Careers360 Logo
ask-icon
share
    नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी आवेदन 2026 जारी (Noida Airport Vacancy Application)- अप्लाई (6 जुलाई तक), प्रक्रिया
    • लेख
    • नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी आवेदन 2026 जारी (Noida Airport Vacancy Application)- अप्लाई (6 जुलाई तक), प्रक्रिया

    नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी आवेदन 2026 जारी (Noida Airport Vacancy Application)- अप्लाई (6 जुलाई तक), प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 23 Jun 2026, 03:43 PM IST

    नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी आवेदन 2026: नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) ने नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 6 जुलाई तक नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित थी। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती के लिए आवेदन 2 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार नई अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन केवल अंतिम सबमिशन से पहले ही कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म एक बार अंतिम रूप से जमा होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव या सुधार करने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
    नोएडा एयरपोर्ट आवेदन लिंक से अप्लाई करें
    1782209641371

    This Story also Contains

    1. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती आवेदन 2026: अवलोकन
    2. नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी आवेदन 2026: पात्रता मानदंड
    3. नोएडा एयरपोर्ट जॉब्स आवेदन 2026: आवेदन शुल्क
    4. नोएडा एयरपोर्ट भर्ती आवेदन 2026: आवेदन प्रक्रिया
    5. नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी आवेदन 2026: आवेदन महत्वपूर्ण प्वाइंट्स
    6. नोएडा एयरपोर्ट आवेदन 2026: आवश्यक दस्तावेज
    नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी आवेदन 2026 जारी (Noida Airport Vacancy Application)- अप्लाई (6 जुलाई तक), प्रक्रिया
    नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी आवेदन 2026

    आवेदन चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। NIAS द्वारा 2 अप्रैल को noida international airport jewar वैकेंसी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी किया गया था। इस भर्ती के तहत एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर जैसे विभिन्न पदों पर कुल 2442 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जो 10वीं या 12वीं पास हैं, वे निर्धारित योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 35,000 तक वेतन दिया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई 2026 को होगा और परिणाम 15 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा, हालांकि आवेदन तिथि में वृद्धि होने के कारण परीक्षा तिथि और परिणाम तिथि में बदलाव संभव है। यह भर्ती एयरपोर्ट सेक्टर में करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। नोएडा एयरपोर्ट आवेदन 2026, शुल्क, पात्रता से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती आवेदन 2026: अवलोकन

    नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) द्वारा वर्ष 2026 में नोएडा एयरपोर्ट भर्ती के तहत हजारों पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यान से समझना आवश्यक है। नीचे दी गई सारणी में नोएडा एयरपोर्ट भर्ती आवेदन 2026 से संबंधित सभी आवश्यक विवरण प्रस्तुत किए गए हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोट सर्विसेस भर्ती 2026

    आयोजन संस्था

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोट सर्विसेस

    रिक्तियों का नाम

    एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर

    रिक्तियां

    2442 पद

    nias आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    • ग्राउंड स्टाफ: 350 रुपये

    • कार्गो एग्जीक्यूटिव: 300 रुपये

    • लोडर: 250 रुपये

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन

    नौकरी का स्थान

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    आधिकारिक वेबसाइट

    niasjewar.com

    ऑनलाइन आवेदन शुरू (Commencement of Online Registration of Application)

    02 अप्रैल 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि (Closure of Registration of Application)

    15 जून 2026
    6 जुलाई 2026

    आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि (Closure for Editing Application Details)

    आवेदन करते समय (6 जुलाई तक)

    लिखित परीक्षा

    01 जुलाई 2026

    सूचित किया जाएगा

    परिणाम (परीक्षा के 15 दिन बाद)

    15 जुलाई 2026
    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें- एचपी डीएलएड सीईटी आवेदन पत्र

    नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी आवेदन 2026: पात्रता मानदंड

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। अलग-अलग पदों के अनुसार पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी नियमों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, क्योंकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। नीचे सारणी में विस्तृत पात्रता विवरण दिया गया है—

    मापदंड

    विवरण

    शैक्षणिक योग्यता

    ग्राउंड स्टाफ/कार्गो एग्जीक्यूटिव: 12वीं पास या समकक्ष

    लोडर: 10वीं पास या समकक्ष

    अन्य योग्यता

    10वीं + ITI/डिप्लोमा उम्मीदवार भी ग्राउंड स्टाफ/कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए पात्र

    लिंग पात्रता

    ग्राउंड स्टाफ/कार्गो: पुरुष व महिला दोनों

    लोडर: केवल पुरुष

    अनुभव

    फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं

    एविएशन कोर्स

    कोई सर्टिफिकेट/डिप्लोमा आवश्यक नहीं

    आयु सीमा

    ग्राउंड स्टाफ/कार्गो: 18–30 वर्ष (1 अप्रैल 2026 तक)

    लोडर: 20–40 वर्ष

    आयु में छूट

    किसी भी श्रेणी को छूट नहीं

    आवेदन शर्तें

    गलत जानकारी, आयु/योग्यता में कमी या जन्मतिथि न देने पर आवेदन रद्द

    चरित्र प्रमाण पत्र

    उम्मीदवार के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए

    शारीरिक योग्यता

    शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य, PwBD उम्मीदवार पात्र नहीं

    लोगों ने इसे भी पढ़ा: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026

    नोएडा एयरपोर्ट जॉब्स आवेदन 2026: आवेदन शुल्क

    नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अलग-अलग पदों के अनुसार आवेदन शुल्क तय किया गया है, जो सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा। अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर शुल्क जमा करना अनिवार्य है, क्योंकि एक बार भुगतान होने के बाद शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। नीचे सारणी में विस्तृत जानकारी दी गई है—

    पद का नाम

    आवेदन शुल्क

    एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ

    350 रुपये

    कार्गो एग्जीक्यूटिव

    300 रुपये

    एयरपोर्ट लोडर

    250 रुपये

    महत्वपूर्ण निर्देश:

    • शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

    • एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा।

    • भुगतान के दौरान पेज को रिफ्रेश या बैक न करें।

    • सभी वर्गों (SC/ST/OBC/EWS सहित) के लिए शुल्क समान है।

    • अंतिम तिथि से पहले शुल्क जमा करना अनिवार्य है, विलंब की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

    नोएडा एयरपोर्ट भर्ती आवेदन 2026: आवेदन प्रक्रिया

    नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज भर्ती 2026 के तहत अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत विवरण देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। साथ ही अंतिम सबमिशन के बाद किसी भी प्रकार का सुधार संभव नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।
    जेवर एयरपोर्ट भर्ती में अप्लाई कैसे करें?

    • जेवर एयरपोर्ट भर्ती के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से www.niasjewar.com पर आवेदन कर सकते हैं।

    • आवेदन प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

    • रजिस्ट्रेशन के दौरान अपनी सही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

    • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर पोर्टल में लॉगिन करें।

    • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

    • निर्धारित साइज में अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।

    • फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    ये लेख भी पढ़ें:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदनयूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती

    नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी आवेदन 2026: आवेदन महत्वपूर्ण प्वाइंट्स

    Apply Online Application - 1. Airport Ground Staff 2. Cargo Executive 3. Airport Loader अभ्यर्थियों को सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी होना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी और इसमें निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलती से बचना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है। नीचे भर्ती से जुड़े प्रमुख महत्वपूर्ण प्वाइंट्स दिए गए हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

    • किसी अन्य माध्यम (ऑफलाइन/डाक) से आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

    • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही और पूर्ण रूप से भरें।

    • सबमिट करने से पहले फॉर्म का प्रीव्यू देखकर ईमेल, मोबाइल नंबर और फोटो की जांच करें।

    • सभी विवरण सही होने पर ही फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

    • आवेदन पोर्टल 6 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा।

    • अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    • अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक लोड से बचने के लिए समय रहते आवेदन करें।

    उपयोगी लिंक

    नोएडा एयरपोर्ट आवेदन 2026: आवश्यक दस्तावेज

    नोएडा एयरपोर्ट नौकरी के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज उम्मीदवार की पहचान, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता को सत्यापित करने के लिए जरूरी होते हैं। सही और वैध दस्तावेजों के बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को पहले से ही अपने दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। नीचे आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है।

    आवश्यक दस्तावेज सूची:

    • आधार कार्ड (Aadhaar Card)

    • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

    • 12वीं की मार्कशीट (यदि लागू हो)

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)

    • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पहचान पत्र (PAN Card/Voter ID)

    • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

    • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)