Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 (MP TET Result 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, सर्टिफिकेट
    • लेख
    • एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 (MP TET Result 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, सर्टिफिकेट

    एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 (MP TET Result 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, सर्टिफिकेट

    Rajan KumarUpdated on 13 Oct 2026, 03:41 PM IST

    एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा एमपी टीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। परीक्षा संपन्न होने और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2026 (MP Teacher Eligibility Test Result 2026) चेक कर सकेंगे। एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 में अभ्यर्थियों के अंक, प्रतिशत और पात्रता स्थिति का उल्लेख होगा। सुविधा के लिए एमपी टीईटी रिजल्ट लिंक 2026 (MP TET Result Link 2026) इस लेख में दिया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 - अवलोकन व तिथियां (MP TET Result 2026 - Overview and Dates)
    2. एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण
    4. एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया
    5. एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा सर्टिफिकेट
    एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 (MP TET Result 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, सर्टिफिकेट
    एमपी टीईटी रिजल्ट 2026

    एमपी टीईटी 2026 मुख्य रूप से प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सेवारत शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिन्होंने पूर्व में शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें और रिजल्ट आने के तुरंत बाद अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। एमपी टीईटी वर्ग 2 और वर्ग 3 रिजल्ट लिंक, कटऑफ, सर्टिफिकेट से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    महत्वपूर्ण लेख: एमपी टीईटी आवेदन अप्लाई लिंक । एमपी टीईटी सिलेबस 2026 पीडीएफ

    एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 - अवलोकन व तिथियां (MP TET Result 2026 - Overview and Dates)

    एमपी टीईटी 2026 (MP TET Result 2026) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और प्रमुख तिथियां नीचे दी गई सारणी में दी गई हैं।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2026

    आयोजक संस्था

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB)

    परीक्षा का उद्देश्य

    मध्य प्रदेश में कार्यरत शिक्षक (प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक- वर्ग 2 और 3) जिन्होंने पूर्व में पात्रता परीक्षा पास नहीं की है।

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    अधिसूचना तिथि

    17 अगस्त 2026

    एमपी टीईटी परीक्षा तिथि

    12 अक्टूबर 2026

    एमपी टेट ऑनलाइन आवेदन तिथि

    21 अगस्त से 5 अक्टूबर 2026

    एमपी टीईटी परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा एमपी टीईटी 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे रिजल्ट चेक करने की सरल प्रक्रिया दी गई है:

    एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Results” या “रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • “MP TET Result 2026” पर क्लिक करें।

    • अपना एप्लिकेशन नंबर / रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ / पासवर्ड दर्ज करें।

    • कैप्चा कोड सही-सही भरें।

    • “Submit” या “View Result” बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट/स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

    • “Download” या “Print” विकल्प पर क्लिक करके रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

    • प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    ये भी पढ़ें:

    एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण

    एमपी टीईटी 2026 का रिजल्ट जारी होने पर अभ्यर्थियों को अपने स्कोरकार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण देखने को मिलेंगे:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • एप्लिकेशन नंबर / रोल नंबर

    • पिता/माता का नाम

    • जन्म तिथि

    • श्रेणी

    • परीक्षा का नाम (वर्ग 2 / वर्ग 3)

    • प्राप्त अंक

    • प्रतिशत

    • पात्रता स्थिति (क्वालीफाई / नॉट क्वालीफाई)

    • विषय / स्तर का विवरण

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया

    एमपी टीईटी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र सेवारत शिक्षकों की योग्यता को प्रमाणित करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट के बाद कोई काउंसलिंग प्रक्रिया नहीं होती। सफल अभ्यर्थी अपने विभाग में आगे की औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। सभी दस्तावेज सुरक्षित रखना आवश्यक है।

    एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा सर्टिफिकेट

    एमपी टीईटी 2026 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के सेवारत शिक्षकों की योग्यता को प्रमाणित करता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रमाण पत्र में अभ्यर्थी का नाम, अंक, प्रतिशत और पात्रता विवरण दर्ज होता है। इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है क्योंकि भविष्य में विभाग संबंधी औपचारिकताओं में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी टीईटी रिजल्ट कैसे चेक करें?
    A:

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है। इस लेख में प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

    Q: एमपी टीईटी रिजल्ट में कौन-कौन से विवरण होते हैं?
    A:

    रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, प्राप्त अंक, प्रतिशत, पात्रता स्थिति और परीक्षा स्तर (वर्ग 2 या वर्ग 3) का विवरण दर्ज रहता है।

    Q: एमपी टीईटी रिजल्ट के बाद क्या प्रक्रिया होती है?
    A:

    सफल अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। यह सर्टिफिकेट सेवारत शिक्षकों की योग्यता प्रमाणित करता है। कोई काउंसलिंग प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती।

    Q: एमपी टीईटी पात्रता प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है?
    A:

    एमपी टीईटी पात्रता प्रमाण पत्र सेवारत शिक्षकों के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। विभाग संबंधी औपचारिकताओं और भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं में इसकी आवश्यकता पड़ती है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)