्य आवश्यक जानकारियां नीचे दी गई सारणी में दी गई हैं।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोट सर्विसेस भर्ती 2026 |
आयोजन संस्था | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोट सर्विसेस |
रिक्तियों का नाम | एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर |
रिक्तियां | 2442 पद |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन |
नौकरी का स्थान | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | niasjewar.co.in |
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती आवेदन | 2 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 |
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एडमिट एडमिट कार्ड तिथि | 20 जुलाई 2026 |
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती परीक्षा तिथि | सूचित किया जाएगा |
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती परीक्षा रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
ये भी पढ़ें: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) की आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.co.in के माध्यम से ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण विवरण की आवश्यकता होगी। नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है।
सबसे पहले NIAS की आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.co.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध "Noida Airport Recruitment Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
इसके बाद Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर नोएडा एयरपोर्ट भर्ती रिजल्ट 2026 प्रदर्शित हो जाएगा।
रिजल्ट में दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।
भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें अंकित सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान करना चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो संबंधित प्राधिकरण से तुरंत संपर्क करें। रिजल्ट में सामान्यतः निम्नलिखित विवरण दर्ज होते हैं:
अभ्यर्थी का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
जन्म तिथि
श्रेणी (Category)
पद का नाम
परीक्षा का नाम
प्राप्त अंक (Marks Obtained)
योग्यता स्थिति (Qualified/Not Qualified)
मेरिट/रैंक (यदि लागू हो)
चयन के अगले चरण से संबंधित निर्देश
रिजल्ट जारी होने की तिथि
परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण का नाम
ये लेख भी पढ़ें:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होना होगा। पद के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। अंतिम चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार (जहां लागू हो), चरित्र सत्यापन तथा मेडिकल परीक्षण में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आगे की प्रक्रिया इस प्रकार है:
लिखित परीक्षा में सफलता: सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview): एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पद के लिए लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि, समय और स्थान की जानकारी कॉल लेटर में दी जाएगी, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
साक्षात्कार की भाषा: इंटरव्यू केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित किया जाएगा।
लोडर पद के लिए इंटरव्यू नहीं: एयरपोर्ट लोडर पद के अभ्यर्थियों के लिए केवल लिखित परीक्षा होगी। इस पद के लिए साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा।
दस्तावेज एवं चरित्र सत्यापन: चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और चरित्र (Character & Antecedent) का सत्यापन किया जाएगा।
मेडिकल परीक्षण: सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
अंतिम चयन: एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा (70%) और साक्षात्कार (30%) के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। वहीं, लोडर पद के लिए अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
अभ्यर्थी नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) की आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति, पद का नाम, श्रेणी तथा चयन के अगले चरण से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जैसी जानकारी दर्ज होगी।
एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अंतिम चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। वहीं, लोडर पद के लिए चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
यदि रिजल्ट में नाम, रोल नंबर, अंक या अन्य विवरण में कोई त्रुटि दिखाई दे, तो अभ्यर्थी बिना देरी किए NIAS के संबंधित प्राधिकरण से संपर्क कर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी करें।