नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एडमिट कार्ड 2026: नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) द्वारा नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 परीक्षा के लिए चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, श्रीनगर, जम्मू, शिमला के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। इन राज्यों की परीक्षा 17 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इसस पहले आगरा के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी की थी। आगरा केंद्र की परीक्षा 22 और 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इससे पहले लखनऊ, कानपुर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, वाराणसी, प्रयागराज, पटना और दरभंगा केंद्र के लिए ए़डमिट कार्ड जारी किया गया था। जिसकी परीक्षा 29 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई।
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
This Story also Contains
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड राज्य और परीक्षा केंद्रों के अनुसार जारी किए जा रहे हैं। केंद्रों के अनुसार अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।
NIAS द्वारा परीक्षा तिथि की घोषणा राज्य और परीक्षा केंद्रों के अनुसार जारी किए जा रहे हैं। नीचे परीक्षा शेड्यूल देखें।
वहीं, दिल्ली केंद्र की परीक्षा को जंतर-मंतर प्रदर्शन के कारण स्थगित कर दिया गया है। दिल्ली परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को सक्रिय रखें, क्योंकि एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी SMS के जरिए भेजी जाएगी।
इससे पहले NIAS द्वारा ऑफलाइन लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड के लिए सूचना जारी की गई थी। जारी सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड अलग-अलग चरणों में जारी किए जाएंगे। जैसे ही किसी उम्मीदवार का एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा, उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से सूचना भेज दी जाएगी। उम्मीदवार SMS प्राप्त होने के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों पास SMS सूचना प्राप्त हुई हो, वे अपने पंजीकरण विवरण की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.co.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले सूचना में, प्राधिकरण द्वारा नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 जुलाई को जारी किए जाने की जानकारी दी थी। अब वेबसाइट पर अपडेट के अनुसार, अभ्यर्थियों के मोबाइल पर एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी दी जाएगी। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती परीक्षा तिथि की जानकारी एडमिट कार्ड में दर्ज होगी। वेबसाइट के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट भर्ती परीक्षा आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के 20 दिन बाद आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट वैकेंसी आवेदन 2026
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज होगा, जिसमें परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और आवश्यक निर्देश अंकित होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। भर्ती परीक्षा के परिणाम परीक्षा आयोजित होने के लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाने की संभावना है।
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के तहत एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ(1257), कार्गो एग्जीक्यूटिव (639) और एयरपोर्ट लोडर (546) के कुल 2442 पदों को भरा जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, डाउनलोड लिंक, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश तथा अन्य आवश्यक विवरण जानने के लिए इस लेख को अंत तक विस्तार से पढ़ें।
ये भी पढ़ें: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट देखते रहें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण अवलोकन, आवेदन तिथियां, संभावित परीक्षा कार्यक्रम तथा अन्य आवश्यक जानकारियां नीचे दी गई सारणी में दी गई हैं।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोट सर्विसेस भर्ती 2026 |
आयोजन संस्था | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोट सर्विसेस |
रिक्तियों का नाम | एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर |
रिक्तियां | 2442 पद |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन |
नौकरी का स्थान | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | niasjewar.co.in |
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती आवेदन | 2 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 |
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एडमिट एडमिट कार्ड तिथि | 20 जुलाई 2026 (जारी) |
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती परीक्षा तिथि |
|
लोगों ने इसे भी पढ़ा: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026
नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) द्वारा नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.co.in पर जारी किया जाता है। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन विवरण की सहायता से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की चरणबद्ध प्रक्रिया नीचे दी गई है।
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.co.in पर जाएं।
होम पेज पर “Noida Airport Recruitment Admit Card 2026” या “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगिन पेज खुल जाएगा।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
आवश्यक सुरक्षा कोड (Captcha Code) भरकर Login बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।
भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ये लेख भी पढ़ें:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एडमिट कार्ड 2026 उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा और अभ्यर्थी से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज होती है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अंकित सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो संबंधित प्राधिकरण से तुरंत संपर्क करें। एडमिट कार्ड में सामान्यतः निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे:
अभ्यर्थी का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) नंबर
अभ्यर्थी की फोटो
अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
जन्म तिथि
श्रेणी (Category)
परीक्षा का नाम
पद का नाम
परीक्षा तिथि
परीक्षा समय
रिपोर्टिंग समय
परीक्षा केंद्र का नाम
परीक्षा केंद्र का पता
परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा प्राधिकरण का नाम एवं विवरण
हेल्पलाइन/संपर्क जानकारी (यदि उपलब्ध हो)
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जानना आवश्यक है। नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) द्वारा एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के लगभग 20 दिन बाद आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी भी प्राप्त कर लें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
महत्वपूर्ण लेख: एमपी पीएटी सिलेबस 2026 । यूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड
नोएडा एयरपोर्ट भर्ती एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी निर्देश का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने से वंचित किया जा सकता है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशानिर्देश नीचे दिए गए हैं।
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अवश्य रखें।
एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की पहले से जांच कर लें।
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री या नोट्स लेकर न जाएं।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच प्रक्रिया का पालन करें।
परीक्षा पर्यवेक्षक (Invigilator) द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती।
परीक्षा समाप्त होने तक अपनी सीट न छोड़ें और परीक्षा नियमों का पालन करें।
किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल करते पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचना और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के बाद सभी विवरणों की जांच अवश्य करें।
हां, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। इसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा, अन्यथा परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
यदि एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, जन्म तिथि या अन्य किसी विवरण में त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को तुरंत संबंधित भर्ती प्राधिकरण से संपर्क कर आवश्यक सुधार करवाना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तथा किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है।