एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दिशानिर्देश 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 9 अप्रैल 2026 को एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट (mp police constable final result 2025) जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ ही एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल कटऑफ अंक भी जारी किया गया है। प्राधिकरण द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 14 मार्च तक आयोजित हुई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट, कटऑफ देख सकते हैं।
This Story also Contains
एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी और डीवी काआयोजन 23 फरवरी से 13 और 14 मार्च 2026 (अब 2, 3, 4 और 8 मार्च को परीक्षा अवकाश रहेगा) तक राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा 2025 के अंतर्गत 4 मार्च 2026 को होने वाली शारीरिक दक्षता व दस्तावेज परीक्षण की तारीख संशोधित कर 14 मार्च कर दी थी। बोर्ड ने एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 13 फरवरी को जारी किया था।
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग की ओर से एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज-1 रिजल्ट 25 जनवरी को जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा ऑनलाइन मोड में 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 26 अक्टूबर 2025 को एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी किया गया था। एमपीईएसबी द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा शहर और परीक्षा से 2 दिन पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा केंद्र के साथ पूर्ण एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा था।
ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ 2025 । एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) चयन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। इस चरण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
शारीरिक परीक्षण के प्रमुख घटक
800 मीटर दौड़
लंबी कूद
गोला फेंक
दस्तावेज़ सत्यापन (Documentation)
परीक्षा कार्यक्रम
आयोजन अवधि: 23 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक
अवकाश तिथियाँ: 2 मार्च, 3 मार्च एवं 8 मार्च 2026
दैनिक समय: प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ
आवश्यक दस्तावेज
मूल आधार कार्ड (ई-केवाईसी हेतु)
प्रवेश पत्र (Admit Card) – आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड किया हुआ
सभी मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र तथा उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियाँ
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों की तैयारी पूरी कर लें और परीक्षा स्थल पर समय से उपस्थित हों।
आधिकारिक सूचना के अनुसार एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी/पीएमटी 2026 का आयोजन राज्य के 10 निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। इन केंद्रों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) को सुचारु और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है। अभ्यर्थियों को उनके आवेदन विवरण के आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। संबंधित जिला, परीक्षा स्थल और रिपोर्टिंग समय की पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध होगी।
परीक्षा केंद्र
भोपाल – रेड परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद
इंदौर – आरएपीटीसी स्थित डेडिकेटेड कॉम्प्लेक्स
जबलपुर – परेड ग्राउंड, 6वीं बटालियन, विसबल
उज्जैन – परेड ग्राउंड, 14वीं बटालियन, विसबल
देवास – महानंदा एरीना ग्राउंड, देवास रोड
सागर – शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर
रीवा – परेड ग्राउंड, 9वीं वाहिनी, विसबल
बालाघाट – फुटबॉल/हॉकी ग्राउंड, 36वीं बटालियन
रतलाम (जावरा) – भगत सिंह शासकीय कॉलेज
मुरैना – परेड ग्राउंड, 5वीं वाहिनी, विसबल
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय के साथ-साथ परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को कुछ नियमों का पालन करने के निर्देश भी होते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने वाले उम्मीदवार को एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दिशानिर्देश का पालन करना बहुत जरूरी होता है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि- देखें सूचना
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि-सूचना महत्वपूर्ण लेख पढ़ें: एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड पर एमपी पुलिस कांस्टेबल दिशानिर्देशों में परीक्षा के दिन क्या करें (What to carry on the exam day in MP Police Constable Guidelines in hindi) और क्या न करें की जानकारी शामिल होती है। कई बार परीक्षा से पहले की घबराहट और उत्साह में, कई उम्मीदवार परीक्षा के दिन बहुत सी जरूरी बातें भूल जाते हैं, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश के बारे में अवश्य पता होना चाहिए। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दिशानिर्देश 2025 के बारे में जानने के लिए परीक्षार्थी इस लेख को विस्तार से पढ़ें।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा आयोजक संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल |
पदों की संख्या | 7500 |
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 8वीं) |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि परीक्षा दिवस के दिन एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड पर अंकित परीक्षा पाली के अनुसार समय से परीक्षा सेंटर पर पहुंच जाए। नीचे एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की समय सारणी दी गई है।
परीक्षा का नाम | परीक्षा दिनांक एवं दिन | पाली | अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय | महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय | उत्तर अंकन (परीक्षा) का समय |
आरक्षक भर्ती परीक्षा – 2025 | 30.10.2025 (गुरुवार से प्रारंभ) | प्रथम पाली | प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक | 09:20 से 09:30 बजे तक (10 मिनट) | प्रातः 09:30 से 11:30 बजे तक (2 घंटे) |
द्वितीय पाली | दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक | 02:20 से 02:30 बजे तक (10 मिनट) | दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक (2 घंटे) |
उम्मीदवारों को एमपी पुलिस कांस्टेबल के सभी दिशानिर्देशों के साथ तैयार रहना चाहिए ताकि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सकें। एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 के दिशानिर्देश महत्वपूर्ण होते हैं जो कि प्रत्येक अभ्यर्थी को पता होना चाहिए क्योंकि यदि उम्मीदवार किसी भी एमपी पुलिस कांस्टेबल दिशानिर्देशों 2025 का पालन करने में विफल रहता है, तो उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल विस्तृत निर्देश और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश एडमिट कार्ड पर दिए रहते हैं।
आधार सत्यापन अनिवार्य है- परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय तथा परीक्षा के दौरान बहुस्तरीय आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य है- बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों को मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
पहचान पत्र के रूप में निम्न में से कोई एक मान्य होगा:
मतदाता पहचान पत्र
पैन कार्ड
आधार कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट
आधार कार्ड केवल तभी मान्य होगा जब वह UIDAI द्वारा सत्यापित (Verified) हो।
फोटोयुक्त पहचान पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
केवल निर्धारित रिपोर्टिंग समय तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। रिपोर्टिंग समय के पश्चात आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, सनग्लासेस तथा किसी भी प्रकार की नकल सामग्री लाना या उपयोग करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
अभ्यर्थी केवल अपने ऑनलाइन आवेदन क्रमांक के माध्यम से ही प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अतः आवेदन क्रमांक को सुरक्षित रखना अभ्यर्थी की स्वयं की जिम्मेदारी होगी।
अभ्यर्थी को नीले या काले बॉल पेन के साथ, मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश-पत्र लेकर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य है।
परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करते हुए पाए जाने पर, जैसे दुर्व्यवहार करना या दूसरों को नकल कराने में सहयोग करना, ऐसी किसी भी स्थिति में परीक्षार्थी को परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जाएगा।
परीक्षा के दौरान केंद्र छोड़ना वर्जित है- परीक्षा प्रारंभ होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
आवेदन-पत्र भरते समय अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर्मचारी चयन मंडल द्वारा नहीं किया जाएगा। प्रमाण पत्रों की जांच संबंधित विभाग द्वारा नियुक्ति के समय की जाएगी। अतः कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों की पात्रता पूर्णतः प्रारंभिक (Provisional) मानी जाएगी।
यदि प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि हो या किसी प्रकार की परेशानी होने पर मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल से संपर्क करें:
फोन: +91-755-2578801-02-03-04
फैक्स: +91-755-2550498
वेबसाइट: [www.esb.mp.gov.in](http://www.esb.mp.gov.in)
ई-कंप्लेन आईडी: [Complaint.esb@mp.gov.in](mailto:Complaint.esb@mp.gov.in)
ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2025
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 30 अक्टूबर को आयोजित होगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझ कर परीक्षा देने जाएं। नीचे परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं।
शीर्षक | विवरण |
परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन |
परीक्षा की अवधि | 2 घंटे |
परीक्षा का माध्यम |
|
प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न |
प्रश्नों की कुल संख्या | 100 प्रश्न |
अधिकतम अंक | 100 अंक |
अंक देने की योजना | परीक्षार्थियों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे; अगर कोई उत्तर गलत है, तो अंक काटे नहीं जाएंगे। यानी निगेटिव मार्किंग नहीं है। |
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु, अभ्यर्थियों द्वारा किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों (Unfair Means – UFM) का प्रयोग वर्जित है। निम्नलिखित बिंदु ऐसे कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हैं जो UFM की श्रेणी में आते हैं।
परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, नकल सामग्री, रफ़ पेपर, लूज़ पेपर स्लिप, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
परीक्षा के दौरान बातचीत करना, बोलना, इशारे करना, कानाफूसी करना या किसी अन्य अभ्यर्थी से किसी भी प्रकार का संपर्क करना प्रतिबंधित है।
यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है और वह उसे सौंपने से इंकार करता है, नष्ट करता है, या उसका उपयोग करता है, तो यह UFM के अंतर्गत आएगा।
नकल से संबंधित किसी दस्तावेज़ या पेपर पर हस्ताक्षर करने से इंकार करना भी UFM माना जाएगा।
परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक या संबंधित अधिकारी के निर्देशों का पालन न करना या अवज्ञा करना।
अधिकारी के निर्देशानुसार परीक्षा से संबंधित दस्तावेज वापस न करना या लौटाने से इंकार करना।
परीक्षा में लगे कर्मचारी या अधिकारी को धमकाना, परेशान करना या शारीरिक क्षति पहुंचाना।
परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग करना।
ऐसे अनुचित कार्य जिनमें अभ्यर्थी के साथ अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है।
परीक्षा परिणाम जारी होने से पूर्व, यदि बोर्ड द्वारा किए गए डेटा विश्लेषण में किसी अभ्यर्थी की गतिविधियों में असामान्यता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध UFM/वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ऐसा कोई भी कृत्य, गतिविधि या आचरण जिससे परीक्षा की पवित्रता एवं निष्पक्षता प्रभावित होती हो, UFM के अंतर्गत आएगा।
परीक्षा उपरांत यदि सांख्यिकीय विश्लेषण के आधार पर किसी अभ्यर्थी की गतिविधि असामान्य पाई जाती है, तो उसकी अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी तथा उसे UFM श्रेणी में माना जाएगा।
इसे भी पढ़ा गया - एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना में ड्रेस कोड का जिक्र नहीं है। लेकिन एमपी पुलिस कांस्टेबल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे साधारण ड्रेस के साथ ही परीक्षा केंद्र पर जाएं। परीक्षा के सुचारू संचालन में सहयोग के लिए परीक्षार्थियों को कुछ ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होता है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025, मध्यप्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा है, जिसमें लाखों उम्मीदवार भाग लेने जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए यह आवश्यक है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की गलती या अनुचित स्थिति से बचा जा सके। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और शांत मन से परीक्षा दें। बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देश परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हैं, अतः उनका पालन करना प्रत्येक उम्मीदवार का दायित्व है। आपकी सफलता के लिए शुभकामनाएं!
Frequently Asked Questions (FAQs)
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025, 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया।
हां, परीक्षा केंद्र में प्रवेश हेतु आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। साथ ही, फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि) लाना जरूरी है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, लॉग टेबल, इयरफ़ोन या किसी भी प्रकार की नकल सामग्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
उम्मीदवारों को साधारण एवं हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। लंबे बाजू के कपड़े, जूते या भारी आभूषण पहनने से बचें।
ऐसी स्थिति में उम्मीदवार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल से तुरंत संपर्क करें —
फोन: +91-755-2578801-02-03-04
ईमेल: Complaint.esb@mp.gov.in
वेबसाइट: www.esb.mp.gov.in