Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 जारी (MP Police Constable Exam Dates 2025) - पीईटी एडमिट कार्ड(जारी)
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 जारी (MP Police Constable Exam Dates 2025) - पीईटी एडमिट कार्ड(जारी)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 जारी (MP Police Constable Exam Dates 2025) - पीईटी एडमिट कार्ड(जारी)

    Rajan KumarUpdated on 10 Apr 2026, 10:09 AM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथियां 2025 (MP Police Constable Exam Dates 2025) - मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 9 अप्रैल 2026 को एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट (mp police constable final result 2025) जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ ही एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल कटऑफ अंक भी जारी किया गया है। प्राधिकरण द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 14 मार्च तक आयोजित हुई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट, कटऑफ देख सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 मुख्य तिथियां
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि- कैसे डाउनलोड करें
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा डेट स्लिप: विवरण
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025- परीक्षा शहर की सूची
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि और समय 2025
    6. एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम 2025 कब जारी होगा?
    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 जारी (MP Police Constable Exam Dates 2025) - पीईटी एडमिट कार्ड(जारी)
    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 जारी

    प्राधिकरण ने आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा 2025 के अंतर्गत 4 मार्च 2026 को होने वाली शारीरिक दक्षता व दस्तावेज परीक्षण की तारीख बदलकर 14 मार्च कर दी थी। एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 23 फरवरी से 13 और 14 मार्च 2026 (अब 2, 3, 4 और 8 मार्च को परीक्षा अवकाश रहेगा) तक राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर हुआ। बोर्ड द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड (MP police constable PET admit card 2026) जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल लॉगिन विवरण दर्ज करके पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

    1773206594816

    एमपीईएसबी द्वारा 25 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश कांस्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में उत्तीर्ण 59438 उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होंगे। ईएसबी एमपी द्वारा एमपी पुलिस पीईटी शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 23 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसी दौरान दस्तावेज सत्यापन का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज-1 (लिखित परीक्षा) रिजल्ट देखें
    1771063052517

    एमपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक हुआ। एमपीईएसबी द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 26 अक्टूबर 2025 से जारी किया गया। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 46 दिनों में अलग-अलग तिथि पर आयोजित होगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार को पहले रोल नंबर के अनुसार परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाएगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा डेट, सिटी स्लिप के बारे में जानने के लिए ये लेख विस्तार से पढ़ें।

    महत्वपूर्ण लेख:-

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि की जानकारी देखें:-
    1761892082117

    एमपी पुलिस कांस्टेबल उम्मीदवारों को 23 अक्टूबर को परीक्षा शहर यानी एग्जाम सिटी और एग्जाम डेट की जानकारी दी गई। वहीं एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा से 4 दिन पहले परीक्षा केंद्र का नाम तथा पता (एड्रेस) सहित पूर्ण एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रवेश पत्र जारी किया गया।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि- एडमिट कार्ड देखें:-

    1761892082155

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 मुख्य तिथियां

    इवेंट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल डेट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    15 सितंबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन की अंतिम तिथि

    6 अक्टूबर 2025
    16-22 अक्टूबर 2025 (कोर्ट द्वारा जारी आदेश पर)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार तिथि

    15 सितंबर से 8 अक्टूबर 2025 (विस्तारित)
    16 - 23 अक्टूबर 2025 (कोर्ट द्वारा जारी आदेश पर)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तिथि (MP Police Constable Admit Card realease date 2025 in Hindi)

    26 अक्टूबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 तिथि

    30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम तिथि

    25 जनवरी 2026

    शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन तिथि
    23 फरवरी से 13 और 14 मार्च 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल परिणाम तिथि

    9 अप्रैल 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि- कैसे डाउनलोड करें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई। प्राधिकरण द्वारा अभी केवल परीक्षा तिथि की जानकारी दी जा रही है। नीचे एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप दिखाया गया है। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि देख सकते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि- डाउनलोड स्टेप

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।

    • एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें।

    • लॉगइन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि, पासवर्ड) और सत्यापन कोड दर्ज करें।

    • नए टैब में एमपी पुलिस ई-प्रवेश पत्र दिखेगा, जिसमें परीक्षा तिथि की जानकारी दी गई है।

    • उम्मीदवार परीक्षा तिथि स्लिप को डाउनलोड करें

    लोगों ने इसे भी पढ़ा: एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा डेट स्लिप: विवरण

    • आवेदन नंबर

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार का लिंग (पुरुष/महिला)

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • पिता का नाम

    • यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि और परीक्षा पाली समय के साथ

    • परीक्षा एडमिट कार्ड के बारे में निर्देश

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025- परीक्षा शहर की सूची

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा राज्यभर के 16 शहरों में आयोजित हो रही है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने वाले उम्मीदवार नीचे परीक्षा शहर की सूची देख सकते हैं।

    क्रमांक

    परीक्षा शहर का नाम

    1

    भोपाल

    2

    इंदौर

    3

    जबलपुर

    4

    ग्वालियर

    5

    उज्जैन

    6

    नीमच

    7

    रतलाम

    8

    मंदसौर

    9

    सागर

    10

    सतना

    11

    खंडवा

    12

    गुना

    13

    दमोह

    14

    सीधी

    15

    छिंदवाड़ा

    16

    बालाघाट

    यह सभी शहर मध्य प्रदेश में स्थित हैं, जिससे उम्मीदवारों को अपने निकटतम परीक्षा केंद्र का चयन करने में सुविधा मिलती है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 में त्रुटि हो तो क्या करें?

    उम्मीदवारों को एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिरण से संपर्क कर सकते हैं।

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

    पता- चयन भवन, मुख्य मार्ग क्रं.1, चिनार उद्यान (पूर्व), भोपाल - 462011

    हेल्पलाइन नंबर- 0755-6720200, 0755-2578801-02

    ई-मेल:- complain.esb@mp.gov.in

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि और समय 2025

    एमपी पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक हुआ। एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रत्येक दिन दो पाली में होगी। परीक्षा की पहली पाली में अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक रहा। इसके बाद 9:20 से 9:30 बजे तक निर्देश पढ़ने का समय दिया जाएगा और परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई। दूसरी पाली में रिपोर्टिंग समय दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक, 2:20 से 2:30 बजे तक निर्देश पढ़ने का समय दिया गया और परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित हुई।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम 2025 कब जारी होगा?

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों में उत्सुकता बनी रहती है। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवार परिणाम जारी होने की प्रतीक्षा करते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा 25 जनवरी 2026 को कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB MP) की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस परिणाम में सफल अभ्यर्थियों का आवेदन नंबर है जो आगे की चयन प्रक्रिया - जैसे कि शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए पात्र हैं । लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन के बाद प्राधिकरण द्वारा फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 कब आयोजित होगी?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई। पीईटी परीक्षा 14 मार्च तक आयोजित की गई।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कब जारी हुआ है?
    A:

     एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 26 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी कब मिलेगी?
    A:

     एमपी पुलिस कांस्टेबल उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी दी गई।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा प्रतिदिन कितनी पाली में होगी?
    A:

     एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दो पाली में- 9:30 से 11:30 और 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित की गई।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 कब जारी होगा?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर 25 जनवरी को जारी किया गया।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Application Date

    13 Apr'26 - 4 May'26 (Online)