Careers360 Logo
ask-icon
share
    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 (Noida Airport Recruitment 2026)- आवेदन (6 जुलाई तक), पात्रता, सिलेबस, रिक्तियां
    • लेख
    • नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 (Noida Airport Recruitment 2026)- आवेदन (6 जुलाई तक), पात्रता, सिलेबस, रिक्तियां

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 (Noida Airport Recruitment 2026)- आवेदन (6 जुलाई तक), पात्रता, सिलेबस, रिक्तियां

    Rajan KumarUpdated on 23 Jun 2026, 02:27 PM IST

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) ने नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 6 जुलाई 2026 कर दिया गया है। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इस भर्ती अभियान के तहत एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से जारी है और इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार नई अंतिम तिथि तक एनआईएएस की आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन केवल अंतिम सबमिशन से पहले ही किया जा सकेगा। एक बार आवेदन जमा होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव या सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए noida airport opening date लिंक इस लेख में दिया गया है।
    नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी अधिसूचना पीडीएफ लिंक
    1781509398031

    This Story also Contains

    1. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: अवलोकन
    2. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    3. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: कार्य प्रकृति
    4. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: पात्रता मानदंड
    5. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: आवेदन शुल्क
    6. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
    7. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: पदवार रिक्तियां
    8. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न
    9. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: सिलेबस (Noida Airport Recruitment 2026: Syllabus in hindi)
    10. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: एडमिट कार्ड
    11. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: आंसर की
    12. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: परिणाम
    13. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: परीक्षा तैयारी टिप्स
    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 (Noida Airport Recruitment 2026)- आवेदन (6 जुलाई तक), पात्रता, सिलेबस, रिक्तियां
    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 (Noida Airport Recruitment 2026)

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के तहत ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए 12वीं पास तथा लोडर पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 6 जुलाई तक आवेदन पत्र में संशोधन भी कर सकते हैं। अधिसूचना के साथ परीक्षा तिथि और परिणाम तिथि की भी घोषणा की थी। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई और परिणाम 15 जुलाई 2026 को जारी किया जाना तय था, हालांकि आवेदन अंतिम तिथि में बदलाव के कारण परीक्षा तिथि और परिणाम तिथि में बदलाव संभव है।

    noida airport vacanc 2026 के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष (लोडर के लिए 20 से 40 वर्ष) निर्धारित है। वेतन 15,000 से 35,000 तक तय किया गया है। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के तहत एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ(1257), कार्गो एग्जीक्यूटिव (639) और एयरपोर्ट लोडर (546) के कुल 2442 पदों को भरा जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें- एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन पत्र

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: अवलोकन

    नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) ने वर्ष 2026 में हजारों पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन रोजगार अवसर है, जिसमें आकर्षक वेतन भी प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां जानना बेहद जरूरी है, इसलिए नीचे सारणी में noida international airport jewar के लिए महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोट सर्विसेस भर्ती 2026

    आयोजन संस्था

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोट सर्विसेस

    रिक्तियों का नाम

    एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर

    रिक्तियां

    2442 पद

    nias आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    • ग्राउंड स्टाफ: 350 रुपये

    • कार्गो एग्जीक्यूटिव: 300 रुपये

    • लोडर: 250 रुपये

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन

    नौकरी का स्थान

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    आधिकारिक वेबसाइट

    niasjewar.com

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखते हुए समय पर आवेदन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी करें।

    महत्वपूर्ण तिथियां (सारणी):

    महत्वपूर्ण इवेंट

    तिथि

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 अधिसूचना

    02 अप्रैल 2026

    ऑनलाइन आवेदन शुरू (Commencement of Online Registration of Application)

    02 अप्रैल 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि (Closure of Registration of Application)

    15 जून 2026
    6 जुलाई 2026

    आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि (Closure for Editing Application Details)

    16 जून 2026
    6 जुलाई 2026

    लिखित परीक्षा

    01 जुलाई 2026
    सूचित किया जाएगा

    परिणाम (परीक्षा के 15 दिन बाद)

    15 जुलाई 2026
    सूचित किया जाएगा

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: कार्य प्रकृति

    नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज भर्ती 2026 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ को यात्रियों की सहायता, चेक-इन और बोर्डिंग कार्य संभालना होगा। कार्गो एग्जीक्यूटिव माल के प्रबंधन और लोडिंग- अनलोडिंग की निगरानी करेंगे, जबकि एयरपोर्ट लोडर को सामान उठाने और स्थानांतरित करने का कार्य करना होगा।

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 – एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ का कार्य

    एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ का मुख्य कार्य यात्रियों की चेक-इन प्रक्रिया, टिकट आरक्षण, बोर्डिंग और टर्मिनल से जुड़े सभी संचालन को संभालना होता है। यात्रियों और एयरलाइंस की संतुष्टि सुनिश्चित करना इस पद की प्रमुख जिम्मेदारी है। कार्य तीन शिफ्टों (रात की शिफ्ट सहित) में होता है और साप्ताहिक अवकाश रोटेशन के आधार पर मिलता है। करियर वृद्धि प्रदर्शन पर निर्भर करती है।
    ये भी पढ़ें: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026- कार्गो एग्जीक्यूटिव कार्य

    कार्गो एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर माल के आवागमन और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है। इसमें कार्गो दस्तावेजों की जांच, एयरलाइंस और ग्राउंड स्टाफ के साथ समन्वय, सुरक्षित लोडिंग-अनलोडिंग की निगरानी शामिल है। साथ ही स्टोरेज, रिकॉर्ड बनाए रखना और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना भी जरूरी होता है।

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026- एयरपोर्ट लोडर कार्य

    एयरपोर्ट लोडर का कार्य विमान और ट्रॉली से सामान व कार्गो की लोडिंग-अनलोडिंग करना होता है। इसके अलावा केबिन सफाई, तकनीशियनों की सहायता और व्हीलचेयर सहायता जैसी जिम्मेदारियां भी निभानी होती हैं। कार्य तीन शिफ्टों में होता है, जिसमें रात की शिफ्ट शामिल है, और साप्ताहिक अवकाश रोटेशन के अनुसार दिया जाता है।

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। अलग-अलग पदों के अनुसार पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी नियमों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, क्योंकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। नीचे सारणी में विस्तृत पात्रता विवरण दिया गया है—

    मापदंड

    विवरण

    शैक्षणिक योग्यता

    ग्राउंड स्टाफ/कार्गो एग्जीक्यूटिव: 12वीं पास या समकक्ष

    लोडर: 10वीं पास या समकक्ष

    अन्य योग्यता

    10वीं + ITI/डिप्लोमा उम्मीदवार भी ग्राउंड स्टाफ/कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए पात्र

    लिंग पात्रता

    ग्राउंड स्टाफ/कार्गो: पुरुष व महिला दोनों

    लोडर: केवल पुरुष

    अनुभव

    फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं

    एविएशन कोर्स

    कोई सर्टिफिकेट/डिप्लोमा आवश्यक नहीं

    आयु सीमा

    ग्राउंड स्टाफ/कार्गो: 18–30 वर्ष (1 अप्रैल 2026 तक)

    लोडर: 20–40 वर्ष

    आयु में छूट

    किसी भी श्रेणी को छूट नहीं

    आवेदन शर्तें

    गलत जानकारी, आयु/योग्यता में कमी या जन्मतिथि न देने पर आवेदन रद्द

    चरित्र प्रमाण पत्र

    उम्मीदवार के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए

    शारीरिक योग्यता

    शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य, PwBD उम्मीदवार पात्र नहीं

    लोगों ने इसे भी पढ़ा: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अलग-अलग पदों के अनुसार आवेदन शुल्क तय किया गया है, जो सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा। अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर शुल्क जमा करना अनिवार्य है, क्योंकि एक बार भुगतान होने के बाद शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। नीचे सारणी में विस्तृत जानकारी दी गई है—

    पद का नाम

    आवेदन शुल्क

    एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ

    ₹350

    कार्गो एग्जीक्यूटिव

    ₹300

    एयरपोर्ट लोडर

    ₹250

    महत्वपूर्ण निर्देश:

    • शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

    • एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा।

    • भुगतान के दौरान पेज को रिफ्रेश या बैक न करें।

    • सभी वर्गों (SC/ST/OBC/EWS सहित) के लिए शुल्क समान है।

    • अंतिम तिथि से पहले शुल्क जमा करना अनिवार्य है, विलंब की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज भर्ती 2026 के तहत अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत विवरण देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। साथ ही अंतिम सबमिशन के बाद किसी भी प्रकार का सुधार संभव नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

    जेवर एयरपोर्ट भर्ती में अप्लाई कैसे करें?

    • जेवर एयरपोर्ट भर्ती के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से www.niasjewar.com पर आवेदन कर सकते हैं।

    • आवेदन प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

    • रजिस्ट्रेशन के दौरान अपनी सही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

    • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर पोर्टल में लॉगिन करें।

    • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

    • निर्धारित साइज में अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।

    • फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    ये लेख भी पढ़ें:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: पदवार रिक्तियां

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के तहत विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां जारी की गई हैं। इस भर्ती में एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर पद शामिल हैं। प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान और सीटों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। नीचे पदवार रिक्तियों का विवरण दिया गया है।

    पद का नाम

    योग्यता

    आयु सीमा

    अनुमानित वेतन

    रिक्तियां

    एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ

    12वीं पास एवं उससे ऊपर (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)

    18–30 वर्ष

    ₹25,000 से ₹35,000

    1257

    कार्गो एग्जीक्यूटिव

    12वीं पास एवं उससे ऊपर (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)

    18–30 वर्ष

    ₹25,000 से ₹35,000

    639

    एयरपोर्ट लोडर (केवल पुरुष)

    10वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)

    20–40 वर्ष

    ₹15,000 से ₹25,000

    546

    कुल

    -

    -

    -

    2442

    महत्वपूर्ण लेख: एमपी पीएटी सिलेबस 2026

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन निर्धारित पाठ्यक्रम और पैटर्न के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी (पद के अनुसार) जैसे विषय शामिल होंगे। परीक्षा का स्तर पद के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा के समकक्ष रखा गया है। नीचे परीक्षा पैटर्न का विवरण सारणी में दिया गया है—

    परीक्षा पैटर्न (Written Exam Pattern)

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    सामान्य ज्ञान (General Awareness)

    25

    25

    योग्यता एवं रीजनिंग (Aptitude & Reasoning)

    25

    25

    अंग्रेजी ज्ञान (English Knowledge)

    25

    25

    एविएशन ज्ञान (Aviation Knowledge)

    25

    25

    कुल

    100 प्रश्न

    100 अंक

    समय अवधि

    90 मिनट

    महत्वपूर्ण निर्देश:

    • ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए परीक्षा का स्तर 12वीं कक्षा के समान होगा।

    • लोडर पद के लिए परीक्षा का स्तर 10वीं कक्षा के समान होगा।

    • लोडर पद में अंग्रेजी विषय शामिल नहीं होगा।

    • परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी (बाइलिंगुअल) होगा।

    • किसी भी अस्पष्टता की स्थिति में अंग्रेजी संस्करण मान्य होगा।

    • न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40% निर्धारित हैं।

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: सिलेबस (Noida Airport Recruitment 2026: Syllabus in hindi)

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, अंग्रेजी और एविएशन से जुड़े विषय शामिल हैं। परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की बुनियादी समझ, तार्किक क्षमता और विमानन क्षेत्र की जानकारी का मूल्यांकन करना है। नीचे सिलेबस का संक्षिप्त विवरण सारणी में दिया गया है—

    सिलेबस सारणी

    विषय

    मुख्य टॉपिक्स

    सामान्य ज्ञान (General Awareness)

    राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, खेल, भारत का इतिहास व स्वतंत्रता संग्राम, भूगोल, भारतीय संविधान, विज्ञान, पर्यावरण, कंप्यूटर, यूएनओ, सरकारी संगठन आदि

    रीजनिंग एवं योग्यता (Aptitude & Reasoning)

    सीरीज, कोडिंग-डिकोडिंग, एनालॉजी, दिशा ज्ञान, समस्या समाधान, संख्या प्रणाली, अनुपात, लाभ-हानि, समय व कार्य, कैलेंडर व घड़ी आदि

    अंग्रेजी (General English)

    व्याकरण, शब्दावली, पर्यायवाची-विलोम, वाक्य संरचना, समझ (Comprehension) आदि

    एविएशन ज्ञान (Aviation Knowledge)

    भारतीय एविएशन, एयरपोर्ट टर्मिनोलॉजी, एयरपोर्ट कोड्स, सिविल एविएशन, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की जानकारी आदि

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: एडमिट कार्ड

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसे केवल आधिकारिक वेबसाइट www.niasjewar.com से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होती है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना अनिवार्य होता है।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा: यूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: आंसर की

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 की आंसर की परीक्षा समाप्त होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति होती है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प भी दिया जाएगा। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद करती है।

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: परिणाम

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 का परिणाम लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर जारी किया जाएगा। परिणाम केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया जैसे मेडिकल टेस्ट और नियुक्ति के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।

    ये भी पढ़ें:-

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026: परीक्षा तैयारी टिप्स

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 की परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को सही रणनीति और नियमित अभ्यास की आवश्यकता होती है। यह परीक्षा सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, अंग्रेजी और एविएशन जैसे विषयों पर आधारित होती है, इसलिए एक सुनियोजित तैयारी बेहद जरूरी है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स दिए गए हैं जो आपकी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं—

    परीक्षा तैयारी टिप्स

    • परीक्षा के सिलेबस को अच्छे से समझकर तैयारी की शुरुआत करें।

    • रोजाना करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान का अध्ययन करें।

    • रीजनिंग और गणित के लिए नियमित प्रैक्टिस सेट हल करें।

    • अंग्रेजी में ग्रामर, वोकैबुलरी और कॉम्प्रिहेंशन पर ध्यान दें।

    • एविएशन से जुड़े बेसिक टॉपिक्स और टर्मिनोलॉजी पढ़ें।

    • मॉक टेस्ट और पिछले प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।

    • समय प्रबंधन (Time Management) पर विशेष ध्यान दें।

    • कमजोर विषयों की पहचान कर उन पर अधिक अभ्यास करें।

    • परीक्षा से पहले रिवीजन पर अधिक फोकस करें।

    • स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं और तनाव से बचें।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 में कौन-कौन से पद शामिल हैं?
    A:

    इस भर्ती में एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर जैसे पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    Q: इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए 12वीं पास तथा लोडर पद के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए ITI या डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं।

    Q: नोएडा एयरपोर्ट भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होता है। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाती है।

    Q: नोएडा एयरपोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?
    A:

    उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने, दस्तावेज़ अपलोड करने और शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होता है।

    Q: क्या सभी पदों के लिए आयु सीमा समान है?
    A:

    नहीं, आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। सामान्य पदों के लिए 18–30 वर्ष और लोडर पद के लिए 20–40 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    OPSC Civil Service Exam Score Card Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    RPSC RAS Application Date

    4 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)