एमपी टीईटी आंसर की 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा एमपी टीईटी 2026 की आंसर की परीक्षा समाप्त होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एमपी टीईटी वर्ग 2 और वर्ग 3 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अपने प्रश्नपत्र में दिए गए उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। वहीं किसी प्रकार की गलती होने पर आंसर की पर अभ्यर्थी अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी टीईटी आंसर की 2026 का डायरेक्ट लिंक भी इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।
एमपी टीईटी 2026 के बारे में जानिए । एमपी टीईटी सिलेबस 2026 पीडीएफ
This Story also Contains
एमपी टीईटी आंसर की 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। प्राधिकरण द्वारा पहले प्रोविजनल (अनंतिम) आंसर की जारी की जाती है। अनंतिम उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थी को संबंधित प्रश्न, अपने दावे और आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी लागू हो सकता है। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद ESB द्वारा फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी को परिणाम तैयार करने के लिए आधार बनाया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अपने उत्तरों का सावधानीपूर्वक मिलान करें और किसी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करें। एमपी टीईटी 2026 (मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) शिक्षकों की पात्रता और शिक्षण क्षमता सुनिश्चित करने वाली परीक्षा है। यह पात्रता परीक्षा कई कार्यरत शिक्षकों के लिए हो रही है। एमपी टीईटी आंसर की 2026 लिंक, आपत्ति प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
एमपी टीईटी आंसर की 2026 से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी से संबंधित जरूरी जानकारी और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना आवश्यक है। नीचे दी गई सारणी में एमपी टीईटी आंसर की 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी एक नजर में दी गई है।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का नाम | शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2026 |
आयोजक संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) |
किसके लिए | मध्य प्रदेश में कार्यरत शिक्षक (प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक- वर्ग 2 और 3) |
परीक्षा का उद्देश्य | सेवारत शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करना |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
एमपी टीईटी परीक्षा तिथि | 12 अक्टूबर 2026 |
एमपी टीईटी आंसर की जारी तिथि | सूचित किया जाएगा |
एमपी टीईटी आंसर की आपत्ति तिथि | सूचित किया जाएगा |
एमपी टीईटी आंसर की 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी देखने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा के Model Answer लिंक पर जाना होगा। नीचे आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया देखें।
सबसे पहले ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर Student Dashboard या संबंधित परीक्षा सेक्शन पर क्लिक करें।
एमपी टीईटी 2026 की परीक्षा के सामने दिए गए Model Answer/Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
यदि लॉगिन पेज खुलता है, तो अपना Application Number/Registration Number और मांगा गया अन्य Login विवरण दर्ज करें।
कैप्चा भरकर Submit/Login पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एमपी टीईटी 2026 की आंसर की प्रदर्शित हो जाएगी।
उत्तर कुंजी में अपने प्रश्नपत्र के उत्तरों का मिलान करें।
आंसर की को Download करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
एमपी टीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि लगती है, तो वह ESB द्वारा निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकता है। ESB की वेबसाइट पर संबंधित परीक्षा के लिए Online Examinations Objections/Candidate Response Sheet सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट पर Student Dashboard या संबंधित परीक्षा के सेक्शन में जाएं।
एमपी टीईटी 2026 से संबंधित Answer Key/Objection लिंक पर क्लिक करें।
मांगे गए लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या/रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद अपनी Candidate Response Sheet और संबंधित प्रश्न देखें।
जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें और निर्धारित विकल्प के अनुसार अपनी आपत्ति दर्ज करें।
आपत्ति के समर्थन में आवश्यक प्रमाण/संदर्भ उपलब्ध हो तो उसे निर्धारित तरीके से प्रस्तुत करें।
आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
दर्ज की गई आपत्ति और सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचकर Submit करें।
आपत्ति सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसकी रसीद/कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें:
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा एमपी टीईटी 2026 का रिजल्ट परीक्षा और उत्तर कुंजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि सहित आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ESB के स्टूडेंट डैशबोर्ड पर एमपी टीईटी परीक्षा के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध कराया जाता है। रिजल्ट में अभ्यर्थी के प्राप्त अंक, योग्यता संबंधी स्थिति और अन्य जरूरी विवरण दिए जाते हैं।